होम / बिजनेस / Anant-Radhika की शादी का कार्ड लेकर काशी पहुंची नीता अंबानी, मंदिर में दिया इतने करोड़ का दान

Anant-Radhika की शादी का कार्ड लेकर काशी पहुंची नीता अंबानी, मंदिर में दिया इतने करोड़ का दान

Reliance Industries के चेयरमैन मुकेश अंबानी और नीता अंबानी के छोटे बेटे अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की शादी का पहला कार्ड काशी विश्वनाथ के चरणों में अर्पित हुआ.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

रिलायंस इंडस्ट्रीज (Reliance Industries) की डायरेक्टर नीता अंबानी (Nita Ambani) अपने छोटे बेटे की शादी का कार्ड लेकर जगत के स्वामी बाबा विश्वनाथ के धाम पहुंची. नीता अंबानी ने बाबा विश्वनाथ के चरणों में अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की शादी का कार्ड अर्पित किया और उनका आशीर्वाद लिया. इस खास मौके पर नीता अंबानी ने मंदिर को करोड़ों रुपये का दान भी चढ़ाया है. आइए जानते हैं नीता अंबानी ने मंदिर में कितना दान चढ़ाया है?

बाबा विश्वनाथ को दिया अनंत राधिका की शादी का पहला न्यौता 
केश अंबानी और नीता अंबानी के छोटे बेटे अनंत अंबानी की राधिका मर्चेंट के साथ शादी 12 जुलाई को होनी है. ऐसे में घर में मंगल कार्य शुरू करने से पहले नीता अंबानी खुद बाबा विश्वनाथ को शादी का न्यौता देने पहुंची. नीता अंबानी ने काशी विश्वनाथ मंदिर में पूजा अर्चना की और बाबा को ‘सपरिवार न्योता’ भी दिया. इसके बाद उन्होंने मां गंगा की आरती भी देखी और मां गंगा को भी सप्रेम निमंत्रण दिया.

नीता 10 साल बाद आईं काशी
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार भारी सुरक्षा बंदोबस्त के साथ नीता अंबानी सोमवार की शाम गुलाबी रंग की साड़ी में अपने चार्टर विमान से वाराणसी एयरपोर्ट पहुंची. हवाई अड्डे से निकलकर वह सीधे काशी विश्वनाथ मंदिर पहुंच गई. इस दौरान नीता अंबानी ने कहा कि वह अनंत और राधिका की शादी का निमंत्रण पत्र लेकर वाराणसी आई हैं. उन्होंने कहा वह 10 साल बाद काशी आई हैं, उन्होंने नमो घाट और काशी विश्वनाथ कॉरिडोर को देखकर प्रसन्नता भी जताई.
 
मंदिर में दिया 2.51 करोड़ का दान
नीता अंबानी ने काशी विश्वनाथ में दर्शन करने के बाद काशी विश्वनाथ धाम को 1.51 करोड़ रुपये का दान चढ़ाया. इसी के साथ उन्होंने परिसर में ही मौजूद माता विशालाक्षी शक्ति पीठ एवं मां अन्नपूर्णा मंदिर में भी शादी का निमंत्रण पत्र चढ़ाया. साथ ही माता अन्नपूर्णा मंदिर में भी 1 करोड़ रुपये दान दिए.

इसे भी पढ़ें-Apple ने एआई पार्टनरशिप के लिए ठुकराया Meta का ऑफर, जानिए अब किसके साथ होगी डील?

मनीष मल्होत्रा बनारस के बुनकरों के साथ मिलकर तैयार कर रहे शादी का जोड़ा
अनंत और राधिका की शादी की ड्रेस प्रसिद्ध फैशन डिजाइनर मनीष मल्होत्रा तैयार कर रहे हैं. इस ड्रेस को तैयार करने में बनारस के कुछ बुनकर भी लगे हैं, इसलिए मनीष मल्होत्रा भी नीता अंबानी के साथ काशी पहुंचे. नीता अंबानी और मनीष मल्होत्रा बनारस में बुनकरों से मिलने वाले हैं.

यहां होगी अनंत राधिका की शादी
अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की शादी 12 जुलाई को मुंबई के जियो वर्ल्ड कन्वेंशन सेंटर में होनी है. शादी का फंक्शन 12 जुलाई को शुरू होगा और 14 जुलाई तक चलेगा. पहले दिन 12 जुलाई को शुभ विवाह होगा. 13 जुलाई को शुभ आशीर्वाद कार्यक्रम होगा और 14 जुलाई को रिसेप्शन रखा गया है.


टैग्स
सम्बंधित खबरें

विकसित भारत की ‘सप्तधारा’: मैन्युफैक्चरिंग से AI तक, पीएम मोदी ने बताया 2047 का रोडमैप

लाल किले से पीएम मोदी ने देश की 7 बड़ी ताकतों पर रखा फोकस. 1 करोड़ युवाओं को AI ट्रेनिंग देने का ऐलान, मैन्युफैक्चरिंग, किसान, टेक्नोलॉजी, डिफेंस, ग्रीन एनर्जी और सॉफ्ट पावर को बताया विकसित भारत की बुनियाद

12 hours ago

स्टेशनरी बेचने से IIGJ के CEO तक... देबाशीष बिस्वास की 30 साल की प्रेरक यात्रा

बैंकिंग से शिक्षा जगत तक 30 साल का सफर, 60 हजार से ज्यादा छात्रों को दे चुके हैं मार्गदर्शन देवाशीष बिस्वास

1 day ago

लिस्टिंग के बाद LG इलेक्ट्रॉनिक्स इंडिया की सबसे मजबूत तिमाही, मुनाफा 27% बढ़ा

## वित्त वर्ष 2027 की पहली तिमाही में कंपनी की आय 15.5 प्रतिशत बढ़कर 7,233 करोड़ रुपये पहुंच गई. वहीं, शुद्ध मुनाफा 27.2 प्रतिशत की तेजी के साथ 653 करोड़ रुपये रहा.

1 day ago

जुलाई में 23.44 करोड़ तक पहुंची डीमैट खातों की संख्या, लेकिन सक्रिय निवेशक नहीं बढ़े: रिपोर्ट

जुलाई में नए डीमैट खाते खुलने की रफ्तार 12.1 प्रतिशत बढ़ी, लेकिन एनएसई पर सक्रिय ग्राहकों की संख्या में 1.8 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई. 360 वन कैपिटल रिसर्च की रिपोर्ट में निवेशकों की बाजार भागीदारी कमजोर रहने की बात कही गई है.

1 day ago

कूल किंग तेल विवाद में डाबर को राहत, 30 सितंबर तक पुराना स्टॉक बेचने की मंजूरी

दिल्ली हाईकोर्ट ने डाबर इंडिया को 9,020 कार्टन मौजूदा स्टॉक बेचने की अनुमति दी है. हालांकि कंपनी को ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म से उत्पाद हटाना होगा और 30 सितंबर के बाद बचा हुआ स्टॉक वापस लेना होगा.

1 day ago


बड़ी खबरें

भारत के आर्थिक आत्मविश्वास का दशक

भारत जब अपना 80वां स्वतंत्रता दिवस मना रहा है, तो आत्मविश्वास के लिए एक मजबूत आधार मौजूद है. यह न तो आत्मसंतुष्टि है और न ही अति-उत्साह, बल्कि तथ्यों और साक्ष्यों पर आधारित आत्मविश्वास है.

3 hours ago

विकसित भारत की ‘सप्तधारा’: मैन्युफैक्चरिंग से AI तक, पीएम मोदी ने बताया 2047 का रोडमैप

लाल किले से पीएम मोदी ने देश की 7 बड़ी ताकतों पर रखा फोकस. 1 करोड़ युवाओं को AI ट्रेनिंग देने का ऐलान, मैन्युफैक्चरिंग, किसान, टेक्नोलॉजी, डिफेंस, ग्रीन एनर्जी और सॉफ्ट पावर को बताया विकसित भारत की बुनियाद

12 hours ago

भारत @ 80: उपलब्धियों की लंबी छलांग, अधूरी चुनौतियां और विकसित भारत 2047 की राह

लेखक डॉ. ब्रजेश कुमार तिवारी कहते हैं, अब भारत के सामने सवाल बदल चुका है. सवाल केवल यह नहीं रह गया है कि देश विकास कर सकता है या नहीं, बल्कि यह है कि क्या विकास संतुलित, उत्पादक, समावेशी और मानवीय बन सकता है.

23 hours ago

जी के 3,100 करोड़ रुपये के फंड जुटाने पर रोक क्यों? सैट ने सेबी के फैसले पर उठाए सवाल

प्रतिभूति अपीलीय न्यायाधिकरण ने कहा कि जब दो महीने की रोक खत्म होने के बाद निवेश की अनुमति है, तो अभी इस पर रोक लगाने का आधार क्या है. सार्वजनिक शेयरधारकों के भारी समर्थन को भी न्यायाधिकरण ने अहम माना.

1 day ago

स्टेशनरी बेचने से IIGJ के CEO तक... देबाशीष बिस्वास की 30 साल की प्रेरक यात्रा

बैंकिंग से शिक्षा जगत तक 30 साल का सफर, 60 हजार से ज्यादा छात्रों को दे चुके हैं मार्गदर्शन देवाशीष बिस्वास

1 day ago