होम / बिजनेस / Nirmala Sitharaman ने जताई उम्मीद, महज 4 साल में Bharat हासिल कर लेगा ये मुकाम

Nirmala Sitharaman ने जताई उम्मीद, महज 4 साल में Bharat हासिल कर लेगा ये मुकाम

वित्त मंत्री ने कहा कि आज भारतीय चाहे देश में हों या विदेश में, सिर ऊंचा करके चलते हैं. दुनिया भारत की उपलब्धियों और सफलताओं की सराहना करती है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

भारतीय अर्थव्यवस्था (Indian Economy) के अब तक के प्रदर्शन ने सबको आकर्षित किया है. तमाम एजेंसियां हमारी अर्थव्यवस्था पर भरोसा बनाए हुए हैं. अब केंद्रीय वित्त मंत्री (Union Finance Minister) निर्मला सीतारमण ने उम्मीद जताई है कि 2027 में भारत की अर्थव्यवस्था दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन सकती है. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, बुधवार को ‘हिंद-प्रशांत क्षेत्रीय संवाद’ (Indo-Pacific Regional Dialogue) को संबोधित करते हुए सीतारमण ने कहा कि वैश्विक प्रतिकूल परिस्थितियों के बावजूद इस साल भारत की आर्थिक वृद्धि दर 7 प्रतिशत से थोड़ा कम रहने का अनुमान है, लेकिन यह दुनिया की प्रमुख अर्थव्यवस्थाओं में सबसे अधिक है.

सही रास्ते पर हमारी अर्थव्यवस्था
वित्त मंत्री ने कहा कि भारतीय अर्थव्यवस्था सही रास्ते पर है और उज्ज्वल भविष्य की ओर बढ़ रही है. हिंद-प्रशांत को प्रभावित करने वाले समकालीन संघर्ष जैसे रूस-यूक्रेन युद्ध, इजराइल-हमास संघर्ष, यमन संकट, दक्षिण और पूर्व चीन सागर में जारी तनाव के कारण आपूर्ति-श्रृंखला में व्यवधान तथा आर्थिक अस्थिरता के बीच भारतीय अर्थव्यवस्था बेहतर स्थिति में है. निर्मला सीतारमण ने आगे कहा कि अंतरराष्ट्रीय मुद्राकोष (IMF) के अनुमान के मुताबिक, भारतीय अर्थव्यवस्था साल 2027 तक जापान और जर्मनी को पीछे छोड़ते हुए दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनने के लिए तैयार है. उस समय भारत का सकल घरेलू उत्पाद (GDP) 5000 अरब अमेरिकी डॉलर के स्तर को पार कर जाएगा. भारत 2047 तक एक विकसित अर्थव्यवस्था बनना चाहता है.

बढ़ रहा है भारत का कद
समुद्री अर्थव्यवस्था पर बोलते हुए उन्होंने कहा कि यह GDP का करीब चार प्रतिशत है. भारत में 9 राज्य तथा 4 केंद्र शासित प्रदेश हैं, जो समुद्र तट पर स्थित हैं. 12 प्रमुख और 200 से अधिक गैर-प्रमुख बंदरगाह हैं. अंतरराष्ट्रीय तथा घरेलू व्यापार के लिए जलमार्गों का एक विशाल नेटवर्क है. वित्त मंत्री ने यह भी कहा कि भारत जैसे-जैसे अपनी आर्थिक वृद्धि को तेज कर रहा है और अपनी विशाल जनता का उत्थान कर रहा है. वह अपनी व्यापक राष्ट्रीय ताकत के साथ-साथ अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी अपना कद बढ़ा रहा है. आज भारतीय चाहे देश में हों या विदेश में, सिर ऊंचा करके खड़े होते हैं, चलते हैं. दुनिया भारत की उपलब्धियों और सफलताओं की सराहना करती है. उन्होंने कहा कि अंतरराष्ट्रीय निर्यात के मामले में भारत की वैश्विक रैंकिंग 2014 में 44वें स्थान से बढ़कर 2023 में 22वें स्थान पर पहुंच गई है.
 
टैग्स
सम्बंधित खबरें

Cult.fit IPO: फिटनेस कंपनी का शेयर बाजार में उतरने का प्लान, ₹950 करोड़ का फ्रेश इश्यू लाएगी कंपनी

कंपनी 950 करोड़ रुपये के फ्रेश इश्यू के जरिए पूंजी जुटाएगी, जबकि मौजूदा निवेशक भी ऑफर फॉर सेल (OFS) के माध्यम से अपनी हिस्सेदारी बेचेंगे.

9 hours ago

चीन+1 रणनीति का भारत को बड़ा फायदा, मैन्युफैक्चरिंग ग्रोथ 4.15% पर पहुंची: रिपोर्ट

ASSOCHAM की ताजा रिपोर्ट के अनुसार, सरकार के नीतिगत सुधारों, बुनियादी ढांचे में निवेश, पीएलआई योजना और 'चीन+1' रणनीति के चलते भारत दुनिया के प्रमुख विनिर्माण केंद्रों में तेजी से उभर रहा है.

9 hours ago

अडानी ग्रुप की एल्युमिनियम सेक्टर में एंट्री, ओडिशा में 1.1 लाख करोड़ रुपये का मेगा निवेश

अडानी ग्रुप और अबू धाबी की इंटरनेशनल होल्डिंग कंपनी (IHC) ने 50:50 के संयुक्त उद्यम के तहत ओडिशा में एक एकीकृत एल्युमिनियम परियोजना विकसित करने का फैसला किया है.

10 hours ago

भारत-इंडोनेशिया संबंधों को नई उड़ान, ब्रह्मोस मिसाइल, UPI और सबांग पोर्ट समेत कई अहम समझौतों पर मुहर

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की इंडोनेशिया यात्रा के दौरान भारत और इंडोनेशिया ने रक्षा, समुद्री सुरक्षा, डिजिटल भुगतान, शिक्षा, स्वास्थ्य, महत्वपूर्ण खनिजों और बंदरगाह विकास समेत कई अहम क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाने के लिए महत्वपूर्ण समझौतों पर हस्ताक्षर किए.

12 hours ago

रिलायंस इंडस्ट्रीज को SEBI की चेतावनी, इनसाइडर ट्रेडिंग नियमों के उल्लंघन में 3 नाम आए सामने

सेबी ने 24 जून 2026 को रिलायंस इंडस्ट्रीज के कंपनी सचिव एवं कंप्लायंस अधिकारी को प्रशासनिक चेतावनी पत्र जारी किया. यह पत्र कंपनी को 6 जुलाई को नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) के माध्यम से प्राप्त हुआ.

13 hours ago

बड़ी खबरें