होम / बिजनेस / निरमा ने पूरा किया इस कंपनी का अधिग्रहण, हेल्थकेयर में बढ़ेगी मौजूदगी!

निरमा ने पूरा किया इस कंपनी का अधिग्रहण, हेल्थकेयर में बढ़ेगी मौजूदगी!

एक स्टेटमेंट में बताया गया है कि निरमा ने कंपनी के फाउंडर्स और प्राइवेट इक्विटी फर्म से 100% हिस्से का अधिग्रहण पूरा किया है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

निरमा ग्रुप ने बैंगलोर आधारित Stericon फार्मा प्राइवेट लिमिटेड का अधिग्रहण पूरा कर लिया है. Stericon फार्मा प्राइवेट लिमिटेड आंखों में पड़ने वाली ड्रॉप्स और कांटेक्ट लेंस बनाने वाली एक कंपनी है. इस अधिग्रहण से संबंधित फाइनेंशियल डिटेल्स का खुलासा अभी नहीं किया गया है.

निरमा का हेल्थकेयर 
प्राइवेट इक्विटी फर्म InvAscent के लिंक्डिन पेज पर एक स्टेटमेंट में बताया गया है कि निरमा ने कंपनी के फाउंडर्स और प्राइवेट इक्विटी फर्म से 100% हिस्से का अधिग्रहण पूरा किया है. यह अधिग्रहण निरमा द्वारा हेल्थकेयर के क्षेत्र में अपनी मौजूदगी बढ़ाने की रणनीति के तहत उठाया गया एक कदम है. निरमा ग्रुप की हेल्थकेयर सब्सिडियरी का नाम Aculife हेल्थकेयर प्राइवेट लिमिटेड है और यह मेडिकल उपकरणों और क्रिटिकल केयर दवाओं को Nirlife और OneUse ब्रैंड के नाम से बेचती है. मामले से जुड़े एक व्यक्ति ने मीडिया से बातचीत के दौरान बताया कि यह डील 350-380 करोड़ रुपयों के बीच पूरी हुई है. 

मजबूत हुआ है बिजनेस 
फाउंडर्स गुरदीप सिंह, मुख्य रूप से हेल्थकेयर क्षेत्र पर काम करने वाली फर्म InvAscent एडवाइजर्स और दिवाकर चंद्रन की अध्यक्षता में निरमा ग्रुप का बिजनेस घरेलु के साथ-साथ अंतरराष्ट्रीय मार्केटों में भी काफी मजबूत हुआ है. मना जा रहा है कि इस डील में Torreya Partners और Mirae Asset Capital Markets प्रमुख एडवाइजर्स थे. Stericon के प्रोडक्ट्स को आज 50 से ज्यादा देशों में बेचा जाता है. InvAscent एडवाइजर्स द्वारा मैनेज किये जाने वाले इंडिया लाइफ साइंसेज II फंड ने 2016 में Stericon फार्मा में 7.5 मिलियन डॉलर्स की मदद से 45% का हिस्सा खरीदा था. 14 मार्च 2023 को जारी की गयी एक Crisil रेटिंग्स रिपोर्ट की मानें तो कंपनी को विदेशी प्लेयरों और घरेलु इकाईयों से प्रमुख रूप से कम्पटीशन का सामना करना पड़ता है. 

Stericon का परफॉरमेंस
जहां वित्त वर्ष 22 में Stericon ने 87.6 करोड़ रुपयों की नेट सेल्स रिपोर्ट की थी वहीं वित्त वर्ष 21 में Stericon ने 2.7 करोड़ रुपयों के प्रॉफिट के साथ 56.5 करोड़ रुपये की नेट सेल्स की जानकारी दी थी. Stericon के पास 200 से ज्यादा ड्रग लाइसेंस मौजूद हैं और यह कान और आंख के ड्रॉप्स की मैन्युफैक्चरिंग के लिए कॉन्ट्रैक्ट भी प्रदान करती है. आज InvAscent या निरमा Stericon फार्मा प्राइवेट लिमिटेड ने इस मामले पर किसी प्रकार का कोई बयान नहीं दिया है.

यह भी पढ़ें: भारत में सबसे ज्यादा सुना जाता है Spotify, Youtube Music, JioSaavn को छोड़ा पोछे!

टैग्स
सम्बंधित खबरें

भारत, ईयू समेत 7 देशों ने P4M पहल शुरू की, संयुक्त राष्ट्र में सुधार पर दिया जोर

भारत, यूरोपीय संघ, ऑस्ट्रेलिया, कनाडा, ब्राजील, बारबाडोस और केन्या ने न्यूयॉर्क में शुरू की ‘बहुपक्षवाद के लिए साझेदार’ पहल; अंतरराष्ट्रीय कानून, शांति और समावेशी विकास के लिए सहयोग बढ़ाने का लक्ष्य

4 hours ago

भारत लॉन्च करेगा ₹1,000 करोड़ का पहला ब्लू बॉन्ड, समुद्री और जल परियोजनाओं को मिलेगा फंड

सागरमाला फाइनेंस कॉरपोरेशन अगले सप्ताह कर सकता है देश के पहले ब्लू बॉन्ड का इश्यू, पोर्ट कनेक्टिविटी, जहाज निर्माण और तटीय बुनियादी ढांचे से जुड़ी परियोजनाओं को मिल सकता है वित्त

4 hours ago

AIF निवेश ने बनाया नया रिकॉर्ड, पहली बार ₹7 लाख करोड़ के पार पहुंचा आंकड़ा

जून 2026 तक AIF में कुल निवेश ₹7.1 लाख करोड़ पहुंचा, सालाना आधार पर निवेश प्रतिबद्धता 23.6% बढ़ी; रियल एस्टेट में पहली बार गिरावट

5 hours ago

सीमेंट कंपनियों की नई रणनीति, कीमत बढ़ाने के बजाय लागत घटाकर मुनाफा बढ़ाने पर जोर: रिपोर्ट

मजबूत मांग के बीच UltraTech, Ambuja Cement और JSW Cement का फोकस लागत घटाने, क्षमता बढ़ाने और प्रीमियम उत्पादों की बिक्री पर; आने वाले वर्षों में 7-8% सालाना बढ़ सकती है सीमेंट की मांग

7 hours ago

बैंक हड़ताल पर सरकार की अपील, 28 सितंबर से प्रस्तावित स्ट्राइक वापस लेने को कहा

5 दिन तक प्रभावित हो सकती हैं बैंकिंग सेवाएं, हाफ इयरली क्लोजिंग के बीच हड़ताल से बढ़ सकती है परेशानी

8 hours ago

बड़ी खबरें

भारत में बढ़ रहा अल्जाइमर का खतरा, 2036 तक दोगुने हो सकते हैं डिमेंशिया के मरीज

शुरुआती लक्षणों को उम्र बढ़ने का सामान्य हिस्सा मानकर नजरअंदाज करना पड़ सकता है भारी, विशेषज्ञों ने समय पर जांच और डॉक्टर से सलाह लेने की दी सलाह