✕

होम / बिजनेस / NIIT के चौथी तिमाही नतीजे किए जारी, कंपनी का बढ़ा मुनाफा, डिविडेंड का भी किया ऐलान

NIIT के चौथी तिमाही नतीजे किए जारी, कंपनी का बढ़ा मुनाफा, डिविडेंड का भी किया ऐलान

NIIT लर्निंग सिस्टम्स ने परिचालन से राजस्व 397.91 करोड़ रुपये दर्ज किया, जो पिछले वित्त वर्ष की इसी तिमाही के 385.68 करोड़ रुपये की तुलना में 3.2 प्रतिशत अधिक है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

NIIT लर्निंग सिस्टम्स ने चौथी तिमाही नतीजों का एलान कर दिया है. कंपनी ने कारोबारी साल 2023-24 की जनवरी-मार्च तिमाही में 54.44 करोड़ रुपये का मुनाफा कमाया है. जो वित्तीय वर्ष 2023 की इसी तिमाही के मुकाबले थोड़ा अधिक है. कंपनी ने ऑपरेशन रिवेन्यू 397.91 करोड़ रुपये दर्ज किया, जो पिछले वित्त वर्ष की इसी तिमाही के 385.68 करोड़ रुपये के मुकाबले 3.2 प्रतिशत अधिक है. वहीं कंपनी का EBITDA 99.5 करोड़ रुपये रहा है. इसके साथ ही कंपनी ने 2.75 रुपये का डिविडेंड भी घोषित किया है.

डिविडेंड का किया एलान

वित्त वर्ष 2024 के चौथी तिमाही के दौरान कंपनी द्वारा दर्ज की गई कुल आय 407.85 करोड़ रुपये थी, 31 मार्च, 2024 को समाप्त तिमाही के दौरान कुल व्यय 323.97 करोड़ रुपये था. तिमाही के दौरान, कंपनी ने 1 नया MTS ग्राहक जोड़ा, 3 नवीनीकरण पर हस्ताक्षर किए और 1 अनुबंध का दायरा बढ़ाया. इसके साथ ही कंपनी ने वित्तीय वर्ष 2023-24 के लिए 2 रुपये फेस वैल्यू के प्रति इक्विटी शेयर पर 2.75 रुपये का फाइनल डिविडेंड देने की सिफारिश की है.

कंपनी ने क्या कहा?

NIIT के सह-संस्थापक और NIIT एमटीएस के उपाध्यक्ष और प्रबंध निदेशक विजय के थडानी ने कहा कि इस साल के दौरान कारोबार ने बेहतर मार्जिन के साथ मजबूत वृद्धि का प्रदर्शन किया है. हम प्रशिक्षण की दक्षता और प्रभावशीलता में सुधार के लिए GenAI द्वारा पेश की जाने वाली संभावनाओं से उत्साहित हैं और हम ऐसे समाधान बनाने में निवेश कर रहे हैं जो हमारे ग्राहकों के लिए अधिक मूल्य लाने के इस अवसर का लाभ उठा सकें.

नेट रिवेन्यू 14 प्रतिशत अधिक रहा

पूरे वित्त वर्ष के लिए कंपनी ने 1553.5 करोड़ रुपये का कंसोलिडेशन नेट रिवेन्यू दर्ज किया, जो पिछले साल की तुलना में 14 प्रतिशत अधिक है. इसके साथ ही EBITDA 376.2 करोड़ रुपये रहा, जो पिछले साल की तुलना में 19 प्रतिशत अधिक है, जबकि EBITDA का मार्जिन 24 प्रतिशत रहा.

कंपनी ने Gen AI फैक्ट्री की स्थापना की

कंपनी ने वित्त वर्ष 24 के दौरान 11 वैश्विक प्रबंधित प्रशिक्षण सेवा (MTS) अनुबंध जोड़े और 2 मौजूदा अनुबंधों का दायरा बढ़ाया. इसके अलावा, कंपनी ने वर्ष के दौरान 11 अनुबंधों का नवीनीकरण किया, जिससे 100 प्रतिशत नवीनीकरण का उसका ट्रैक रिकॉर्ड कायम रहा. कंपनी ने साल के आखिर में 87 MTS ग्राहकों और 335 मिलियन अमरीकी डॉलर की रिवेन्यू के साथ सात का अंत किया है.वित्तीय वर्ष के दौरान, NIIT MTS ने मुख्य शिक्षण वैज्ञानिक डॉ. ग्रेग कोलिन्स के नेतृत्व में 50 से अधिक अनुभवी AI विशेषज्ञों की टीम के साथ GenAI फैक्ट्री की स्थापना की. 
 
टैग्स
सम्बंधित खबरें

JIO कैश मशीन: भारत का पहला ₹10 लाख करोड़ का IPO, नेट डेट से लगभग मुक्त

जियो के ₹27,500 करोड़ के कर्ज खत्म हो जाएंगे. फ्री कैश फ्लो 29 गुना बढ़ गया है. 524 मिलियन ग्राहक. एयरटेल से कम कीमत पर वैल्यूएशन. वे आंकड़े, जिन पर सुर्खियों में ध्यान नहीं दिया गया.

10 hours ago

AI से ट्रैफिक मैनेजमेंट तक, परिवहन क्षेत्र में बदल रही तकनीक की तस्वीर; एक्सपो में दिखे नए समाधान

ANPR कैमरे, बैरियरलेस टोलिंग और रियल-टाइम मॉनिटरिंग जैसे समाधानों पर रहा फोकस, 300 से ज्यादा ब्रांड ने प्रदर्शित की परिवहन क्षेत्र की तकनीक

14 hours ago

भारत में बनेगा पहला AI-पायलटेड फाइटर विमान, Flying Wedge ने पेश किया FWD Supreme का प्रोटोटाइप

नई दिल्ली में हुआ अनावरण, 1,500 किमी से अधिक रेंज और AI आधारित स्वायत्त लड़ाकू अभियानों के लिए विकसित किया जा रहा विमान; कंपनी का लक्ष्य भारत में ही डिजाइन और निर्माण करना

15 hours ago

$100 मिलियन के फाइटर जेट से 20-30 गुना सस्ता हो सकता है Flying Wedge का AI विमान, Lite वेरिएंट में 90% स्वदेशी सामग्री

Flying Wedge Defence के फाउंडर और CEO सुहास तेजस्कंदा ने बिजनेसवर्ल्ड से बातचीत में बताया कि 3-5 मिलियन डॉलर की लागत वाले AI-पावर्ड एयरक्राफ्ट से हवाई युद्ध की लागत घटाने में मदद मिल सकती है. कंपनी की योजना मानवरहित विमानों को एक समूह के रूप में संचालित करने की तकनीक विकसित करने की है.

15 hours ago

10 मिनट में डिलीवरी वाले प्लेटफॉर्म पर कसेगा शिकंजा? FSSAI बदल सकता है खाद्य सुरक्षा के नियम

रिपोर्ट के अनुसार, Nestle India, PepsiCo और Dabur India जैसी कंपनियों के साथ JW Marriott जैसे होटल संचालकों को भी नियमों के उल्लंघन से जुड़े मामलों में जवाब देना पड़ा है.

16 hours ago

बड़ी खबरें

JIO कैश मशीन: भारत का पहला ₹10 लाख करोड़ का IPO, नेट डेट से लगभग मुक्त

जियो के ₹27,500 करोड़ के कर्ज खत्म हो जाएंगे. फ्री कैश फ्लो 29 गुना बढ़ गया है. 524 मिलियन ग्राहक. एयरटेल से कम कीमत पर वैल्यूएशन. वे आंकड़े, जिन पर सुर्खियों में ध्यान नहीं दिया गया.

10 hours ago

टेस्ला: एक बेहतरीन कार ब्रांड को और बेहतर क्या बना सकता है?

टेस्ला की सड़क यात्रा इस बात पर विचार करने का मौका देती है कि कैसे अलग पहचान वाले उत्पाद लोगों को उनका समर्थक बनाते हैं और क्यों दमदार ब्रांडों को भी एक व्यापक मानवीय सोच की जरूरत होती है.