होम / बिजनेस / 5500% की छलांग के साथ इस मल्टीबैगर स्टॉक ने शेयर होल्डर्स को दिए शानदार रिटर्न्स

5500% की छलांग के साथ इस मल्टीबैगर स्टॉक ने शेयर होल्डर्स को दिए शानदार रिटर्न्स

BSE में लिस्टेड निबे शेयर्स ने पिछले 5 सालों में 5500% की छलांग लगाते हुए शेयर होल्डर्स को शानदार रिटर्न्स दिए हैं और एक पैनी स्टॉक से मल्टीबैगर स्टॉक बनने तक का सफर तय किया है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

BSE (बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज) में लिस्टेड निबे शेयर्स (Nibe Share) उन चंद मल्टीबैगर स्टॉक्स में से एक है जिसने कोविड के बाद मार्केट की अनिश्चित हालत में भी शेयर होल्डर्स को शानदार रिटर्न्स दिए हैं. पिछले तीन सालों में यह डिफेंस स्टॉक 12 रुपये प्रति शेयर से बढ़कर 391 रुपये प्रति शेयर की कीमत तक पहुंच गया है. निबे शेयर्स ने अपने लॉन्ग-टर्म इन्वेस्टर्स को लगभग 3150% के रिटर्न्स दिए हैं. इन तीन सालों के दौरान इस पैनी स्टॉक ने एक मल्टीबैगर स्टॉक बनने का सफर तय किया है.

कुछ ऐसा है निबे शेयर्स का इतिहास

जनवरी 2023 में अपने अधिकतम स्तर तक पहुंचने के बाद यह स्मॉल कैप स्टॉक प्रॉफिट बुकिंग जोन के अन्दर दर्ज किया जा चुका है. पिछले एक महीने के दौरान इस स्टॉक ने लगभग 10% की गिरावट दर्ज की है जबकि पिछले छह महीनों के दौरान निबे शेयर्स ने अपने शेयर होल्डर्स को मल्टीबैगर रिटर्न्स दिए हैं. पिछले छह महीनों में इस स्टॉक ने 175 रुपये प्रति शेयर से 391 रुपये प्रति शेयर की कीमत तक का सफर तय करते हुए लगभग 125% तक की बढ़त दर्ज की है. पिछले एक साल में यह डिफेंस स्टॉक 675% की वृद्धि फर्ज करते हुए 50 रुपये प्रति शेयर से 391 रुपये प्रति शेयर की कीमत के स्तर तक पहुंचा है. इसी प्रकार पिछले तीन सालों के दौरान इस डिफेंस स्टॉक ने 12 रुपये प्रति शेयर से 391 रुपये प्रति शेयर की कीमत तक का सफर तय किया है. इस दौरान यह स्टॉक 32.5 गुना से ज्यादा बार बढ़ा है. पिछले पांच सालों के दौरान यह स्टॉक 5500% बढ़कर 7.10 रुपये प्रति शेयर से 391 रुपये प्रति शेयर की कीमत तक पहुंचा है.

ये है इन्वेस्टमेंट का हाल

निबे शेयर की कीमत को देखते हुए कहा जा सकता है कि अगर एक इन्वेस्टर ने इस स्टॉक में आज से एक महीने पहले 1 लाख रुपये इन्वेस्ट किये होते तो आज उसके 1 लाख रुपये 90,000 रुपये हो जाते. अगर छह महीने पहले कोई व्यक्ति इस स्टॉक में 1 लाख रुपये इन्वेस्ट करता तो आज उसके 1 लाख का 2.25 लाख रुपये हो गया होता. इसी तरह अगर एक व्यक्ति इस स्टॉक में आज से एक साल पहले 1 लाख रुपये इन्वेस्ट करता तो आज उसके 1 लाख रुपये का 7.75 लाख रुपये हो गया होता और अगर किसी इन्वेस्टर ने आज से तीन साल पहले इस स्टॉक में 1 लाख रुपये का इन्वेस्टमेंट किया होता तो उसका इन्वेस्टमेंट आज 32.50 लाख रुपयों का हो गया होता. वहीं अगर कोई व्यक्ति इस स्टॉक में आज से पांच सालों पहले अगर 1 लाख रुपये इन्वेस्ट करता तो आज उसके 1 लाख रुपये, 56 लाख रुपयों में बदल गए होते. आपको बता दें, यह पूरा आकलन यह मानकर किया गया है कि इन्वेस्टर इस स्टॉक में अपनी इन्वेस्टमेंट बनाकर रखता.

यह मल्टीबैगर स्टॉक BSE (बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज) में लिस्टेड है और फिलहाल इसकी मार्किट कैपिटल 408 करोड़ रुपये है. इसके साथ-साथ बुधवार को ट्रेड खत्म होने से 4 घंटे पहले तक इस स्टॉक की ट्रेड वॉल्यूम 11308 दर्ज की गयी थी. 52 हफ्तों में इस पैनी स्टॉक का सबसे निचला स्तर 41.65 रुपये और अधिकतम स्तर 564.90 रुपये प्रति शेयर दर्ज किया गया है.

यह भी पढ़ें: 3 सालों में 1200% तक बढ़ा ये मल्टीबैगर स्टॉक, 350% बढ़ा प्रॉफिट

टैग्स
सम्बंधित खबरें

IPO के मामले में दुनिया में नंबर-1 बना भारत, FY26 में प्राइमरी मार्केट से जुटाए 13.6 लाख करोड़ रुपये: सेबी

भारत ने FY26 में IPO की संख्या के मामले में वैश्विक स्तर पर अपनी शीर्ष स्थिति बरकरार रखी. वहीं, फंड जुटाने के मामले में भारत दुनिया का तीसरा सबसे बड़ा बाजार रहा.

10 hours ago

SBI का मुनाफा 10% बढ़कर ₹21,121 करोड़, कुल बिजनेस ₹110 लाख करोड़ के पार

SBI के मजबूत तिमाही नतीजे ऐसे समय में आए हैं जब बैंकिंग सेक्टर में ब्याज दरों, डिपॉजिट लागत और क्रेडिट ग्रोथ पर बाजार की नजर बनी हुई है. बेहतर मुनाफे, मजबूत NII और बढ़ते लोन कारोबार से बैंक की वित्तीय स्थिति को मजबूती मिली है.

10 hours ago

SGB ने दिया बंपर रिटर्न, ₹1 लाख का निवेश बना करीब ₹3 लाख; RBI ने तय की नई कीमत

सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड भारत सरकार की ओर से जारी किए जाने वाले गोल्ड-आधारित निवेश साधन हैं. इन्हें भारतीय रिजर्व बैंक जारी करता है.

10 hours ago

विदेशी कंपनियों के लिए बदली भारत की तस्वीर, 5 साल बाद नए रजिस्ट्रेशन की संख्या हुई ज्यादा

आंकड़ों के मुताबिक, FY26 में 102 विदेशी कंपनियों ने भारत में रजिस्ट्रेशन कराया, जबकि 84 कंपनियों ने अपना कारोबार बंद किया. इससे पहले लगातार चार वित्त वर्षों में बंद होने वाली विदेशी कंपनियों की संख्या नए रजिस्ट्रेशन से ज्यादा रही थी.

11 hours ago

जुलाई में ऑटो सेक्टर की रिकॉर्ड बिक्री, पेट्रोल को टक्कर दे रहे CNG, हाइब्रिड और EV

जुलाई में सबसे ज्यादा मांग दोपहिया वाहनों की रही. इनकी बिक्री पिछले साल के 14.18 लाख से बढ़कर 18.18 लाख यूनिट हो गई, यानी सालाना आधार पर 28.25% की बढ़ोतरी दर्ज की गई.

13 hours ago

बड़ी खबरें

IPO के मामले में दुनिया में नंबर-1 बना भारत, FY26 में प्राइमरी मार्केट से जुटाए 13.6 लाख करोड़ रुपये: सेबी

भारत ने FY26 में IPO की संख्या के मामले में वैश्विक स्तर पर अपनी शीर्ष स्थिति बरकरार रखी. वहीं, फंड जुटाने के मामले में भारत दुनिया का तीसरा सबसे बड़ा बाजार रहा.

10 hours ago

SBI का मुनाफा 10% बढ़कर ₹21,121 करोड़, कुल बिजनेस ₹110 लाख करोड़ के पार

SBI के मजबूत तिमाही नतीजे ऐसे समय में आए हैं जब बैंकिंग सेक्टर में ब्याज दरों, डिपॉजिट लागत और क्रेडिट ग्रोथ पर बाजार की नजर बनी हुई है. बेहतर मुनाफे, मजबूत NII और बढ़ते लोन कारोबार से बैंक की वित्तीय स्थिति को मजबूती मिली है.

10 hours ago

SGB ने दिया बंपर रिटर्न, ₹1 लाख का निवेश बना करीब ₹3 लाख; RBI ने तय की नई कीमत

सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड भारत सरकार की ओर से जारी किए जाने वाले गोल्ड-आधारित निवेश साधन हैं. इन्हें भारतीय रिजर्व बैंक जारी करता है.

10 hours ago

जुलाई में ऑटो सेक्टर की रिकॉर्ड बिक्री, पेट्रोल को टक्कर दे रहे CNG, हाइब्रिड और EV

जुलाई में सबसे ज्यादा मांग दोपहिया वाहनों की रही. इनकी बिक्री पिछले साल के 14.18 लाख से बढ़कर 18.18 लाख यूनिट हो गई, यानी सालाना आधार पर 28.25% की बढ़ोतरी दर्ज की गई.

13 hours ago

ब्रिटानिया का मुनाफा 14% बढ़कर ₹593 करोड़, बिक्री में 9.5% की तेजी

कंपनी के निदेशक मंडल ने ₹1 के फेस वैल्यू वाले प्रत्येक शेयर पर ₹90.5 के फाइनल डिविडेंड की भी सिफारिश की है.

16 hours ago