✕

होम / बिजनेस / अगले हफ्ते शेयर बाजार में रहेगी भारी चहल-पहल, वजह भी है बेहद खास

अगले हफ्ते शेयर बाजार में रहेगी भारी चहल-पहल, वजह भी है बेहद खास

शेयर बाजार के लिए समय अच्छा चल रहा है. पिछले कुछ सत्रों से मार्केट में लगातार तेजी देखने को मिल रही है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

अगले हफ्ते शेयर बाजार में काफी चहल-पहल देखने को मिल सकती है. सितंबर के पहले हफ्ते में 5 कंपनियों के आईपीओ आने वाले हैं. इतना ही नहीं, 10 कंपनियों के शेयरों की बाजार में लिस्टिंग भी होनी है. बता दें कि बीते कुछ वक्त में कई आईपीओ आ चुके हैं और उनमें से अधिकांश निवेशकों की उम्मीदों पर खरे उतरे हैं.  इस वजह से IPO को लेकर क्रेज लगातार बना हुआ है.   

आईपीओ वाली कंपनियां
एक रिपोर्ट के अनुसार,  अगले हफ्ते जिन कंपनियों के शेयर आने हैं उनमें गागाल प्रिसिशन इंजीनियरिंग, जेय्यम ग्लोबल फूड्स, नमो ईवेस्ट मैनेजमेंट, मैच कांफ्रेंसेंज एंड इवेंट्स  और मूंदड़ा फिनकॉर्प सब्सक्रिप्शन का नाम शामिल है. प्रिसिशन कंपोनेंट बनाने वाली Gala Precision Engineering का आईपीओ 2-4 सितंबर तक खुला रहेगा. करीब 168 करोड़ रुपए के इस आईपीओ के तहत 135.34 करोड़ के फ्रेश शेयर जारी होंगे. आईपीओ के लिए 503 से 529 रुपए का प्राइस बैंड तय किया गया है. Jeyyam Global Foods के आईपीओ सब्सक्रिप्शन के लिए 2 से 4 सितंबर तक आवेदन किया जा सकता है. आईपीओ के तहत 73.74 करोड़ रुपए के नए फ्रेश जारी होंगे. आईपीओ का प्राइस बंद 59 से 61 रुपए फिक्स किया गया है.

मिलेगा दांव का मौका
Namo EWaste Management का आईपीओ 4-6 सितंबर तक खुला रहेगा. इसका प्राइस बैंड 80 से 85 रुपए रखा गया है. कंपनी आईपीओ के तहत सिर्फ फ्रेश शेयर ही जारी करेगी.  इसी तरह, Mach Conferences & Events के आईपीओ में आप 4-6 सितंबर तक पैसा लगा सकते हैं. 125.28 करोड़ रुपए के इस आईपीओ के लिए प्राइस बैंड 214-225 रुपए है.  My Mudra Fincorp का आईपीओ  5 से 9 सितंबर तक खुला रहेगा. यानी इस पर दांव लगाने का आखिरी दिन 9 सितंबर है. आईपीओ के लिए प्राइस बैंड 104-110 रुपए है. इसके शेयरों का अलॉटमेंट 10 सितंबर को होगा और 12 सितंबर को इसकी लिस्टिंग होगी.

इनकी होनी है लिस्टिंग
चलिए अब जानते हैं कि अगले हफ्ते किन कंपनियों की स्टॉक मार्केट में लिस्टिंग होने वाली है. इसमें  प्रीमियर एनर्जीज,  इको मोबिलिटी, बाजार स्टाइल रिटेल, इंडियन फॉस्फेट, जय बी लेमिनेशंस, वीडील सिस्टम, पैरामैट्रिक्स टेक, ऐरोन कंपोजिट, ट्रेवल एंड रेंटल्स और पैकेजिंग सॉल्यूशंस का नाम शामिल है. Premier Energies के आईपीओ की लिस्टिंग 3 सितंबर और इको मोबिलिटी की 4 सितंबर को होगी. इसी तरह, Baazar Style Retail की लिस्टिंग छह सितंबर को होनी है. बता दें कि इस कंपनी में दिग्गज निवेशक रेखा झुनझुनवाला (Rekha Jhunjhunwala) का भी पैसा लगा हुआ है.

टैग्स
सम्बंधित खबरें

एयर इंडिया की घरेलू उड़ानों में छात्रों को 10% छूट, जानें कैसे मिलेगा लाभ

इसके अलावा सालभर चलने वाले छात्र कार्यक्रम के तहत 10 किलोग्राम अतिरिक्त सामान ले जाने की सुविधा और एक बार मुफ्त में यात्रा की तारीख बदलने का लाभ भी मिलेगा.

2 hours ago

रिकॉर्ड निचले स्तर के करीब रुपया, RBI ने संभाला मोर्चा; डॉलर और कच्चे तेल का दबाव बरकरार

विदेशी पूंजी की निकासी, कच्चे तेल की ऊंची कीमतों और डॉलर की मजबूत मांग से रुपये पर दबाव बना हुआ है. 9 अक्टूबर को रुपया शुरुआती कारोबार में 96.80 प्रति डॉलर के करीब पहुंचने के बाद संभला और 96.61 प्रति डॉलर पर बंद हुआ.

2 hours ago

दिल्ली मेट्रो के 57 स्टेशनों पर एंट्री-एग्जिट बंद, 10 अक्टूबर के विरोध प्रदर्शन से पहले DMRC का फैसला

दिल्ली पुलिस की सुरक्षा संबंधी चिंताओं के बाद DMRC ने 9 अक्टूबर रात 9 बजे से 57 मेट्रो स्टेशनों पर प्रवेश और निकास द्वार बंद कर दिए हैं. अगले आदेश तक जारी रहेंगी पाबंदियां, हालांकि नई दिल्ली मेट्रो स्टेशन को छोड़कर अन्य प्रभावित स्टेशनों पर इंटरचेंज की सुविधा उपलब्ध रहेगी.

2 hours ago

डेट सिक्योरिटीज में जोखिम पहचानना होगा आसान, सेबी ने पेश किया नया क्रेडिट रिस्क-ओ-मीटर

सेबी के नए फ्रेमवर्क में डेट सिक्योरिटीज के क्रेडिट जोखिम को छह श्रेणियों में बांटा जाएगा. इसमें हरे रंग से सबसे कम जोखिम और लाल रंग से सबसे ज्यादा जोखिम का संकेत मिलेगा.

3 hours ago

सोना, चांदी और प्लैटिनम के आयात पर बैंकों को मिलने वाली टैक्स छूट खत्म, अब लगेगा 3% IGST

अब सोना, चांदी और प्लैटिनम के आयात पर बैंकों को 3% इंटीग्रेटेड गुड्स एंड सर्विसेज टैक्स (IGST) देना होगा, जिससे उन्हें बुलियन एक्सचेंज के जरिए आयात करने वाले अन्य कारोबारियों के समान कर व्यवस्था के दायरे में लाया जा सकेगा.

5 hours ago

बड़ी खबरें

डेट सिक्योरिटीज में जोखिम पहचानना होगा आसान, सेबी ने पेश किया नया क्रेडिट रिस्क-ओ-मीटर

सेबी के नए फ्रेमवर्क में डेट सिक्योरिटीज के क्रेडिट जोखिम को छह श्रेणियों में बांटा जाएगा. इसमें हरे रंग से सबसे कम जोखिम और लाल रंग से सबसे ज्यादा जोखिम का संकेत मिलेगा.

3 hours ago

रिकॉर्ड निचले स्तर के करीब रुपया, RBI ने संभाला मोर्चा; डॉलर और कच्चे तेल का दबाव बरकरार

विदेशी पूंजी की निकासी, कच्चे तेल की ऊंची कीमतों और डॉलर की मजबूत मांग से रुपये पर दबाव बना हुआ है. 9 अक्टूबर को रुपया शुरुआती कारोबार में 96.80 प्रति डॉलर के करीब पहुंचने के बाद संभला और 96.61 प्रति डॉलर पर बंद हुआ.

2 hours ago

दिल्ली मेट्रो के 57 स्टेशनों पर एंट्री-एग्जिट बंद, 10 अक्टूबर के विरोध प्रदर्शन से पहले DMRC का फैसला

दिल्ली पुलिस की सुरक्षा संबंधी चिंताओं के बाद DMRC ने 9 अक्टूबर रात 9 बजे से 57 मेट्रो स्टेशनों पर प्रवेश और निकास द्वार बंद कर दिए हैं. अगले आदेश तक जारी रहेंगी पाबंदियां, हालांकि नई दिल्ली मेट्रो स्टेशन को छोड़कर अन्य प्रभावित स्टेशनों पर इंटरचेंज की सुविधा उपलब्ध रहेगी.

2 hours ago

एयर इंडिया की घरेलू उड़ानों में छात्रों को 10% छूट, जानें कैसे मिलेगा लाभ

इसके अलावा सालभर चलने वाले छात्र कार्यक्रम के तहत 10 किलोग्राम अतिरिक्त सामान ले जाने की सुविधा और एक बार मुफ्त में यात्रा की तारीख बदलने का लाभ भी मिलेगा.

2 hours ago

प्याज, तेल और चावल की महंगाई से बिगड़ा रसोई का बजट, वेज थाली 10% महंगी: रिपोर्ट

क्रिसिल की रिपोर्ट के मुताबिक, सितंबर में शाकाहारी थाली की लागत सालाना आधार पर 10% बढ़कर ₹30.8 हो गई, जबकि मांसाहारी थाली 6% महंगी होकर ₹59.5 पर पहुंच गई.

6 hours ago