होम / बिजनेस / Anchor ने News Channel क्या छोड़ा, कंपनी को एक ही दिन में हो गया करोड़ों का घाटा 

Anchor ने News Channel क्या छोड़ा, कंपनी को एक ही दिन में हो गया करोड़ों का घाटा 

टकर कार्लसन 'फॉक्स न्यूज' (Fox News) के प्राइम टाइम एंकर थे, उन्होंने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

अमेरिका के फेमस और विवादित न्यूज एंकर टकर कार्लसन (Tucker Carlson) ने नौकरी क्या छोड़ी, कंपनी का करोड़ों का नुकसान हो गया. टकर यूएस के बड़े न्यूज चैनलों में शुमार 'फॉक्स न्यूज' से जुड़े हुए थे. यहां टकर प्राइम टाइम शो होस्ट करते थे, जिसकी काफी बड़ी फैन फॉलोइंग है. इस एंकर का इस्तीफा देना 'फॉक्स न्यूज' (Fox News) के लिए दोहरे झटके के समान रहा. पहला, उसके प्राइम टाइम शो की TRP घटने की आशंका बढ़ गई है. दूसरा - उसे एक ही झटके में करोड़ों का नुकसान उठाना पड़ा है.

शेयरों में गिरावट का दौर
मीडिया रिपोर्ट्स में बताया गया है कि टकर कार्लसन के चैनल छोड़ने की पुष्टि 'फॉक्स न्यूज' ने कर दी है. चैनल का कहना है कि टकर और उसका रिश्ता खत्म हो गया है. जैसे ही यह खबर आम हुई कि टकर 'फॉक्स न्यूज' से अलग हो गए हैं, चैनल की पैरेंट कंपनी के शेयरों में गिरावट का दौर शुरू हो गया. एक ही दिन में कंपनी के शेयर 5 फीसदी से ज्यादा लुढ़क गए. इस तरह, उसे 41 हजार करोड़ रुपए का नुकसान उठाना पड़ा. बता दें कि टकर को रिपब्लिकन समर्थक माना जाता है.

लगा था ये आरोप 
टकर कार्लसन पिछले कुछ समय से विवादों में चल रहे थे. उन पर अपने शो में आये गेस्ट का अपमान करने का आरोप था. इस मामले ने इतना तूल पकड़ लिया था कि 'फॉक्स न्यूज' बैकफुट पर आ गया था. बाद में किसी तरह, दोनों पक्षों में समझौते का प्रयास हुआ. हालांकि, उसी समय माना जाने लगा था कि 'फॉक्स न्यूज' और उसके स्टार एंकर टकर कार्लसन का साथ ज्यादा नहीं चलेगा. अब यह साफ हो गया है कि टकर ने 'फॉक्स न्यूज' छोड़ दिया है. एक्सपर्ट्स मानते हैं कि टकर बेशक एक स्टार एंकर हैं, लेकिन उन्हें संभालना चैनल के लिए भी मुश्किल हो रहा था. हालांकि, उनका जाना चैनल की TRP के लिए अच्छा नहीं होगा. साथ ही 'फॉक्स न्यूज' की पैरेंट कंपनी के शेयरों में और गिरावट आ सकती है.

टैग्स
सम्बंधित खबरें

भारत, ईयू समेत 7 देशों ने P4M पहल शुरू की, संयुक्त राष्ट्र में सुधार पर दिया जोर

भारत, यूरोपीय संघ, ऑस्ट्रेलिया, कनाडा, ब्राजील, बारबाडोस और केन्या ने न्यूयॉर्क में शुरू की ‘बहुपक्षवाद के लिए साझेदार’ पहल; अंतरराष्ट्रीय कानून, शांति और समावेशी विकास के लिए सहयोग बढ़ाने का लक्ष्य

4 hours ago

भारत लॉन्च करेगा ₹1,000 करोड़ का पहला ब्लू बॉन्ड, समुद्री और जल परियोजनाओं को मिलेगा फंड

सागरमाला फाइनेंस कॉरपोरेशन अगले सप्ताह कर सकता है देश के पहले ब्लू बॉन्ड का इश्यू, पोर्ट कनेक्टिविटी, जहाज निर्माण और तटीय बुनियादी ढांचे से जुड़ी परियोजनाओं को मिल सकता है वित्त

4 hours ago

AIF निवेश ने बनाया नया रिकॉर्ड, पहली बार ₹7 लाख करोड़ के पार पहुंचा आंकड़ा

जून 2026 तक AIF में कुल निवेश ₹7.1 लाख करोड़ पहुंचा, सालाना आधार पर निवेश प्रतिबद्धता 23.6% बढ़ी; रियल एस्टेट में पहली बार गिरावट

5 hours ago

सीमेंट कंपनियों की नई रणनीति, कीमत बढ़ाने के बजाय लागत घटाकर मुनाफा बढ़ाने पर जोर: रिपोर्ट

मजबूत मांग के बीच UltraTech, Ambuja Cement और JSW Cement का फोकस लागत घटाने, क्षमता बढ़ाने और प्रीमियम उत्पादों की बिक्री पर; आने वाले वर्षों में 7-8% सालाना बढ़ सकती है सीमेंट की मांग

7 hours ago

बैंक हड़ताल पर सरकार की अपील, 28 सितंबर से प्रस्तावित स्ट्राइक वापस लेने को कहा

5 दिन तक प्रभावित हो सकती हैं बैंकिंग सेवाएं, हाफ इयरली क्लोजिंग के बीच हड़ताल से बढ़ सकती है परेशानी

8 hours ago

बड़ी खबरें

भारत में बढ़ रहा अल्जाइमर का खतरा, 2036 तक दोगुने हो सकते हैं डिमेंशिया के मरीज

शुरुआती लक्षणों को उम्र बढ़ने का सामान्य हिस्सा मानकर नजरअंदाज करना पड़ सकता है भारी, विशेषज्ञों ने समय पर जांच और डॉक्टर से सलाह लेने की दी सलाह