✕

होम / बिजनेस / क्या वास्तव में पुलिस की नाक के नीचे से अयोध्या में चोरी हो गईं 50 लाख की लाइट्स?

क्या वास्तव में पुलिस की नाक के नीचे से अयोध्या में चोरी हो गईं 50 लाख की लाइट्स?

अयोध्या में रामपथ और भक्तिपथ से 50 लाख रुपए की लाइट्स चोरी के मामले में नया मोड़ आया है. विकास प्राधिकरण ने बड़ा खुलासा किया है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

पिछले कुछ दिनों से अयोध्या 50 लाख रुपए की चोरी को लेकर खबरों में है. आरोप है कि राम मंदिर की ओर जाने वाले रामपथ और भक्तिपथ पर लगाई गईं 3800 बैम्बू लाइट और 36 गोबो प्रोजेक्टर पर चोरों ने हाथ साफ कर दिया है. अब चूंकि यह इलाका अयोध्या का सबसे महत्वपूर्ण और सुरक्षित माना जाता है, इसलिए सवाल लाजमी है. इन लाइट्स की कीमत 50 लाख रुपए से ज्यादा है. 

बदल गई पूरी तस्वीर
चोरी की खबर सामने आते ही अयोध्या पुलिस और प्रशासन सवालों के घेरे में आ गए. योगी सरकार पर भी विपक्ष के हमले शुरू हो गए. हालांकि, अब पूरी तस्वीर ही बदल गई है. एक मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, अयोध्या विकास प्राधिकरण ने अपनी जांच में पाया है कि आरोप पूरी तरह से निराधार हैं और यह मामला धोखाधड़ी का है. इस संबंध में कंपनी के खिलाफ थाना राम जन्मभूमि में केस दर्ज करवाया गया है.

इन्हें मिला था ठेका
अयोध्या विकास प्राधिकरण ने यश एंटरप्राइजेज और कृष्णा ऑटोमोबाइल्स को रामपथ के पेड़ों पर 6400  बैम्बू लाइट और भक्तिपथ पर 96 गोबो प्रोजेक्टर लाइट लगाने का ठेका दिया था. हाल ही में यश एंटरप्राइजेज के प्रतिनिधि शेखर शर्मा ने रामजन्म भूमि थाने में चोरी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी. अपनी शिकायत में उन्होंने दावा किया था कि रामपथ  और भक्तिपथ पर लगीं 50 लाख की कीमत वालीं लाइट्स चोरी हो गई हैं.   

क्या था शिकायत में?
यश एंटरप्राइजेज के प्रतिनिधि ने पुलिस को बताया था कि मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा के समय रामपथ के पेड़ों पर 6400 बैम्बू और भक्तिपथ पर 96 गोबो प्रोजेक्टर लगाए थे, लेकिन 9 मई को निरीक्षण में पता चला कि इनकी संख्या आधे से भी कम हो गई है. इस खबर के सामने आते ही बवाल मचा गया. सपा प्रमुख अखिलेश यादव के भी मामले को गंभीर बताते हुए सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े किए, क्योंकि यह क्षेत्र हाई सिक्योरिटी जोन में आता है. 

फर्जी भुगतान की साजिश
इस पूरे मामले में स्थानीय प्रशासन शुरुआत से ही चोरी के आरोपों से इंकार करता रहा. कमिश्नर गौरव दयाल ने बड़े पैमाने पर लाइटों की चोरी को असंभव बताया था. अब यही बात सच साबित हुई है. अयोध्या विकास प्राधिकरण का कहना है कि चोरी की बात पूरी तरह से गलत है. यह मामला धोखाधड़ी का है. प्राधिकरण के सचिव सत्येंद्र सिंह के अनुसार, फर्जी भुगतान के लिए यह प्रोपेगेंडा कंपनी द्वारा रचा गया, इसलिए उसके खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज किया गया है.

टैग्स
सम्बंधित खबरें

मध्य प्रदेश के टेलीकॉम मैन्युफैक्चरिंग जोन में ₹6,000 करोड़ के निवेश का प्रस्ताव, 18 हजार से ज्यादा रोजगार की उम्मीद

मध्य प्रदेश में प्रस्तावित टेलीकॉम मैन्युफैक्चरिंग जोन (TMZ) देश में दूरसंचार उपकरणों के घरेलू विनिर्माण को बढ़ावा देने की दिशा में अहम कदम साबित हो सकता है.

36 minutes ago

चार हफ्तों में 51.1 अरब डॉलर घटा भारत का विदेशी मुद्रा भंडार, रिकॉर्ड स्तर से भारी गिरावट

भारत के विदेशी मुद्रा भंडार में लगातार चौथे सप्ताह गिरावट दर्ज की गई है. 2 अक्टूबर को समाप्त सप्ताह में भंडार 12.752 अरब डॉलर घटकर 734.606 अरब डॉलर रह गया. पिछले चार सप्ताह में इसमें कुल 51.1 अरब डॉलर की कमी आई है. इस दौरान विदेशी मुद्रा आस्तियों और सोने के भंडार के मूल्य में भी गिरावट आई है.

1 hour ago

अमेरिका में PERM पर रोक से भारतीय IT कंपनियों की बढ़ी चिंता, TCS-Infosys समेत 8 कंपनियां प्रभावित

अमेरिका में ग्रीन कार्ड स्पॉन्सरशिप से जुड़ी PERM प्रक्रिया पर रोक के बाद भारतीय IT कंपनियों के कर्मचारियों की स्थायी निवास प्रक्रिया पर सवाल उठने लगे हैं. हालांकि, इस कदम से मौजूदा H-1B वीजा अपने आप रद्द नहीं होंगे.

1 hour ago

स्टारलिंक, जियो और वनवेब में मुकाबला, सैटकॉम सेक्टर में किसी कंपनी का एकाधिकार नहीं: सिंधिया

सिंधिया ने इंडिया मोबाइल कांग्रेस के दौरान कहा कि सैटकॉम क्षेत्र में किसी एक कंपनी को प्राथमिकता नहीं दी गई है. इस क्षेत्र में सेवाएं देने की इच्छुक सभी कंपनियों को जरूरी नियमों और शर्तों का पालन करना होगा.

1 hour ago

एयर इंडिया की घरेलू उड़ानों में छात्रों को 10% छूट, जानें कैसे मिलेगा लाभ

इसके अलावा सालभर चलने वाले छात्र कार्यक्रम के तहत 10 किलोग्राम अतिरिक्त सामान ले जाने की सुविधा और एक बार मुफ्त में यात्रा की तारीख बदलने का लाभ भी मिलेगा.

15 hours ago

बड़ी खबरें

चार हफ्तों में 51.1 अरब डॉलर घटा भारत का विदेशी मुद्रा भंडार, रिकॉर्ड स्तर से भारी गिरावट

भारत के विदेशी मुद्रा भंडार में लगातार चौथे सप्ताह गिरावट दर्ज की गई है. 2 अक्टूबर को समाप्त सप्ताह में भंडार 12.752 अरब डॉलर घटकर 734.606 अरब डॉलर रह गया. पिछले चार सप्ताह में इसमें कुल 51.1 अरब डॉलर की कमी आई है. इस दौरान विदेशी मुद्रा आस्तियों और सोने के भंडार के मूल्य में भी गिरावट आई है.

1 hour ago

मध्य प्रदेश के टेलीकॉम मैन्युफैक्चरिंग जोन में ₹6,000 करोड़ के निवेश का प्रस्ताव, 18 हजार से ज्यादा रोजगार की उम्मीद

मध्य प्रदेश में प्रस्तावित टेलीकॉम मैन्युफैक्चरिंग जोन (TMZ) देश में दूरसंचार उपकरणों के घरेलू विनिर्माण को बढ़ावा देने की दिशा में अहम कदम साबित हो सकता है.

36 minutes ago

स्टारलिंक, जियो और वनवेब में मुकाबला, सैटकॉम सेक्टर में किसी कंपनी का एकाधिकार नहीं: सिंधिया

सिंधिया ने इंडिया मोबाइल कांग्रेस के दौरान कहा कि सैटकॉम क्षेत्र में किसी एक कंपनी को प्राथमिकता नहीं दी गई है. इस क्षेत्र में सेवाएं देने की इच्छुक सभी कंपनियों को जरूरी नियमों और शर्तों का पालन करना होगा.

1 hour ago

अमेरिका में PERM पर रोक से भारतीय IT कंपनियों की बढ़ी चिंता, TCS-Infosys समेत 8 कंपनियां प्रभावित

अमेरिका में ग्रीन कार्ड स्पॉन्सरशिप से जुड़ी PERM प्रक्रिया पर रोक के बाद भारतीय IT कंपनियों के कर्मचारियों की स्थायी निवास प्रक्रिया पर सवाल उठने लगे हैं. हालांकि, इस कदम से मौजूदा H-1B वीजा अपने आप रद्द नहीं होंगे.

1 hour ago

डेट सिक्योरिटीज में जोखिम पहचानना होगा आसान, सेबी ने पेश किया नया क्रेडिट रिस्क-ओ-मीटर

सेबी के नए फ्रेमवर्क में डेट सिक्योरिटीज के क्रेडिट जोखिम को छह श्रेणियों में बांटा जाएगा. इसमें हरे रंग से सबसे कम जोखिम और लाल रंग से सबसे ज्यादा जोखिम का संकेत मिलेगा.

17 hours ago