होम / बिजनेस / इस कंपनी के CEO ने कमान संभालने से पहले सीखा कॉफी सर्व करने का तरीका

इस कंपनी के CEO ने कमान संभालने से पहले सीखा कॉफी सर्व करने का तरीका

जैसे-जैसे उनके CEO बनने के दिन पास आ रहे हैं लक्ष्मण नरसिम्हन सुनिश्चित कर रहे हैं कि वह अपना होमवर्क पूरा कर लें.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

जब से लक्ष्मण नरसिम्हन को कॉफी ब्रैंड स्टारबक्स (Starbucks) का CEO (चीफ एग्जीक्यूटिव ऑफिसर) बनाने कि घोषणा कि गयी है वह काफी बिजी हो गए हैं. अक्टूबर 2022 में इंडियन-अमेरिकन एग्जीक्यूटिव लक्ष्मण नरसिम्हन ने स्टारबक्स को ‘अंतरिम CEO’ के टाइटल के साथ जॉइन किया था और अब अगले महीने वह Howard Schultz की जगह लेने वाले हैं. 

पहले ली 40 घंटों की ट्रेनिंग 
जैसे-जैसे उनके CEO बनने के दिन पास आ रहे हैं लक्ष्मण नरसिम्हन सुनिश्चित कर रहे हैं कि वह अपना होमवर्क पूरा कर लें. पुणे में जन्मे लक्ष्मण नरसिम्हन के लिए स्टारबक्स का CEO बनने का मतलब होगा कि वह एक मग में झाग से भरा एक शानदार तूफान इकट्ठा कर सकते हैं. शुक्रवार को Reckitt के पूर्व CEO लक्ष्मण नरसिम्हन ने LinkedIn पर बताया था कि कस्टमर्स की देखरेख करने का अनुभव देने के लिए बनायी गयी 40 घंटों की ट्रेनिंग पूरी करने के बाद अब वह एक सर्टिफाइड Barista हैं. मतलब अब वह प्रोफेशनली कॉफी आधारित ड्रिंक्स को सर्व करने का काम कर सकते हैं. 

लोगों की जरुरतों को समझने के लिए स्टोर्स में बिताया समय
सिर्फ इतना ही नहीं, यह सुनिश्चित करने के लिए कि वह विविधता की तरफ तेजी से बढ़ती दुनिया की जरूरतों को समझ सकें लक्ष्मण नरसिम्हन ने अपनी पोस्ट में लिखा है कि, उन्होंने 12 ग्लोबल मार्केटों के 33 स्टोर्स में समय बिताया. Wharton से पढ़े लक्ष्मण ने अपनी पोस्ट में आगे लिखा है कि, मेरे काम करने के लिए हमने अलग-अलग जगहों को चुना ताकि मैं पार्टनर एक्सपीरियंस को ज्यादा बेहतर तरीके से समझ सकूं. मैंने 12 ग्लोबल मार्केटों के 33 स्टोर्स में समय बिताया. फ्रंट लाइन जॉब का आनंद लेने और उसके साथ आने वाली चुनौतियों का अनुभव करने के लिए बनायी गयी 40 घंटों की ट्रेनिंग लेने के बाद अब मैं एक सर्टिफाइड Barista हूं. 

ये है लक्ष्मण नरसिम्हन का इतिहास
Pepsico के चीफ कमर्शियल ऑफिसर के रूप में कार्यभार संभालने से पहले लक्ष्मण नरसिम्हन ने McKinsey के साथ 19 सालों तक काम किया और वह नयी दिल्ली में स्थित उनके ऑफिस के डायरेक्टर भी बने. लक्ष्मण नरसिम्हन ने उन सभी ब्रैंड्स को धन्यवाद कहा जिन्होंने कॉफी ब्रैंड का साथ दिया है. इसके साथ ही, लक्ष्मण ने Hacienda Alsacia के किसानों को भी उनके योगदान के लिए शाउट-आउट दिया. आपको बता दें स्टारबक्स के कॉफी बीन्स Hacienda Alsacia से ही आते हैं. 

स्टोर्स में काम करने से मिला जिंदगी का जरूरी ज्ञान
लीना नायर, सत्य नडेला और सुन्दर पिचाई के साथ एक और प्रमुख भारतीय CEO बनने के चलते लक्ष्मण नरसिम्हन ने पिछले साल बहुत सुर्खियाँ बटोरी थीं. अब वह अपनी नई पारी खेलने के लिए तैयार हैं. 55 साल के लक्ष्मण नरसिम्हन एक मैकेनिकल इंजिनियर भी हैं. उन्होंने अपने साइन-ऑफ में यह भी बताया कि काउंटर के पीछे एक Barista के रूप में बिताये अपने लिमिटेड दिनों में उन्हें ब्रेक्स और शिफ्ट के दौरान जिंदगी का बहुत सा जरूरी ज्ञान भी प्राप्त हुआ. ‘हमेशा किसी की उम्मीद बनो’ से लेकर ‘हमेशा खुशी ढूंढो, खुशी से ही और मौके मिलते हैं’ जैसी बातों के द्वारा 115.42 बिलियन डॉलर की कीमत वाले स्टारबक्स के CEO को कुछ ज्ञान जरूर मिला है. 
 
यह भी पढ़ें: Fintech कंपनी Phone pe ने इस कंपनी से जुटाए $200 मिलियन डॉलर 

टैग्स
सम्बंधित खबरें

IndiaMART का Q1FY27 प्रदर्शन: राजस्व 11% बढ़कर 414 करोड़ रुपये पहुंचा, मुनाफा 172 करोड़ रुपये

EBITDA मार्जिन 35% रहा, ग्राहक कलेक्शन बढ़कर 463 करोड़ रुपये हुआ; AI के इस्तेमाल से प्लेटफॉर्म को मजबूत करने पर जोर

1 hour ago

अब जमीन भी बनेगी डिजिटल एसेट! महाराष्ट्र ला रहा है देश का पहला ब्लॉकचेन लैंड टोकन कानून

इस प्रस्तावित कानून का उद्देश्य अचल संपत्तियों को ब्लॉकचेन तकनीक के जरिए टोकनाइज करने के लिए एक मजबूत कानूनी ढांचा तैयार करना है.

1 hour ago

जन्मदिन विशेष: CA से BSE चेयरमैन तक, एस. रवि की चार दशक लंबी भरोसे की यात्रा

पूर्व बीएसई चेयरमैन, चार्टर्ड अकाउंटेंट और कॉरपोरेट गवर्नेंस विशेषज्ञ एस. रवि ने पिछले चार दशकों में भारतीय वित्तीय संस्थानों को अधिक पारदर्शी, जवाबदेह और मजबूत बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है.

3 hours ago

ट्रंप का बड़ा ऐलान: 2 साल तक जेनेरिक दवाओं के आयात पर नहीं लगेगा टैरिफ

ट्रंप के मुताबिक, यह चरणबद्ध टैरिफ व्यवस्था इसलिए बनाई गई है ताकि फार्मास्युटिकल कंपनियों को अमेरिका में मैन्युफैक्चरिंग प्लांट और जरूरी इंफ्रास्ट्रक्चर स्थापित करने के लिए पर्याप्त समय मिल सके. उन्हों

3 hours ago

सरकार के इथेनॉल मिशन में बड़ा निवेश, OMCs ने तीन वर्षों में ₹1.72 लाख करोड़ खर्च किए

सरकार ने संसद में बताया कि इथेनॉल ब्लेंडेड पेट्रोल (EBP) कार्यक्रम के तहत सरकारी तेल कंपनियों ने तीन इथेनॉल सप्लाई वर्षों में 1.72 लाख करोड़ रुपये से अधिक मूल्य का इथेनॉल खरीदा है.

4 hours ago

बड़ी खबरें

ट्रंप का बड़ा ऐलान: 2 साल तक जेनेरिक दवाओं के आयात पर नहीं लगेगा टैरिफ

ट्रंप के मुताबिक, यह चरणबद्ध टैरिफ व्यवस्था इसलिए बनाई गई है ताकि फार्मास्युटिकल कंपनियों को अमेरिका में मैन्युफैक्चरिंग प्लांट और जरूरी इंफ्रास्ट्रक्चर स्थापित करने के लिए पर्याप्त समय मिल सके. उन्हों

3 hours ago

IndiaMART का Q1FY27 प्रदर्शन: राजस्व 11% बढ़कर 414 करोड़ रुपये पहुंचा, मुनाफा 172 करोड़ रुपये

EBITDA मार्जिन 35% रहा, ग्राहक कलेक्शन बढ़कर 463 करोड़ रुपये हुआ; AI के इस्तेमाल से प्लेटफॉर्म को मजबूत करने पर जोर

1 hour ago

उम्र को रोकना नहीं, थामना सीखें: 9 आदतें जो शरीर को रख सकती हैं लंबे समय तक युवा

लेखिका डॉ. रचना के अनुसार, उम्र बढ़ना एक प्राकृतिक प्रक्रिया है, लेकिन हमारी जीवनशैली यह तय करती है कि हम कितनी तेजी से बूढ़े होंगे और कितने स्वस्थ रहेंगे. इस लेख का संदेश यही है कि स्वस्थ और युवा दिखने के लिए किसी जादुई उपाय की जरूरत नहीं है, बल्कि रोजमर्रा की छोटी-छोटी आदतों में बदलाव जरूरी है.