✕

होम / बिजनेस / 17 फरवरी से लागू होंगे फास्टैग यूजर्स के लिए नए नियम, ध्यान नहीं दिया तो चुकाना पड़ेगा दोगुना टोल!

17 फरवरी से लागू होंगे फास्टैग यूजर्स के लिए नए नियम, ध्यान नहीं दिया तो चुकाना पड़ेगा दोगुना टोल!

इन नए नियमों के तहत, फास्टैग उपयोगकर्ताओं को अपने बैलेंस और स्टेटस को हमेशा अपडेट रखना चाहिए, ताकि वे अनावश्यक दिक्कतों और अतिरिक्त टोल चार्ज से बच सकें.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 year ago

नेशनल पेमेंट्स कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया (NPCI) ने फास्टैग उपयोगकर्ताओं के लिए नए नियम लागू किए हैं, जो 17 फरवरी 2025 से प्रभावी होंगे. इन नए नियमों के तहत, अगर आपका फास्टैग टैग रीड करने से पहले 60 मिनट तक या रीड करने के 10 मिनट बाद तक ब्लैकलिस्टेड रहता है, तो पेमेंट प्रोसेस नहीं होगा. इसके परिणामस्वरूप, उपयोगकर्ताओं को दोगुना टोल चुकाना पड़ सकता है. यह बदलाव फास्टैग यूजर्स को अपने टैग के स्टेटस को सक्रिय रूप से चेक करने की आवश्यकता पर जोर देता है, ताकि वे परेशानियों से बच सकें. तो आइए आपको इन नए नियमों और जुर्माने के बारे में विस्तार से जानकारी देते हैं.  

ये हैं फास्टैग के नए नियम

28 जनवरी 2025 को जारी किए गए NPCI के नए नियमों के अनुसार अगर किसी वाहन का फास्टैग टोल प्लाजा पर पहुंचने से पहले 60 मिनट से ज्यादा समय तक ब्लैकलिस्टेड रहता है या रीड होने के कम से कम 10 मिनट तक टैग ब्लैकलिस्टेड रहता है, तो पेमेंट प्रोसेस नहीं होगा. नए नियमों के तहत, उपयोगकर्ताओं को अपने फास्टैग स्टेटस को सुधारने के लिए 70 मिनट की विंडो दी जाएगी.  

अंतिम समय में रिचार्ज से होगी समस्या
नए नियमों के तहत, अब अंतिम समय में फास्टैग रिचार्ज करने से समस्या हो सकती है. अगर आप टोल प्लाजा के पास पहुंचने से पहले अपने फास्टैग को रिचार्ज करते हैं, लेकिन वह ब्लैकलिस्टेड रहता है, तो पेमेंट सफल नहीं होगा और आपसे दोगुना टोल लिया जाएगा. हालांकि, आप टैग रीड होने के 10 मिनट के भीतर फास्टैग रिचार्ज करते हैं, तो आपको सामान्य टोल लिया जाएगा और कोई अतिरिक्त शुल्क नहीं लिया जाएगा.  

ऐसे चेक करें ब्लैकलिस्टेड फास्टैग का स्टेटस

1. परिवहन विभाग की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं.  
2. "Check E-Challan Status" या संबंधित विकल्प को चुनें.  
3. अपना वाहन रजिस्ट्रेशन नंबर दर्ज करें.  
4. इसके बाद आप जान सकेंगे कि आपका फास्टैग ब्लैकलिस्टेड है या नहीं.  

ऐसे करें फास्टैग अनब्लॉक

1. सबसे पहले, फास्टैग को रिचार्ज करें और न्यूनतम बैलेंस सुनिश्चित करें.
2. फिर पेमेंट वेरिफाई करें.
3. इसके बाद, फास्टैग का स्टेटस चेक करें और कुछ देर में वह एक्टिव हो जाएगा.

 


टैग्स  
सम्बंधित खबरें

भारत में फिर मजबूत होंगे देसी मोबाइल ब्रांड, सरकार देगी ₹5,000 करोड़ का प्रोत्साहन

स्मार्टफोन बाजार में चीनी कंपनियों के दबदबे के बीच सरकार भारतीय मोबाइल ब्रांडों को मजबूत करने की तैयारी कर रही है. ₹62,500 करोड़ की मोबाइल फोन विनिर्माण योजना में करीब ₹5,000 करोड़ भारतीय कंपनियों के लिए रखे गए हैं.

5 hours ago

IPO बाजार में रिकॉर्ड तेजी, 6 महीने में 78 कंपनियों ने जुटाए ₹94,205 करोड़

अप्रैल-सितंबर 2026 के दौरान मेनबोर्ड आईपीओ के जरिए कंपनियों की फंड जुटाने की रफ्तार तेज रही. इस दौरान 78 कंपनियों ने ₹94,205 करोड़ जुटाए, जो पिछले साल की समान अवधि के मुकाबले 35 फीसदी अधिक है.

7 hours ago

चंद्रशेखरन और वेंणु श्रीनिवासन के बीच टीवीएस से जुड़ा दूसरा सौदा टाटा संस बोर्ड के समक्ष नहीं रखा गया: रिपोर्ट

टाटा संस के चेयरमैन एन. चंद्रशेखरन के परिवार की कंपनी कर्नाटक में 330 करोड़ रुपये के औद्योगिक पार्क की योजना बना रही है. यहां टीवीएस मोटर और उसके टियर-1 आपूर्तिकर्ताओं के लिए ऑटो कंपोनेंट्स बनाए जाने हैं.

8 hours ago

त्योहारी सीजन से पहले निसान की बड़ी छलांग, घरेलू बिक्री में 100% उछाल

निसान मोटर इंडिया ने सितंबर 2026 में घरेलू बाजार में 3,300 वाहनों की थोक बिक्री दर्ज की, जो पिछले साल के इसी महीने के मुकाबले 100 प्रतिशत अधिक है. कंपनी ने घरेलू और निर्यात बाजारों को मिलाकर सितंबर में कुल 10,025 वाहनों की थोक बिक्री की.

9 hours ago

दूसरी तिमाही में 7.3% रह सकती है भारत की विकास दर, पहली तिमाही से धीमी होगी रफ्तार

रिपोर्ट में कहा गया है कि पूंजीगत और बुनियादी ढांचा क्षेत्र से जुड़े सामान का उत्पादन निवेश गतिविधियों में मजबूती के संकेत दे रहा है.

12 hours ago


बड़ी खबरें

IPO बाजार में रिकॉर्ड तेजी, 6 महीने में 78 कंपनियों ने जुटाए ₹94,205 करोड़

अप्रैल-सितंबर 2026 के दौरान मेनबोर्ड आईपीओ के जरिए कंपनियों की फंड जुटाने की रफ्तार तेज रही. इस दौरान 78 कंपनियों ने ₹94,205 करोड़ जुटाए, जो पिछले साल की समान अवधि के मुकाबले 35 फीसदी अधिक है.

7 hours ago

भारत में फिर मजबूत होंगे देसी मोबाइल ब्रांड, सरकार देगी ₹5,000 करोड़ का प्रोत्साहन

स्मार्टफोन बाजार में चीनी कंपनियों के दबदबे के बीच सरकार भारतीय मोबाइल ब्रांडों को मजबूत करने की तैयारी कर रही है. ₹62,500 करोड़ की मोबाइल फोन विनिर्माण योजना में करीब ₹5,000 करोड़ भारतीय कंपनियों के लिए रखे गए हैं.

5 hours ago

CII की CBG कमेटी के को-चेयरमैन नियुक्त हुए वरुण कराड

यह नियुक्ति ऐसे समय हुई है जब सरकार ₹23,731 करोड़ के गोबरधन (GOBARdhan) ढांचे को लागू करने की दिशा में आगे बढ़ रही है.

8 hours ago

HDFC बैंक के पहले बाहरी CEO होंगे अनूप बागची, सामने होंगी ये 6 बड़ी प्राथमिकताएं

जैसे-जैसे अनूप बागची 27 अक्टूबर को एचडीएफसी बैंक की कमान संभालने की तैयारी कर रहे हैं, भरोसा बहाल करना, विकास और लाभप्रदता को मजबूत करना, ग्राहक अनुभव में सुधार करना और प्रतिभाओं को एक दिशा में लाना उनके शुरुआती एजेंडे को परिभाषित करेगा.

8 hours ago

सोना हुआ सस्ता, दिल्ली में 22 कैरेट का भाव ₹1.37 लाख के करीब, चांदी भी फिसली

इस साल जनवरी में घरेलू बाजार में चांदी की कीमत 4 लाख रुपये प्रति किलोग्राम के रिकॉर्ड स्तर तक पहुंच गई थी. मौजूदा भाव उस रिकॉर्ड स्तर से काफी नीचे है.

12 hours ago