✕

होम / बिजनेस / सितंबर में SIP निवेश का नया रिकॉर्ड: ₹29,361 करोड़ के साथ खुदरा निवेशकों का बढ़ता भरोसा

सितंबर में SIP निवेश का नया रिकॉर्ड: ₹29,361 करोड़ के साथ खुदरा निवेशकों का बढ़ता भरोसा

SIP में रिकॉर्ड निवेश से यह साफ है कि खुदरा निवेशक अब दीर्घकालिक और अनुशासित निवेश को प्राथमिकता दे रहे हैं, चाहे बाजार में उतार-चढ़ाव ही क्यों न हो.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 11 months ago

सितंबर 2025 में म्यूचुअल फंड SIP (सिस्टमैटिक इनवेस्टमेंट प्लान) के जरिए निवेश ₹29,361 करोड़ के रिकॉर्ड स्तर पर पहुँच गया. यह अगस्त की तुलना में 4% अधिक है और दर्शाता है कि खुदरा निवेशक अब और अधिक अनुशासित और दीर्घकालिक निवेश की ओर झुक रहे हैं. एसोसिएशन ऑफ म्यूचुअल फंड्स इन इंडिया (AMFI) द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार, SIP खातों की संख्या भी 9.25 करोड़ के पार हो गई है, जो बाजार में निवेशकों के बढ़ते आत्मविश्वास का संकेत है.

SIP खातों में तेजी से वृद्धि, AUM भी बढ़ा

सितंबर में सक्रिय SIP खातों की संख्या बढ़कर 9.25 करोड़ हो गई. जो अगस्त में 8.98 करोड़ थी. SIP के तहत एसेट अंडर मैनेजमेंट (AUM) ₹15,52,303 करोड़ पर पहुँच गया. जो कुल म्यूचुअल फंड इंडस्ट्री के AUM का 20.2% हिस्सा है.

खुदरा निवेशकों की मजबूत भागीदारी जारी

इक्विटी, हाइब्रिड और सॉल्यूशन-ओरिएंटेड स्कीमों में फोलियो की संख्या अगस्त में 19.64 करोड़ से बढ़कर सितंबर में 19.80 करोड़ हो गई. इन स्कीमों में रिटेल AUM बढ़कर ₹44,61,239 करोड़ पर पहुँच गया.

कुल MF फ्लो निगेटिव, लेकिन इक्विटी फंड्स में निवेश जारी

SIP में मजबूती के बावजूद, सितंबर में कुल म्यूचुअल फंड फ्लो निगेटिव रहा. हालांकि, इक्विटी म्यूचुअल फंड्स ने सितंबर में ₹30,422 करोड़ का निवेश आकर्षित किया. जो अगस्त के ₹33,430 करोड़ से 9% कम है. इसके बावजूद, यह ट्रेंड खुदरा निवेशकों के इक्विटी में भरोसे और दीर्घकालिक धन-सृजन की उम्मीद को दर्शाता है. बीते छह महीनों में इक्विटी इनफ्लो ₹19,000 करोड़ से ऊपर ही बना रहा है.

म्यूचुअल फंड इंडस्ट्री का कुल AUM 75.61 लाख करोड़ तक पहुँचा

सितंबर में म्यूचुअल फंड इंडस्ट्री का कुल AUM 0.53% बढ़कर ₹75.61 लाख करोड़ हो गया. जो अगस्त में ₹75.2 लाख करोड़ था. इक्विटी AUM 1.81% की वृद्धि के साथ ₹33.7 लाख करोड़ पर पहुँच गया. जो अस्थिर बाजार के बावजूद खुदरा भागीदारी की मजबूती को दर्शाता है.

निवेशकों की सोच परिपक्व हो रही है: निकुंज सराफ

चॉइस वेल्थ के CEO निकुंज सराफ ने कहा, “सितंबर के ट्रेंड एक परिपक्व निवेश मानसिकता को दर्शाते हैं. महीनों की भारी इनफ्लो के बाद निवेशक अब आंशिक मुनाफावसूली कर रहे हैं और संतुलित दृष्टिकोण अपना रहे हैं. फिर भी खुदरा निवेशकों का भरोसा बना हुआ है. SIP योगदान अब तक के सबसे ऊँचे स्तर पर पहुँचा है. जो अनुशासित निवेश संस्कृति की पुष्टि करता है.”

गोल्ड ETF में रिकॉर्ड निवेश, वैश्विक अनिश्चितता का संकेत

सराफ ने यह भी बताया कि गोल्ड ETF में लगभग 900 मिलियन अमेरिकी डॉलर का मासिक निवेश हुआ. जो अब तक का सबसे बड़ा है. इससे इनका कुल AUM 10 बिलियन डॉलर के पार पहुँच गया. जो वैश्विक अनिश्चितताओं के बीच निवेशकों की सतर्कता को दर्शाता है.

 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

भारत का विदेशी मुद्रा भंडार घटकर 765.90 अरब डॉलर, जानिए क्यों आई इतनी बड़ी गिरावट

विदेशी मुद्रा भंडार के साप्ताहिक आंकड़े रुपये और देश के बाहरी क्षेत्र की स्थिति को समझने के लिए महत्वपूर्ण माने जाते हैं.

18 minutes ago

28 से 30 सितंबर तक बैंक हड़ताल, SBI-PNB समेत कई बैंकों ने ग्राहकों को किया अलर्ट

हड़ताल को देखते हुए सरकार ने ग्राहकों की बैंकिंग जरूरतों को पूरा करने के लिए 27 सितंबर, रविवार को सरकारी बैंकों की शाखाएं खोलने का निर्देश दिया है.

29 minutes ago

घर खरीदने या किराये पर लेने से पहले जांच सकेंगे इंटरनेट कनेक्टिविटी, TRAI ने लॉन्च किया रेटिंग प्लेटफॉर्म

इस प्लेटफॉर्म पर घरों, दफ्तरों, संस्थानों और सार्वजनिक स्थानों की डिजिटल कनेक्टिविटी को एक से पांच स्टार के पैमाने पर रेटिंग दी जाएगी.

44 minutes ago

भारत के रनिंग बाजार में विस्तार की तैयारी, डेकाथलॉन का 2030 तक ₹1,000 करोड़ कारोबार का लक्ष्य

50 लाख सक्रिय रनर्स तक पहुंचने की रणनीति, इस साल KIPRUN के 35 नए प्रोडक्ट होंगे लॉन्च

11 hours ago

मिठाई के डिब्बे से पर्सनलाइज्ड तोहफों तक, बदल रही फेस्टिव गिफ्टिंग की तस्वीर

प्रीमियम चॉकलेट, स्वास्थ्यवर्धक उत्पाद, स्मार्ट उपकरण और अनुभव आधारित उपहारों की बढ़ती मांग; छोटे शहरों तक पहुंचा महंगे और व्यक्तिगत उपहारों का चलन

14 hours ago


बड़ी खबरें

घर खरीदने या किराये पर लेने से पहले जांच सकेंगे इंटरनेट कनेक्टिविटी, TRAI ने लॉन्च किया रेटिंग प्लेटफॉर्म

इस प्लेटफॉर्म पर घरों, दफ्तरों, संस्थानों और सार्वजनिक स्थानों की डिजिटल कनेक्टिविटी को एक से पांच स्टार के पैमाने पर रेटिंग दी जाएगी.

44 minutes ago

भारत का विदेशी मुद्रा भंडार घटकर 765.90 अरब डॉलर, जानिए क्यों आई इतनी बड़ी गिरावट

विदेशी मुद्रा भंडार के साप्ताहिक आंकड़े रुपये और देश के बाहरी क्षेत्र की स्थिति को समझने के लिए महत्वपूर्ण माने जाते हैं.

18 minutes ago

28 से 30 सितंबर तक बैंक हड़ताल, SBI-PNB समेत कई बैंकों ने ग्राहकों को किया अलर्ट

हड़ताल को देखते हुए सरकार ने ग्राहकों की बैंकिंग जरूरतों को पूरा करने के लिए 27 सितंबर, रविवार को सरकारी बैंकों की शाखाएं खोलने का निर्देश दिया है.

29 minutes ago

जब बोर्डरूम बन जाए ब्रांडरूम: टाटा ब्रांड की रक्षा कौन करेगा?

इतने मजबूत तरीके से भरोसे से जुड़े समूह के लिए बड़ा सवाल यह है कि क्या लंबे समय तक बनी रहने वाली अनिश्चितता अंततः व्यापक टाटा समूह को लेकर धारणाओं को प्रभावित कर सकती है, लिखते हैं डॉ. अनुराग बत्रा

17 hours ago

MCX को-लोकेशन: SEBI बना युधिष्ठिर

नियामक का कहना है कि उसने MCX को अपने ट्रेडिंग इंजन को एक अमेरिकी स्वामित्व वाले डेटा सेंटर में ले जाने की "कोई अनुमति नहीं" दी. उसका यह भी कहना है कि उसे इसकी जानकारी दी गई थी. इन दोनों बयानों के बीच वह सब कुछ है जो भारत NSE से सीखने में विफल रहा.

15 hours ago