✕

होम / बिजनेस / दिल्ली-एनसीआर में शुरू हुई नई ऑनलाइन राइड सर्विस, Ola, Uber को मिलेगी टक्कर!

दिल्ली-एनसीआर में शुरू हुई नई ऑनलाइन राइड सर्विस, Ola, Uber को मिलेगी टक्कर!

Ola, Uber को टक्कर देने के लिए दिल्ली एनसीआर में नई ऑनलाइन राइड सर्विस 'यात्री' (Yatri) की शुरुआत हुई है. यह शून्य कमीशन मॉडल पर आधारित है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

ऑनलाइन राइड सर्विस नम्मा यात्री की मूल कंपनी मूविंगटेक ने अब दिल्ली-एनसीआर तक अपनी सेवाओं का विस्तार कर दिया है. बेंगलुरु में अपनी लाइफटाइम जीरो-कमीशन कैब सर्विस शुरू करने के बाद उसने अपना दायरा बढ़ाया है. ऐसे में अब ये कंपनी उबर और ओला के साथ प्रति स्पर्धा के लिए भी पूरी तरह से तैयार है. कंपनी ने दिल्ली-एनसीआर में अपनी नई राइड-हेलिंग सेवा 'यात्री' को शुरू कर दिया है. यात्री  कैब और ऑटो के लिए ओपन कम्‍युनिटी ड्रिवेन ऐप है, जो ओएनडीसी नेटवर्क का हिस्सा है. तो आइए आपको बताते हैं ग्राहकों औक चालकों को इस ऐप से कितना फायदा होगा?

दिल्ली एनसीआर में नहीं लगेगा सदस्यता शुल्क 
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार यात्री प्लेटफॉर्म पर मार्च 2026 तक दिल्ली एनसीआर में अपने इलेक्ट्रिक ऑटो रिक्शा और कैब के लिए सदस्यता शुल्क या कमीशन नहीं लिया जाएगा. कंपनी के अनुसार 'यात्री' लाइफटाइम जीरो-कमीशन पॉलिसी प्रदान करते हुए कम दरों पर ऑटो-रिक्शा, एसी मिनी, एसी सेडान और एसी एक्सएल कैब सेवाएं प्रदान करती है.

ड्राइवरों की होगी अधिक कमाई
जीरो-कमीशन मॉडल के तहत ड्राइवर पार्टनरों को प्लेटफॉर्म की राइडर डिस्कवरी सर्विस का इस्‍तेमाल करने के लिए प्रति-सवारी कमीशन शुल्क के बजाय मेंबरशिप फीस का पेमेंट करना पड़ता है. प्रति-सवारी कमीशन फीस आमतौर पर 25-30 प्रतिशत के बीच होती है. ड्राइवर यात्री ऐप से 15-20 प्रतिशत अधिक कमाते हैं.

जुटाई करोड़ों की फंडिंग
पिछले महीने मूविंगटेक ने प्री-सीरीज ए फंडिंग में 55 मिलियन डॉलर के मूल्यांकन पर 11 मिलियन डॉलर (92 करोड़ रुपये) की अपनी पहली बाहरी फंडिंग जुटाई. फंडिंग राउंड का नेतृत्व ब्लूम वेंचर्स और एंटलर ने किया था. इसमें Google और अन्य निवेशकों ने भाग लिया था.

इसे भी पढ़ें-PM आवास योजना 2.0 को मिली हरी झंडी, परियोजना में 10 लाख करोड़ रुपए का होगा निवेश

हेलिंग इंडस्‍ट्री में अभी इन कंपनियों का दबदबा

देश की राइड-हेलिंग इंडस्‍ट्री में सब्सक्रिप्शन मॉडल का नेतृत्व करने के लिए 3 कंपनियों में मुख्‍य टक्‍कर है. इनमें स्विगी-समर्थित रैपिडो, ओला कैब्स और उबर शामिल हैं. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार नम्मा यात्री ने पहली बार आधिकारिक तौर पर अप्रैल में अपने सबसे बड़े बाजार बेंगलुरु में कैब सेवाओं की शुरुआत की. वह रेंटल और इंटर-सिटी राइड्स में विस्तार करने की भी खोज कर रही है.

इन ऐप्‍स को भी ऑपरेट करती है मूविंग टेक 

मूविंग टेक कई मोबिलिटी ऐप्‍स का संचालन करती है. इनमें नम्मा यात्री, यात्री साथी, यात्री और मन यात्री शामिल हैं. ये सभी ओपन नेटवर्क फॉर डिजिटल कॉमर्स (ONDC) पर ओपन प्‍लेटफॉर्म के रूप में संचालित होते हैं  इन सभी में जीरो-कमीशन मॉडल का लागू है. आपको बता दें, ओला और उबर भी अपनी ऑटो रिक्शा सेवाओं के लिए जीरो-कमीशन मॉडल का इस्‍तेमाल करते हैं. वेस्टब्रिज कैपिटल समर्थित रैपिडो भी अपनी कैब और ऑटो-रिक्शा सेवाओं के लिए भी ऐसा ही करती है. 

टैग्स  
सम्बंधित खबरें

भारत का असली बॉस, JIO ने IPO का आकार घटाकर ₹30,000 करोड़ किया

JIO के इश्यू का आकार करीब ₹37,000 करोड़ से घटकर ₹30,000 करोड़ रह गया है, वैल्यूएशन ₹10.3 लाख करोड़ और ग्रे-मार्केट प्रीमियम ₹50 पर आ गया है. मस्क के चार दिनों तक चले हमले में रिलायंस ग्रुप के प्रमुख को ‘प्रधानमंत्री अंबानी’ कहे जाने के बाद, भारत का अब तक का सबसे बड़ा आईपीओ बनने की तैयारी में लगा यह इश्यू हुंडई से आगे निकलने के लिए संघर्ष कर रहा है.

4 hours ago

YAAP Digital के चेयरमैन एवं मैनेजिंग डायरेक्टर राज नायक ने दिया इस्तीफा

नायक ने इस इस्तीफे के पीछे पूर्णकालिक परिचालन भूमिका की व्यस्तताओं और अपनी व्यक्तिगत प्राथमिकताओं पर ध्यान देने की इच्छा का हवाला दिया है.

9 hours ago

महंगाई 7% तक पहुंचने का खतरा, RBI रेपो रेट में फिर कर सकता है 150 बेसिस पॉइंट तक की बढ़ोतरी

रिपोर्ट के अनुसार, महंगाई को ध्यान में रखते हुए वास्तविक ब्याज दर कम से कम 1 फीसदी बनाए रखने के लिए रेपो रेट को बढ़ाकर 6.5-7 फीसदी तक करना पड़ सकता है.

9 hours ago

सुजलॉन का 550 करोड़ रुपये का निवेश, तमिलनाडु समेत 3 राज्यों में लगेंगे नए प्लांट; 15,000 रोजगार की उम्मीद

कंपनी इस विस्तार पर 550 करोड़ रुपये खर्च करेगी और 2027 तक प्लांट शुरू करने की योजना है. कारोबारी सत्र के दौरान शेयर में 5 प्रतिशत से ज्यादा की तेजी दर्ज हुई.

11 hours ago

चीन के 300 अरब डॉलर के सर्विस बाजार पर भारत की नजर, कारोबार की बाधाओं का होगा आकलन

वाणिज्य विभाग ने कंपनियों से वीजा, डेटा ट्रांसफर, लाइसेंस, टैक्स और भुगतान से जुड़ी समस्याओं का ब्योरा मांगा है. इसका मकसद चीन के बड़े सर्विस बाजार में भारत की हिस्सेदारी बढ़ाने और निर्यातकों के सामने आने वाली चुनौतियों की पहचान करना है.

12 hours ago

बड़ी खबरें

भारत का असली बॉस, JIO ने IPO का आकार घटाकर ₹30,000 करोड़ किया

JIO के इश्यू का आकार करीब ₹37,000 करोड़ से घटकर ₹30,000 करोड़ रह गया है, वैल्यूएशन ₹10.3 लाख करोड़ और ग्रे-मार्केट प्रीमियम ₹50 पर आ गया है. मस्क के चार दिनों तक चले हमले में रिलायंस ग्रुप के प्रमुख को ‘प्रधानमंत्री अंबानी’ कहे जाने के बाद, भारत का अब तक का सबसे बड़ा आईपीओ बनने की तैयारी में लगा यह इश्यू हुंडई से आगे निकलने के लिए संघर्ष कर रहा है.

4 hours ago

महंगाई 7% तक पहुंचने का खतरा, RBI रेपो रेट में फिर कर सकता है 150 बेसिस पॉइंट तक की बढ़ोतरी

रिपोर्ट के अनुसार, महंगाई को ध्यान में रखते हुए वास्तविक ब्याज दर कम से कम 1 फीसदी बनाए रखने के लिए रेपो रेट को बढ़ाकर 6.5-7 फीसदी तक करना पड़ सकता है.

9 hours ago

YAAP Digital के चेयरमैन एवं मैनेजिंग डायरेक्टर राज नायक ने दिया इस्तीफा

नायक ने इस इस्तीफे के पीछे पूर्णकालिक परिचालन भूमिका की व्यस्तताओं और अपनी व्यक्तिगत प्राथमिकताओं पर ध्यान देने की इच्छा का हवाला दिया है.

9 hours ago

सुजलॉन का 550 करोड़ रुपये का निवेश, तमिलनाडु समेत 3 राज्यों में लगेंगे नए प्लांट; 15,000 रोजगार की उम्मीद

कंपनी इस विस्तार पर 550 करोड़ रुपये खर्च करेगी और 2027 तक प्लांट शुरू करने की योजना है. कारोबारी सत्र के दौरान शेयर में 5 प्रतिशत से ज्यादा की तेजी दर्ज हुई.

11 hours ago

NTPC की को-जेनरेशन परियोजनाओं में 26% हिस्सेदारी का मौका, औद्योगिक कंपनियों से मांगी रुचि

कंपनी इन परियोजनाओं में 26 फीसदी इक्विटी हिस्सेदारी की पेशकश कर रही है. इसका उद्देश्य उद्योगों को भरोसेमंद और किफायती ऊर्जा उपलब्ध कराने के साथ अपने ऊर्जा समाधान कारोबार का विस्तार करना है.

15 hours ago