होम / बिजनेस / नई म्युचुअल फंड कैटेगरी SIF: कम जोखिम, कर-कुशल रिटर्न की उम्मीद

नई म्युचुअल फंड कैटेगरी SIF: कम जोखिम, कर-कुशल रिटर्न की उम्मीद

SIF सेगमेंट म्यूचुअल फंड इंडस्ट्री में तेजी से उभरता नया निवेश विकल्प बन रहा है, जो कम जोखिम में स्थिर और कर-कुशल रिटर्न चाहने वाले निवेशकों के लिए आने वाले समय में एक मजबूत और लोकप्रिय कैटेगरी साबित हो सकता है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 8 months ago

म्युचुअल फंड इंडस्ट्री (MF) में एक नए निवेश सेगमेंट स्पेशलाइज्ड इन्वेस्टमेंट फंड (SIF) को लेकर गतिविधियां तेज हो गई हैं. कई बड़े फंड हाउस इस सेगमेंट में अपनी पहली पेशकश लाने की तैयारी कर रहे हैं. खास बात यह है कि ज्यादातर कंपनियों का फोकस हाइब्रिड लॉन्ग-शॉर्ट फंड कैटेगरी पर बना हुआ है, जिसे निवेशकों के लिए अपेक्षाकृत स्थिर और कर-कुशल रिटर्न का विकल्प माना जा रहा है.

बंधन, ICICI और 360 ONE ने बढ़ाई हलचल

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार बंधन म्युचुअल फंड ने ‘आरूढ़’ ब्रांड के तहत अपने SIF डिवीजन की शुरुआत करने का ऐलान किया है. कंपनी इस सेगमेंट में हाइब्रिड लॉन्ग-शॉर्ट फंड के साथ एंट्री कर रही है. वहीं, ICICI प्रूडेंशियल म्युचुअल फंड (I-Pru SIF के तहत) और 360 ONE म्युचुअल फंड (डायना SIF के तहत) पहले ही अपनी शुरुआती योजनाओं के ड्राफ्ट डॉक्यूमेंट सेबी के पास जमा करा चुके हैं.

अब तक 7 फंड, 5 फंड हाउस मैदान में

फिलहाल इस नए सेगमेंट में पांच फंड हाउसों के कुल सात फंड शामिल हैं. लॉन्च के मामले में क्वांट म्युचुअल फंड तीन योजनाओं के साथ सबसे आगे है. इसके अलावा SBI म्युचुअल फंड, एडलवाइस म्युचुअल फंड, ITI म्युचुअल फंड और टाटा म्युचुअल फंड ने एक-एक योजना लॉन्च की है. नवंबर 2025 तक इनमें से पांच योजनाएं अपनी न्यू फंड ऑफर (NFO) अवधि पूरी कर चुकी थीं और इनका कुल एसेट अंडर मैनेजमेंट (AUM) 2,900 करोड़ रुपये से ज्यादा हो चुका है.

हाइब्रिड लॉन्ग-शॉर्ट कैटेगरी क्यों बनी पहली पसंद

फंड हाउसों की सबसे ज्यादा दिलचस्पी हाइब्रिड लॉन्ग-शॉर्ट फंड कैटेगरी में देखने को मिल रही है. फिलहाल मौजूद सात SIF में से चार इसी कैटेगरी के हैं. बंधन का नया आरूढ़ हाइब्रिड लॉन्ग-शॉर्ट फंड भी इसी में जुड़ रहा है. ICICI प्रूडेंशियल ने भी इसी श्रेणी में एक नई योजना के लिए आवेदन किया है. इस कैटेगरी की खासियत यह है कि यहां फंड मैनेजर अलग-अलग रणनीतियों के जरिए बेहतर रिस्क-एडजस्टेड रिटर्न देने की कोशिश कर सकते हैं.

किन निवेशकों के लिए है यह प्रोडक्ट

ये फंड खास तौर पर उन निवेशकों को ध्यान में रखकर बनाए जा रहे हैं, जो फिक्स्ड इनकम या एब्सोल्यूट रिटर्न की तलाश में रहते हैं. इन योजनाओं का मकसद शॉर्ट सेलिंग और एडवांस्ड ट्रेडिंग स्ट्रैटेजी का इस्तेमाल करते हुए आर्बिट्राज और बैलेंस्ड एडवांटेज फंड जैसे पारंपरिक हाइब्रिड फंड्स से बेहतर प्रदर्शन करना है. इनका जोखिम अपेक्षाकृत कम और टैक्स एफिशिएंसी बेहतर मानी जा रही है.

बंधन AMC के CEO ने क्या कहा

बंधन एएमसी के सीईओ विशाल कपूर ने कहा कि आरूढ़ हाइब्रिड लॉन्ग-शॉर्ट फंड खासतौर पर HNI, संस्थागत निवेशकों और फैमिली ऑफिस जैसे समझदार निवेशकों के लिए डिजाइन किया गया है. यह फंड 65 फीसदी तक निवेश शॉर्ट-टर्म से मीडियम-टर्म डेट और मनी मार्केट इंस्ट्रूमेंट्स में करेगा, जबकि कम से कम 35 फीसदी निवेश पूरी तरह हेज्ड, मार्केट-न्यूट्रल इक्विटी पोजिशन में रहेगा.

क्या है SIF और क्यों है खास

SIF म्युचुअल फंड की एक नई कैटेगरी है, जो फंड मैनेजरों को लॉन्ग-शॉर्ट स्ट्रैटेजी और डेरिवेटिव्स के इस्तेमाल जैसी ज्यादा फ्लेक्सिबिलिटी देती है. सेबी ने इस नए इन्वेस्टमेंट व्हीकल को अप्रैल 2025 में मंजूरी दी थी और इसका पहला लॉन्च सितंबर 2025 में हुआ था. इसके अलावा HDFC, यूनियन, DSP और द वेल्थ कंपनी जैसे कई फंड हाउसों को SIF लाइसेंस मिल चुका है, लेकिन उन्होंने अभी तक अपनी योजनाओं की घोषणा नहीं की है.


टैग्स
सम्बंधित खबरें

फेस्टिव सीजन से पहले खाद्य तेल पर राहत, क्रूड सोयाबीन-पाम ऑयल पर ड्यूटी 10% से घटकर 5%

क्रूड सोयाबीन और पाम ऑयल पर ड्यूटी 10 फीसदी से घटाकर 5 फीसदी कर दी गई है, जबकि क्रूड सूरजमुखी तेल पर इसे 10 फीसदी से घटाकर शून्य कर दिया गया है.

2 hours ago

बॉम्बे रेयॉन: SBI के बार-बार किए गए कर्ज बचाव की जांच जरूरी

भारत के सबसे बड़े सार्वजनिक क्षेत्र के बैंक ने प्रशांत अग्रवाल परिवार को बार-बार एक और मौका क्यों दिया? ₹4,000 करोड़ का CDR. ₹934 करोड़ का डेट-फॉर-शेयर्स स्वैप. फिर ₹5,600 करोड़ का S4A, जिसमें ₹2,249.74 करोड़ को "असस्टेनेबल" घोषित कर शेयरों और डिबेंचर्स में बदल दिया गया. पांच साल बाद दिवालिया प्रक्रिया.

7 hours ago

बजट 2027-28 की तैयारियां शुरू, 12 अक्टूबर से मंत्रालयों के साथ प्री-बजट बैठकें; 6 अक्टूबर तक मांगे प्रस्ताव

वित्त मंत्रालय के बजट विभाग की ओर से जारी कार्यक्रम के अनुसार, प्री-बजट बैठकें 12 अक्टूबर से शुरू होकर 13 नवंबर तक चलेंगी. इन बैठकों में विभिन्न मंत्रालयों और विभागों के साथ उनके खर्च और आगामी वित्त वर्ष के लिए आवश्यक बजट आवंटन पर चर्चा की जाएगी.

9 hours ago

ओला इलेक्ट्रिक का बड़ा फंड जुटाने का प्लान, 28 सितंबर को राइट्स इश्यू पर बोर्ड की बैठक

बैठक में राइट्स इश्यू के आकार, शर्तों और इससे जुड़े अन्य पहलुओं पर चर्चा की जा सकती है.

9 hours ago

कल 300 अंक चढ़ा सेंसेक्स, आज बाजार पर दबाव के संकेत; कच्चा तेल, US यील्ड और NSE लिस्टिंग पर नजर

बुधवार को सेंसेक्स 299.17 अंक यानी 0.40 फीसदी बढ़कर 74,828.25 पर बंद हुआ. निफ्टी भी 117.80 अंक यानी 0.50 फीसदी की बढ़त के साथ 23,446.80 पर बंद हुआ.

10 hours ago


बड़ी खबरें

FD कराने वालों के लिए जरूरी खबर, 1 अक्टूबर से बदलेंगे नियम; जानें आपकी जमा पर क्या होगा असर

नए नियमों में 3 करोड़ रुपये या उससे अधिक की जमा राशि वाली बल्क डिपॉजिट को भी शामिल किया गया है. ऐसे डिपॉजिट के लिए बैंक को हर दिन अपनी वेबसाइट पर लागू ब्याज दर अपडेट करनी होगी.

6 hours ago

फेस्टिव सीजन से पहले खाद्य तेल पर राहत, क्रूड सोयाबीन-पाम ऑयल पर ड्यूटी 10% से घटकर 5%

क्रूड सोयाबीन और पाम ऑयल पर ड्यूटी 10 फीसदी से घटाकर 5 फीसदी कर दी गई है, जबकि क्रूड सूरजमुखी तेल पर इसे 10 फीसदी से घटाकर शून्य कर दिया गया है.

2 hours ago

बॉम्बे रेयॉन: SBI के बार-बार किए गए कर्ज बचाव की जांच जरूरी

भारत के सबसे बड़े सार्वजनिक क्षेत्र के बैंक ने प्रशांत अग्रवाल परिवार को बार-बार एक और मौका क्यों दिया? ₹4,000 करोड़ का CDR. ₹934 करोड़ का डेट-फॉर-शेयर्स स्वैप. फिर ₹5,600 करोड़ का S4A, जिसमें ₹2,249.74 करोड़ को "असस्टेनेबल" घोषित कर शेयरों और डिबेंचर्स में बदल दिया गया. पांच साल बाद दिवालिया प्रक्रिया.

7 hours ago

3BHK और प्रीमियम घरों की बढ़ी मांग, क्या बदल रही है होमबायर्स की पसंद? डेवलपर्स ने बताया नया ट्रेंड

एनारॉक के एक सर्वे के अनुसार, सिर्फ घर का आकार ही नहीं, खरीदारों का बजट भी ऊपर जा रहा है. सर्वे में 90 लाख से 1.5 करोड़ रुपये का प्राइस बैंड सबसे लोकप्रिय रहा. वहीं 1.5 करोड़ रुपये से ज्यादा कीमत वाले घरों की ओर भी खरीदारों का झुकाव बढ़ा है.

6 hours ago

बजट 2027-28 की तैयारियां शुरू, 12 अक्टूबर से मंत्रालयों के साथ प्री-बजट बैठकें; 6 अक्टूबर तक मांगे प्रस्ताव

वित्त मंत्रालय के बजट विभाग की ओर से जारी कार्यक्रम के अनुसार, प्री-बजट बैठकें 12 अक्टूबर से शुरू होकर 13 नवंबर तक चलेंगी. इन बैठकों में विभिन्न मंत्रालयों और विभागों के साथ उनके खर्च और आगामी वित्त वर्ष के लिए आवश्यक बजट आवंटन पर चर्चा की जाएगी.

9 hours ago