✕

होम / बिजनेस / मोदी की जीत से जुड़ा है इन सेक्टर्स का भविष्य, आप भी बन सकते हैं मालामाल

मोदी की जीत से जुड़ा है इन सेक्टर्स का भविष्य, आप भी बन सकते हैं मालामाल

लोकसभा चुनाव के अंतिम चरण का मतदान एक जून यानी कल होगा और चुनाव के नतीजे 4 जून को सामने आएंगे.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

लोकसभा चुनाव के नतीजे (Election Results) 4 जून को आने वाले हैं. इससे पहले शेयर बाजार (Stock Market) एक और बड़ा गोता लगा सकता है. दरअसल, निवेशकों का पूरा फोकस इस समय मुनाफावसूली पर है. वह नए निवेश का जोखिम नहीं लेना चाहते. तमाम एक्सपर्ट्स का मानना है कि यदि मोदी सरकार की वापसी होती है, तो विदेशी और घरेलू दोनों निवेशक खुलकर दांव लगाएंगे. ऐसे में मार्केट रॉकेट की रफ़्तार से भाग सकता है. खासतौर पर मोदी सरकार ने अपने अब तक के कार्यकाल में जिन सेक्टर्स पर विशेष ध्यान दिया है, उनसे जुड़े शेयरों में भी उछाल आना तय है. 

बेहतर प्रदर्शन की आस 
भाजपा के चुनावी घोषणा पत्र पर नजर डालने पर समझ आता है कि सत्ता में वापसी पर मोदी सरकार मेक इन इंडिया, परफॉर्मेंस लिंक्ड इंसेंटिव स्कीम और सस्टेनेबल सिटीज के मुद्दे पर बड़ा काम करेगी. रेलवे, ग्रीन हाइड्रोजन, सोलर न्यूक्लियर, विंड एनर्जी, एविएशन, डिफेंस और सेमीकंडक्टर जैसे सेक्टर पर भी मोदी सरकार का जोर रहेगा. इसका मतलब है कि इन से जुड़ी कंपनियां स्टॉक मार्केट में बेहतर परफॉर्म कर सकती हैं. मार्केट एक्सपर्ट का कहना है कि ऊर्जा क्षेत्र में आप खासतौर पर सोलर और विंड एनर्जी कंपनियों के शेयरों पर दांव लगा सकते हैं. इसके साथ ही पीएसयू कंपनियों के शेयर भी अपने पोर्टफोलियो में शामिल कर सकते हैं.

इंफ्रा-कैपेक्स रहेगा जोर
मोदी सरकार ने अब तक इंफ्रास्ट्रक्चर पर काफी ध्यान दिया है. यदि सरकार तीसरी बार सत्ता में आती है, तो इंफ्रा और कैपेक्स पर उसका खर्च जारी रहने की उम्मीद है. सरकार बुलेट ट्रेन, ज्यादा से ज्यादा शहरों को जोड़ने के लिए हाईवे और वाटरवेज प्रोजेक्ट को लेकर कुछ घोषणाएं कर सकती है. इसका मतलब है कि इंफ्रास्ट्रक्चर कारोबार की दिग्गज कंपनियों के शेयरों पर दांव खेला जा सकता है. टूरिज्म भी मोदी सरकार की प्राथमिकता में रहा है. अनुमान है कि अगले पांच साल में भारत के हॉस्पिटैलिटी सेक्टर से जुड़ी कंपनियां मुनाफे में शानदार वृद्धि दर्ज कर सकती हैं. ऐसे में हॉस्पिटैलिटी सेक्टर की दिग्गज कंपनियों के शेयर भी अच्छी कमाई करा सकते हैं.

यहां भी लगा सकते हैं दांव
कुछ एक्सपर्ट्स का कहना है कि देश का रियल एस्टेट सेक्टर अब ट्रैक पर लौट आया है. कोरोना संकट के बाद सरकारी नीतियों की वजह से इसमें अच्छी बढ़त दिखाई दे रही है और आने वाले दिनों में भी इसके बने रहने की उम्मीद है. इलेक्ट्रॉनिक सिस्टम डिजाइन एंड मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर भी मोदी सरकार के फोकस में है. इस कारोबार के 34% की सालाना दर से बढ़ने की उम्मीद है. अगले 5 साल में यह मौजूदा 25 अरब डॉलर से बढ़कर 110 अरब डॉलर पर पहुंच सकता है. इसका मतलब है कि इन सेक्टर्स की प्रमुख कंपनियों के शेयरों में निवेश अच्छा रिटर्न दे सकता है. 

टैग्स
सम्बंधित खबरें

JIO कैश मशीन: भारत का पहला ₹10 लाख करोड़ का IPO, नेट डेट से लगभग मुक्त

जियो के ₹27,500 करोड़ के कर्ज खत्म हो जाएंगे. फ्री कैश फ्लो 29 गुना बढ़ गया है. 524 मिलियन ग्राहक. एयरटेल से कम कीमत पर वैल्यूएशन. वे आंकड़े, जिन पर सुर्खियों में ध्यान नहीं दिया गया.

45 minutes ago

AI से ट्रैफिक मैनेजमेंट तक, परिवहन क्षेत्र में बदल रही तकनीक की तस्वीर; एक्सपो में दिखे नए समाधान

ANPR कैमरे, बैरियरलेस टोलिंग और रियल-टाइम मॉनिटरिंग जैसे समाधानों पर रहा फोकस, 300 से ज्यादा ब्रांड ने प्रदर्शित की परिवहन क्षेत्र की तकनीक

4 hours ago

भारत में बनेगा पहला AI-पायलटेड फाइटर विमान, Flying Wedge ने पेश किया FWD Supreme का प्रोटोटाइप

नई दिल्ली में हुआ अनावरण, 1,500 किमी से अधिक रेंज और AI आधारित स्वायत्त लड़ाकू अभियानों के लिए विकसित किया जा रहा विमान; कंपनी का लक्ष्य भारत में ही डिजाइन और निर्माण करना

5 hours ago

$100 मिलियन के फाइटर जेट से 20-30 गुना सस्ता हो सकता है Flying Wedge का AI विमान, Lite वेरिएंट में 90% स्वदेशी सामग्री

Flying Wedge Defence के फाउंडर और CEO सुहास तेजस्कंदा ने बिजनेसवर्ल्ड से बातचीत में बताया कि 3-5 मिलियन डॉलर की लागत वाले AI-पावर्ड एयरक्राफ्ट से हवाई युद्ध की लागत घटाने में मदद मिल सकती है. कंपनी की योजना मानवरहित विमानों को एक समूह के रूप में संचालित करने की तकनीक विकसित करने की है.

5 hours ago

10 मिनट में डिलीवरी वाले प्लेटफॉर्म पर कसेगा शिकंजा? FSSAI बदल सकता है खाद्य सुरक्षा के नियम

रिपोर्ट के अनुसार, Nestle India, PepsiCo और Dabur India जैसी कंपनियों के साथ JW Marriott जैसे होटल संचालकों को भी नियमों के उल्लंघन से जुड़े मामलों में जवाब देना पड़ा है.

6 hours ago

बड़ी खबरें

JIO कैश मशीन: भारत का पहला ₹10 लाख करोड़ का IPO, नेट डेट से लगभग मुक्त

जियो के ₹27,500 करोड़ के कर्ज खत्म हो जाएंगे. फ्री कैश फ्लो 29 गुना बढ़ गया है. 524 मिलियन ग्राहक. एयरटेल से कम कीमत पर वैल्यूएशन. वे आंकड़े, जिन पर सुर्खियों में ध्यान नहीं दिया गया.

45 minutes ago

टेस्ला: एक बेहतरीन कार ब्रांड को और बेहतर क्या बना सकता है?

टेस्ला की सड़क यात्रा इस बात पर विचार करने का मौका देती है कि कैसे अलग पहचान वाले उत्पाद लोगों को उनका समर्थक बनाते हैं और क्यों दमदार ब्रांडों को भी एक व्यापक मानवीय सोच की जरूरत होती है.