✕

होम / बिजनेस / UP के इस शहर में लॉन्च होगी नई इंडस्ट्रियल लैंड स्कीम, उद्यमियों को मिलेगा निवेश का मौका!

UP के इस शहर में लॉन्च होगी नई इंडस्ट्रियल लैंड स्कीम, उद्यमियों को मिलेगा निवेश का मौका!

ग्रेटर नोएडा अथॉरिटी द्वारा प्रस्तावित इस इंडस्ट्रियल लैंड स्कीम में 60 से ज्यादा प्लॉट्स होने की संभावना है. स्कीम की रिपोर्ट तैयार कर शासन को भेज दी गई है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 year ago

ग्रेटर नोएडा अथॉरिटी (Greater Noida Authority) एक नई इंडस्ट्रियल लैंड स्कीम लॉन्च करने की तैयारी कर रही है. इस स्कीम में 60 से अधिक प्लॉट्स उपलब्ध हो सकते हैं, जिन्हें लेकर उद्यमियों के बीच जबरदस्त उत्साह देखा जा रहा है. यह योजना तब सामने आई है जब नोएडा, ग्रेटर नोएडा और यमुना एक्सप्रेस-वे अथॉरिटी ने इंडस्ट्रियल लैंड एलोकेशन के लिए एक समान पॉलिसी लागू की है. यह स्कीम शासन से हरी झंडी मिलने के बाद जल्द ही लागू की जाएगी, जिससे उद्यमियों को निवेश के लिए नए अवसर मिलेंगे. तो आइए इस स्कीम के बारे में विस्तार से जानते हैं.

इतना होगा प्लॉट्स का साइज

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, ग्रेटर नोएडा अथॉरिटी द्वारा प्रस्तावित इस इंडस्ट्रियल लैंड स्कीम में 60 से ज्यादा प्लॉट्स होने की संभावना है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, स्कीम की रिपोर्ट तैयार कर शासन को भेज दी गई है और अब वहाँ से हरी झंडी का इंतजार किया जा रहा है. इस योजना में आठ हजार वर्गमीटर तक और उससे बड़े एरिया के प्लॉट्स हो सकते हैं, जो इकोटेक-9, 10 और 11 जैसे सेक्टर्स में स्थित होंगे. इसके अलावा, अन्य सेक्टर्स में भी जमीनों को चिह्नित किया गया है.

नवंबर में हुई थी पॉलिसी पास

इससे पहले, नवंबर 2024 में नोएडा, ग्रेटर नोएडा और यमुना एक्सप्रेस-वे अथॉरिटी ने एक समान इंडस्ट्रियल लैंड एलोकेशन पॉलिसी को मंजूरी दी थी. यह कदम लंबे समय से किया जा रहा प्रयास था, जिसका ड्राफ्ट साल 2010 से ही तैयार किया गया था. पॉलिसी के तहत, यदि कोई उद्यमी प्लॉट लेने के बाद इंडस्ट्री स्थापित नहीं करता है और उस पर बकाया है, तो उसे अंतिम मौका दिया जाएगा, जिसके बाद प्लॉट को कैंसल कर दिया जाएगा.

आगे की योजना 

ग्रेटर नोएडा अथॉरिटी इस स्कीम को लेकर काफी सावधानी से काम कर रही है और सभी पहलुओं पर विचार किया जा रहा है, ताकि स्कीम को किसी भी कमी के बिना लागू किया जा सके. उद्यमियों के लिए यह स्कीम एक महत्वपूर्ण कदम हो सकता है, खासकर उन लोगों के लिए जो नए बिजनेस के लिए जमीन की तलाश कर रहे हैं. ग्रेटर नोएडा अथॉरिटी का कहना है कि इस स्कीम के माध्यम से क्षेत्र में औद्योगिक विकास को बढ़ावा मिलेगा, जिससे रोजगार के अवसर भी पैदा होंगे. इस नई स्कीम के लॉन्च होने से ग्रेटर नोएडा क्षेत्र में औद्योगिक गतिविधियों को बढ़ावा मिलने की उम्मीद जताई जा रही है.


 


टैग्स  
सम्बंधित खबरें

भारत में फिर मजबूत होंगे देसी मोबाइल ब्रांड, सरकार देगी ₹5,000 करोड़ का प्रोत्साहन

स्मार्टफोन बाजार में चीनी कंपनियों के दबदबे के बीच सरकार भारतीय मोबाइल ब्रांडों को मजबूत करने की तैयारी कर रही है. ₹62,500 करोड़ की मोबाइल फोन विनिर्माण योजना में करीब ₹5,000 करोड़ भारतीय कंपनियों के लिए रखे गए हैं.

10 hours ago

IPO बाजार में रिकॉर्ड तेजी, 6 महीने में 78 कंपनियों ने जुटाए ₹94,205 करोड़

अप्रैल-सितंबर 2026 के दौरान मेनबोर्ड आईपीओ के जरिए कंपनियों की फंड जुटाने की रफ्तार तेज रही. इस दौरान 78 कंपनियों ने ₹94,205 करोड़ जुटाए, जो पिछले साल की समान अवधि के मुकाबले 35 फीसदी अधिक है.

12 hours ago

चंद्रशेखरन और वेंणु श्रीनिवासन के बीच टीवीएस से जुड़ा दूसरा सौदा टाटा संस बोर्ड के समक्ष नहीं रखा गया: रिपोर्ट

टाटा संस के चेयरमैन एन. चंद्रशेखरन के परिवार की कंपनी कर्नाटक में 330 करोड़ रुपये के औद्योगिक पार्क की योजना बना रही है. यहां टीवीएस मोटर और उसके टियर-1 आपूर्तिकर्ताओं के लिए ऑटो कंपोनेंट्स बनाए जाने हैं.

13 hours ago

त्योहारी सीजन से पहले निसान की बड़ी छलांग, घरेलू बिक्री में 100% उछाल

निसान मोटर इंडिया ने सितंबर 2026 में घरेलू बाजार में 3,300 वाहनों की थोक बिक्री दर्ज की, जो पिछले साल के इसी महीने के मुकाबले 100 प्रतिशत अधिक है. कंपनी ने घरेलू और निर्यात बाजारों को मिलाकर सितंबर में कुल 10,025 वाहनों की थोक बिक्री की.

14 hours ago

दूसरी तिमाही में 7.3% रह सकती है भारत की विकास दर, पहली तिमाही से धीमी होगी रफ्तार

रिपोर्ट में कहा गया है कि पूंजीगत और बुनियादी ढांचा क्षेत्र से जुड़े सामान का उत्पादन निवेश गतिविधियों में मजबूती के संकेत दे रहा है.

17 hours ago


बड़ी खबरें

IPO बाजार में रिकॉर्ड तेजी, 6 महीने में 78 कंपनियों ने जुटाए ₹94,205 करोड़

अप्रैल-सितंबर 2026 के दौरान मेनबोर्ड आईपीओ के जरिए कंपनियों की फंड जुटाने की रफ्तार तेज रही. इस दौरान 78 कंपनियों ने ₹94,205 करोड़ जुटाए, जो पिछले साल की समान अवधि के मुकाबले 35 फीसदी अधिक है.

12 hours ago

भारत में फिर मजबूत होंगे देसी मोबाइल ब्रांड, सरकार देगी ₹5,000 करोड़ का प्रोत्साहन

स्मार्टफोन बाजार में चीनी कंपनियों के दबदबे के बीच सरकार भारतीय मोबाइल ब्रांडों को मजबूत करने की तैयारी कर रही है. ₹62,500 करोड़ की मोबाइल फोन विनिर्माण योजना में करीब ₹5,000 करोड़ भारतीय कंपनियों के लिए रखे गए हैं.

10 hours ago

CII की CBG कमेटी के को-चेयरमैन नियुक्त हुए वरुण कराड

यह नियुक्ति ऐसे समय हुई है जब सरकार ₹23,731 करोड़ के गोबरधन (GOBARdhan) ढांचे को लागू करने की दिशा में आगे बढ़ रही है.

13 hours ago

HDFC बैंक के पहले बाहरी CEO होंगे अनूप बागची, सामने होंगी ये 6 बड़ी प्राथमिकताएं

जैसे-जैसे अनूप बागची 27 अक्टूबर को एचडीएफसी बैंक की कमान संभालने की तैयारी कर रहे हैं, भरोसा बहाल करना, विकास और लाभप्रदता को मजबूत करना, ग्राहक अनुभव में सुधार करना और प्रतिभाओं को एक दिशा में लाना उनके शुरुआती एजेंडे को परिभाषित करेगा.

13 hours ago

सोना हुआ सस्ता, दिल्ली में 22 कैरेट का भाव ₹1.37 लाख के करीब, चांदी भी फिसली

इस साल जनवरी में घरेलू बाजार में चांदी की कीमत 4 लाख रुपये प्रति किलोग्राम के रिकॉर्ड स्तर तक पहुंच गई थी. मौजूदा भाव उस रिकॉर्ड स्तर से काफी नीचे है.

17 hours ago