होम / बिजनेस / आज से कटने वाली है आपकी जेब, घर में इस्तेमाल होने वाले ये आइटम हो गए महंगे

आज से कटने वाली है आपकी जेब, घर में इस्तेमाल होने वाले ये आइटम हो गए महंगे

माल एवं सेवा कर (GST) की दरों में बदलाव के चलते आज कई खाद्य वस्तुएं महंगी हो जाएंगी. GST काउंसिल की कुछ वक्त पहले हुई बैठक में इस बदलाव का फैसला लिया गया था.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 4 years ago

माल एवं सेवा कर (GST) की दरों में बदलाव के चलते आज से कई खाद्य वस्तुएं महंगी हो जाएंगी. GST काउंसिल की कुछ वक्त पहले हुई बैठक में इस बदलाव का फैसला लिया गया था. पैक्ड और लेबल वाले खाद्य पदार्थ जैसे आटा, दूध से बने उत्पाद, पनीर, दही आदि पर अब GST देना होगा. इनके अलावा अलग-अलग तरह के पापड़, मूढ़ी या मुरमुरे भी आज से महंगे हो जाएंगे.  

यहां कटेगी आपकी जेब 
आज यानी 18 जुलाई से पैकेज्ड एवं लेबल युक्त दही, लस्सी, पनीर, अनाज, शहद, मांस और मछली खरीदने पर 5% GST देना होगा. इसके अलावा, अस्पताल में 5,000 रुपए से अधिक किराए वाले कमरे पर भी 5% जीएसटी लगेगा. चेक बुक जारी करने पर बैंकों की ओर लिए जाने वाले शुल्क पर 18 फीसदी जीएसटी भरना होगा. होटल में 1000 रुपए प्रतिदिन से कम किराए वाले रूम्स भी GST के दायरे में आ गए हैं, इन पर 12% टैक्स लगेगा.

ये भी हुए महंगे 
जीएसटी काउंसिल ने LED लैंप पर भी जीएसटी को 12 फीसदी से बढ़ाकर 18 प्रतिशत कर दिया है. इसके साथ ही ब्लेड, चाकू, पेंसिल शार्पनर, चम्मच, कांटे वाले चम्मच, स्किमर्स, ड्रॉइंग इंक, मैप, एटलस और ग्लोब, अनाज छंटाई मशीन, डेयरी मशीन, फल-कृषि उत्पाद छंटाई मशीन, पानी के पंप, साइकिल पंप, सर्किट बोर्ड आदि भी आज से महंगे हो गए हैं. बता दें कि सौर ऊर्जा से चलने वाले हीटर पर भी जीएसटी की दर को 5% से बढ़ाकर 12 प्रतिशत किया गया था, यानी इसके लिए भी ज्यादा दाम चुकाने होंगे.

यहां चुकाने होंगे कम दाम
बैठक में कई वस्तुओं पर जीएसटी 12% से घटाकर 5% किया गया था, जिसका मतलब है कि आज से वो सस्ती हो जाएंगी. इसमें फ्रैक्चर से जुड़े उपकरण और स्प्लिंट्स, इंट्रा ओक्यूलर लेंस, शरीर के कृत्रिम हिस्से, ऐसे उपकरण जिसे शरीर में इंप्लांट किया जाता है, दिव्यांगजनों के लिए आवश्यक चीजें शामिल हैं. वहीं, रोपवे के माध्यम से सामान या यात्रियों को लाना-ले जाना भी सस्ता हो गया है. यहां अब 18% की जगह अब सिर्फ 5% GST लगेगा.  
 
टैग्स
सम्बंधित खबरें

यील्ड के दिग्गज: कोटक-रॉबी की जंग

10 साल की अमेरिकी ट्रेजरी यील्ड: 4.70%. लगातार बढ़ती हुई. 30 साल की यील्ड: 5.20%. और फेडरल रिजर्व अभी ब्याज दरों में बदलाव भी नहीं कर रहा था.

1 hour ago

RBL बैंक को पहली बार मिली मूडीज की इन्वेस्टमेंट ग्रेड रेटिंग, आउटलुक स्थिर

वैश्विक रेटिंग एजेंसी ने बैंक को Baa2/P-2 रेटिंग दी, मजबूत पूंजी स्थिति और कारोबार में वृद्धि की उम्मीद को बताया आधार

2 hours ago

कमर्शियल LPG सिलेंडर 209 रुपये तक सस्ता, होटल-रेस्टोरेंट और कारोबारियों को राहत

1 अगस्त से लागू हुई नई कीमतें, लगातार दूसरे महीने कम हुए व्यावसायिक गैस सिलेंडर के दाम; घरेलू LPG की कीमतों में कोई बदलाव नहीं

3 hours ago

अजंता फार्मा का Q1 मुनाफा 31% बढ़कर 334 करोड़ रुपये पहुंचा, आय में 25% की बढ़ोतरी

US जेनरिक और अफ्रीका कारोबार ने कंपनी की ग्रोथ को दी मजबूती, एडजस्टेड EBITDA बढ़कर 454 करोड़ रुपये हुआ.

3 hours ago

मेडिकल लॉजिस्टिक्स में आएगी नई उड़ान, एयर इंडिया, स्काईड्राइव और सुजुकी ने किया समझौता

इस साझेदारी के तहत कंपनियां यह आकलन करेंगी कि eVTOL विमान 'लास्ट-माइल' आपातकालीन मेडिकल लॉजिस्टिक्स में किस तरह मददगार साबित हो सकते हैं.

3 hours ago

बड़ी खबरें

पहली तिमाही में 22 राज्यों की कैपेक्स रफ्तार सुस्त, यूपी-बंगाल समेत कई बड़े राज्य पिछड़े: CAG

अप्रैल-जून तिमाही के दौरान 22 राज्यों ने संयुक्त रूप से पूंजीगत व्यय के लिए निर्धारित 10.45 लाख करोड़ रुपये के बजट में से 1.11 लाख करोड़ रुपये खर्च किए.

6 hours ago