✕

होम / बिजनेस / TCS और Virgin Atlantic के बीच नई डील, एयरलाइन के डिजिटल ट्रांसफॉर्मेशन पर होगा फोकस

TCS और Virgin Atlantic के बीच नई डील, एयरलाइन के डिजिटल ट्रांसफॉर्मेशन पर होगा फोकस

यह साझेदारी न केवल तकनीकी प्रगति का प्रतीक है, बल्कि भारत की वैश्विक भूमिका और TCS की नवाचार में अग्रणी स्थिति को भी दर्शाती है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 year ago

टाटा ग्रुप (Tata Group) की प्रमुख आईटी दिग्गज कंपनी टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (TCS) और ब्रिटिश एयरलाइन वर्जिन अटलांटिक (Virgin Atlantic) ने अपनी 20 साल पुरानी साझेदारी को और मजबूत करते हुए 7 साल के नए समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं. इस करार का उद्देश्य एयरलाइन की डिजिटल क्षमताओं को आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) और क्लाउड टेक्नोलॉजी के जरिये आधुनिक बनाना है.

तकनीकी बदलाव से सेवाओं में आएगा सुधार

मीडिया रिपोर्ट्स  के अनुसार इस समझौते के अंतर्गत, TCS वर्जिन अटलांटिक के कोर टेक्नोलॉजी सिस्टम को अपग्रेड करेगा. कंपनी एक नया टेक्नोलॉजी कमांड सेंटर स्थापित करेगी जो रियल टाइम डेटा एकत्र कर एयरलाइन स्टाफ को तेज और बेहतर निर्णय लेने में मदद करेगा. इससे यात्रियों और कर्मचारियों दोनों के लिए अनुभव को बेहतर बनाने पर जोर रहेगा.

AI से होगा प्राइसिंग, सीट बुकिंग

वर्जिन अटलांटिक के CEO शाई वेइस ने कहा कि यह साझेदारी अब सिर्फ सर्विस तक सीमित नहीं है, बल्कि नवाचार (Innovation) की दिशा में भी एक बड़ा कदम है. जनरेटिव AI का उपयोग कर टिकट की कीमतों, सीट आवंटन, विमान रखरखाव, यात्रियों की पसंद और भोजन संबंधी प्राथमिकताओं का विश्लेषण किया जाएगा.

शाई वेइस ने भारत से अपने जुड़ाव का भी जिक्र किया. उन्होंने बताया कि वर्जिन अटलांटिक की हर फ्लाइट में भारत से कम से कम चार लोकल केबिन क्रू होते हैं और ऑनबोर्ड यात्रियों को 'समोसा' जैसे भारतीय व्यंजन भी परोसे जाते हैं. उन्होंने कहा, *“भारत अब सिर्फ सेवा प्रदाता नहीं रहा, बल्कि डिजिटल रणनीति में एक अहम भागीदार बन चुका है.”

TCS की इनोवेटिव टेक्नोलॉजी से बढ़ेगी दक्षता

TCS अपनी तकनीकी क्षमताओं जैसे TCS Cognix और AI WisdomNext का उपयोग कर वर्जिन अटलांटिक की ग्राहक सेवा, परिचालन दक्षता और पर्यावरणीय लक्ष्यों को प्राप्त करने में मदद करेगा. इस नई डिजिटल रणनीति के जरिये एयरलाइन भविष्य के लिए खुद को और मजबूत बनाना चाहती है.

यात्री अनुभव में सुधार

वर्जिन अटलांटिक ने 2024 में 5 मिलियन से अधिक यात्रियों को सेवाएं प्रदान की थीं. अब कंपनी अपने यात्रियों के अनुभव को और बेहतर बनाने के लिए डिजिटल बदलाव की दिशा में बड़े कदम उठा रही है, जिसमें TCS एक प्रमुख तकनीकी भागीदार के रूप में काम करेगा.

टैग्स
सम्बंधित खबरें

पर्यटन के लिए राष्ट्रीय डिजिटल ढांचा शुरू, 2028 तक 23 हजार अनुभव और होमस्टे डिजिटल नेटवर्क से जुड़ेंगे

राष्ट्रीय डिजिटल पर्यटन ढांचा पर्यटन मंत्रालय और ONDC मिलकर विकसित कर रहे हैं. इसके जरिए अलग-अलग जगहों पर बिखरी पर्यटन सेवाओं को साझा डिजिटल बुनियादी ढांचे से जोड़ा जाएगा.

1 hour ago

तेलंगाना-आंध्र प्रदेश में बढ़ा MF निवेश, AUM 2.95 लाख करोड़ रुपये पहुंचा; 25% निवेशक महिलाएं

देश के कुल म्युचुअल फंड एसेट्स में तेलंगाना की हिस्सेदारी करीब 2.5 फीसदी रही. राज्य में कुल फोलियो की संख्या 82.24 लाख रही, जो देशभर के कुल म्युचुअल फंड फोलियो का करीब 2.9 फीसदी है.

1 hour ago

कंज्यूमर ड्यूरेबल्स बाजार में आएगी तेजी, 2030 तक ₹3.25 लाख करोड़ तक पहुंचने का अनुमान: रिपोर्ट

रिपोर्ट के अनुसार, भारत का कंज्यूमर ड्यूरेबल्स बाजार 2030 तक सालाना 8-10 फीसदी की दर से बढ़कर 30-35 अरब डॉलर तक पहुंच सकता है. रूम एयर कंडीशनर (RAC) इस वृद्धि में अहम भूमिका निभा सकता है.

4 hours ago

बैंक हड़ताल टली, आज सामान्य रहेगा कामकाज; 5 दिन कामकाज पर बनेगी हाईलेवल कमेटी

बैंक कर्मचारियों की तीन दिन की देशव्यापी हड़ताल अब नहीं होगी. UFBU ने रविवार को हड़ताल स्थगित करने की घोषणा की. यह हड़ताल सोमवार से शुरू होनी थी और बैंकों की छमाही क्लोजिंग के समय प्रस्तावित थी.

5 hours ago

गिफ्ट निफ्टी 80 अंक टूटा, क्रूड 106 डॉलर के करीब; आज शेयर बाजार में इन संकेतों पर रहेगी नजर

शुक्रवार को सेंसेक्स 315.20 अंक यानी 0.43 फीसदी चढ़कर 73,895.74 पर पहुंच गया था. वहीं, निफ्टी 77.40 अंक यानी 0.34 फीसदी की तेजी के साथ 23,140.50 पर बंद हुआ.

5 hours ago

बड़ी खबरें

बीमा बेचने के तरीके में बड़ा बदलाव! एजेंटों के कमीशन से लेकर मिस-सेलिंग तक IRDAI का नया प्लान

IRDAI ने सार्वजनिक बीमा रजिस्ट्री बनाने का प्रस्ताव भी रखा है. इसके जरिए ग्राहक बीमा उत्पाद, बीमा कंपनी और वितरक से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी एक जगह देख सकेंगे.

2 hours ago

MRUCI ने काकोन सेठी को बनाया CEO, 8 अक्टूबर से संभालेंगी पद

काकोन सेठी को मीडिया, मनोरंजन, खेल, सामग्री और विपणन क्षेत्र में 35 वर्षों से अधिक का नेतृत्व अनुभव है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रमुख एजेंसियों के साथ मीडिया योजना और खरीद के क्षेत्र में की थी.

34 minutes ago