होम / बिजनेस / आज थोड़ा नरमी के साथ खुल सकते हैं बाजार, लेकिन खबरों वाले शेयर मचाएंगे धमाल

आज थोड़ा नरमी के साथ खुल सकते हैं बाजार, लेकिन खबरों वाले शेयर मचाएंगे धमाल

अमेरिकी बाजारों की तीन दिन की तेजी पर ब्रेक लग गया है. भारतीय बाजारों के लिए आज संकेत ज्यादा अच्छे नहीं है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

मुंबई: भारतीय शेयर बाजार के लिए हफ्ते की शुरुआत काफी शानदार रही, लेकिन ग्लोबल मार्केट्स हफ्ते के पहले कारोबारी दिन सुस्त नजर आए. अमेरिकी बाजार तीन दिन की तेजी के बाद फिसले हैं. डाओ जोंस 46 अंक गिरकर बंद हुआ है. SGX Nifty की शुरुआत भी गिरावट के साथ हुई है. यानी भारतीय बाजारों के लिए संकेत अच्छे नहीं हैं. 

खराब संकेतों के बीच आपको कुछ खबरों वाले शेयरों पर नजर रखनी चाहिए. अच्छी खबर के दम ये शेयर चल सकते हैं. 

नतीजे आए, दिखेगी हलचल 
ITC के नतीजे बाजार की उम्मीद से काफी बेहतर आए हैं. मुनाफा 33 परसेंट बढ़ा है. आय में 40 परसेंट की ग्रोथ दिखी है, कामकाजी मुनाफा 37 परसेंट उछला है, कंपनी मार्जिन को बनाए रखने में कामयाब रही है. नतीजों के दम पर आज इस खबर में तेजी देखने को मिल सकती है.

Escorts Kubota के जून तिमाही के नतीजे थोड़े निराशाजनक रहे हैं. मुनाफा 20 परसेंट घटा है लेकिन आय 20 परसेंट बढ़कर आई है. लेकिन मार्जिन में भारी कटौती हुई है. ये 14 परसेंट से घटकर 10 परसेंट पर आ गया है. आज इसके शेयरों पर दबाव देखने को मिल सकता है. 

Max Financial ने भी कल जून तिमाही के नतीजे जारी किए, ग्रॉस प्रीमियम इनकम में 18 परसेंट का उछाल आया है. VNB मार्जिन में हल्का इजाफा हुआ है, मुनाफा में थोड़ी ग्रोथ देखने को मिली है. इसके शेयरों पर आज दबाव देखने को मिल सकता है 

Thyrocare Tech ने जून तिमाही में काफी कमजोर नतीजे पेश किए हैं. मुनाफा 61 परसेंट गिरा है, आय में भी 22 परसेंट की गिरावट देखने को मिली है. मार्जिन के मोर्चे पर बड़ा झटका लगा है, ये 43.3 परसेंट से गिरकर 28.1 परसेंट पर आ गई है. इसके शेयरों में आज गिरावट देखने को मिल सकती है. 

Triveni Turbine का जून तिमाही में मुनाफा 38 परसेंट बढ़ा है, आय में 41 परसेंट की ग्रोथ है, मार्जन में ज्यादा बदलाव नहीं हुआ है, 19.4 परसेंट से गिरकर 18.8 परसेंट पर रही है. इस शेयर पर फोकस रखना चाहिए.

Zomato का जून तिमाही में घाटा कम हुआ है, ये 356 करोड़ रुपये से घटकर 185 करोड रुपये हो गया है. आय में 67 परसेंट की बढ़ोतरी है. एक तरह से कंपनी के लिए मिले-जुले नतीजे रहे हैं, इसके शेयरों में आज हलचल देखने को मिल सकती है. 

आज आएंगे नतीजे 
आज भी कई बड़ी कंपनियों के नतीजे आएंगे. Bosch, Deepak Nitrite, Godrej Properties, Indus Towers, Siemens, Adani Green Energy, Bank of India, Voltas, Brigade Enterprises के नतीजे आएंगे. इसके अलावा Dhanuka Agritech, Dodla Dairy, Gateway Distriparks, Gati, Godrej Properties, Gravita India, JM Financial, Jubilant Pharmova, Lemon Tree Hotels, MOIL, Paradeep Phosphates, RPG Life Sciences, Schneider Electric Infrastructure, Shyam Metalics and Energy, Thermax, Tube Investments of India, and Vaibhav Global भी आज अपने जून तिमाही के नतीजे जारी करेगी 

खबरों वाले शेयर 
1. सरकारी कंपनी नेशनल मिनरल डेवलमेंट कॉर्पोरेशन यानी NMDC की जुलाई में बिक्री 10 परसेंट घटकर 2.95 MT रही है. कंपनी के उत्पादन में भी 33 परसेंट की कटौती रही है. आज इसके शेयरों पर दबाव देखने को मिल सकता है.
2. 5G स्पेक्ट्रम नीलामी की बोली प्रक्रिया पूरी हो चुकी है. इससे सरकार को 1.5 लाख करोड़ रुपये की बोलियां मिली हैं. सरकार का लक्ष्य है कि 10 अगस्त से पहले इन स्पेक्ट्रम का आवंटन कर दिया जाए. सबसे ज्यादा 3. बोली रिलायंस जियो की ओर से लगाई गई है. नंबर 2 पर भारतीय एयरटेल रहा है और नंबर 3 पर वोडाफोन आइडिया है. 
4. Kansai Nerolac बोर्ड ने खाली पड़ी जमीनों को बेचने की मंजूरी दे दी है. कंपनी जैनपुर प्लांट में 130 करोड़ रुपये के कैपेक्स की योजना है. इस खबर पर नजर बनाकर रखने की जरूरत है
5. Pfizer Mylan से 180 करोड़ रुपये का ऑर्डर मिला है. कंपनी 6 ब्रांड्स वाले Upjohn Business को ट्रांसफर करेगी
6. United Spirits 32 ब्रांड्स को बेचने के लिए शेयरहोल्डर्स से मंजूरी लेनी है,  अगस्त को मंजूरी लेने की तारीख तय की गई है. 
7. BEL को फोकस में रखिएगा, क्योंकि कंपनी 4 अगस्त को बोनस शेयर जारी करने पर विचार करने वाली है. ये शेयर पहले से ही अपने लाइफ टाइम हाई पर चल रहा है. 
8. Krsnaa Diagnostics के नए डायग्नोस्टिक सेंटर पंजाब रेडियोलॉजी एंड पैथोलॉजी में काम शुरू हो गया है. 
9. Coal India ने अनुमान जारी किया है कि कंपनी 2023-24 में 840 टन उत्पादन करेगी, ये शेयर भी फोकस में रहेगा  
10 REC फंड जुटाने के प्रस्ताव पर विचार करने वाला है. इसे लेकर 4 अगस्त को एक बैठक होने वाली है, शेयर पर फोकस रखिएगा
11. Ineos Styrolutions को आज फोकस में रखिएगा, क्योंकि इसके प्रमोटर्स अपना पूरा 61 परसेंट हिस्सा शिवा परफॉर्मेंस को बेचेंगे, इस खबर के दम पर शेयर में हलचल देखने को मिल सकती है
 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

NSE IPO की राह हुई साफ, सेबी से 1,491 करोड़ रुपये में सुलझे सभी लंबित मामले

NSE के मुताबिक, सेबी की ओर से औपचारिक सेटलमेंट आदेश जारी होने के बाद सुप्रीम कोर्ट में लंबित सभी संबंधित मामले वापस ले लिए जाएंगे.

13 hours ago

छोटे शहरों से निकले बड़े आइडिया, Samsung Solve for Tomorrow के टॉप 100 में 50% से ज्यादा इनोवेटर्स टियर-2/3 शहरों से

AI, हेल्थटेक, एजुकेशन और सस्टेनेबिलिटी पर आधारित समाधानों के साथ युवा स्टार्टअप आइडिया को मिल रहा बढ़ावा; विजेता टीमों को मिलेगा 2 करोड़ रुपये तक का इनक्यूबेशन सपोर्ट

14 hours ago

टाटा स्टील का Q1 मुनाफा 19% बढ़कर 2,385 करोड़ रुपये, आय में 14% की बढ़ोतरी

टाटा स्टील की कंसोलिडेटेड ऑपरेशंस से आय जून तिमाही में सालाना आधार पर 14.3 फीसदी बढ़कर 60,794 करोड़ रुपये हो गई. हालांकि, पिछली तिमाही की तुलना में इसमें 3.9 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई.

15 hours ago

महिंद्रा की EV यूनिट बनी यूनिकॉर्न, 10,822 करोड़ रुपये के वैल्यूएशन पर पहुंची कंपनी

भारत में क्लीन मोबिलिटी को बढ़ावा देने के साथ इलेक्ट्रिक कमर्शियल व्हीकल बाजार में तेजी आने की उम्मीद है, जिससे इस क्षेत्र की कंपनियों के लिए नए अवसर पैदा हो रहे हैं.

15 hours ago

भारत की रोजगार रिकवरी और वैश्विक उथल-पुथल: 5.5% बेरोजगारी की हकीकत

भारत की रोजगार यात्रा ने पिछले कुछ वर्षों में मजबूत सुधार दर्ज किया है. महामारी के बाद बेरोजगारी दर में आई गिरावट इस बात का संकेत है कि अर्थव्यवस्था ने रोजगार सृजन की क्षमता दिखाई है.

15 hours ago


बड़ी खबरें

शहजाद पूनावाला के X बायो में बदलाव, BJP छोड़ने की अटकलों ने पकड़ा जोर

भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने गुरुवार को अपने X प्रोफाइल का स्क्रीनशॉट साझा किया, जिसमें उनके बायो से 'नेशनल स्पोक्सपर्सन, BJP' हट चुका था.

9 hours ago

NSE IPO की राह हुई साफ, सेबी से 1,491 करोड़ रुपये में सुलझे सभी लंबित मामले

NSE के मुताबिक, सेबी की ओर से औपचारिक सेटलमेंट आदेश जारी होने के बाद सुप्रीम कोर्ट में लंबित सभी संबंधित मामले वापस ले लिए जाएंगे.

13 hours ago

NCR में प्रीमियम ऑफिस स्पेस पर M3M का बड़ा दांव, 600 करोड़ रुपये से बनेगा प्रीमियम बिजनेस हब

कंपनी के मुताबिक, इस प्रोजेक्ट को ग्लोबल कैपेबिलिटी सेंटर्स (GCCs), बहुराष्ट्रीय कंपनियों, वित्तीय संस्थानों और बड़े कॉरपोरेट्स की जरूरतों को ध्यान में रखकर डिजाइन किया गया है.

9 hours ago

भारत की रोजगार रिकवरी और वैश्विक उथल-पुथल: 5.5% बेरोजगारी की हकीकत

भारत की रोजगार यात्रा ने पिछले कुछ वर्षों में मजबूत सुधार दर्ज किया है. महामारी के बाद बेरोजगारी दर में आई गिरावट इस बात का संकेत है कि अर्थव्यवस्था ने रोजगार सृजन की क्षमता दिखाई है.

15 hours ago

ट्रंप का दावा- हमास के निरस्त्रीकरण पर बनी सहमति, गाजा से चरणबद्ध तरीके से हटेगी इजरायली सेना

ट्रंप के अनुसार, इस समझौते के तहत हमास का निरस्त्रीकरण और इजरायली सैनिकों की गाजा से वापसी चरणबद्ध तरीके से होगी.

14 hours ago