✕

होम / बिजनेस / Inox Wind का विलय मंजूर, समूह को मिलेगा वित्तीय और संचालन लाभ

Inox Wind का विलय मंजूर, समूह को मिलेगा वित्तीय और संचालन लाभ

एनसीएलटी चंडीगढ़ बेंच ने 10 जून को दी मंजूरी, घटेंगी 2,050 करोड़ रुपये की देनदारियां

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 year ago

नेशनल कंपनी लॉ ट्रिब्यूनल (NCLT) की चंडीगढ़ बेंच ने इनोक्स विंड एनर्जी लिमिटेड (IWEL) और इनोक्स विंड लिमिटेड (IWL) के बहुप्रतीक्षित विलय को मंजूरी दे दी है. इस फैसले से INOXGFL ग्रुप की पवन ऊर्जा इकाई को एकीकृत, सरल और मजबूत ढांचा मिलेगा, जिससे वित्तीय, संरचनात्मक और संचालन संबंधी लाभ मिलना तय है.

यह योजना पिछले दो वर्षों से प्रक्रिया में थी, और अब मंजूरी मिलने के बाद IWL की देनदारियां लगभग ₹2,050 करोड़ घट जाएंगी, जिससे कंपनी की बैलेंस शीट और अधिक मज़बूत होने का अनुमान है. 

विलय के बाद, INOXGFL ग्रुप के प्रमोटर अब सीधे तौर पर IWL में हिस्सेदारी रखेंगे.

मंजूरी के अनुसार, IWEL के प्रत्येक 10 इक्विटी शेयरों के बदले IWL के 632 इक्विटी शेयर (प्रत्येक ₹10 अंकित मूल्य) जारी किए जाएंगे. शेयर आवंटन की प्रक्रिया अगले 1 से 1.5 महीने में नियामकीय मंजूरी मिलने के बाद पूरी होने की उम्मीद है.

INOXGFL ग्रुप के कार्यकारी निदेशक देवांश जैन ने कहा, “यह विलय हमारे लिए एक बड़ी उपलब्धि है. यह पिछले दो वर्षों के परिश्रम का परिणाम है और हमारी पवन ऊर्जा इकाई के लिए एक नया मील का पत्थर है, जिसने हाल के वर्षों में परिचालन और वित्तीय स्तर पर महत्वपूर्ण सुधार दिखाया है.”

उन्होंने आगे कहा कि, “सरल शेयरहोल्डिंग संरचना और मजबूत पूंजी स्थिति से सभी हितधारकों, विशेष रूप से अल्पसंख्यक शेयरधारकों को लाभ मिलेगा. हम भारत के स्वच्छ ऊर्जा लक्ष्यों के प्रति प्रतिबद्ध हैं और आने वाले वर्षों में ग्रोथ के लिए अच्छी स्थिति में हैं.”

यह विलय ऐसे समय में हुआ है जब भारत के कई बड़े समूह अपने नवीकरणीय ऊर्जा व्यवसायों का पुनर्गठन और समेकन कर रहे हैं, जिससे वे अधिक उत्पादक और निवेशकों के लिए आकर्षक बन सकें. कंपनी का मानना है कि यह  कदम न केवल INOXGFL ग्रुप की स्वच्छ ऊर्जा रणनीति को मजबूती देगा, बल्कि देश के ऊर्जा संक्रमण मिशन में भी योगदान देगा.

टैग्स
सम्बंधित खबरें

कंज्यूमर ड्यूरेबल्स बाजार में आएगी तेजी, 2030 तक ₹3.25 लाख करोड़ तक पहुंचने का अनुमान: रिपोर्ट

रिपोर्ट के अनुसार, भारत का कंज्यूमर ड्यूरेबल्स बाजार 2030 तक सालाना 8-10 फीसदी की दर से बढ़कर 30-35 अरब डॉलर तक पहुंच सकता है. रूम एयर कंडीशनर (RAC) इस वृद्धि में अहम भूमिका निभा सकता है.

46 minutes ago

बैंक हड़ताल टली, आज सामान्य रहेगा कामकाज; 5 दिन कामकाज पर बनेगी हाईलेवल कमेटी

बैंक कर्मचारियों की तीन दिन की देशव्यापी हड़ताल अब नहीं होगी. UFBU ने रविवार को हड़ताल स्थगित करने की घोषणा की. यह हड़ताल सोमवार से शुरू होनी थी और बैंकों की छमाही क्लोजिंग के समय प्रस्तावित थी.

1 hour ago

गिफ्ट निफ्टी 80 अंक टूटा, क्रूड 106 डॉलर के करीब; आज शेयर बाजार में इन संकेतों पर रहेगी नजर

शुक्रवार को सेंसेक्स 315.20 अंक यानी 0.43 फीसदी चढ़कर 73,895.74 पर पहुंच गया था. वहीं, निफ्टी 77.40 अंक यानी 0.34 फीसदी की तेजी के साथ 23,140.50 पर बंद हुआ.

1 hour ago

100 अरब डॉलर के एक्सपोर्ट लक्ष्य की ओर भारतीय ज्वेलरी उद्योग, FTA से नए बाजारों पर नजर

भारत मंडपम में 26 से 28 सितंबर तक आयोजित हो रहे तीन दिवसीय बी2बी एक्सपो में 650 से अधिक प्रदर्शक, 3,000 से ज्यादा ब्रांड और 1.5 लाख से अधिक अनूठे डिजाइन प्रदर्शित किए जा रहे हैं. 

1 day ago

अक्टूबर में आएगी 100% इथेनॉल से चलने वाली कार, गडकरी ने बताया ₹25 वाला फॉर्मूला

गडकरी ने इथेनॉल आधारित वाहनों को बढ़ावा देने की सरकार की नीति का बचाव करते हुए कहा कि भारत में इथेनॉल का इस्तेमाल बढ़ने से पेट्रोलियम ईंधन पर निर्भरता कम करने में मदद मिल सकती है.

1 day ago

बड़ी खबरें

गिफ्ट निफ्टी 80 अंक टूटा, क्रूड 106 डॉलर के करीब; आज शेयर बाजार में इन संकेतों पर रहेगी नजर

शुक्रवार को सेंसेक्स 315.20 अंक यानी 0.43 फीसदी चढ़कर 73,895.74 पर पहुंच गया था. वहीं, निफ्टी 77.40 अंक यानी 0.34 फीसदी की तेजी के साथ 23,140.50 पर बंद हुआ.

1 hour ago

कंज्यूमर ड्यूरेबल्स बाजार में आएगी तेजी, 2030 तक ₹3.25 लाख करोड़ तक पहुंचने का अनुमान: रिपोर्ट

रिपोर्ट के अनुसार, भारत का कंज्यूमर ड्यूरेबल्स बाजार 2030 तक सालाना 8-10 फीसदी की दर से बढ़कर 30-35 अरब डॉलर तक पहुंच सकता है. रूम एयर कंडीशनर (RAC) इस वृद्धि में अहम भूमिका निभा सकता है.

46 minutes ago

बैंक हड़ताल टली, आज सामान्य रहेगा कामकाज; 5 दिन कामकाज पर बनेगी हाईलेवल कमेटी

बैंक कर्मचारियों की तीन दिन की देशव्यापी हड़ताल अब नहीं होगी. UFBU ने रविवार को हड़ताल स्थगित करने की घोषणा की. यह हड़ताल सोमवार से शुरू होनी थी और बैंकों की छमाही क्लोजिंग के समय प्रस्तावित थी.

1 hour ago

स्मार्ट कारोबार बाजार में बदलाव से पहले तैयारी करते हैं: राजीव दुबे

BW Marketing World के साथ बातचीत में American Business Solutions Inc. के President और CEO ने नए बाजारों की पहचान करने, कारोबारी चक्रों का अनुमान लगाने और उन क्षेत्रों में निवेश करने के बारे में बात की, जहां तकनीक मानवीय विशेषज्ञता की पूरक है.

22 hours ago