होम / बिजनेस / Reliance Capital का मालिक कौन? बदल गया है इस सवाल का जवाब, क्या आपको है खबर

Reliance Capital का मालिक कौन? बदल गया है इस सवाल का जवाब, क्या आपको है खबर

कर्ज में डूबी अनिल अंबानी की कंपनी रिलायंस कैपिटल को नया मालिक मिल गया है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

रिलायंस कैपिटल (Reliance Capital) को नया मालिक मिल गया है. कल तक इस कंपनी का नाम अनिल अंबानी (Anil Ambani) से जुड़ा था. अब यह कंपनी हिंदुजा समूह की हो गई है. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, हिंदुजा समूह की कंपनी इंडसइंड इंटरनेशनल होल्डिंग्स लिमिटेड को रिलायंस कैपिटलका मालिकाना हक मिलेगा. दरअसल, कर्ज में डूबी रिलायंस कैपिटल दिवालिया प्रक्रिया से गुजरी है. नेशनल कंपनी लॉ ट्रिब्यूनल (NCLT) ने अब रिलायंस कैपिटल के लिए 9,650 करोड़ रुपए की इंडसइंड इंटरनेशनल होल्डिंग्स की समाधान योजना को मंजूरी दे दी है, जिसका मतलब है कि अनिल अंबानी की इस कंपनी को अब नया मालिक मिल गया है.

लंबी चली है दिवाला प्रक्रिया
मुंबई की दिवालियापन अदालत ने दिवालिया समाधान प्रक्रिया के जरिए रिलायंस कैपिटल के प्रबंधन द्वारा दायर किए गए आवेदन को स्वीकार करते हुए अनिल अंबानी प्रमोटेड कंपनी के अधिग्रहण के लिए हिंदुजा समूह को मंजूरी मिल गई है. दिवाला प्रक्रिया की वैधानिक समय सीमा 330 दिन होती है, जबकि इसमें इससे काफी ज्यादा समय लग चुका है. इस कंपनी को अपना बनाने वालों की दौड़ में गुजरात की टोरेंट पावर और हिंदुजा समूह शामिल थे. टोरेंट ने पहली नीलामी के दौरान 8,640 करोड़ रुपए की बोली लगाई थी. नीलामी प्रक्रिया के बाद हिंदुजा समूह ने 9000 करोड़ की बोली लगाकर कर्जदाताओं को सोचने पर मजबूर कर दिया था. हालांकि, टोरेंट का कहना था कि चूंकि हिंदुजा ने नीलामी प्रक्रिया के बाद बोली लगाई, लिहाजा उसे स्वीकार नहीं किया जाना चाहिए. इसके बाद मामला लगातार लटकता चला गया.

ये भी पढ़ें - कौन संभालेगा Vijay Shekhar Sharma की कुर्सी, किसके हाथ आएगी Paytm Payments Bank की कमान?

मॉनिटरिंग कमिटी बनाई जाएगी
मुंबई के NCLT कोर्ट में जस्टिस वीरेंद्र सिंह बिष्ट और टेक्निकल मेंबर प्रभात कुमार की बेंच ने मौखिक आदेश में इंडसइंड इंटरनेशनल होल्डिंग्स की समाधान योजना को मंजूरी दे दी है. विस्तृत आदेश का अभी इंतजार है. कोर्ट ने इस योजना की निगरानी के लिए एक मॉनिटरिंग कमिटी बनाई जाएगी. यहां गौर करने वाली बात ये है कि टोरेंट और हिंदुजा ग्रुप की बोली को लेकर विवाद का मामला सुप्रीम कोर्ट में चल रहा है. ऐसे में अगर कोर्ट टोरेंट के पक्ष में फैसला सुनाता है, तो क्या होगा ये देखने वाली बात होगी. वहीं, रिलायंस कैपिटल के शेयर की बता करें, तो यह 2 प्रतिशत से अधिक की गिरावट के साथ कारोबार कर रहा है. 2007 में दो हजार रुपए से ऊपर चल रहा ये शेयर आज 11.90 रुपए के भाव पर आ गया है.


टैग्स
सम्बंधित खबरें

केरल से पनामा तक: ब्लैकरॉक का अदृश्य साम्राज्य

भारत के विझिंजम बंदरगाह को अडानी और MSC के बीच एक सामान्य लेनदेन के रूप में प्रस्तुत किया गया, लेकिन दस्तावेज कहीं अधिक बड़ी कहानी बताते हैं. 'उस गुप्त हाथ के पीछे का साम्राज्य' का दूसरा भाग

5 hours ago

हमारी मुंबई, उनकी बैलेंस शीट

वह अनकही कहानी कि कैसे गुजराती और जैन व्यापारी समुदायों ने बॉम्बे की वित्तीय संरचना खड़ी की, जबकि बाद में राजनीति ने उस पर दावा करने की कला को सिद्ध कर लिया.

6 hours ago

OMCs की अंडर-रिकवरी 2.19 लाख करोड़ रुपये पर पहुंची, पेट्रोल-डीजल पर मिल सकती है राहत

हरदीप सिंह पुरी के अनुसार, पश्चिम एशिया में जारी संघर्ष और ऊंची वैश्विक ऊर्जा कीमतों के बीच सरकारी तेल कंपनियों ने घरेलू उपभोक्ताओं को अपेक्षाकृत कम कीमत पर ईंधन उपलब्ध कराया. इसके चलते कंपनियों को भारी अंडर-रिकवरी का सामना करना पड़ा.

7 hours ago

अडानी पर निवेशकों का भरोसा बरकरार, ₹15,000 करोड़ के QIP पर ₹38,000 करोड़ की बोलियां

कंपनी इस पूंजी का इस्तेमाल पॉलीविनाइल क्लोराइड (PVC) प्लांट के निर्माण, सड़क परियोजनाओं के लिए कंसेशन फीस के भुगतान और अन्य पूंजीगत खर्चों में करेगी.

7 hours ago

भारत पर जापान का बड़ा दांव, ₹1 लाख करोड़ का निवेश, सेमीकंडक्टर, AI और ऊर्जा सुरक्षा को मिलेगी नई ताकत

दोनों देशों ने ऊर्जा सुरक्षा, रणनीतिक तेल भंडारण, सेमीकंडक्टर, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), ग्रीन एनर्जी और डिजिटल इंफ्रास्ट्रक्चर जैसे अहम क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाने पर सहमति जताई है.

11 hours ago


बड़ी खबरें

हमारी मुंबई, उनकी बैलेंस शीट

वह अनकही कहानी कि कैसे गुजराती और जैन व्यापारी समुदायों ने बॉम्बे की वित्तीय संरचना खड़ी की, जबकि बाद में राजनीति ने उस पर दावा करने की कला को सिद्ध कर लिया.

6 hours ago

जून में भारत के सेवा क्षेत्र की रफ्तार धीमी, 17 महीने के निचले स्तर पर पहुंचा PMI

सेवा क्षेत्र के साथ-साथ जून में विनिर्माण क्षेत्र की वृद्धि भी धीमी रही. इसके चलते HSBC इंडिया कंपोजिट PMI आउटपुट इंडेक्स मई के 59.3 से घटकर जून में 57.7 पर आ गया.

2 hours ago

W.O.R.L.D. मॉडल: आपके संगठन की अदृश्य संरचना को देखने के लिए एक विश्व-निर्माण ढांचा

इस लेख में नवाचार रणनीतिकार रंजन मलिक ने W.O.R.L.D. मॉडल पेश किया है, जो बताता है कि किसी भी संगठन में वास्तविक परिवर्तन की शुरुआत उसकी 'अदृश्य दुनिया' को समझने से होती है.

4 hours ago

गेल की वित्तीय रणनीति को मिलेगी नई दिशा, एस.के. सिन्हा बने निदेशक (वित्त)

तीन दशक से अधिक के अनुभव वाले वित्त विशेषज्ञ एस.के. सिन्हा अब गेल (इंडिया) की वित्तीय रणनीति और भविष्य की विकास योजनाओं का नेतृत्व करेंगे.

5 hours ago

केरल से पनामा तक: ब्लैकरॉक का अदृश्य साम्राज्य

भारत के विझिंजम बंदरगाह को अडानी और MSC के बीच एक सामान्य लेनदेन के रूप में प्रस्तुत किया गया, लेकिन दस्तावेज कहीं अधिक बड़ी कहानी बताते हैं. 'उस गुप्त हाथ के पीछे का साम्राज्य' का दूसरा भाग

5 hours ago