होम / बिजनेस / नारायण मूर्ति बोले, ‘अगर बनना है नंबर वन अर्थव्‍यवस्‍था, तो युवाओं को करना होगा ये काम’ 

नारायण मूर्ति बोले, ‘अगर बनना है नंबर वन अर्थव्‍यवस्‍था, तो युवाओं को करना होगा ये काम’ 

उन्‍होंने कहा कि मौजूदा समय में भारत की वर्क प्रोडक्टिविटी सबसे कम है. उन्‍होंने इस पर चिंता जताते हुए इसे बढ़ाने की जरुरत पर जोर दिया. 

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

इंफोसिस के फाउंडर और पूर्व चेयरमैन नारायण मूर्ति अक्‍सर देश के समसामयिक विषयों पर अपनी बेबाक राय रखते रहते हैं. इस बार उन्‍होंने देश की वर्क प्रोडक्टिविटी को लेकर चिंता जताई है. उन्‍होंने कहा कि भारत के युवाओं की वर्क प्रोडक्टिविटी कम से कम 12 घंटे होनी चाहिए. उन्‍होंने युवाओं को नसीहत देते हुए कहा कि अगर हमें चीन जैसी अर्थव्‍यवस्‍था को टक्‍कर देनी है तो हमें भी जर्मनी और जापान की तरह वैसे ही काम करना होगा. जैसे उन्‍होंने दूसरे विश्‍व युद्ध के बाद काम किया. 

ये करना होगा काम 
इंफोसिस के सीएफओ मोहनदास पई के साथ पॉडकास्‍ट में बात करते हुए उन्‍होंने कहा कि हमें कई स्‍तर पर काम करना होगा. उन्‍होंने कहा कि जब तक हम अपनी वर्क प्रो‍डक्टिविटी को लेकर काम नहीं करते हैं, जब तक हम सरकार के स्‍तर पर भ्रष्‍टाचार को कम नहीं करते हैं, जब तक किसी भी तरह के फैसले लेने के लिए लगने वाले समय को कम नहीं करते हैं, तब तक हम चीन जैसी बड़ी अर्थवयवस्‍था का मुकाबला नहीं कर पाएंगे. उन्‍होंने कहा कि दूसरे विश्‍व युद्ध के बाद हर जर्मन और जापानी ने तय किया था कि वो देश के लिए अतिरिक्‍त काम करेगा. जब तक हम ऐसा नहीं सोचेंगे कि हम देश के लिए काम कर रहे हैं तब तक ऐसा नहीं हो पाएगा. 

ढृढ़ संकल्‍प शक्ति का देना होगा परिचय 
नारायणमूर्ति ने इस पॉडकास्‍ट में अपनी बात रखते हुए कहा कि देश के युवाओं को ढृढ़ संकल्‍प शक्ति का परिचय देना होगा. उन्‍होंने कहा कि हर सरकार उतनी ही अच्‍छी होती है जितनी कि लोगों की संस्‍कृति अच्‍छी होती है. इसलिए हमें ढृढ़ संकल्‍प शक्ति को अपनी संस्‍कृति बनाना होगा. हमें अनुशासन और ढृढ़ संकल्‍प शक्ति को अपनी पहचान बनाना होगा. उन्‍होंने कहा कि जब तक हम लोग ऐसा नहीं करेंगे तब तक सरकार भी कुछ नहीं कर सकती है. नारायण मूर्ति वो शख्‍स हैं जिन्‍होंने इंफोसिस की स्‍थापना की है और इस कंपनी को देश का दूसरा सबसे बड़ा सॉफ्टवेयर निर्यातक देश बनाया है. 

12 घंटे काम करें युवा 
इस पॉडकासट में जब उनसे पूछा गया कि आपका युवाओं के लिए क्‍या संदेश है तो उन्‍होंने कहा कि आजादी के बाद पहली बार दुनिया भर में भारत को बड़ा सम्‍मान मिला है. उन्‍होंने कहा कि अगर आपको सम्‍मान को बढ़ाना है तो आपको अपने प्रदर्शन को बेहतर करना होगा. बेहतर प्रदर्शन आपको सम्‍मान दिलाता है, और सम्‍मान से शक्ति मिलती है. हमारे सामने चीन इसका उदाहरण है. हमें तय करना होगा कि अगले 20 साल हमें कम से कम 12 घंटे काम करना है.ताकि भारत नंबर एक या दो जीडीपी बन सके. 
 
टैग्स
सम्बंधित खबरें

लौह अयस्क होगा महंगा, स्क्रैप बनेगा स्टील इंडस्ट्री का सबसे बड़ा कच्चा माल: डॉ. अशोक पांडा

सेल के सीएमडी डॉ. अशोक कुमार पांडा ने कहा कि स्टील किसी भी अर्थव्यवस्था की रीढ़ है. इसका प्रत्यक्ष योगदान भले ही 7-8 प्रतिशत के आसपास हो, लेकिन यह पूरे औद्योगिक विकास को गति देता है.

1 hour ago

35 अरब डॉलर के माइक्रोफाइनेंस पोर्टफोलियो पर संकट, कमजोर मानसून बढ़ा सकता है डिफॉल्ट

ग्रामीण आय पर दबाव से माइक्रोफाइनेंस कंपनियों की रिकवरी को झटका लगने की आशंका

4 hours ago

सेबी का बड़ा फैसला: अब रुपये में होगी FPI फीस की पेमेंट, MF को भी मिली इंट्रा-डे उधारी की छूट

विदेशी निवेशकों के लिए शुल्क भुगतान की प्रक्रिया होगी आसान, म्युचुअल फंड सेटलमेंट में बढ़ेगी लिक्विडिटी

4 hours ago

भारत के ऑटो कंपोनेंट उद्योग ने भरी रफ्तार, FY26 में कारोबार 12.7% बढ़कर 7.6 लाख करोड़ रुपये पहुंचा

एसोसिएशन का अनुमान है कि वित्त वर्ष 2026-27 में भी उद्योग 8% से 10% की दर से बढ़ सकता है. इसके पीछे घरेलू बाजार में मजबूत मांग और निर्यात में बढ़ोतरी को प्रमुख कारण बताया गया है.

7 hours ago

भारत में स्टील की मांग ने पकड़ी रफ्तार, Q1 में 8.3% बढ़ी खपत; आयात में 49% का उछाल

बुनियादी ढांचा और ऑटो सेक्टर की मजबूत मांग से बढ़ी स्टील की खपत, चीन समेत तीन देशों से आयात पर एंटी-डंपिंग जांच शुरू

7 hours ago

बड़ी खबरें

लौह अयस्क होगा महंगा, स्क्रैप बनेगा स्टील इंडस्ट्री का सबसे बड़ा कच्चा माल: डॉ. अशोक पांडा

सेल के सीएमडी डॉ. अशोक कुमार पांडा ने कहा कि स्टील किसी भी अर्थव्यवस्था की रीढ़ है. इसका प्रत्यक्ष योगदान भले ही 7-8 प्रतिशत के आसपास हो, लेकिन यह पूरे औद्योगिक विकास को गति देता है.

1 hour ago

सेबी का बड़ा फैसला: अब रुपये में होगी FPI फीस की पेमेंट, MF को भी मिली इंट्रा-डे उधारी की छूट

विदेशी निवेशकों के लिए शुल्क भुगतान की प्रक्रिया होगी आसान, म्युचुअल फंड सेटलमेंट में बढ़ेगी लिक्विडिटी

4 hours ago

शनि वक्री 2026: रणनीतिक आत्ममंथन जो अटूट कारोबारी नींव तैयार करता है

ज्योतिषाचार्य विक्रम चन्दीरमानी लिखते हैं, करियर से लेकर रिश्तों तक, शनि वक्री लोगों को त्वरित परिणामों के पीछे भागने के बजाय दीर्घकालिक फैसलों की समीक्षा करने के लिए प्रेरित करता है.

3 hours ago