होम / बिजनेस / फ्रीबीज बांटने पर नाराज हुए नारायण मूर्ति, कहा- मुफ्त से नहीं, रोजगार से हटेगी गरीबी

फ्रीबीज बांटने पर नाराज हुए नारायण मूर्ति, कहा- मुफ्त से नहीं, रोजगार से हटेगी गरीबी

इन्फोसिस के सह-संस्थापक का यह बयान ऐसे समय में आया है, जब मुफ्त में चीजें दिये जाने और उनकी लागत पर बहस छिड़ी हुई है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 year ago

इन्फोसिस (Infosys) के सह-संस्थापक एन आर नारायण मूर्ति ने कहा कि मुफ्त की चीजों (Freebies) से गरीबी दूर नहीं होगी, बल्कि यह इनोवेटिव उद्यमियों (Innovative Entrepreneurs) के रोजगार सृजन से समाप्त होगी. टाइकॉन मुंबई-2025 कार्यक्रम में मूर्ति ने उद्यमियों से अधिक कंपनियां और कारोबार बनाने पर ध्यान केंद्रित करने का आह्वान किया. उन्होंने कहा कि अगर हम नवोन्मेषी उद्यम (Innovative Enterprises) बनाने में सक्षम हैं, तो गरीबी धूप वाली सुबह की ओस की तरह ‘गायब’ हो जाएगी. 

फ्री योजनाओं पर क्या बोले नारायण मूर्ति?

एन आर नारायण मूर्ति ने उद्यमियों के समूह को संबोधित करते हुए कहा, ‘‘मुझे इसमें कोई संदेह नहीं है कि आप में से प्रत्येक व्यक्ति सैकड़ों-हजारों नौकरियां पैदा करेगा और इसी तरह आप गरीबी की समस्या का समाधान करेंगे. आप मुफ्त उपहार देकर गरीबी की समस्या का समाधान नहीं कर सकते, कोई भी देश इसमें सफल नहीं हुआ है.’’

200 यूनिट फ्री बिजली पर बोले नारायण मूर्ति

इन्फोसिस के सह-संस्थापक का यह बयान ऐसे समय में आया है, जब मुफ्त में चीजें दिये जाने और उनकी लागत पर बहस छिड़ी हुई है. बाद में मूर्ति ने स्पष्ट किया कि उन्हें राजनीति या शासन के बारे में ज्यादा जानकारी नहीं है, लेकिन उन्होंने नीतिगत ढांचे के नजरिये से कुछ सिफारिशें की हैं. उन्होंने कहा कि लाभ के बदले में स्थिति में सुधार का आकलन भी किया जाना चाहिए. प्रतिमाह 200 यूनिट तक मुफ्त बिजली का उदाहरण देते हुए मूर्ति ने कहा कि राज्य ऐसे घरों में छह महीने के अंत में सर्वेक्षण कर यह पता लगाया जा सकता कि बच्चे अधिक पढ़ रहे हैं या नहीं. 

उन्होंने यह भी कहा कि इन दिनों बेचे जाने वाले अधिकांश कृत्रिम मेधा (एआई) समाधान ‘मूर्खतापूर्ण, पुराने कार्यक्रम’ हैं जिन्हें भविष्य के काम के रूप में प्रचारित किया जाता है. एआई में ‘मशीन लर्निंग’ और ‘डीप लर्निंग’ क्षमताएं शामिल हैं.

टैग्स
सम्बंधित खबरें

सेंसेक्स-निफ्टी की रफ्तार पर आज क्या होगा असर? जानिए बाजार के बड़े ट्रिगर्स

शुक्रवार को बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) सेंसेक्स 261.79 अंक चढ़कर 77,763.91 पर और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) निफ्टी 95.15 अंक की बढ़त के साथ 24,270.85 पर बंद हुआ था.

6 minutes ago

विज्ञापन और मार्केटिंग जगत के दिग्गज जिष्णु सेन का निधन

जिष्णु सेन को उन चुनिंदा मार्केटिंग नेताओं में गिना जाता था जिन्होंने पारंपरिक ब्रांड निर्माण और आधुनिक डिजिटल मार्केटिंग, रिटेल तथा कंज्यूमर-टेक ग्रोथ के बीच सफल संतुलन स्थापित किया. उनका निधन भारतीय विज्ञापन और मार्केटिंग उद्योग के लिए एक बड़ी क्षति माना जा रहा है.

10 hours ago

भारत-इजरायल निवेश समझौता (BIA) हुआ लागू. दोनों देशों के बीच निवेश को मिलेगा नया बढ़ावा

यह समझौता दोनों देशों के बीच आर्थिक संबंधों को मजबूत करने और सीमा-पार निवेश को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है.

1 day ago

RBI का बैंक ऑफ बड़ौदा पर बड़ा एक्शन, अधिक ब्याज वसूलने पर लगा 63.60 लाख रुपये का जुर्माना

केंद्रीय बैंक ने पाया कि बैंक ने कुछ लोन खातों में निर्धारित दर से अधिक ब्याज वसूला और KYC से जुड़े नियमों का भी पालन नहीं किया.

1 day ago

DAC ने 52,000 करोड़ रुपये के रक्षा खरीद प्रस्तावों को दी मंजूरी, सेना की मारक क्षमता होगी और मजबूत

रक्षा मंत्रालय ने कहा कि इन सभी प्रस्तावों का उद्देश्य सशस्त्र बलों की युद्धक क्षमता को मजबूत करना है. साथ ही, इससे देश में विकसित हो रही अत्याधुनिक स्वदेशी रक्षा तकनीकों के विकास, उत्पादन और सैन्य सेवाओं में शामिल किए जाने को भी प्रोत्साहन मिलेगा.

1 day ago

बड़ी खबरें

सेंसेक्स-निफ्टी की रफ्तार पर आज क्या होगा असर? जानिए बाजार के बड़े ट्रिगर्स

शुक्रवार को बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) सेंसेक्स 261.79 अंक चढ़कर 77,763.91 पर और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) निफ्टी 95.15 अंक की बढ़त के साथ 24,270.85 पर बंद हुआ था.

6 minutes ago

भारत-इजरायल निवेश समझौता (BIA) हुआ लागू. दोनों देशों के बीच निवेश को मिलेगा नया बढ़ावा

यह समझौता दोनों देशों के बीच आर्थिक संबंधों को मजबूत करने और सीमा-पार निवेश को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है.

1 day ago

विज्ञापन और मार्केटिंग जगत के दिग्गज जिष्णु सेन का निधन

जिष्णु सेन को उन चुनिंदा मार्केटिंग नेताओं में गिना जाता था जिन्होंने पारंपरिक ब्रांड निर्माण और आधुनिक डिजिटल मार्केटिंग, रिटेल तथा कंज्यूमर-टेक ग्रोथ के बीच सफल संतुलन स्थापित किया. उनका निधन भारतीय विज्ञापन और मार्केटिंग उद्योग के लिए एक बड़ी क्षति माना जा रहा है.

10 hours ago

FTA, मैन्युफैक्चरिंग और डंपिंग पर फोकस, FY27 में निर्यात को मिलेगी नई रफ्तार: गोयल

वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने भरोसा जताया है कि वस्तु निर्यात में 16-17 फीसदी और सेवा निर्यात में 10-11 फीसदी की वृद्धि हो सकती है.