✕

होम / बिजनेस / दिल्ली-NCR में नमो भारत के 13 किलोमीटर लंबे कॉरिडोर का हुआ उद्घाटन, जानिए कितना है किराया?

दिल्ली-NCR में नमो भारत के 13 किलोमीटर लंबे कॉरिडोर का हुआ उद्घाटन, जानिए कितना है किराया?

नमो भारत ट्रेन में दिल्ली से मेरठ का किराया सामान्य ट्रेनों के मुकाबले ज्यादा है. हालांकि अनरिजर्व्ड ट्रेनों की तुलना में यह ट्रेन दिल्ली से मेरठ सिर्फ 40 मिनट में पहुंच जाएगी.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 year ago

दिल्ली-एनसीआर के लोगों के लिए एक खुशखबरी है. दरअसल, एनसीआर के लोग काफी लंबे समय से नमो भारत ट्रेन के शुरू होने का इंतजार कर रहे हैं और अब उनका यह इंतजार खत्म हो चुका है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार यानी 06 जनवरी, 2024 को साहिबाबाद से न्यू अशोक नगर के बीच नमो भारत के 13 किलोमीटर लंबे कॉरिडोर का उद्घाटन किया. इसके साथ ही अब यह ट्रेन दिल्ली से मेरठ साउथ के बीच दौड़ेगी. इस ट्रेन के शुरू होने से दिल्ली-मेरठ की कनेक्टिविटी को काफी बढ़ावा मिलेगा. साथ ही दोनों शहरों के बीच रहने वाले लोगों को भी फायदा होगा. तो आइए आपको इस ट्रेन की खासियत और किराए की जानकारी देते हैं. 

40 मिनट में तय होगी दिल्ली से मेरठ की दूरी

दिल्ली से मेरठ के बीच 42 किलोमीटर की दूरी को ट्रेन 40 मिनट में तय करेगी. नमो भारत ट्रेन शुरू होने से मेरठ और आसपास के लोगों का दिल्ली आना जाना बेहद आसान हो जाएगा. इसके साथ ही दिल्ली-मेरठ के बीच रोजाना नौकरी या पढ़ाई के सिलसिले में आने वाले छात्रों को भी इसका खासा लाभ मिलेगा. नमो भारत का आनंद विहार स्टेशन अंडरग्राउंड बनाया गया है. यह पहली बार होगा जब नमो भारत ट्रेन अंडरग्राउंड सेक्शन पर चलेगी. आनंद विहार से मेरठ साउथ तक का सफर सिर्फ 35 मिनट में पूरा किया जाएगा. वहीं, अशोक नगर से 40 मिनट का वक्त लगेगा.

इतना है नमो भारत में किराया
नमो भारत ट्रेन का दिल्ली के न्यू अशोक नगर से मेरठ साउथ के बीच स्टैंडर्ड क्लास का किराया 150 रुपये है. वहीं, प्रीमियम क्लास का किराया 225 रुपये है. वहीं, आनंद विहार से मेरठ साउथ के बीच स्टैंडर्ड क्लास का किराया 130 रुपये और प्रीमियम क्लास का 195 रुपये प्रति सवारी है. वहीं, दिल्ली से मेरठ के लिए सुपरफास्ट, एक्सप्रेस और लोकल ट्रेनें चलती हैं. आनंद विहार टर्मिनल से सुपरफास्ट ट्रेन में स्लीपर क्लास का किराया 145 रुपये है. वहीं, सेकेंड क्लास का किराया 85 रुपये है. जबकि लोकल का किराया 40 रुपये है. इसका मतलब है कि लोकल ट्रेन के मुकाबले तीन गुना से अधिक किराया है. ऐसे में लोकल ट्रेन में जितना किराया एक महीने में लगेगा, उतना तो इसमें आधा महीने में ही चला जाएगा.


टैग्स  
सम्बंधित खबरें

विजय माल्या से अभी ₹8,751 करोड़ की वसूली बाकी, SBI ने बॉम्बे HC को दी जानकारी

बैंकों ने कोर्ट को यह भी बताया कि मामले में अटैच की गई कुछ शेयर होल्डिंग्स अभी भी बरकरार हैं और उनकी बिक्री नहीं हुई है.

19 hours ago

आंध्र प्रदेश में ₹1 लाख करोड़ का हॉर्टिकल्चर हब, 10 जिलों के 5,869 गांवों में होगा विकास

आंध्र प्रदेश सरकार के मुताबिक, हॉर्टिकल्चर हब को तीन चरणों में विकसित किया जाएगा. तेलुगु देशम पार्टी (TDP) के नेतृत्व वाली एनडीए सरकार परियोजना के लिए ₹40,352 करोड़ का योगदान देगी.

21 hours ago

आंध्र प्रदेश में ₹1 लाख करोड़ निवेश करेगी रिलायंस इंडस्ट्रीज, 3 लाख से ज्यादा रोजगार का दावा

कंपनी के मुताबिक, इस पहल का उद्देश्य स्वच्छ ऊर्जा को बढ़ावा देने के साथ किसानों और ग्रामीण समुदायों के लिए नए आर्थिक अवसर पैदा करना है.

21 hours ago

G20 में पीयूष गोयल ने ओवरकैपेसिटी के आरोपों को नकारा, कहा- WTO नियमों से चले वैश्विक व्यापार

वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने कहा कि भारत एक बड़ा बाजार और उत्पादक देश है, जो अपनी घरेलू जरूरतों के साथ वैश्विक मांग को पूरा करने में भी योगदान देता है.

1 day ago

RBI के फॉरेक्स नियमों से बैंकों को $500 मिलियन का नुकसान, बाद में $400 मिलियन की भरपाई

यह नुकसान भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) की ओर से रुपये में बैंकों की नेट ओपन पोजीशन पर 100 मिलियन डॉलर की सीमा तय किए जाने के बाद हुआ.

1 day ago


बड़ी खबरें

विजय माल्या से अभी ₹8,751 करोड़ की वसूली बाकी, SBI ने बॉम्बे HC को दी जानकारी

बैंकों ने कोर्ट को यह भी बताया कि मामले में अटैच की गई कुछ शेयर होल्डिंग्स अभी भी बरकरार हैं और उनकी बिक्री नहीं हुई है.

19 hours ago

आंध्र प्रदेश में ₹1 लाख करोड़ निवेश करेगी रिलायंस इंडस्ट्रीज, 3 लाख से ज्यादा रोजगार का दावा

कंपनी के मुताबिक, इस पहल का उद्देश्य स्वच्छ ऊर्जा को बढ़ावा देने के साथ किसानों और ग्रामीण समुदायों के लिए नए आर्थिक अवसर पैदा करना है.

21 hours ago

SIR के बाद मतदाता सूची से छूटे नाम जोड़ने के लिए चुनाव आयोग का विशेष अभियान, एक महीने में पूरा होगा सत्यापन

एसआईआर के बाद मतदाता सूची से छूटे नाम जोड़ने के लिए चुनाव आयोग का विशेष अभियान, एक महीने में पूरा होगा सत्यापन

19 hours ago

आंध्र प्रदेश में ₹1 लाख करोड़ का हॉर्टिकल्चर हब, 10 जिलों के 5,869 गांवों में होगा विकास

आंध्र प्रदेश सरकार के मुताबिक, हॉर्टिकल्चर हब को तीन चरणों में विकसित किया जाएगा. तेलुगु देशम पार्टी (TDP) के नेतृत्व वाली एनडीए सरकार परियोजना के लिए ₹40,352 करोड़ का योगदान देगी.

21 hours ago

विदेशी बाजार में बढ़ी भारत की मिसाइलों की मांग, 600 मिलियन डॉलर पार हो सकता है एक्सपोर्ट

ब्रह्मोस और आकाश जैसे स्वदेशी सिस्टम भारत के डिफेंस प्रोडक्शन और एक्सपोर्ट क्षमता के विस्तार में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं. इन उत्पादों की विदेशी मांग बढ़ने से भारतीय रक्षा कंपनियों के लिए अंतरराष्ट्रीय बाजार में कारोबार के नए अवसर भी बन रहे हैं.

1 day ago