✕

होम / बिजनेस / IPL 2025 में को-पावर्ड स्पॉन्सर बनेगा मुकेश अंबानी का सॉफ्ट ड्रिंक ब्रैंड, इतने करोड़ में हुई डील

IPL 2025 में को-पावर्ड स्पॉन्सर बनेगा मुकेश अंबानी का सॉफ्ट ड्रिंक ब्रैंड, इतने करोड़ में हुई डील

मुकेश अंबानी की कंपनी के सॉफ्ट ड्रिंक ब्रैंड कैंपा द्वारा IPL 2025 में को-पावर्ड स्पॉन्सरशिप के राइट्स खरीदने के साथ ही कोला कंपनियों के बीच प्रतिस्पर्धा को नया मोड़ दिया है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 year ago

मुकेश अंबानी की रिलायंस कंज्यूमर प्रोडक्ट्स लिमिटेड (RCPL) का सॉफ्ट ड्रिंक ब्रैंड कैंपा (Campa) अब आईपीएल 2025 (IPL) का हिस्सा बनेगा. कंपनी ने आईपीएल के 'को-पावर्ड' स्पॉन्सरशिप राइट्स हासिल किए हैं, जिसका मतलब है कि कैंपा आईपीएल के प्रमुख स्पॉन्सर्स में से एक होगा. इस डील के तहत, कैंपा आईपीएल के टीवी और डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर अपने विज्ञापन दिखाएगा. यह डील अन्य ब्रैंड्स के साथ मिलकर आईपीएल को स्पॉन्सर करेगी और उसे प्रमोट करेगी. 

200 करोड़ रुपये में डील की पुष्टि

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार यह डील लगभग 200 करोड़ रुपये में हुई है. पिछले साल भी कोका-कोला ने यह राइट्स इसी रकम में खरीदी थी. RCPL के चीफ ऑपरेटिंग ऑफिसर, केतन मोदी ने कहा कि इस डील से कैंपा को भारत के सबसे बड़े स्पोर्ट्स प्लेटफॉर्म पर अपनी उपस्थिति बढ़ाने का अवसर मिलेगा.

टीवी और डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर दिखेंगे विज्ञापन

कैंपा के विज्ञापन आईपीएल के दौरान टीवी और डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर दिखाए जाएंगे. ये विज्ञापन स्टार चैनल्स और JioStar पर प्रसारित होंगे. इसके अलावा, कंपनी के अन्य दो ड्रिंक्स – रास्किक ग्लूको एनर्जी और स्पिनर– भी आईपीएल के दौरान अपना विज्ञापन पहली बार दिखाएंगे. कैंपा का लक्ष्य इस समय भारत में अपनी उपस्थिति को और बढ़ाना है, और यह डील गर्मियों के मौसम में उनके लिए फायदेमंद साबित हो सकती है.

विज्ञापन से 4500 करोड़ रुपये की कमाई का अनुमान

इस साल आईपीएल के टीवी और OTT प्लेटफॉर्म्स से मिलाकर लगभग 4500 करोड़ रुपये की विज्ञापन कमाई होने की संभावना है. यह पिछले साल से 8-10 प्रतिशत अधिक है. इसके अलावा, कोका-कोला अपने पूर्व के स्पॉन्सरशिप सौदों को जारी रखते हुए, चेन्नई सुपर किंग्स और कोलकाता नाइट राइडर्स के साथ साझेदारी बनाए रखेगा.

कोला कंपनियों के बीच टक्कर का नया दौर

पिछले साल यह राइट्स कोका-कोला के थम्स अप के पास थे, लेकिन अब कैंपा ने इसे अपने नाम किया है. इस बदलाव से कोला कंपनियों के बीच एक नई प्रतिस्पर्धा शुरू हो गई है, जो आईपीएल के विज्ञापन बाजार में एक बड़ा बदलाव ला सकती है. बड़े स्पोर्ट्स इवेंट्स जैसे आईपीएल में विज्ञापन देने से कंपनियों को भारी लाभ होता है और कैंपा इसका पूरा फायदा उठाने के लिए तैयार है.


टैग्स
सम्बंधित खबरें

भारत में फिर मजबूत होंगे देसी मोबाइल ब्रांड, सरकार देगी ₹5,000 करोड़ का प्रोत्साहन

स्मार्टफोन बाजार में चीनी कंपनियों के दबदबे के बीच सरकार भारतीय मोबाइल ब्रांडों को मजबूत करने की तैयारी कर रही है. ₹62,500 करोड़ की मोबाइल फोन विनिर्माण योजना में करीब ₹5,000 करोड़ भारतीय कंपनियों के लिए रखे गए हैं.

2 hours ago

IPO बाजार में रिकॉर्ड तेजी, 6 महीने में 78 कंपनियों ने जुटाए ₹94,205 करोड़

अप्रैल-सितंबर 2026 के दौरान मेनबोर्ड आईपीओ के जरिए कंपनियों की फंड जुटाने की रफ्तार तेज रही. इस दौरान 78 कंपनियों ने ₹94,205 करोड़ जुटाए, जो पिछले साल की समान अवधि के मुकाबले 35 फीसदी अधिक है.

4 hours ago

चंद्रशेखरन और वेंणु श्रीनिवासन के बीच टीवीएस से जुड़ा दूसरा सौदा टाटा संस बोर्ड के समक्ष नहीं रखा गया: रिपोर्ट

टाटा संस के चेयरमैन एन. चंद्रशेखरन के परिवार की कंपनी कर्नाटक में 330 करोड़ रुपये के औद्योगिक पार्क की योजना बना रही है. यहां टीवीएस मोटर और उसके टियर-1 आपूर्तिकर्ताओं के लिए ऑटो कंपोनेंट्स बनाए जाने हैं.

5 hours ago

त्योहारी सीजन से पहले निसान की बड़ी छलांग, घरेलू बिक्री में 100% उछाल

निसान मोटर इंडिया ने सितंबर 2026 में घरेलू बाजार में 3,300 वाहनों की थोक बिक्री दर्ज की, जो पिछले साल के इसी महीने के मुकाबले 100 प्रतिशत अधिक है. कंपनी ने घरेलू और निर्यात बाजारों को मिलाकर सितंबर में कुल 10,025 वाहनों की थोक बिक्री की.

6 hours ago

दूसरी तिमाही में 7.3% रह सकती है भारत की विकास दर, पहली तिमाही से धीमी होगी रफ्तार

रिपोर्ट में कहा गया है कि पूंजीगत और बुनियादी ढांचा क्षेत्र से जुड़े सामान का उत्पादन निवेश गतिविधियों में मजबूती के संकेत दे रहा है.

9 hours ago


बड़ी खबरें

IPO बाजार में रिकॉर्ड तेजी, 6 महीने में 78 कंपनियों ने जुटाए ₹94,205 करोड़

अप्रैल-सितंबर 2026 के दौरान मेनबोर्ड आईपीओ के जरिए कंपनियों की फंड जुटाने की रफ्तार तेज रही. इस दौरान 78 कंपनियों ने ₹94,205 करोड़ जुटाए, जो पिछले साल की समान अवधि के मुकाबले 35 फीसदी अधिक है.

4 hours ago

भारत में फिर मजबूत होंगे देसी मोबाइल ब्रांड, सरकार देगी ₹5,000 करोड़ का प्रोत्साहन

स्मार्टफोन बाजार में चीनी कंपनियों के दबदबे के बीच सरकार भारतीय मोबाइल ब्रांडों को मजबूत करने की तैयारी कर रही है. ₹62,500 करोड़ की मोबाइल फोन विनिर्माण योजना में करीब ₹5,000 करोड़ भारतीय कंपनियों के लिए रखे गए हैं.

2 hours ago

CII की CBG कमेटी के को-चेयरमैन नियुक्त हुए वरुण कराड

यह नियुक्ति ऐसे समय हुई है जब सरकार ₹23,731 करोड़ के गोबरधन (GOBARdhan) ढांचे को लागू करने की दिशा में आगे बढ़ रही है.

5 hours ago

HDFC बैंक के पहले बाहरी CEO होंगे अनूप बागची, सामने होंगी ये 6 बड़ी प्राथमिकताएं

जैसे-जैसे अनूप बागची 27 अक्टूबर को एचडीएफसी बैंक की कमान संभालने की तैयारी कर रहे हैं, भरोसा बहाल करना, विकास और लाभप्रदता को मजबूत करना, ग्राहक अनुभव में सुधार करना और प्रतिभाओं को एक दिशा में लाना उनके शुरुआती एजेंडे को परिभाषित करेगा.

5 hours ago

सोना हुआ सस्ता, दिल्ली में 22 कैरेट का भाव ₹1.37 लाख के करीब, चांदी भी फिसली

इस साल जनवरी में घरेलू बाजार में चांदी की कीमत 4 लाख रुपये प्रति किलोग्राम के रिकॉर्ड स्तर तक पहुंच गई थी. मौजूदा भाव उस रिकॉर्ड स्तर से काफी नीचे है.

9 hours ago