✕

होम / बिजनेस / दुबई में भी दिखेगा मुकेश अंबानी के Campa का जलवा, यूएई में पेश किया कोल्ड ड्रिंक ब्रांड

दुबई में भी दिखेगा मुकेश अंबानी के Campa का जलवा, यूएई में पेश किया कोल्ड ड्रिंक ब्रांड

रिलायंस ने एग्थिया ग्रुप के साथ पार्टनरशिप में कैम्पा कोला को यूएई में लॉन्च कर दिया है. दुनिया के सबसे बड़े F&B सोर्सिंग इवेंट, Gulfood में कंपनी ने इसका ऐलान किया.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 year ago

भारत में सॉफ्ट ड्रिंक मार्केट में तहलका मचाने के बाद मुकेश अंबानी की कैम्पा दुबई मे अपना जलवा दिखाने के लिए तैयार है. दरअसल, एशिया के सबसे अमीर शख्स मुकेश अंबानी बिजनेस वर्ल्ड में लगातार आगे बढ़ते जा रहे हैं. इसी कड़ी में आगे बढ़ते हुए उनकी रिलायंस इंडस्ट्रीज की FMCG यूनिट रिलायंस कंज्यूमर प्रोडक्ट्स लिमिटेड ने UAE में अपने कोल्ड ड्रिंक ब्रांड कैम्पा कोला को लॉन्च कर दिया है. भारत में सॉफ्ट ड्रिंक मार्केट के दिग्गज खिलाडियों के कैम्पा ने पसीने छुड़ा रखे हैं. ऐसे में अब दुबई में कैम्पा लॉन्च करने के बाद ड्रिंक इंडस्ट्री की बड़ी कंपनियों को वर्ल्ड वाइड टक्कर मिल सकती है.

कैम्पा कोला ने ली UAE में एंट्री

रिलायंस ने कैम्पा को एग्थिया ग्रुप के साथ पार्टनरशिप में यूएई में लॉन्च किया है और इसी के साथ RCPL ने संयुक्त अरब अमीरात के मार्केट में अपना पहला कदम रख दिया है. साल 2022 में रिलायंस कंज्यूमर प्रोडक्ट्स लिमिटेड (RCPL) ने कैम्पा कोला का अधिग्रहण करने के बाद सॉफ्ट ड्रिंक मार्केट में एंट्री ली. 2023 में इसे दोबारा इंट्रोड्यूस किया गया. मौजूदा समय में रिलायंस इंडस्ट्रीज 16.57 लाख करोड़ रुपये के मार्केट कैप के साथ देश का  सबसे वैल्यूएबल फर्म है. फोर्ब्स के अनुसार, इसके मालिक मुकेश अंबानी 90.8 बिलियन अमरीकी डॉलर की रियल-टाइम नेटवर्थ के साथ एशिया के सबसे अमीर आदमी हैं.

रिलायंस ने क्या कहा?

इस पर कमेंट करते हुए RCPL के COO केतन मोदी ने कहा, ''हम कैम्पा के साथ यूएई के मार्केट में प्रवेश करने के लिए उत्साहित हैं, जो 50 साल से भी अधिक पुराना भारतीय ब्रांड है. हम लॉन्ग टर्म के लिए इंवेस्ट कर रहे हैं और इस रीजन में जल्दी ग्रोथ की संभावनाएं भी देख रहे हैं. हमारे पास कस्टमर्स को किफायती कीमतों पर इनोवेटिव और ग्लोबल क्वॉलिटी प्रोडक्ट्स डिलीवर करने का ट्रैक रिकॉर्ड है.'' 

उन्होंने आगे कहा कि कैम्पा कोला के लॉन्च से यूएई के सभी कस्टमर्स में प्रशंसकों की एक नई लहर आएगी और भारतीय प्रवासियों के बीच पुरानी यादें ताज़ा होंगी जो उन्हें उनकी जड़ों से जोड़ेगी. बता दें कि गल्फूड 2025 का आयोजन 17-21 फरवरी तक किया जा रहा है.
 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

भारत में फिर मजबूत होंगे देसी मोबाइल ब्रांड, सरकार देगी ₹5,000 करोड़ का प्रोत्साहन

स्मार्टफोन बाजार में चीनी कंपनियों के दबदबे के बीच सरकार भारतीय मोबाइल ब्रांडों को मजबूत करने की तैयारी कर रही है. ₹62,500 करोड़ की मोबाइल फोन विनिर्माण योजना में करीब ₹5,000 करोड़ भारतीय कंपनियों के लिए रखे गए हैं.

1 hour ago

IPO बाजार में रिकॉर्ड तेजी, 6 महीने में 78 कंपनियों ने जुटाए ₹94,205 करोड़

अप्रैल-सितंबर 2026 के दौरान मेनबोर्ड आईपीओ के जरिए कंपनियों की फंड जुटाने की रफ्तार तेज रही. इस दौरान 78 कंपनियों ने ₹94,205 करोड़ जुटाए, जो पिछले साल की समान अवधि के मुकाबले 35 फीसदी अधिक है.

3 hours ago

चंद्रशेखरन और वेंणु श्रीनिवासन के बीच टीवीएस से जुड़ा दूसरा सौदा टाटा संस बोर्ड के समक्ष नहीं रखा गया: रिपोर्ट

टाटा संस के चेयरमैन एन. चंद्रशेखरन के परिवार की कंपनी कर्नाटक में 330 करोड़ रुपये के औद्योगिक पार्क की योजना बना रही है. यहां टीवीएस मोटर और उसके टियर-1 आपूर्तिकर्ताओं के लिए ऑटो कंपोनेंट्स बनाए जाने हैं.

4 hours ago

त्योहारी सीजन से पहले निसान की बड़ी छलांग, घरेलू बिक्री में 100% उछाल

निसान मोटर इंडिया ने सितंबर 2026 में घरेलू बाजार में 3,300 वाहनों की थोक बिक्री दर्ज की, जो पिछले साल के इसी महीने के मुकाबले 100 प्रतिशत अधिक है. कंपनी ने घरेलू और निर्यात बाजारों को मिलाकर सितंबर में कुल 10,025 वाहनों की थोक बिक्री की.

4 hours ago

दूसरी तिमाही में 7.3% रह सकती है भारत की विकास दर, पहली तिमाही से धीमी होगी रफ्तार

रिपोर्ट में कहा गया है कि पूंजीगत और बुनियादी ढांचा क्षेत्र से जुड़े सामान का उत्पादन निवेश गतिविधियों में मजबूती के संकेत दे रहा है.

8 hours ago


बड़ी खबरें

IPO बाजार में रिकॉर्ड तेजी, 6 महीने में 78 कंपनियों ने जुटाए ₹94,205 करोड़

अप्रैल-सितंबर 2026 के दौरान मेनबोर्ड आईपीओ के जरिए कंपनियों की फंड जुटाने की रफ्तार तेज रही. इस दौरान 78 कंपनियों ने ₹94,205 करोड़ जुटाए, जो पिछले साल की समान अवधि के मुकाबले 35 फीसदी अधिक है.

3 hours ago

भारत में फिर मजबूत होंगे देसी मोबाइल ब्रांड, सरकार देगी ₹5,000 करोड़ का प्रोत्साहन

स्मार्टफोन बाजार में चीनी कंपनियों के दबदबे के बीच सरकार भारतीय मोबाइल ब्रांडों को मजबूत करने की तैयारी कर रही है. ₹62,500 करोड़ की मोबाइल फोन विनिर्माण योजना में करीब ₹5,000 करोड़ भारतीय कंपनियों के लिए रखे गए हैं.

1 hour ago

CII की CBG कमेटी के को-चेयरमैन नियुक्त हुए वरुण कराड

यह नियुक्ति ऐसे समय हुई है जब सरकार ₹23,731 करोड़ के गोबरधन (GOBARdhan) ढांचे को लागू करने की दिशा में आगे बढ़ रही है.

4 hours ago

HDFC बैंक के पहले बाहरी CEO होंगे अनूप बागची, सामने होंगी ये 6 बड़ी प्राथमिकताएं

जैसे-जैसे अनूप बागची 27 अक्टूबर को एचडीएफसी बैंक की कमान संभालने की तैयारी कर रहे हैं, भरोसा बहाल करना, विकास और लाभप्रदता को मजबूत करना, ग्राहक अनुभव में सुधार करना और प्रतिभाओं को एक दिशा में लाना उनके शुरुआती एजेंडे को परिभाषित करेगा.

4 hours ago

सोना हुआ सस्ता, दिल्ली में 22 कैरेट का भाव ₹1.37 लाख के करीब, चांदी भी फिसली

इस साल जनवरी में घरेलू बाजार में चांदी की कीमत 4 लाख रुपये प्रति किलोग्राम के रिकॉर्ड स्तर तक पहुंच गई थी. मौजूदा भाव उस रिकॉर्ड स्तर से काफी नीचे है.

8 hours ago