✕

होम / बिजनेस / TATA को टक्कर देने के लिए Mukesh Ambani के तरकश में होंगे चीनी तीर?

TATA को टक्कर देने के लिए Mukesh Ambani के तरकश में होंगे चीनी तीर?

मुकेश अंबानी फैशन कारोबार में टाटा समूह को पीछे छोड़ना चाहते हैं, इसके लिए उन्होंने एक लोकप्रिय विदेशी कंपनी से हाथ मिलाने का मन बनाया है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

मुकेश अंबानी (Mukesh Ambani) की कंपनी रिलायंस रिटेल ने पिछले कुछ समय में काफी तरक्की की है. हालांकि, फैशन बिजनेस में वो अब भी टाटा समूह (Tata Group) से पीछे है.  इसी को ध्यान में रखते मुकेश अंबानी पड़ोसी देश चीन की एक कंपनी से हाथ मिलाने जा रहे हैं. एक रिपोर्ट बताती है कि टाटा ग्रुप की रिटेल यूनिट ट्रेंट की आर्थिक स्थिति लगातार मजबूत होती जा रही है. उसके नेट प्रॉफिट में भी लगातार उछाल देखने को मिल रहा है. कंपनी का इन-हाउस फैशन ब्रैंड जूडियो युवाओं के बीच काफी लोकप्रिय है.

लगातार बढ़ रहे स्टोर
जूडियो की बढ़ती लोकप्रियता का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि कुछ साल पहले तक में Zudio के केवल 80 स्टोर, जो पिछली तिमाही में बढ़कर लगभग 560 तक पहुंच गए हैं. जूडियो पर सस्ते दामों पर ट्रेंडी कपड़े मिल जाते हैं, इसलिए युवाओं के बीच इसने अपनी एक अलग पहचान बना ली है. रिलायंस भी अपने रिटेल बिज़नेस पर काफी फोकस कर रहा है. पिछले एक साल में कंपनी ने इस कारोबार में भारी-भरकम निवेश किया है. साथ ही कई विदेशी ब्रैंड से भी हाथ मिलाया है. 

पहले छोड़ा था देश
एक रिपोर्ट के अनुसार, मुकेश अंबानी टाटा से मुकाबले के लिए अब चीन की फेमस कंपनी शीन से हाथ मिलाने वाले हैं. शीन पहले भी भारत में थी, लेकिन 2020 में हुए सीमा विवाद के बाद उसे इंडिया छोड़कर जाना पड़ा था. अब जब चीनी कंपनियों को लेकर केंद्र सरकार के तेवर थोड़े नरम हुए हैं, तो अंबानी शीन को साथ लाकर बड़ा धमाका करने का सोच रहे हैं. इस बार शीन का प्लेटफॉर्म, डेटा और ऑपरेशन अंबानी की रिलायंस के हाथ में रहेगा. बता दें कि Shein की स्थापना 2012 में चीन में हुई थी, लेकिन 2021 में कंपनी ने अपना मुख्यालय सिंगापुर शिफ्ट कर लिया.  

पहले भी किए प्रयास
वैसे, मुकेश अंबानी टाटा को टक्कर देने की कोशिश करते रहे हैं. करीब एक साल पहले उन्होंने Zudio से मुकाबले के लिए Yousta को लॉन्च किया था. इस स्टोर पर हर आइटम 999 रुपए से कम में उपलब्ध है. हालांकि, अपेक्षित परिणाम नहीं मिले. जून तिमाही में रिलायंस रिटेल की सेल्स ग्रोथ में एयर कंडीशनर, रेफ्रिजरेटर, TV और किराने के सामान की महत्वपूर्ण भूमिका रही, जबकि फैशन और लाइफस्टाइल का प्रदर्शन अच्छा नहीं रहा. रिवेन्यु के लिहाज से रिलायंस रिटेल टाटा समूह की ट्रेंट से काफी बड़ी कंपनी है, लेकिन फैशन बिजनेस में इसका कद ट्रेंट के आगे कुछ छोटा हो जाता है. बता दें कि भरत में वैल्यू रिटेल का बाजार 2026 तक 170 अरब डॉलर पहुंचने की उम्मीद है.

टैग्स
सम्बंधित खबरें

एयर इंडिया की घरेलू उड़ानों में छात्रों को 10% छूट, जानें कैसे मिलेगा लाभ

इसके अलावा सालभर चलने वाले छात्र कार्यक्रम के तहत 10 किलोग्राम अतिरिक्त सामान ले जाने की सुविधा और एक बार मुफ्त में यात्रा की तारीख बदलने का लाभ भी मिलेगा.

11 hours ago

रिकॉर्ड निचले स्तर के करीब रुपया, RBI ने संभाला मोर्चा; डॉलर और कच्चे तेल का दबाव बरकरार

विदेशी पूंजी की निकासी, कच्चे तेल की ऊंची कीमतों और डॉलर की मजबूत मांग से रुपये पर दबाव बना हुआ है. 9 अक्टूबर को रुपया शुरुआती कारोबार में 96.80 प्रति डॉलर के करीब पहुंचने के बाद संभला और 96.61 प्रति डॉलर पर बंद हुआ.

12 hours ago

दिल्ली मेट्रो के 57 स्टेशनों पर एंट्री-एग्जिट बंद, 10 अक्टूबर के विरोध प्रदर्शन से पहले DMRC का फैसला

दिल्ली पुलिस की सुरक्षा संबंधी चिंताओं के बाद DMRC ने 9 अक्टूबर रात 9 बजे से 57 मेट्रो स्टेशनों पर प्रवेश और निकास द्वार बंद कर दिए हैं. अगले आदेश तक जारी रहेंगी पाबंदियां, हालांकि नई दिल्ली मेट्रो स्टेशन को छोड़कर अन्य प्रभावित स्टेशनों पर इंटरचेंज की सुविधा उपलब्ध रहेगी.

12 hours ago

डेट सिक्योरिटीज में जोखिम पहचानना होगा आसान, सेबी ने पेश किया नया क्रेडिट रिस्क-ओ-मीटर

सेबी के नए फ्रेमवर्क में डेट सिक्योरिटीज के क्रेडिट जोखिम को छह श्रेणियों में बांटा जाएगा. इसमें हरे रंग से सबसे कम जोखिम और लाल रंग से सबसे ज्यादा जोखिम का संकेत मिलेगा.

13 hours ago

सोना, चांदी और प्लैटिनम के आयात पर बैंकों को मिलने वाली टैक्स छूट खत्म, अब लगेगा 3% IGST

अब सोना, चांदी और प्लैटिनम के आयात पर बैंकों को 3% इंटीग्रेटेड गुड्स एंड सर्विसेज टैक्स (IGST) देना होगा, जिससे उन्हें बुलियन एक्सचेंज के जरिए आयात करने वाले अन्य कारोबारियों के समान कर व्यवस्था के दायरे में लाया जा सकेगा.

15 hours ago

बड़ी खबरें

डेट सिक्योरिटीज में जोखिम पहचानना होगा आसान, सेबी ने पेश किया नया क्रेडिट रिस्क-ओ-मीटर

सेबी के नए फ्रेमवर्क में डेट सिक्योरिटीज के क्रेडिट जोखिम को छह श्रेणियों में बांटा जाएगा. इसमें हरे रंग से सबसे कम जोखिम और लाल रंग से सबसे ज्यादा जोखिम का संकेत मिलेगा.

13 hours ago

रिकॉर्ड निचले स्तर के करीब रुपया, RBI ने संभाला मोर्चा; डॉलर और कच्चे तेल का दबाव बरकरार

विदेशी पूंजी की निकासी, कच्चे तेल की ऊंची कीमतों और डॉलर की मजबूत मांग से रुपये पर दबाव बना हुआ है. 9 अक्टूबर को रुपया शुरुआती कारोबार में 96.80 प्रति डॉलर के करीब पहुंचने के बाद संभला और 96.61 प्रति डॉलर पर बंद हुआ.

12 hours ago

दिल्ली मेट्रो के 57 स्टेशनों पर एंट्री-एग्जिट बंद, 10 अक्टूबर के विरोध प्रदर्शन से पहले DMRC का फैसला

दिल्ली पुलिस की सुरक्षा संबंधी चिंताओं के बाद DMRC ने 9 अक्टूबर रात 9 बजे से 57 मेट्रो स्टेशनों पर प्रवेश और निकास द्वार बंद कर दिए हैं. अगले आदेश तक जारी रहेंगी पाबंदियां, हालांकि नई दिल्ली मेट्रो स्टेशन को छोड़कर अन्य प्रभावित स्टेशनों पर इंटरचेंज की सुविधा उपलब्ध रहेगी.

12 hours ago

एयर इंडिया की घरेलू उड़ानों में छात्रों को 10% छूट, जानें कैसे मिलेगा लाभ

इसके अलावा सालभर चलने वाले छात्र कार्यक्रम के तहत 10 किलोग्राम अतिरिक्त सामान ले जाने की सुविधा और एक बार मुफ्त में यात्रा की तारीख बदलने का लाभ भी मिलेगा.

11 hours ago

प्याज, तेल और चावल की महंगाई से बिगड़ा रसोई का बजट, वेज थाली 10% महंगी: रिपोर्ट

क्रिसिल की रिपोर्ट के मुताबिक, सितंबर में शाकाहारी थाली की लागत सालाना आधार पर 10% बढ़कर ₹30.8 हो गई, जबकि मांसाहारी थाली 6% महंगी होकर ₹59.5 पर पहुंच गई.

15 hours ago