होम / बिजनेस / मुकेश अंबानी भारत में खोलेंगे ब्रिटेन का मशहूर 'Pret A Manger' स्टोर

मुकेश अंबानी भारत में खोलेंगे ब्रिटेन का मशहूर 'Pret A Manger' स्टोर

Pret A Manger का फ्रेंच भाषा में मतलब होता है "ready to eat", ये साउथ एशियन देशों में एक जाना माना ब्रांड है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 4 years ago

नई दिल्ली: रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी अब ब्रिटेन की मशहूर कॉफी एंड सैंडविच स्टोर 'Pret A Manger' को भारत लेकर आने वाले हैं. इस कदम के जरिए रिलायंस भारत की फूड एंड बेवरेज इंडस्ट्री की अकूत संभावनाओं को भुनाना चाहती है. Pret A Manger दुनिया भर में अपने ताजा खाने और ऑर्गेनिक कॉफी के लिए मशहूर है.

ब्रिटिश Pret A Manger अब भारत में 
इस डील को लेकर Reliance Brands के मैनेजिंग डायरेक्टर दर्शन मेहता का कहना है कि उन्होंने Pret A Manger के साथ एक लॉन्ग टर्म मास्टर फ्रेचाइज पार्टनरशिप की है, वो भारत में इस ब्रांड को लॉन्च करेंगे. दर्शन मेहता का कहना है कि Pret A Manger का फ्रेंच भाषा में मतलब होता है "ready to eat", ये साउथ एशियन देशों में एक जाना माना ब्रांड है. Reliance Brands का कहना कि इस डील के जरिए वो देश के बड़े बड़े शहरों में फूड चेन खोलेंगे, हालांकि वो शहर कौन से होंगे और कब से इसकी शुरुआत होगी इस बारे में कोई जानकारी नहीं मिल पाई है. 

Hamleys को भी खरीदा था 
हालांकि ये पहली बार नहीं है कि Reliance कोई ब्रिटिश ब्रांड भारत लेकर आ रहा है. इसके पहले रिलायंस ने आइकॉनिक टॉय स्टोर Hamleys को उसके चाइनीज मालिक C Banner International से साल 2019 में खरीदा था. ये डील करीब 8.8 करोड़ डॉलर में हुई थी. इंटरनेशनल ब्रांड को भारत लाने की परंपरा पुरानी है, इसके पहले  Tata Group के साथ करार करके Starbucks साल 2012 में भारत में अपना ब्रांड लाया, अब ये भारत में एक पॉपुलर ब्रांड बन चुका है. 

बहुत पुराना ब्रांड है Pret A Manger
Pret A Manger एक बहुत बुराना ब्रिटिश ब्रांड है. जो लंदन में 1986 में शुरू हुआ, अब UK, US, फ्रांस, दुबई और हॉन्ग कॉन्ग में इसके 500 से ज्यादा स्टोर्स हैं. पिछले साल सितंबर ने कंपनी ने ऐलान किया था कि वो आने वाले पांच सालों में अपना कारोबार दोगुना करेगी, साल 2023 तक वो कुछ नए बाजारों में अपने कदम भी रखेगी.

VIDEO: Zomato के शेयरों में क्यों आ रही गिरावट, समझिए


टैग्स
सम्बंधित खबरें

NSE IPO की राह हुई साफ, सेबी से 1,491 करोड़ रुपये में सुलझे सभी लंबित मामले

NSE के मुताबिक, सेबी की ओर से औपचारिक सेटलमेंट आदेश जारी होने के बाद सुप्रीम कोर्ट में लंबित सभी संबंधित मामले वापस ले लिए जाएंगे.

17 hours ago

छोटे शहरों से निकले बड़े आइडिया, Samsung Solve for Tomorrow के टॉप 100 में 50% से ज्यादा इनोवेटर्स टियर-2/3 शहरों से

AI, हेल्थटेक, एजुकेशन और सस्टेनेबिलिटी पर आधारित समाधानों के साथ युवा स्टार्टअप आइडिया को मिल रहा बढ़ावा; विजेता टीमों को मिलेगा 2 करोड़ रुपये तक का इनक्यूबेशन सपोर्ट

18 hours ago

टाटा स्टील का Q1 मुनाफा 19% बढ़कर 2,385 करोड़ रुपये, आय में 14% की बढ़ोतरी

टाटा स्टील की कंसोलिडेटेड ऑपरेशंस से आय जून तिमाही में सालाना आधार पर 14.3 फीसदी बढ़कर 60,794 करोड़ रुपये हो गई. हालांकि, पिछली तिमाही की तुलना में इसमें 3.9 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई.

19 hours ago

महिंद्रा की EV यूनिट बनी यूनिकॉर्न, 10,822 करोड़ रुपये के वैल्यूएशन पर पहुंची कंपनी

भारत में क्लीन मोबिलिटी को बढ़ावा देने के साथ इलेक्ट्रिक कमर्शियल व्हीकल बाजार में तेजी आने की उम्मीद है, जिससे इस क्षेत्र की कंपनियों के लिए नए अवसर पैदा हो रहे हैं.

19 hours ago

भारत की रोजगार रिकवरी और वैश्विक उथल-पुथल: 5.5% बेरोजगारी की हकीकत

भारत की रोजगार यात्रा ने पिछले कुछ वर्षों में मजबूत सुधार दर्ज किया है. महामारी के बाद बेरोजगारी दर में आई गिरावट इस बात का संकेत है कि अर्थव्यवस्था ने रोजगार सृजन की क्षमता दिखाई है.

19 hours ago


बड़ी खबरें

शहजाद पूनावाला के X बायो में बदलाव, BJP छोड़ने की अटकलों ने पकड़ा जोर

भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने गुरुवार को अपने X प्रोफाइल का स्क्रीनशॉट साझा किया, जिसमें उनके बायो से 'नेशनल स्पोक्सपर्सन, BJP' हट चुका था.

13 hours ago

NSE IPO की राह हुई साफ, सेबी से 1,491 करोड़ रुपये में सुलझे सभी लंबित मामले

NSE के मुताबिक, सेबी की ओर से औपचारिक सेटलमेंट आदेश जारी होने के बाद सुप्रीम कोर्ट में लंबित सभी संबंधित मामले वापस ले लिए जाएंगे.

17 hours ago

NCR में प्रीमियम ऑफिस स्पेस पर M3M का बड़ा दांव, 600 करोड़ रुपये से बनेगा प्रीमियम बिजनेस हब

कंपनी के मुताबिक, इस प्रोजेक्ट को ग्लोबल कैपेबिलिटी सेंटर्स (GCCs), बहुराष्ट्रीय कंपनियों, वित्तीय संस्थानों और बड़े कॉरपोरेट्स की जरूरतों को ध्यान में रखकर डिजाइन किया गया है.

13 hours ago

भारत की रोजगार रिकवरी और वैश्विक उथल-पुथल: 5.5% बेरोजगारी की हकीकत

भारत की रोजगार यात्रा ने पिछले कुछ वर्षों में मजबूत सुधार दर्ज किया है. महामारी के बाद बेरोजगारी दर में आई गिरावट इस बात का संकेत है कि अर्थव्यवस्था ने रोजगार सृजन की क्षमता दिखाई है.

19 hours ago

ट्रंप का दावा- हमास के निरस्त्रीकरण पर बनी सहमति, गाजा से चरणबद्ध तरीके से हटेगी इजरायली सेना

ट्रंप के अनुसार, इस समझौते के तहत हमास का निरस्त्रीकरण और इजरायली सैनिकों की गाजा से वापसी चरणबद्ध तरीके से होगी.

18 hours ago