होम / बिजनेस / जिस चीनी कंपनी पर लगा था बैन, उसकी फिर से देश में एंट्री करवा रहे Mukesh Ambani
जिस चीनी कंपनी पर लगा था बैन, उसकी फिर से देश में एंट्री करवा रहे Mukesh Ambani
चीन से सीमा पर तनाव (Border Tension With China) के बाद भारत सरकार ने जून 2020 में Shein को बैन कर दिया था.
बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago
चीन (China) की जिस कंपनी पर तीन साल पहले भारत में बैन लगाया गया था, मुकेश अंबानी (Mukesh Ambani) उसकी फिर से देश में एंट्री करवा रहे हैं. रिलायंस इंडस्ट्रीज के मुखिया अंबानी ने चीनी कंपनी शीन (Shein) के साथ लाइसेंस एग्रीमेंट साइन किया है. शीन ऑनलाइन फास्ट फैशन रिटेलर कंपनी है. इस समझौते के तहत वो अपनी टेक्निक साझा करेगी. माना जा रहा है कि अंबानी का ये दांव रिटेल सेक्टर में बड़ा धमाका कर सकता है.
शुरू होगा नया ऐप
Shein का एग्रीमेंट रिलायंस रिटेल (Reliance Retail) के साथ हुआ है. मीडिया रिपोर्ट्स में बताया गया है कि रिलायंस रिटेल वेंचर्स लिमिटेड भारत के ग्राहकों के लिए अलग से sheinindia.in नाम से ऐप भी शुरू करेगी, जिस पर रिलायंस का मालिकाना हक रहेगा. रिलायंस का कहना है कि ये ऐप शीन के वैश्विक ऐप से अलग चलेगा. कंपनी ने यह भी स्पष्ट किया है कि रिलायंस रिटेल में चीनी कोई प्रत्यक्ष विदेशी निवेश नहीं करने जा रही. नया ऐप रिलायंस रिटेल के 100% मालिकाना हक में चलाया जाएगा.
इस वजह से लगा था Ban
चीन से सीमा पर तनाव (Border Tension With China) के बाद भारत सरकार ने जून 2020 में Shein को बैन कर दिया था. अब चीनी कंपनी रिलांयस रिटेल के साथ साझेदारी करके फिर से भारत में कामकाज शुरू करने जा रही है. दोनों कंपनियों के बीच हुए समझौते के अनुसार, शीन रिलायंस रिटेल की सोर्सिंग कैपेसिटी, वेयरहाउसिंग एंड लॉजिस्टिक्स इंफ्रास्ट्रक्चर का इस्तेमाल कर सकती है. रिलायंस के ऑनलाइन और ऑफलाइन स्टोर के शानदार पोर्टफोलियो का भी शीन को फायदा मिलने वाला है.
क्यों फेमस है Shein?
Shein सस्ते दाम में ट्रेंडिंग और स्टाइलिश कपड़े उपलब्ध कराने के चलते महिलाओं के बीच खासी लोकप्रिय है. ये चीनी कंपनी अमेरिका में ओवर सोर्सिंग के रूप में कुछ बाजारों में जांच का सामना कर रही है. गौरतलब है कि मुकेश अंबानी कारोबार का विस्तार करने की योजना पर तेजी से आगे बढ़ रहे हैं. उन्होंने कई विदेशी कंपनियों से हाथ मिलाया है. कुछ कंपनियों को टेकओवर किया है और कुछ पर उनकी निगाह है. इसी रणनीति के तहत अंबानी ब्रिटिश सैंडविच एंड कॉफी चेन 'प्रेट ए मैनजर' (Pret A Manger) को भारत लेकर आए हैं, ताकि कॉफी बाजार के बड़े हिस्से पर कब्जा किया जा सके.
टैग्स