होम / बिजनेस / Alia Bhatt की इस कंपनी पर आया Mukesh Ambani का दिल, होने जा रही है डील!

Alia Bhatt की इस कंपनी पर आया Mukesh Ambani का दिल, होने जा रही है डील!

आलिया भट्ट की कंपनी की शुरुआत कुछ साल पहले हुई थी और किड्स वेयर के बाजार में कंपनी अच्छा-खासा नाम कमा लिया है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

रिलायंस इंडस्ट्रीज (Reliance Industries) के चेयरमैन मुकेश अंबानी (Mukesh Ambani) कारोबार को विस्तार देने की योजना पर तेजी से काम कर रहे हैं. इसी कड़ी में वह अभिनेत्री आलिया भट्ट (Alia Bhatt) की एक कंपनी को अपना बनाने जा रहे हैं. खबर है कि आलिया के चाइल्ड वियर ब्रैंड एड-ए-मम्मा (Ed-a-Mamma) को रिलायंस खरीदने जा रही है. रिलायंस ब्रैंड्स (Reliance Brands) ने इसके लिए आलिया भट्ट से बातचीत भी शुरू कर दी है. यह डील 300 से 350 करोड़ रुपए में फाइनल हो सकती है.

अच्छा-खासा नाम कमाया
आलिया भट्ट की कंपनी Ed-a-Mamma कुछ साल पहले अस्तित्व में आई थी और थोड़े से समय में ही इस कंपनी ने चाइल्ड वियर के बाजार में अच्छा-खासा नाम कमा लिया है. बच्चों के कपड़ों का कारोबार तेजी से बढ़ रहा है. यही वजह है कि रिलायंस ब्रैंड्स Ed-a-Mamma को अपना बनाना चाहती है. इस कंपनी की शुरुआत 4 से 12 वर्ष की आयु के बच्चों को ध्यान में रखकर की गई थी. लेकिन इस साल की शुरुआत में, कंपनी ने लड़कियों के लिए ड्रेस, स्लीपसूट और बॉडीसूट सहित बच्चों के कपड़ों की एक नई सीरीज भी लॉन्च की थी. बता दें कि रिलायंस ब्रैंड्स, रिलायंस रिटेल वेंचर्स की सहायक इकाई है।

जल्द हो सकता है अग्रीमेंट
मीडिया रिपोर्ट्स में बताया गया है कि Reliance Brands और Ed-a-Mamma के बीच बातचीत चल रही है और अगले 7-10 दिन में अग्रीमेंट भी हो सकता है. यदि ये डील फाइनल होती है, तो रिलायंस के किड्सवियर पोर्टफोलियो को मजबूती मिल सकती है. Ed-a-Mamma की वैल्यू करीब 150 करोड़ रुपए आंकी गई है. ऐसे में डील को लेकर जो खबरें आ रही हैं, उनके मुताबिक आलिया को कंपनी के वैल्यूएशन का दोगुना तक मिल सकता है. यानी  डील 300 से 350 करोड़ रुपए में फाइनल हो सकती है.  

2020 में हुई थी शुरुआत
Ed-a-Mamma की शुरुआत साल 2020 में हुई थी. कंपनी अपने उत्पाद ऑनलाइन, लाइफस्टाइल और शॉपर्स स्टॉप आउटलेट्स के माध्यम से बेचती है. इस कंपनी की शुरुआत किड्सवियर के साथ हुई थी और Ed-a-Mamma ने 4-12 साल के एज ग्रुप को टारगेट किया था. आलिया भट्ट ने पिछले साल भविष्य की प्लानिंग को लेकर कहा था कि वह बच्चों की कैटेगरी में और अधिक विस्तार करना चाहेंगी. उधर, Reliance Brands की बात करें तो कंपनी ने लग्जरी, ब्रिज-टू-लग्जरी, हाई प्रीमियम और हाई स्ट्रीट लाइफस्टाइल सेगमेंट में कई फेमस इंटरनेशनल ब्रैंड्स के साथ साझेदारी की है. इस लिस्ट में अरमानी एक्सचेंज जैसे कई बड़े नाम शामिल हैं.
 
टैग्स
सम्बंधित खबरें

तमिलनाडु बजट 2026: रूफटॉप सोलर लगाने पर ₹1 लाख तक की सब्सिडी, बिजली ढांचे को मजबूत करने पर बड़ा फोकस

सरकार का कहना है कि इन निवेशों से राज्य में बिजली आपूर्ति अधिक विश्वसनीय होगी, नवीकरणीय ऊर्जा का बेहतर एकीकरण होगा और भविष्य की बढ़ती बिजली मांग को पूरा करने में मदद मिलेगी.

5 hours ago

चार साल में सबसे धीमी रफ्तार से बढ़ा सर्विस सेक्टर, जुलाई में HSBC सर्विसेज PMI गिरकर 53.3 पर आया

सर्वे के अनुसार, ग्राहकों की मांग कमजोर पड़ने, नए पूछताछ (Enquiries) घटने और बाजार में बढ़ती प्रतिस्पर्धा के कारण सर्विस सेक्टर की कारोबारी गतिविधियों की रफ्तार में तेज गिरावट आई.

5 hours ago

जून तिमाही में एयरटेल की दमदार कमाई, मुनाफा ₹8,167 करोड़ पहुंचा, आय ने तोड़े अनुमान

कंपनी की कुल आय पहली बार 58,500 करोड़ रुपये के पार पहुंच गई, जो बाजार के अनुमान से बेहतर रही.

6 hours ago

संदीप बत्रा का ग्लोबल लीडरशिप मॉडल: कैसे HSBC के जरिए भारत की बढ़ती संपदा को दुनिया से जोड़ रहे हैं बैंकिंग दिग्गज

25 वर्षों से अधिक के बैंकिंग अनुभव, पांच देशों में नेतृत्व और भारत के वेल्थ मैनेजमेंट कारोबार को नई दिशा देने वाले HSBC इंडिया के मैनेजिंग डायरेक्टर एवं हेड ऑफ इंटरनेशनल वेल्थ एंड प्रीमियर बैंकिंग संदीप बत्रा का करियर वैश्विक अनुभव और ग्राहक-केंद्रित सोच का अनूठा उदाहरण है.

8 hours ago

RBI के फैसले पर विशेषज्ञ बोले- अर्थव्यवस्था मजबूत, रियल एस्टेट-इंफ्रा को मिलेगा सहारा

बाजार विशेषज्ञों का कहना है कि यह फैसला उम्मीद के अनुरूप है, जबकि रियल एस्टेट और इंफ्रास्ट्रक्चर सेक्टर के प्रतिनिधियों ने इसे निवेश, मांग और विकास के लिहाज से सकारात्मक बताया है.

8 hours ago

बड़ी खबरें

चार साल में सबसे धीमी रफ्तार से बढ़ा सर्विस सेक्टर, जुलाई में HSBC सर्विसेज PMI गिरकर 53.3 पर आया

सर्वे के अनुसार, ग्राहकों की मांग कमजोर पड़ने, नए पूछताछ (Enquiries) घटने और बाजार में बढ़ती प्रतिस्पर्धा के कारण सर्विस सेक्टर की कारोबारी गतिविधियों की रफ्तार में तेज गिरावट आई.

5 hours ago

तमिलनाडु बजट 2026: रूफटॉप सोलर लगाने पर ₹1 लाख तक की सब्सिडी, बिजली ढांचे को मजबूत करने पर बड़ा फोकस

सरकार का कहना है कि इन निवेशों से राज्य में बिजली आपूर्ति अधिक विश्वसनीय होगी, नवीकरणीय ऊर्जा का बेहतर एकीकरण होगा और भविष्य की बढ़ती बिजली मांग को पूरा करने में मदद मिलेगी.

5 hours ago

RBI के फैसले पर विशेषज्ञ बोले- अर्थव्यवस्था मजबूत, रियल एस्टेट-इंफ्रा को मिलेगा सहारा

बाजार विशेषज्ञों का कहना है कि यह फैसला उम्मीद के अनुरूप है, जबकि रियल एस्टेट और इंफ्रास्ट्रक्चर सेक्टर के प्रतिनिधियों ने इसे निवेश, मांग और विकास के लिहाज से सकारात्मक बताया है.

8 hours ago

जून तिमाही में एयरटेल की दमदार कमाई, मुनाफा ₹8,167 करोड़ पहुंचा, आय ने तोड़े अनुमान

कंपनी की कुल आय पहली बार 58,500 करोड़ रुपये के पार पहुंच गई, जो बाजार के अनुमान से बेहतर रही.

6 hours ago

हेल्थियम मेडटेक में बड़ा नेतृत्व बदलाव, गौरव गोयल बने CEO और MD

कंपनी ने बताया कि गौरव गोयल अब CEO और MD के रूप में कंपनी की कमान संभालेंगे, जबकि अनीश बाफना रणनीतिक नेतृत्व प्रदान करने के लिए नॉन-एग्जीक्यूटिव चेयरमैन की भूमिका में काम करेंगे.

8 hours ago