✕

होम / बिजनेस / ठंडे के बाजार में अंबानी की इस डील से आएगी गर्मी, पेप्सी-कोला की ऐसे बढ़ेगी टेंशन! 

ठंडे के बाजार में अंबानी की इस डील से आएगी गर्मी, पेप्सी-कोला की ऐसे बढ़ेगी टेंशन! 

गर्मी की दस्तक के साथ ही मुकेश अंबानी ने कोला बाजार में हलचल मचाने वाली एक डील फाइनल की है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

मुकेश अंबानी कोला बाजार में हलचल लाने का कोई मौका नहीं छोड़ना चाहते. 2022 में उन्होंने प्‍योर ड्रिंक ग्रुप से 22 करोड़ रुपए में कैंपा कोला को खरीद लिया था और अब उन्होंने श्रीलंका की दिग्गज कंपनी के साथ पार्टनरशिप का ऐलान किया है. जाहिर है ठंडे के इस बाजार में अंबानी की इस डील से प्रतिद्वंदी कंपनियों को गर्मी का अहसास होगा. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, रिलायंस रिटेल वेंचर्स (RRVL) की सब्‍सिडियरी रिलायंस कंज्यूमर प्रोडक्ट्स (RCPL) ने श्रीलंका की एलिफेंट हाउस के साथ पार्टनरशिप की घोषणा की है. 

पेश करेगी चुनौती
इस पार्टनरशिप से रिलायंस को पूरे भारत में एलीफेंट हाउस ब्रैंड के तहत आने वाले बेवरेज की मैन्‍युफैक्‍चरिंग, मार्केटिंग और डिस्ट्रीब्यूशन के अधिकार मिल गए हैं. RCPL के पास पहले ही कैंपा, सोसयो और रस्किक जैसे लोकप्रिय ब्रैंड हैं. ऐसे में एलीफेंट हाउस ब्रैंड भी साथ आने से कंपनी का बेवरेज पोर्टफोलियो और मजबूत होगा. एक्सपर्ट्स का मानना है कि मुकेश अंबानी की यह डील कोला बाजार की दिग्गज कंपनियों पेप्‍सीको और कोका कोला के सामने चुनौती पेश करेगी.

इनसे है मुकाबला
एलिफेंट हाउस का मालिकाना हक सीलोन कोल्ड स्टोर्स PLC के पास है, जो श्रीलंका के सबसे बड़े सूचीबद्ध समूह जॉन कील्स होल्डिंग्स पीएलसी की एक सहायक कंपनी है. एलिफेंट हाउस ब्रैंड के तहत कंपनी नेक्टो, क्रीम सोडा, ईजीबी (जिंजर बीयर), ऑरेंज बार्ली और लेमोनेड जैसे सॉफ्ट ड्रिंक बनाती है. फिलहाल भारत के सॉफ्ट ड्रिंक बाजार में पेप्सी और कोका कोला का कब्जा है. पेप्सिको 1989 से भारत में है और 1990 के दशक में उसने Duke and Sons का अधिग्रहण किया था. उस समय Duke पश्चिमी भारत में एक बड़ा नाम था. कार्बोनेटेड सॉफ्ट ड्रिंक बिजनेस में पेप्सिको और कोका-कोला में टक्कर है. Coca-Cola के पोर्टफोलियो में थम्स अप, स्प्राइट और कोक शामिल हैं. अब इस लड़ाई में अंबानी की रिलायंस भी उन्हें टक्कर देने की कोशिश में लगी है. 

साझेदारी पर जताई खुशी
इस पार्टनरशिप पर रिलायंस कंज्यूमर प्रोडक्ट्स के सीओओ केतन मोदी ने कहा कि एलिफेंट हाउस एक मजबूत और प्रतिष्ठित बैंड है. यह साझेदारी हमारे बढ़ते FMCG पोर्टफोलियो में एलिफेंट के लोकप्रिय पेय पदार्थों को जोड़ेगी. वहीं, जॉन कील्स ग्रुप के चेयरपर्सन कृष्ण बालेंद्र ने कहा कि हमें भारतीय बाजार में एलिफेंट हाउस ब्रैंड के विस्तार की घोषणा करते हुए खुशी हो रही है. रिलायंस कंज्यूमर प्रोडक्ट्स लिमिटेड के साथ हमारी साझेदारी हमारे ब्रैंड की यात्रा में एक मील का पत्थर साबित होगी. 

टैग्स
सम्बंधित खबरें

IDBI बैंक में हिस्सेदारी घटाने के अधिकार पर सरकार का जोर, 2018 के दिल्ली हाईकोर्ट के फैसले का दिया हवाला

केंद्र सरकार ने 17 अक्टूबर को जारी स्पष्टीकरण में कहा कि IDBI बैंक में हिस्सेदारी घटाने पर रोक लगाने के लिए 2003 में संशोधन का प्रस्ताव रखा गया था, लेकिन इसे स्वीकार नहीं किया गया. यह संशोधन न तो पारित हुआ और न ही IDBI (Repeal) Act, 2003 का हिस्सा बना.

1 day ago

HDFC बैंक का मुनाफा 4.7% बढ़कर ₹19,510 करोड़, NPA घटा; लोन और जमा में भी मजबूत बढ़त

HDFC बैंक के कर्ज वितरण और जमा, दोनों में वृद्धि दर्ज की गई. 30 सितंबर 2026 तक बैंक का कुल ग्रॉस एडवांस सालाना आधार पर 16.3% बढ़कर 32,19,500 करोड़ रुपये हो गया.

1 day ago

हरि शंकर, महादेव: स्काईएक्सचेंज के पीछे का रहस्य

सिंडिकेट के कथित सरगना हरि शंकर तिबरेवाल (HST), स्काईएक्सचेंज के मालिक, ED का कहना है कि HST का स्काईएक्सचेंज और महादेव ऐप साझेदारी में संचालित होते थे और ये “एक ही आपराधिक उद्यम का अभिन्न हिस्सा” थे.

1 day ago

भारत की भूमिका ऑफशोरिंग से आगे बढ़कर है: सर्जियो लोपेज, ओमनीकॉम प्रोडक्शन

एक विशेष इंटरव्यू में लोपेज ने ब्रांड की आवाज, कंटेंट की प्रभावशीलता, तेजी से प्रतिस्पर्धी होते मार्केटिंग इकोसिस्टम में अलग पहचान बनाने और भारत को वैश्विक व क्षेत्रीय नवाचार के केंद्र के रूप में स्थापित करने की ओमनीकॉम प्रोडक्शन की रणनीति पर बात की.

1 day ago

भारत में इंटरनेट सेवा शुरू करने को तैयार स्टारलिंक, इंफ्रास्ट्रक्चर तैयार होने का दावा

सैटेलाइट इंटरनेट बाजार में नियामकीय मंजूरियों को लेकर विवाद के बीच एलन मस्क की कंपनी ने कहा कि वह पांच साल से अधिक समय से भारतीय नियामकों के साथ काम कर रही है.

1 day ago

बड़ी खबरें

हरि शंकर, महादेव: स्काईएक्सचेंज के पीछे का रहस्य

सिंडिकेट के कथित सरगना हरि शंकर तिबरेवाल (HST), स्काईएक्सचेंज के मालिक, ED का कहना है कि HST का स्काईएक्सचेंज और महादेव ऐप साझेदारी में संचालित होते थे और ये “एक ही आपराधिक उद्यम का अभिन्न हिस्सा” थे.

1 day ago

दिल्ली के बाजारों में प्रदर्शनों से कारोबार पर असर, रोजाना ₹250 करोड़ तक नुकसान का दावा; सुप्रीम कोर्ट पहुंचा मामला

त्योहारी और शादी के सीजन में बाजारों तक पहुंच बाधित होने का मामला सुप्रीम कोर्ट पहुंचा, व्यापारिक संगठनों ने चांदनी चौक, सदर बाजार और कनॉट प्लेस समेत प्रमुख बाजारों में सुचारु आवागमन सुनिश्चित करने की मांग की.