होम / बिजनेस / महाकुंभ में पूरे परिवार के साथ पहुंचे मुकेश अंबानी, त्रिवेणी संगम में किया पवित्र स्नान

महाकुंभ में पूरे परिवार के साथ पहुंचे मुकेश अंबानी, त्रिवेणी संगम में किया पवित्र स्नान

देश के मशहूर उद्योगपति मुकेश अंबानी अपनी चारों पीढ़ियों के साथ आस्था के महापर्व महाकुंभ पहुंचे और पवित्र त्रिवेणी संगम में आस्था की डुबकी भी लगाई.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 year ago

रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड के चेयरमैन मुकेश अंबानी अपने परिवार के साथ संगम नगरी प्रयागराज पहुंचे. उन्होंने महाकुम्भ मेले में पहुंचकर त्रिवेणी संगम में आस्था की डुबकी लगाई और गंगा पूजन कर देश खुशहाली और प्रगति की कामना की. इसके बाद मुकेश अंबानी अरैल स्थित परमार्थ निकेतन के शिविर पहुंचे. अंबानी परिवार के परमार्थ निकेतन पहुंचने पर ऋषि कुमारों ने शंख बजा कर और स्वस्ति वाचन कर उनका स्वागत किया. यहां पर मुकेश अंबानी ने बेटे आकाश अंबानी, अनंत अंबानी, बड़ी बहू श्लोका और छोटी बहू राधिका व अन्य परिजनों के साथ यज्ञशाला में हवन पूजन किया. इसके बाद उन्होंने आरती में भी हिस्सा लिया. 

मुकेश अंबानी ने भोजन सेवा भी की

इस मौके पर रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड के चेयरमैन मुकेश अंबानी ने परमार्थ निकेतन में भोजन सेवा भी की. उन्होंने अपने हाथों से सफाई कर्मियों और नाविकों को भोजन प्रसाद वितरित किया. इसके साथ ही सफाई कर्मियों और नाविकों को मिठाई और भेंट भी दिया. मुकेश अंबानी के साथ ही उनके बेटे अनंत अंबानी और बहू राधिका अंबानी ने भी भोजन सेवा की. महाकुंभ मेले में रिलायंस फाउंडेशन की ओर से कई शिविरों में भी अन्न सेवा भी चलायी जा रही है. जिसमें हर दिन लाखों लोग प्रसाद ग्रहण कर रहे हैं.

अनंत अंबानी ने की सबके सुख और कल्‍याण की कामना

इस मौके पर अनंत अंबानी ने कहा कि उन्होंने सभी लोगों के कल्याण की कामना की है. महाकुम्भ मेले आकर बहुत अच्छा लगा. भगवान से प्रार्थना करता हूं कि हर जगह सुख और संपन्नता रहे. वहीं अंबानी परिवार के महाकुंभ में आस्था की डुबकी लगाने और भोजन सेवा करने को लेकर परमार्थ निकेतन के परमाध्यक्ष स्वामी चिदानंद मुनि सरस्वती ने कहा है कि देश के सबसे बड़े उद्योगपति होने के बावजूद मुकेश अंबानी जी बहुत विनम्र रहे. उनमें सनातन के प्रति श्रद्धा और भक्ति है उसी भाव को यहां आकर उन्होंने प्रदर्शित किया है.

चार पीढ़ियों ने किया महाकुंभ में स्नान

गौरतलब है कि रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड के चेयरमैन मुकेश अंबानी मंगलवार को अपनी मां कोकिला बेन समेत परिवार के 11 सदस्यों के साथ महाकुम्भ पहुंचे थे. इस दौरे में मुकेश अंबानी की दोनों बहनें नीना बेन और दीप्ति बेन मौजूद थीं. इसके साथ ही बड़े बेटे आकाश अंबानी बहू श्लोका और उनके दोनों बच्चे पृथ्वी और वेदा भी साथ थे. छोटे बेटे अनंत अंबानी और उनकी पत्नी राधिका मर्चेंट अंबानी भी साथ रहीं. इसके साथ ही मुकेश अंबानी की सास और नीता अंबानी की मां पूर्णिमा दलाल भी साथ मौजूद थी. नीता अंबानी की बहन ममता दलाल भी इस दौरे में साथ मौजूद थी.
 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

अभिनेता कुणाल कपूर ने लॉन्च किया MetaGO, मोटापा और मेटाबॉलिक बीमारियों के इलाज के लिए नया हेल्थ प्लेटफॉर्म

मेटागो को क्राउडफंडिंग मंच केट्टो (Ketto) के संस्थापकों ने तैयार किया है. कंपनी का कहना है कि भारत में तेजी से बढ़ रही मोटापा और उपापचय संबंधी बीमारियों की चुनौती से निपटने के लिए यह एक समग्र स्वास्थ्य सेवा मॉडल लेकर आई है.

22 hours ago

जिस गोल्ड मोनेटाइजेशन स्कीम का सभी को इंतजार था, वह दरअसल एक MCX सर्कुलर निकला

सरकार जिस योजना को तीसरी बार नए रूप में लॉन्च करने के संकेत दे रही है, जिसने एक दशक में केवल 38 टन सोना जुटाया था, उसी काम को दो पन्नों के एक एक्सचेंज सर्कुलर ने चुपचाप कर दिखाया है, जो बैंक नहीं कर सके: एक ऐसी व्यवस्था तैयार कर दी है, जो घरेलू सोने को रिफाइनरी की भट्ठी से सीधे फ्यूचर्स कॉन्ट्रैक्ट तक पहुंचाती है, न बैंक, न डिपॉजिट सर्टिफिकेट, न कोई योजना.

22 hours ago

RBI की बैंक गारंटी सख्ती से सुरक्षित नहीं रहा MCX, मार्जिन बुक ने खोली असली तस्वीर

RBI के नए बैंक गारंटी नियमों ने यह स्पष्ट कर दिया है कि किसी एक्सचेंज पर असर केवल उसके प्रोडक्ट पोर्टफोलियो से नहीं, बल्कि उसकी मार्जिन संरचना और फंडिंग व्यवस्था से भी तय होता है.

23 hours ago

डायमंड पावर के शेयर में जोरदार उछाल, ₹435 करोड़ का ऑर्डर मिलते ही लगा अपर सर्किट

डायमंड पावर इन्फ्रास्ट्रक्चर ने शेयर बाजार को दी जानकारी में बताया कि उसे 435.71 करोड़ रुपये का नया कॉन्ट्रैक्ट मिला है. यह ऑर्डर हैदराबाद में विकसित हो रहे 310 मेगावाट क्षमता वाले डेटा सेंटर प्रोजेक्ट से जुड़ा है.

1 day ago

5,000 करोड़ रुपये के IPO की तैयारी में Cube Highways Trust, इस महीने हो सकता है लॉन्च

पूरी तरह ऑफर फॉर सेल (OFS) होगा इश्यू. 27 हाईवे प्रोजेक्ट्स और 36,842 करोड़ रुपये की AUM के साथ निवेशकों का दायरा बढ़ाने और लिक्विडिटी मजबूत करने पर कंपनी का फोकस.

1 day ago


बड़ी खबरें

भारत-इंडोनेशिया संबंधों को नई उड़ान, ब्रह्मोस मिसाइल, UPI और सबांग पोर्ट समेत कई अहम समझौतों पर मुहर

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की इंडोनेशिया यात्रा के दौरान भारत और इंडोनेशिया ने रक्षा, समुद्री सुरक्षा, डिजिटल भुगतान, शिक्षा, स्वास्थ्य, महत्वपूर्ण खनिजों और बंदरगाह विकास समेत कई अहम क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाने के लिए महत्वपूर्ण समझौतों पर हस्ताक्षर किए.

1 hour ago

रिलायंस इंडस्ट्रीज को SEBI की चेतावनी, इनसाइडर ट्रेडिंग नियमों के उल्लंघन में 3 नाम आए सामने

सेबी ने 24 जून 2026 को रिलायंस इंडस्ट्रीज के कंपनी सचिव एवं कंप्लायंस अधिकारी को प्रशासनिक चेतावनी पत्र जारी किया. यह पत्र कंपनी को 6 जुलाई को नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) के माध्यम से प्राप्त हुआ.

2 hours ago

SEBI ने मणिपाल हेल्थ के IPO को दी मंजूरी, 8,000 करोड़ रुपये का फ्रेश इश्यू लाएगी कंपनी

कंपनी ने 25 मार्च 2026 को IPO के लिए ड्राफ्ट दस्तावेज दाखिल किए थे. प्रस्तावित IPO में 8,000 करोड़ रुपये तक के नए इक्विटी शेयर जारी किए जाएंगे.

4 hours ago

VIRGIO ने हंसा निगम को बनाया CMO, ब्रांड की विकास रणनीति की संभालेंगी कमान

हंसा निगम वर्ष 2023 में VIRGIO से जुड़ी थीं. तब से उन्होंने कंपनी की ब्रांड पहचान मजबूत करने और ग्राहकों के साथ जुड़ाव बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है.

3 hours ago

भारतीय डिजिटल मार्केटिंग उद्योग ने खोया बड़ा नाम, Yaap Digital के संस्थापक अतुल हेगड़े का निधन

याप डिजिटल के अलावा अतुल हेगड़े भारत के स्टार्टअप इकोसिस्टम से भी सक्रिय रूप से जुड़े रहे. नवाचार को बढ़ावा देना और नई पीढ़ी के उद्यमियों को सहयोग देना उनकी प्रमुख प्राथमिकताओं में शामिल था.

4 hours ago