होम / बिजनेस / अडानी को टक्कर देने के लिए अंबानी ने तैयार किया प्लान, जानें क्या है योजना?

अडानी को टक्कर देने के लिए अंबानी ने तैयार किया प्लान, जानें क्या है योजना?

मुकेश अंबानी और गौतम अडानी अब तक अलग-अलग सेक्टर में व्यापार करते आए हैं, लेकिन अब दोनों में सीधी टक्कर होने वाली है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

रिलायंस इंडस्ट्री के चेयरमैन मुकेश अंबानी को गौतम अडानी से लगातार चुनौती मिल रही है. 5G स्पेक्ट्रम के लिए ऑक्शन में अडानी के शामिल होने से अंबानी को बड़ा झटका लगा है. हालांकि, अडानी का कहना है कि वह दूरसंचार स्पेक्ट्रम का इस्तेमाल हवाई अड्डों से लेकर अपने व्यवसायों का समर्थन करने के लिए एक निजी नेटवर्क के रूप में करेंगे, लेकिन एक्सपर्ट्स का कहना है कि गौतम अडानी सरप्राइस देने वाले कुछ फैसले कर सकते हैं.

'सबसे धनवान' की दौड़
गौतम अडानी की रणनीति को ध्यान में रखते हुए मुकेश अंबानी विदेशों में अपना कारोबार बढ़ाने की तैयारी में जुट गए हैं. मीडिया रिपोर्ट्स में सूत्रों के हवाले से बताया गया है कि दोनों अरबपतियों के बीच 'सबसे धनवान' की दौड़ में एक-दूसरे से आगे निकलने की होड़ है. इसी के मद्देनजर रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड विदेश में टेलीकॉम कंपनी खरीदने पर विचार कर रही है.

अडानी की दौलत बढ़ी
मुकेश अंबानी की रिलायंस जियो इन्फोकॉम की इस समय भारतीय बाजार पर मजबूत पकड़ है. अब कंपनी चाहती है कि विदेशों में भी उसकी धूम हो, इसलिए वो किसी विदेशी टेलीकॉम कंपनी का अधिग्रहण करने पर विचार कर रही है. बता दें कि पिछले एक साल में गौतम अडानी की संपत्ति गज़ब की तेजी से बढ़ी है. मुकेश अंबानी की संपत्ति में भी इजाफा हुआ है, लेकिन उसकी रफ़्तार अडानी जितनी नहीं है. यही वजह है कि अंबानी ने पिछले कुछ वक्त में विदेशी कंपनियों से हाथ मिलाना तेज कर दिया है. इसी कड़ी में उनकी योजना किसी विदेशी टेलीकॉम कंपनी के अधिग्रहण की है.

अब सामने-सामने की जंग
पिछले दो दशक से गौतम अडानी और मुकेश अंबानी अलग-अलग सेक्टर में कारोबार कर रहे थे, लेकिन अब दोनों आमने-सामने जंग के लिए तैयार हैं. पिछले साल जून में रिलायंस इंडस्ट्रीज ने सोलर एनर्जी कारोबार में उतरने की बात कही थी. इस साल गौतम अडानी ने 5G स्पेक्ट्रम के लिए बोली लगाने का फैसला किया. मतलब साफ है दोनों गुजराती व्यापारी अब कारोबार बढ़ाने के लिए आपस में भिड़ेंगे.


टैग्स
सम्बंधित खबरें

NSE IPO की राह हुई साफ, सेबी से 1,491 करोड़ रुपये में सुलझे सभी लंबित मामले

NSE के मुताबिक, सेबी की ओर से औपचारिक सेटलमेंट आदेश जारी होने के बाद सुप्रीम कोर्ट में लंबित सभी संबंधित मामले वापस ले लिए जाएंगे.

14 hours ago

छोटे शहरों से निकले बड़े आइडिया, Samsung Solve for Tomorrow के टॉप 100 में 50% से ज्यादा इनोवेटर्स टियर-2/3 शहरों से

AI, हेल्थटेक, एजुकेशन और सस्टेनेबिलिटी पर आधारित समाधानों के साथ युवा स्टार्टअप आइडिया को मिल रहा बढ़ावा; विजेता टीमों को मिलेगा 2 करोड़ रुपये तक का इनक्यूबेशन सपोर्ट

15 hours ago

टाटा स्टील का Q1 मुनाफा 19% बढ़कर 2,385 करोड़ रुपये, आय में 14% की बढ़ोतरी

टाटा स्टील की कंसोलिडेटेड ऑपरेशंस से आय जून तिमाही में सालाना आधार पर 14.3 फीसदी बढ़कर 60,794 करोड़ रुपये हो गई. हालांकि, पिछली तिमाही की तुलना में इसमें 3.9 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई.

15 hours ago

महिंद्रा की EV यूनिट बनी यूनिकॉर्न, 10,822 करोड़ रुपये के वैल्यूएशन पर पहुंची कंपनी

भारत में क्लीन मोबिलिटी को बढ़ावा देने के साथ इलेक्ट्रिक कमर्शियल व्हीकल बाजार में तेजी आने की उम्मीद है, जिससे इस क्षेत्र की कंपनियों के लिए नए अवसर पैदा हो रहे हैं.

16 hours ago

भारत की रोजगार रिकवरी और वैश्विक उथल-पुथल: 5.5% बेरोजगारी की हकीकत

भारत की रोजगार यात्रा ने पिछले कुछ वर्षों में मजबूत सुधार दर्ज किया है. महामारी के बाद बेरोजगारी दर में आई गिरावट इस बात का संकेत है कि अर्थव्यवस्था ने रोजगार सृजन की क्षमता दिखाई है.

16 hours ago


बड़ी खबरें

शहजाद पूनावाला के X बायो में बदलाव, BJP छोड़ने की अटकलों ने पकड़ा जोर

भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने गुरुवार को अपने X प्रोफाइल का स्क्रीनशॉट साझा किया, जिसमें उनके बायो से 'नेशनल स्पोक्सपर्सन, BJP' हट चुका था.

10 hours ago

NSE IPO की राह हुई साफ, सेबी से 1,491 करोड़ रुपये में सुलझे सभी लंबित मामले

NSE के मुताबिक, सेबी की ओर से औपचारिक सेटलमेंट आदेश जारी होने के बाद सुप्रीम कोर्ट में लंबित सभी संबंधित मामले वापस ले लिए जाएंगे.

14 hours ago

NCR में प्रीमियम ऑफिस स्पेस पर M3M का बड़ा दांव, 600 करोड़ रुपये से बनेगा प्रीमियम बिजनेस हब

कंपनी के मुताबिक, इस प्रोजेक्ट को ग्लोबल कैपेबिलिटी सेंटर्स (GCCs), बहुराष्ट्रीय कंपनियों, वित्तीय संस्थानों और बड़े कॉरपोरेट्स की जरूरतों को ध्यान में रखकर डिजाइन किया गया है.

10 hours ago

भारत की रोजगार रिकवरी और वैश्विक उथल-पुथल: 5.5% बेरोजगारी की हकीकत

भारत की रोजगार यात्रा ने पिछले कुछ वर्षों में मजबूत सुधार दर्ज किया है. महामारी के बाद बेरोजगारी दर में आई गिरावट इस बात का संकेत है कि अर्थव्यवस्था ने रोजगार सृजन की क्षमता दिखाई है.

16 hours ago

ट्रंप का दावा- हमास के निरस्त्रीकरण पर बनी सहमति, गाजा से चरणबद्ध तरीके से हटेगी इजरायली सेना

ट्रंप के अनुसार, इस समझौते के तहत हमास का निरस्त्रीकरण और इजरायली सैनिकों की गाजा से वापसी चरणबद्ध तरीके से होगी.

15 hours ago