होम / बिजनेस / अपने इस बिजनेस के लिए CEO खोज रहे मुकेश अंबानी, बड़े हैं प्लान

अपने इस बिजनेस के लिए CEO खोज रहे मुकेश अंबानी, बड़े हैं प्लान

रिलायंस इंडस्ट्रीज पिछले कुछ दिनों से घरेलू और वैश्विक कंसल्टिंग फर्म के संपर्क में है, ताकि बेस्ट कैंडिडेट का चुनाव किया जा सके.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

अरबपति कारोबारी मुकेश अंबानी (Mukesh Ambani) अपनी नई कंपनी जियो फाइनेंशियल सर्विसेज लिमिटेड (Jio Financial Services Ltd - JFSL) के इंश्योरेंस बिजनेस लिए चीफ एग्जीक्यूटिव ऑफिसर (CEO) की तलाश कर रहे हैं. एक रिपोर्ट के मुताबिक, रिलायंस इंडस्ट्रीज के एग्जीक्यूटिव्स इस समय कुछ एजेंसियों के संपर्क में हैं, जो टॉप टेलेंट उपलब्ध कराती हैं. बता दें कि रिलायंस ने हाल ही में अपने फाइनेंशियल कारोबार को अलग किया था, जिससे जियो फाइनेंशियल सर्विसेज अस्तित्व में आई है. कुछ दिन पहले ही JFSL शेयर बाजार में लिस्ट हुई है.

Korn Ferry से भी किया संपर्क
ब्लूमबर्ग (Bloomberg) ने अपनी रिपोर्ट में सूत्रों के हवाले से बताया है कि रिलायंस इंडस्ट्रीज Korn Ferry और Spencer Stuart Inc सहित कुछ कंसल्टिंग फर्म के संपर्क में है. ताकि जियो फाइनेंशियल सर्विसेज लिमिटेड के इंश्योरेंस बिजनेस के CEO के लिए बेस्ट कैंडिडेट का चुनाव किया जा सके. मुकेश अंबानी चाहते हैं कि इस बिजनेस की जिम्मेदारी किसी ऐसे प्रोफेशनल को सौंपी जाए, तो उनकी इस कंपनी को भी बाकी कंपनियों की तरह सफल बना सके. JFSL को लेकर अंबानी के बड़े प्लान हैं, जिनका ऐलान उन्होंने रिलायंस की AGM में किया था.

AGM में अंबानी ने कही थी ये बात
28 अगस्त को हुई रिलायंस इंडस्ट्रीज की 46वीं वार्षिक आम बैठक (AGM) में जियो फाइनेंशियल सर्विसेज लिमिटेड (JFSL) के बारे में बोलते हुए मुकेश अंबानी ने कहा था कि इस कंपनी को देश की वित्तीय जरूरतों को ध्यान में रखकर बनाया गया है. यह देश की ग्रोथ का हिस्सा बनेगी, छोटे व्यवसायों को मदद करेगी और उन्हें पेमेंट सॉल्यूशन प्रदान करेगी. उन्होंने आगे कहा था कि हम इंश्योरेंस सेक्टर में भी एंट्री करेंगे और इसके लिए ग्लोबल पार्टनर्स के साथ हाथ भी मिलाएंगे. अंबानी ने कहा था कि वह दुनिया का सबसे बेहतरीन फाइनेंशियल सर्विसेज प्लेटफॉर्म बनाना चाहते हैं और इसके लिए केवी कामथ की अगुवाई में बेहतरीन टीम बनाई गई है. 
 
टैग्स
सम्बंधित खबरें

अगले हफ्ते IPO की बहार, SBI Funds समेत 3 कंपनियां जुटाएंगी ₹11,980 करोड़, जानें निवेश की पूरी डिटेल

14 जुलाई से शेयर बाजार में देश की सबसे बड़ी एसेट मैनेजमेंट कंपनियों में शामिल SBI Funds Management के अलावा Alpine Texworld और Millworks Technologies के IPO खुल रहे हैं.

1 day ago

हाई BP से HIV तक, 39 जरूरी दवाओं के रेट फिक्स, ज्यादा वसूली पर होगी कार्रवाई

सरकार के इस फैसले के बाद कोई भी दवा कंपनी या मेडिकल स्टोर निर्धारित कीमत से अधिक राशि नहीं वसूल सकेगा. नियमों का उल्लंघन करने पर अतिरिक्त वसूली गई रकम ब्याज सहित लौटानी होगी.

1 day ago

त्रिपुरा बना टेक्नोलॉजी निवेश का नया हब, बिजनेस कॉन्क्लेव में ₹10,000 करोड़ से ज्यादा के 43 MoU पर हस्ताक्षर

त्रिपुरा ने टेक्नोलॉजी और डिजिटल निवेश के क्षेत्र में बड़ा कदम बढ़ाते हुए 'डेस्टिनेशन त्रिपुरा बिजनेस कॉन्क्लेव 2026' के दौरान ₹10,000 करोड़ से अधिक के निवेश प्रस्ताव हासिल किए हैं.

1 day ago

JSW Energy की सब्सिडियरी को ₹444 करोड़ का बड़ा ऑर्डर, सोमवार को फोकस में रहेगा शेयर

यह ऑर्डर बैटरी एनर्जी स्टोरेज सिस्टम (BESS) और पावर कन्वर्जन सिस्टम (PCS) की आपूर्ति से जुड़ा है, जिससे कंपनी के ऊर्जा भंडारण कारोबार को और मजबूती मिलने की उम्मीद

1 day ago

AI से हर साल 2.7 ट्रिलियन डॉलर की बढ़ रही उत्पादकता, लेकिन अमीर देशों को ही मिल रहा ज्यादा फायदा: स्टडी

रिपोर्ट के अनुसार, AI फिलहाल हर साल लगभग 2.7 ट्रिलियन डॉलर के बराबर उत्पादकता बढ़ा रहा है. यह अध्ययन में शामिल 86 देशों की कुल GDP का करीब 3.4% है.

1 day ago

बड़ी खबरें

अगले हफ्ते IPO की बहार, SBI Funds समेत 3 कंपनियां जुटाएंगी ₹11,980 करोड़, जानें निवेश की पूरी डिटेल

14 जुलाई से शेयर बाजार में देश की सबसे बड़ी एसेट मैनेजमेंट कंपनियों में शामिल SBI Funds Management के अलावा Alpine Texworld और Millworks Technologies के IPO खुल रहे हैं.

1 day ago

त्रिपुरा बना टेक्नोलॉजी निवेश का नया हब, बिजनेस कॉन्क्लेव में ₹10,000 करोड़ से ज्यादा के 43 MoU पर हस्ताक्षर

त्रिपुरा ने टेक्नोलॉजी और डिजिटल निवेश के क्षेत्र में बड़ा कदम बढ़ाते हुए 'डेस्टिनेशन त्रिपुरा बिजनेस कॉन्क्लेव 2026' के दौरान ₹10,000 करोड़ से अधिक के निवेश प्रस्ताव हासिल किए हैं.

1 day ago

हाई BP से HIV तक, 39 जरूरी दवाओं के रेट फिक्स, ज्यादा वसूली पर होगी कार्रवाई

सरकार के इस फैसले के बाद कोई भी दवा कंपनी या मेडिकल स्टोर निर्धारित कीमत से अधिक राशि नहीं वसूल सकेगा. नियमों का उल्लंघन करने पर अतिरिक्त वसूली गई रकम ब्याज सहित लौटानी होगी.

1 day ago

JSW Energy की सब्सिडियरी को ₹444 करोड़ का बड़ा ऑर्डर, सोमवार को फोकस में रहेगा शेयर

यह ऑर्डर बैटरी एनर्जी स्टोरेज सिस्टम (BESS) और पावर कन्वर्जन सिस्टम (PCS) की आपूर्ति से जुड़ा है, जिससे कंपनी के ऊर्जा भंडारण कारोबार को और मजबूती मिलने की उम्मीद

1 day ago

IOCL ने GP Petroleums के JV को सौंपी बड़ी जिम्मेदारी, पिपावाव बिटुमेन सेल का करेगा संचालन

GP Petroleums ने शेयर बाजार को दी जानकारी में बताया कि उसकी संयुक्त उद्यम कंपनी Amron Oil Resources Pvt Ltd को IOCL के गुजरात स्थित पिपावाव बिटुमेन सेल के संचालन की जिम्मेदारी सौंपी गई है.

1 day ago