✕

होम / बिजनेस / बंगाल में मुकेश अंबानी ने किया 50 हजार करोड़ का निवेश, 10 साल में होगा दोगुना!

बंगाल में मुकेश अंबानी ने किया 50 हजार करोड़ का निवेश, 10 साल में होगा दोगुना!

रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी ने ऐलान किया है कि कंपनी इस दशक के अंत तक पश्चिम बंगाल में अपने निवेश को दोगुना कर देगी.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 year ago

देश ही नहीं बल्कि एशिया के सबसे अमीर कारोबारी मुकेश अंबानी अब पश्चिम बंगाल में मोटा निवेश काने जा रहे हैं. बंगाल वैश्विक व्यापार शिखर सम्मेलन उन्होंने हर रोल 27 करोड़ रुपए निवेश करने का ऐलान किया है. उन्होंने निवेश का पूरे 5 साल का प्लान बना लिया है. इस निवेश के तहत डिजिटल सर्विसेज, ग्रीन एनर्जी और रिटेल समेत कई सेक्टर्स आएंगे. खास बात तो ये है मुकेश अंबानी के इस निवेश से बंगाल के युवाओं को एक लाख जॉब मिल सकती है. वैसे बुधवार को रिलायंस इंडस्ट्रीज के शेयरों में 0.62 फीसदी की गिरावट देखने को मिली है. आइए आपको भी बताते हैं कि आखिर मुकेश अंबानी बंगाल में किस तरह का ऐलान किया है.

2030 तक 50 हजार करोड़ का निवेश

रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी ने इस दशक के अंत तक पश्चिम बंगाल में 50,000 करोड़ रुपए के नए निवेश की बुधवार को घोषणा की. अंबानी ने बंगाल वैश्विक व्यापार शिखर सम्मेलन (बीजीबीएस) 2025 में कहा कि इस निवेश से राज्य में एक लाख नौकरियों का सृजन होगा. उन्होंने कहा कि रिलायंस ने पिछले दशक में बंगाल में 50,000 करोड़ रुपये का निवेश किया है. इस दशक के अंत तक 50,000 करोड़ रुपये का और निवेश किया जाएगा. हमारा निवेश डिजिटल सेवाओं, हरित ऊर्जा और खुदरा सहित कई क्षेत्रों में फैला होगा. अंबानी ने राज्य में आर्थिक वृद्धि को गति देने के लिए रिलायंस की प्रतिबद्धता की पुष्टि की और प. बंगाल के कारोबारी परिदृश्य को बदलने में इसकी भूमिका का उल्लेख किया.

कोलकाता में एआई डेटा सेंटर

मुकेश अंबानी ने कहा कि जियो एआई डेटा सेंटर बना रहा है. हमने कोलकाता में अपने डेटा सेंटर को एआई डेटा सेंटर में बदल दिया है, जो 9 महीने में तैयार हो जाएगा. मुकेश अंबानी ने कहा कि भारत को एडवांस मैन्युफैक्चरिंग क्षमताओं वाले गहन तकनीकी राष्ट्र में बदलने के लिए आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस जरूरी है. Jio वर्तमान में भारत में दुनिया का सबसे अच्छा बुनियादी ढांचा तैयार कर रहा है…आज, Jio सिर्फ नंबर एक डिजिटल सर्विस प्रोवाइडर नहीं है, यह दुनिया की नंबर एक डेटा कंपनी है.
 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

भारत में फिर मजबूत होंगे देसी मोबाइल ब्रांड, सरकार देगी ₹5,000 करोड़ का प्रोत्साहन

स्मार्टफोन बाजार में चीनी कंपनियों के दबदबे के बीच सरकार भारतीय मोबाइल ब्रांडों को मजबूत करने की तैयारी कर रही है. ₹62,500 करोड़ की मोबाइल फोन विनिर्माण योजना में करीब ₹5,000 करोड़ भारतीय कंपनियों के लिए रखे गए हैं.

11 hours ago

IPO बाजार में रिकॉर्ड तेजी, 6 महीने में 78 कंपनियों ने जुटाए ₹94,205 करोड़

अप्रैल-सितंबर 2026 के दौरान मेनबोर्ड आईपीओ के जरिए कंपनियों की फंड जुटाने की रफ्तार तेज रही. इस दौरान 78 कंपनियों ने ₹94,205 करोड़ जुटाए, जो पिछले साल की समान अवधि के मुकाबले 35 फीसदी अधिक है.

13 hours ago

चंद्रशेखरन और वेंणु श्रीनिवासन के बीच टीवीएस से जुड़ा दूसरा सौदा टाटा संस बोर्ड के समक्ष नहीं रखा गया: रिपोर्ट

टाटा संस के चेयरमैन एन. चंद्रशेखरन के परिवार की कंपनी कर्नाटक में 330 करोड़ रुपये के औद्योगिक पार्क की योजना बना रही है. यहां टीवीएस मोटर और उसके टियर-1 आपूर्तिकर्ताओं के लिए ऑटो कंपोनेंट्स बनाए जाने हैं.

15 hours ago

त्योहारी सीजन से पहले निसान की बड़ी छलांग, घरेलू बिक्री में 100% उछाल

निसान मोटर इंडिया ने सितंबर 2026 में घरेलू बाजार में 3,300 वाहनों की थोक बिक्री दर्ज की, जो पिछले साल के इसी महीने के मुकाबले 100 प्रतिशत अधिक है. कंपनी ने घरेलू और निर्यात बाजारों को मिलाकर सितंबर में कुल 10,025 वाहनों की थोक बिक्री की.

15 hours ago

दूसरी तिमाही में 7.3% रह सकती है भारत की विकास दर, पहली तिमाही से धीमी होगी रफ्तार

रिपोर्ट में कहा गया है कि पूंजीगत और बुनियादी ढांचा क्षेत्र से जुड़े सामान का उत्पादन निवेश गतिविधियों में मजबूती के संकेत दे रहा है.

19 hours ago


बड़ी खबरें

IPO बाजार में रिकॉर्ड तेजी, 6 महीने में 78 कंपनियों ने जुटाए ₹94,205 करोड़

अप्रैल-सितंबर 2026 के दौरान मेनबोर्ड आईपीओ के जरिए कंपनियों की फंड जुटाने की रफ्तार तेज रही. इस दौरान 78 कंपनियों ने ₹94,205 करोड़ जुटाए, जो पिछले साल की समान अवधि के मुकाबले 35 फीसदी अधिक है.

13 hours ago

भारत में फिर मजबूत होंगे देसी मोबाइल ब्रांड, सरकार देगी ₹5,000 करोड़ का प्रोत्साहन

स्मार्टफोन बाजार में चीनी कंपनियों के दबदबे के बीच सरकार भारतीय मोबाइल ब्रांडों को मजबूत करने की तैयारी कर रही है. ₹62,500 करोड़ की मोबाइल फोन विनिर्माण योजना में करीब ₹5,000 करोड़ भारतीय कंपनियों के लिए रखे गए हैं.

11 hours ago

CII की CBG कमेटी के को-चेयरमैन नियुक्त हुए वरुण कराड

यह नियुक्ति ऐसे समय हुई है जब सरकार ₹23,731 करोड़ के गोबरधन (GOBARdhan) ढांचे को लागू करने की दिशा में आगे बढ़ रही है.

14 hours ago

HDFC बैंक के पहले बाहरी CEO होंगे अनूप बागची, सामने होंगी ये 6 बड़ी प्राथमिकताएं

जैसे-जैसे अनूप बागची 27 अक्टूबर को एचडीएफसी बैंक की कमान संभालने की तैयारी कर रहे हैं, भरोसा बहाल करना, विकास और लाभप्रदता को मजबूत करना, ग्राहक अनुभव में सुधार करना और प्रतिभाओं को एक दिशा में लाना उनके शुरुआती एजेंडे को परिभाषित करेगा.

14 hours ago

सोना हुआ सस्ता, दिल्ली में 22 कैरेट का भाव ₹1.37 लाख के करीब, चांदी भी फिसली

इस साल जनवरी में घरेलू बाजार में चांदी की कीमत 4 लाख रुपये प्रति किलोग्राम के रिकॉर्ड स्तर तक पहुंच गई थी. मौजूदा भाव उस रिकॉर्ड स्तर से काफी नीचे है.

18 hours ago