होम / बिजनेस / आकाश के बाद ईशा को बड़ी जिम्मेदारी सौंप सकते हैं अंबानी, ये है प्लान 

आकाश के बाद ईशा को बड़ी जिम्मेदारी सौंप सकते हैं अंबानी, ये है प्लान 

'ब्लूमबर्ग' ने अपनी रिपोर्ट में सूत्रों के हवाले से मुकेश अंबानी की बेटी ईशा को मिलने वाली नई जिम्मेदारी का जिक्र किया है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 4 years ago

मुकेश अंबानी जल्द ही एक और बड़ी खबर सुना सकते हैं. अपने बेटे आकाश को रिलायंस जियो का अध्यक्ष नियुक्त करने के बाद अब अंबानी बेटी ईशा को रिलायंस रिटेल की कमान सौंप सकते हैं. 'ब्लूमबर्ग' ने इस मामले की जानकारी रखने वालों के हवाले से बताया है कि ईशा के चेयरमैन बनने की घोषणा जल्द हो सकती है. वह अभी रिलायंस रिटेल वेंचर्स लिमिटेड की डायरेक्टर हैं.

पहले ही मिले थे संकेत   
आकाश और ईशा पिछले कुछ वर्षों से टेलीकॉम और रिटेल संस्थाओं से जुड़ी अधिकांश कॉर्पोरेट घोषणाओं के दौरान दिखाई दे रहे थे. तभी ये संकेत मिलने लगे थे कि मुकेश अंबानी अपना साम्राज्य अगली पीढ़ी को सौंपने की दिशा में तेजी से काम कर रहे हैं. ईशा ने येल और स्टेनफोर्ड यूनिवर्सिटी से पढ़ाई की है. आकाश 2014 में रिलायंस जियो के बोर्ड में शामिल हुए थे. जबकि ईशा 2015 में फैमिली बिजनेस का हिस्सा बनीं. वह जियो प्लेटफॉर्म्स, जियो लिमिटेड के बोर्ड में भी शामिल हैं.

700 करोड़ की थी शादी!
ईशा अंबानी ने दिसंबर 2018 में कारोबारी अजय पीरामल के बेटे आनंद पीरामल से शादी की. अपनी बेटी की शादी में मुकेश अंबानी ने दिल खोलकर खर्च किया. मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो इस शादी में कुल 700 करोड़ रुपए खर्च किए गए थे. कहा यह भी गया कि शादी के लिए ईशा ने अपने पूरे आउटफिट पर 90 करोड़ खर्चा किया था.

यूं ही नहीं है भरोसा
यदि मुकेश अंबानी को अपनी बेटी ईशा पर पूरा भरोसा है कि वह इस जिम्मेदारी को बखूबी संभाल लेंगी, तो इसकी कई वजह भी हैं. ईशा रिलायंस रिटेल वेंचर्स लिमिटेड के लिए डिजिटल, एडवर्टाइजमेंट, कम्यूनिकेशन,  क्रिएटिव और सभी मार्केटिंग टीमों के लिए स्ट्रैटेजी डेवलपमेंट और इम्प्लीमेंटशन का कामकाज देखती हैं. अपने काम से उन्होंने अब तक सभी को प्रभावित किया है. इसके अलावा, रिलायंस के फैशन पोर्टल Ajio की लॉन्चिंग का श्रेय भी ईशा को दिया जाता है. मुकेश अंबानी ने खुद एक बार कहा था कि जियो के लॉन्च के पीछे ईशा प्रेरणा थीं. 

कम नहीं होंगी चुनौतियां?
एक अनुमान के मुताबिक, भारत का रिटेल मार्केट करीब 900 अरब डॉलर का है और 2024 तक इसके 1.3 ट्रिलियन डॉलर तक पहुंचने की उम्मीद है. ऐसे में ईशा को रिटेल के ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों बाजारों को कैप्चर करने के लिए काफी काम करना होगा. रिलायंस रिटेल वेंचर्स लिमिटेड 2014 से सुपरमार्केट ऑपरेट कर रही है, जहां कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स, ग्रॉसरी, फैशन, ज्वैलरी, जूते और कपड़े अदि मिलते हैं.  

ये हैं प्रमुख रिटेल कंपनियां 
देश की टॉप 10 रिटेल कंपनियों में रिलायंस के साथ ही आदित्य बिरला फैशन एंड रिटेल, एवेन्यू सुपरमार्केट लिमिटेड (डी-मार्ट), फ्यूचर इंटरप्राइजेज लिमिटेड, फ्यूचर लाइफस्टाइल फैशन लिमिटेड, फ्यूचर रिटेल, शॉपर्स स्टॉप, ट्रेंट लिमिटेड (वेस्टसाइड), V मार्ट रिटेल, V2 रिटेल लिमिटेड शामिल हैं.

कितने स्टोर हैं?
रिलायंस रिटेल अब तक अच्छा बिज़नेस कर रही है. हाल ही में जब रिलायंस इंडस्‍ट्रीज ने वित्त वर्ष 2021-22 की चौथी तिमाही के नतीजे जारी किए थे तो रिटेल शाखा की आय में भी इजाफा नजर आया था. रिलायंस रिटेल की आय 31 मार्च 2022 को समाप्‍त हुई चौथी तिमाही में बढ़कर 58,019 करोड़ रुपए पहुंच गई थी. जबकि पिछली तिमाही यानी दिसंबर 2021 तिमाही में कंपनी की आय 57,717 करोड़ थी. रिलायंस रिटेल ने इस साल कई नए स्टोर खोले, जिसके बाद उसके स्टोर्स की संख्या बढ़कर 15,196 हो गई है. 
 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

जुलाई में GST कलेक्शन ने दिखाई अर्थव्यवस्था की मजबूती, 15.4% बढ़कर 2.11 लाख करोड़ रुपये पहुंचा

वित्त वर्ष 2026-27 के पहले चार महीनों (अप्रैल-जुलाई) में सकल GST कलेक्शन 8.43 लाख करोड़ रुपये रहा, जो पिछले वर्ष की समान अवधि के 7.66 लाख करोड़ रुपये की तुलना में 10.1% अधिक है.

13 hours ago

यील्ड के दिग्गज: कोटक-रॉबी की जंग

10 साल की अमेरिकी ट्रेजरी यील्ड: 4.70%. लगातार बढ़ती हुई. 30 साल की यील्ड: 5.20%. और फेडरल रिजर्व अभी ब्याज दरों में बदलाव भी नहीं कर रहा था.

15 hours ago

RBL बैंक को पहली बार मिली मूडीज की इन्वेस्टमेंट ग्रेड रेटिंग, आउटलुक स्थिर

वैश्विक रेटिंग एजेंसी ने बैंक को Baa2/P-2 रेटिंग दी, मजबूत पूंजी स्थिति और कारोबार में वृद्धि की उम्मीद को बताया आधार

17 hours ago

कमर्शियल LPG सिलेंडर 209 रुपये तक सस्ता, होटल-रेस्टोरेंट और कारोबारियों को राहत

1 अगस्त से लागू हुई नई कीमतें, लगातार दूसरे महीने कम हुए व्यावसायिक गैस सिलेंडर के दाम; घरेलू LPG की कीमतों में कोई बदलाव नहीं

17 hours ago

अजंता फार्मा का Q1 मुनाफा 31% बढ़कर 334 करोड़ रुपये पहुंचा, आय में 25% की बढ़ोतरी

US जेनरिक और अफ्रीका कारोबार ने कंपनी की ग्रोथ को दी मजबूती, एडजस्टेड EBITDA बढ़कर 454 करोड़ रुपये हुआ.

17 hours ago


बड़ी खबरें

जुलाई में GST कलेक्शन ने दिखाई अर्थव्यवस्था की मजबूती, 15.4% बढ़कर 2.11 लाख करोड़ रुपये पहुंचा

वित्त वर्ष 2026-27 के पहले चार महीनों (अप्रैल-जुलाई) में सकल GST कलेक्शन 8.43 लाख करोड़ रुपये रहा, जो पिछले वर्ष की समान अवधि के 7.66 लाख करोड़ रुपये की तुलना में 10.1% अधिक है.

13 hours ago

पहली तिमाही में 22 राज्यों की कैपेक्स रफ्तार सुस्त, यूपी-बंगाल समेत कई बड़े राज्य पिछड़े: CAG

अप्रैल-जून तिमाही के दौरान 22 राज्यों ने संयुक्त रूप से पूंजीगत व्यय के लिए निर्धारित 10.45 लाख करोड़ रुपये के बजट में से 1.11 लाख करोड़ रुपये खर्च किए.

20 hours ago

यील्ड के दिग्गज: कोटक-रॉबी की जंग

10 साल की अमेरिकी ट्रेजरी यील्ड: 4.70%. लगातार बढ़ती हुई. 30 साल की यील्ड: 5.20%. और फेडरल रिजर्व अभी ब्याज दरों में बदलाव भी नहीं कर रहा था.

15 hours ago

RBL बैंक को पहली बार मिली मूडीज की इन्वेस्टमेंट ग्रेड रेटिंग, आउटलुक स्थिर

वैश्विक रेटिंग एजेंसी ने बैंक को Baa2/P-2 रेटिंग दी, मजबूत पूंजी स्थिति और कारोबार में वृद्धि की उम्मीद को बताया आधार

17 hours ago

कमर्शियल LPG सिलेंडर 209 रुपये तक सस्ता, होटल-रेस्टोरेंट और कारोबारियों को राहत

1 अगस्त से लागू हुई नई कीमतें, लगातार दूसरे महीने कम हुए व्यावसायिक गैस सिलेंडर के दाम; घरेलू LPG की कीमतों में कोई बदलाव नहीं

17 hours ago