होम / बिजनेस / अब कोल्ड ड्रिंक के बाजार में तहलका मचाएंगे मुकेश अंबानी, खरीद डाला ये ब्रांड

अब कोल्ड ड्रिंक के बाजार में तहलका मचाएंगे मुकेश अंबानी, खरीद डाला ये ब्रांड

दरअसल, रिलायंस इंडस्ट्रीज अपने FMCG कारोबार को बढ़ाना चाहती है. इसी के मद्देनजर उसने कैंपा कोला का अधिग्रहण किया है.  

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

नई दिल्लीः दौलत के मामले में गौतम अडानी से लगातार पिछड़ते जा रहे मुकेश अंबानी नए-नए सेक्टर्स में हाथ आजमा रहे हैं. वह ऐसा कोई भी क्षेत्र नहीं छोड़ना चाहते, जहां मुनाफे की संभावना नजर आ रही है. अब उन्होंने कोला बाजार में उतरने की तैयारी कर ली है. मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो रिलायंस ने सॉफ्ट ड्रिंक ब्रांड कैंपा खरीद लिया है. बता दें कि यह वही ब्रांड है, जिसके कैंपा कोला ने किसी जमाने में धूम मचा रखी थी.

22 करोड़ में हुआ सौदा
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, मुकेश अंबानी की कंपनी रिलायंस ने प्योर ड्रिंक ग्रुप से लगभग 22 करोड़ रुपए में 'कैंपा' को खरीद लिया है. माना जा रहा है कि रिलायंस इस साल दीपावली पर अक्टूबर के महीने में इस ब्रांड को री-लॉन्च कर सकती है. इसी के साथ मुकेश अंबानी की कोला बाजार में एंट्री हो जाएगी. दूसरे शब्दों में कहें तो अंबानी पेप्सी और कोको कोला जैसे कंपनियों को चुनौती देने जा रहे हैं. 

3 फ्लेवर्स में होगी लॉन्च 
Campa को 3 फ्लेवर्स में री-लॉन्च किया जाएगा. यह आइकॉनिक Campa Cola, लेमन और ऑरेंज फ्लेवर में आएगी. कैंपा ब्रांड को रिलायंस रिटेल के स्टोर्स और लोकल किराना शॉप्स के जरिए बेचा जाएगा. बता दें कि कैंपा कोला को 1970 के दशक में प्योर ड्रिंक्स ग्रुप ने लॉन्च किया था, यही ग्रुप भारतीय बाजार में 1949 में कोका-कोला लेकर आया था. दरअसल, रिलायंस इंडस्ट्रीज अपने FMCG कारोबार को बढ़ाना चाहती है. इसी के मद्देनजर उसने कैंपा कोला का अधिग्रहण किया है.  

ग्राहकों को मिलेगा फायदा
रिलायंस अब इस डील से जहां कोका-कोला और पेप्सिको को टक्कर मिलेगी, वहीं ग्राहकों को फायदा होगा. बाजार में कैंपा कोला के आने के बाद प्राइज़ वार तय माना जा रहा है, ऐसे में ग्राहकों को कोल्ड ड्रिंक कम दाम में मिल सकती हैं. 
 
टैग्स
सम्बंधित खबरें

ऑर्गेनिक और प्रीमियम फूड रिटेल में FreshTerra की एंट्री, FY28 तक दिल्ली-NCR में 12-15 स्टोर खोलने की योजना

कंपनी का लक्ष्य शहरी उपभोक्ताओं के लिए ऐसा रिटेल अनुभव तैयार करना है, जहां रोजमर्रा के खाद्य उत्पादों के साथ प्रीमियम और गॉरमे कैटेगरी के विकल्प भी उपलब्ध हों.

4 hours ago

भारत के रिटेल बाजार में D2C ब्रांड्स की बढ़ी पकड़, H1 2026 में लीजिंग गतिविधियों में 28% हिस्सेदारी: CBRE

देश में कुल रिटेल लीजिंग गतिविधि जनवरी से जून 2026 के बीच सालाना आधार पर 20 फीसदी बढ़कर करीब 39 लाख वर्ग फुट पहुंच गई. इसमें अप्रैल-जून तिमाही का योगदान करीब 20 लाख वर्ग फुट रहा.

5 hours ago

SBI ने AT-1 बॉन्ड से जुटाए ₹4,691 करोड़, निवेशकों के भरोसे से मजबूत हुई पूंजी

SBI ने इस AT-1 बॉन्ड इश्यू का बेस साइज 3,000 करोड़ रुपये रखा था, जबकि कुल इश्यू साइज 5,000 करोड़ रुपये था.

5 hours ago

अडानी पोर्ट्स के Q1 नतीजे दमदार, मुनाफा ₹3,620 करोड़; इंटरनेशनल पोर्ट्स कारोबार ने दी रफ्तार

कार्गो वॉल्यूम, इंटरनेशनल पोर्ट्स और लॉजिस्टिक्स कारोबार की मजबूत ग्रोथ से बढ़ी कमाई. FY27 के लिए ₹45,000 करोड़ तक के रेवेन्यू का अनुमान बरकरार.

6 hours ago

पावर प्ले: क्या रिटायर्ड नौकरशाहों के हाथों में सिमट गई है भारत की वित्तीय व्यवस्था?

तीस रिटायर्ड नौकरशाह. सबसे ताकतवर कुर्सियां. भारत की पूरी वित्तीय व्यवस्था पर खामोश कब्जा

8 hours ago

बड़ी खबरें

SBI ने AT-1 बॉन्ड से जुटाए ₹4,691 करोड़, निवेशकों के भरोसे से मजबूत हुई पूंजी

SBI ने इस AT-1 बॉन्ड इश्यू का बेस साइज 3,000 करोड़ रुपये रखा था, जबकि कुल इश्यू साइज 5,000 करोड़ रुपये था.

5 hours ago

भारत के रिटेल बाजार में D2C ब्रांड्स की बढ़ी पकड़, H1 2026 में लीजिंग गतिविधियों में 28% हिस्सेदारी: CBRE

देश में कुल रिटेल लीजिंग गतिविधि जनवरी से जून 2026 के बीच सालाना आधार पर 20 फीसदी बढ़कर करीब 39 लाख वर्ग फुट पहुंच गई. इसमें अप्रैल-जून तिमाही का योगदान करीब 20 लाख वर्ग फुट रहा.

5 hours ago

अडानी पोर्ट्स के Q1 नतीजे दमदार, मुनाफा ₹3,620 करोड़; इंटरनेशनल पोर्ट्स कारोबार ने दी रफ्तार

कार्गो वॉल्यूम, इंटरनेशनल पोर्ट्स और लॉजिस्टिक्स कारोबार की मजबूत ग्रोथ से बढ़ी कमाई. FY27 के लिए ₹45,000 करोड़ तक के रेवेन्यू का अनुमान बरकरार.

6 hours ago

लोकसभा से पास हुआ एंटी पेपर लीक संशोधन बिल; दोषियों को 10 साल जेल और 50 लाख रुपये तक जुर्माना

केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने 27 जुलाई को यह संशोधन विधेयक लोकसभा में पेश किया था. यह कदम देश में प्रतियोगी परीक्षाओं में गड़बड़ी और पेपर लीक को लेकर बढ़ी चिंताओं के बीच उठाया गया है.

5 hours ago

GST फ्रॉड पर बड़ा शिकंजा: ₹74,782 करोड़ के फर्जी ITC दावों का खुलासा, महाराष्ट्र-गुजरात में सबसे ज्यादा मामले

सरकार ने फर्जी GST रजिस्ट्रेशन के मामलों की जानकारी भी साझा की. वित्त वर्ष 2025-26 में जाली PAN और आधार कार्ड जैसे दस्तावेजों के जरिए बनाए गए 1,517 नकली GST रजिस्ट्रेशन पकड़े गए.

10 hours ago