✕

होम / बिजनेस / मुकेश अंबानी ने 45 साल पुराने इस प्रसिद्ध ब्रैंड का किया अधिग्रहण, जानिए अब क्या है आगे की प्लानिंग?

मुकेश अंबानी ने 45 साल पुराने इस प्रसिद्ध ब्रैंड का किया अधिग्रहण, जानिए अब क्या है आगे की प्लानिंग?

रिलायंस द्वारा यह अधिग्रहण न केवल वेल्वेट ब्रैंड को पुनर्जीवित करेगा, बल्कि रिलायंस के पर्सनल केयर सेक्टर में विस्तार की योजनाओं को भी गति प्रदान करेगा.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 year ago

मुकेश अंबानी की कंपनी, रिलायंस रिटेल वेंचर्स लिमिटेड (Reliance Retail) ने 45 साल पुराने प्रसिद्ध ब्रैंड वेल्वेट (Velvet) का अधिग्रहण कर लिया है. इस अधिग्रहण के जरिए रिलायंस कंज्यूमर प्रोडक्ट्स लिमिटेड (Reliance Consumer Products) अपनी पर्सनल केयर सेग्मेंट में अपनी उपस्थिति को और मजबूत करेगा. कंपनी ने वेल्वेट ब्रैंड के तहत शैंपू और बाद में साबुन जैसे अन्य उत्पादों को पेश करने की योजना बनाई है. 

वेल्वेट का इतिहास और इसकी बाजार में उपस्थिति

वेल्वेट ब्रैंड की शुरुआत 1980 में सुजाता बायोटेक के संस्थापक सीके राजकुमार द्वारा की गई थी. राजकुमार ने पीवीसी पिलो पाउच में शैंपू पैकेजिंग की अवधारणा पेश की, जिसने एफएमसीजी उद्योग को पूरी तरह से बदल दिया. इस इनोवेशन के बाद वेल्वेट ने वोल्टास और बाद में गोदरेज समूह के साथ साझेदारी की, जिससे यह एक क्षेत्रीय ब्रांड से राष्ट्रीय स्तर पर मान्यता प्राप्त नाम बन गया.

रिलायंस कंज्यूमर की योजना

कंपनी के मुख्य परिचालन अधिकारी (सीओओ) केतन मोदी ने इस अधिग्रहण पर अपनी खुशी व्यक्त करते हुए कहा कि रिलायंस कंज्यूमर प्रोडक्ट्स लिमिटेड का मुख्य उद्देश्य वेल्वेट ब्रैंड को पुनर्जीवित करना है. उन्होंने बताया कि कंपनी की योजना वेल्वेट ब्रैंड के तहत शैंपू की एक सीरीज को तमिलनाडु में लॉन्च करने की है और फिर धीरे-धीरे अन्य बाजारों में इसका विस्तार किया जाएगा. आने वाले समय में, वेल्वेट ब्रैंड के तहत साबुन और अन्य पर्सनल केयर उत्पाद भी पेश किए जाएंगे.

वेल्वेट के अधिग्रहण से रिलायंस की रणनीतिक बढ़त

यह रणनीतिक सौदा रिलायंस कंज्यूमर प्रोडक्ट्स लिमिटेड को वेल्वेट ब्रांड के लिए स्थायी लाइसेंस प्रदान करता है, जिससे कंपनी भारतीय विरासत ब्रैंडों को पुनर्जीवित करने की अपनी प्रतिबद्धता को और मजबूत कर रही है. रिलायंस का यह कदम न केवल पर्सनल केयर सेग्मेंट में इसके दबदबे को बढ़ाएगा, बल्कि कंपनी को एफएमसीजी बाजार में एक मजबूत आधार भी प्रदान करेगा. इसके साथ ही, यह एफएमसीजी क्षेत्र में कंपनी की स्थिति को और भी मजबूत करेगा, जिससे उपभोक्ताओं को गुणवत्ता वाले नए उत्पादों का लाभ मिलेगा.


टैग्स  
सम्बंधित खबरें

भारत में फिर मजबूत होंगे देसी मोबाइल ब्रांड, सरकार देगी ₹5,000 करोड़ का प्रोत्साहन

स्मार्टफोन बाजार में चीनी कंपनियों के दबदबे के बीच सरकार भारतीय मोबाइल ब्रांडों को मजबूत करने की तैयारी कर रही है. ₹62,500 करोड़ की मोबाइल फोन विनिर्माण योजना में करीब ₹5,000 करोड़ भारतीय कंपनियों के लिए रखे गए हैं.

4 hours ago

IPO बाजार में रिकॉर्ड तेजी, 6 महीने में 78 कंपनियों ने जुटाए ₹94,205 करोड़

अप्रैल-सितंबर 2026 के दौरान मेनबोर्ड आईपीओ के जरिए कंपनियों की फंड जुटाने की रफ्तार तेज रही. इस दौरान 78 कंपनियों ने ₹94,205 करोड़ जुटाए, जो पिछले साल की समान अवधि के मुकाबले 35 फीसदी अधिक है.

6 hours ago

चंद्रशेखरन और वेंणु श्रीनिवासन के बीच टीवीएस से जुड़ा दूसरा सौदा टाटा संस बोर्ड के समक्ष नहीं रखा गया: रिपोर्ट

टाटा संस के चेयरमैन एन. चंद्रशेखरन के परिवार की कंपनी कर्नाटक में 330 करोड़ रुपये के औद्योगिक पार्क की योजना बना रही है. यहां टीवीएस मोटर और उसके टियर-1 आपूर्तिकर्ताओं के लिए ऑटो कंपोनेंट्स बनाए जाने हैं.

7 hours ago

त्योहारी सीजन से पहले निसान की बड़ी छलांग, घरेलू बिक्री में 100% उछाल

निसान मोटर इंडिया ने सितंबर 2026 में घरेलू बाजार में 3,300 वाहनों की थोक बिक्री दर्ज की, जो पिछले साल के इसी महीने के मुकाबले 100 प्रतिशत अधिक है. कंपनी ने घरेलू और निर्यात बाजारों को मिलाकर सितंबर में कुल 10,025 वाहनों की थोक बिक्री की.

7 hours ago

दूसरी तिमाही में 7.3% रह सकती है भारत की विकास दर, पहली तिमाही से धीमी होगी रफ्तार

रिपोर्ट में कहा गया है कि पूंजीगत और बुनियादी ढांचा क्षेत्र से जुड़े सामान का उत्पादन निवेश गतिविधियों में मजबूती के संकेत दे रहा है.

11 hours ago


बड़ी खबरें

IPO बाजार में रिकॉर्ड तेजी, 6 महीने में 78 कंपनियों ने जुटाए ₹94,205 करोड़

अप्रैल-सितंबर 2026 के दौरान मेनबोर्ड आईपीओ के जरिए कंपनियों की फंड जुटाने की रफ्तार तेज रही. इस दौरान 78 कंपनियों ने ₹94,205 करोड़ जुटाए, जो पिछले साल की समान अवधि के मुकाबले 35 फीसदी अधिक है.

6 hours ago

भारत में फिर मजबूत होंगे देसी मोबाइल ब्रांड, सरकार देगी ₹5,000 करोड़ का प्रोत्साहन

स्मार्टफोन बाजार में चीनी कंपनियों के दबदबे के बीच सरकार भारतीय मोबाइल ब्रांडों को मजबूत करने की तैयारी कर रही है. ₹62,500 करोड़ की मोबाइल फोन विनिर्माण योजना में करीब ₹5,000 करोड़ भारतीय कंपनियों के लिए रखे गए हैं.

4 hours ago

CII की CBG कमेटी के को-चेयरमैन नियुक्त हुए वरुण कराड

यह नियुक्ति ऐसे समय हुई है जब सरकार ₹23,731 करोड़ के गोबरधन (GOBARdhan) ढांचे को लागू करने की दिशा में आगे बढ़ रही है.

7 hours ago

HDFC बैंक के पहले बाहरी CEO होंगे अनूप बागची, सामने होंगी ये 6 बड़ी प्राथमिकताएं

जैसे-जैसे अनूप बागची 27 अक्टूबर को एचडीएफसी बैंक की कमान संभालने की तैयारी कर रहे हैं, भरोसा बहाल करना, विकास और लाभप्रदता को मजबूत करना, ग्राहक अनुभव में सुधार करना और प्रतिभाओं को एक दिशा में लाना उनके शुरुआती एजेंडे को परिभाषित करेगा.

7 hours ago

सोना हुआ सस्ता, दिल्ली में 22 कैरेट का भाव ₹1.37 लाख के करीब, चांदी भी फिसली

इस साल जनवरी में घरेलू बाजार में चांदी की कीमत 4 लाख रुपये प्रति किलोग्राम के रिकॉर्ड स्तर तक पहुंच गई थी. मौजूदा भाव उस रिकॉर्ड स्तर से काफी नीचे है.

11 hours ago