✕

होम / बिजनेस / MRF को हुआ इतना मुनाफा, लखटकिया शेयर वाली कंपनी देगी डिविडेंड 

MRF को हुआ इतना मुनाफा, लखटकिया शेयर वाली कंपनी देगी डिविडेंड 

कंपनी के मुनाफे में 361 प्रतिशत का इजाफा हुआ है. जबकि कंपनी के EBITDA पर नजर डालें तो इसमें 18 प्रतिशत का इजाफा हुआ है. 

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

टॉयर बनाने वाली कंपनी एमआरएफ (MRF) ने अपनी दूसरी तिमाही के नतीजों को जारी कर दिया है. दूसरी तिमाही में कंपनी के शुद्ध मुनाफे में 571.9 करोड़ रुपये का इजाफा हुआ है. वहीं अगर पिछले साल की समान तिमाही में कंपनी के मुनाफे पर नजर डालें तो ये 123.9 करोड़ रुपये रहा था. पिछले साल के मुकाबले कंपनी के मुनाफे में 361 प्रतिशत की ग्रोथ देखने को मिली है. वहीं इस तिमाही के दौरान रेवेन्‍यू की बात करें तो वो 6 प्रतिशत बढ़कर 6087.56 करोड़ रुपये तक जा पहुंचा है. यही रेवेन्‍यू पिछले साल इसी तिमाही में 5719 करोड़ रुपये था. इसे देखते हुए बोर्ड ने प्रति शेयर तीन रुपये लाभांश देने की घोषणा की है. 

कैसा रहा कंपनी का EBITDA? 
लखटकिया शेयर वाली कंपनी के नतीजों पर अगर गौर करें तो कंपनी के मुनाफे में तो बढ़ोतरी हुई ही है लेकिन EBITDA में भी जबर्दस्‍त इजाफा हुआ है. कंपनी का EBITDA इस बार ये बढ़कर 1157 करोड़ रुपये तक जा पहुंचा है. वहीं अगर ऑपरेटिंग मार्जिन पर नजर डालें तो 1038 बेसिस प्‍वॉइंट बढ़कर 18.6 प्रतिशत हो गया है. इसी इजाफे को देखते हुए कंपनी ने अपने शेयर धारकों को 3 रुपये प्रति शेयर का डिविडेंड देने का ऐलान किया है. 

कंपनी के शेयर का रहा ये हाल? 
वहीं कंपनी के नतीजों के जारी होने के दिन शेयर में गिरावट देखने को मिली है. शुक्रवार दोपहर को कंपनी का शेयर 108544 रुपये की कीमत पर बिकवाली कर रहा था. कंपनी के शेयर में 1.77 प्रतिशत की गिरावट देखने को मिल रही थी. कंपनी का शेयर आज 110749. 80 पर खुला था. दिन में नतीजे आने के बाद शेयर में मामूली बढ़ोतरी देखने को मिली और ये 111800 तक के स्‍तर तक गया. लेकिन उसके बाद इसमें कमी देखने को मिल रही है. 

MRF के शेयर की कीमत है एक लाख रुपये

टॉयर बनाने वाली कंपनी MRF के शेयर की कीमत 1 लाख रुपये से ज्‍यादा है. एमआरएफ देश में अकेली ऐसी कंपनी है जिसके शेयर की कीमत 1 लाख रुपये से ज्‍यादा है. एमआरएफ ने ये मुकाम इस साल ही हासिल किया है. कंपनी टॉयर बनाने की श्रेणी में एक अग्रणी कंपनी है. 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

हरि शंकर तिबरेवाल: ED की चार्जशीट में आरोपी नंबर 24 ने विदेश से BW Businessworld को 48 घंटे का अल्टीमेटम दिया

पहले ईमेल में हरि शंकर तिबरेवाल ने कहा कि उन्हें ईडी की फाइलिंग पर रिपोर्टिंग से कोई आपत्ति नहीं है, फिर उन्होंने लेख हटाने की मांग की. अप्रैल 2024 में पहली बार समन जारी होने के बाद से वह ईडी के सामने पेश नहीं हुए हैं. BW के पास उनसे पूछने के लिए कुछ सवाल हैं.

6 hours ago

हरि, शंकर, महादेव: स्काईएक्सचेंज के पीछे का रहस्य

सिंडिकेट के कथित सरगना हरि शंकर तिबरेवाल (HST), स्काईएक्सचेंज के मालिक, ED का कहना है कि HST का स्काईएक्सचेंज और महादेव ऐप साझेदारी में संचालित होते थे और ये “एक ही आपराधिक उद्यम का अभिन्न हिस्सा” थे.

6 hours ago

भारत-जापान के बीच 50 अरब डॉलर के व्यापार लक्ष्य पर BW Businessworld की खास पेशकश

31 अक्टूबर के विशेष अंक में निवेश, मैन्युफैक्चरिंग, तकनीक और नेतृत्व के जरिए द्विपक्षीय आर्थिक साझेदारी के अगले चरण की संभावनाओं पर फोकस

9 hours ago

भारत में फ्रीज, विदेश में कर्ज: Ebix ने अपने ऑस्ट्रेलियाई कारोबार को 271 करोड़ रुपये में गिरवी रखा

भारत के प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने Ebix को अपनी संपत्तियों पर कोई भी लियन (ग्रहणाधिकार) बनाने से मना किया था. BW की जांच से पता चला है कि अब Ebix की ऑस्ट्रेलियाई इकाई ने इन्हीं संपत्तियों के बदले 4.1 करोड़ ऑस्ट्रेलियाई डॉलर का कर्ज लिया है. फ्रीज किए जाने के बाद गिरवी रखी गई Ebix की यह दूसरी संपत्ति है, जिसकी जानकारी सामने आई है.

10 hours ago

अमेरिकी टैरिफ के दबाव के बावजूद भारत का इंजीनियरिंग निर्यात 15.5% बढ़ा, 9.97 अरब डॉलर पर पहुंचा

भारत के कुल निर्यात में इंजीनियरिंग सेक्टर की हिस्सेदारी करीब 27-28% है. वहीं, देश से निर्यात होने वाले कुल विनिर्मित उत्पादों में इसका योगदान लगभग 40% है.

12 hours ago


बड़ी खबरें

हरि शंकर तिबरेवाल: ED की चार्जशीट में आरोपी नंबर 24 ने विदेश से BW Businessworld को 48 घंटे का अल्टीमेटम दिया

पहले ईमेल में हरि शंकर तिबरेवाल ने कहा कि उन्हें ईडी की फाइलिंग पर रिपोर्टिंग से कोई आपत्ति नहीं है, फिर उन्होंने लेख हटाने की मांग की. अप्रैल 2024 में पहली बार समन जारी होने के बाद से वह ईडी के सामने पेश नहीं हुए हैं. BW के पास उनसे पूछने के लिए कुछ सवाल हैं.

6 hours ago

भारत-जापान के बीच 50 अरब डॉलर के व्यापार लक्ष्य पर BW Businessworld की खास पेशकश

31 अक्टूबर के विशेष अंक में निवेश, मैन्युफैक्चरिंग, तकनीक और नेतृत्व के जरिए द्विपक्षीय आर्थिक साझेदारी के अगले चरण की संभावनाओं पर फोकस

9 hours ago

अमेरिकी टैरिफ के दबाव के बावजूद भारत का इंजीनियरिंग निर्यात 15.5% बढ़ा, 9.97 अरब डॉलर पर पहुंचा

भारत के कुल निर्यात में इंजीनियरिंग सेक्टर की हिस्सेदारी करीब 27-28% है. वहीं, देश से निर्यात होने वाले कुल विनिर्मित उत्पादों में इसका योगदान लगभग 40% है.

12 hours ago

भारत में फ्रीज, विदेश में कर्ज: Ebix ने अपने ऑस्ट्रेलियाई कारोबार को 271 करोड़ रुपये में गिरवी रखा

भारत के प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने Ebix को अपनी संपत्तियों पर कोई भी लियन (ग्रहणाधिकार) बनाने से मना किया था. BW की जांच से पता चला है कि अब Ebix की ऑस्ट्रेलियाई इकाई ने इन्हीं संपत्तियों के बदले 4.1 करोड़ ऑस्ट्रेलियाई डॉलर का कर्ज लिया है. फ्रीज किए जाने के बाद गिरवी रखी गई Ebix की यह दूसरी संपत्ति है, जिसकी जानकारी सामने आई है.

10 hours ago

रिटेल निवेशकों की बिकवाली अब पूरे बाजार में फैल रही है

दो साल तक रिटेल निवेशकों ने अपने ब्रोकरों के पैसे से शेयर खरीदे. अब उसका असर सामने आ रहा है. बिकवाली सट्टेबाजी वाले छोटे हिस्से से निकलकर बाजार के बाकी हिस्सों में भी फैल गई है.

16 hours ago