होम / बिजनेस / इन कंपनियों के बोर्ड में शामिल हैं ज्‍यादा महिलाएं, रेटिंग एजेंसी ने कहा इतनी है भागीदारी

इन कंपनियों के बोर्ड में शामिल हैं ज्‍यादा महिलाएं, रेटिंग एजेंसी ने कहा इतनी है भागीदारी

बोर्ड में महिलाओं की स्थिति को अगर सर्विस सेक्‍टर में देखें तो वहां ये एक तिहाई तक जा पहुंचती है. इसी तरह से सबसे कम लैटिन अमेरिका और अफ्रीका जैसे देशों में है. 

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

रेटिंग एजेंसी मूडीज ने कई पहलूओं को लेकर एक सर्वे किया है जो बता रहा है कि हाई रेटेड कंपनियों के बोर्ड में लो रेटेड कंपनियों के मुकाबले ज्‍यादा महिलाएं शामिल हैं. मूडीज इस आंकलन पर 3138 कंपनियों के विश्‍लेषण के बाद पहुंचा है जो बताता है कि हाई रेटेड कंपनियों के बोर्ड में महिलाओं की हिस्‍सेदारी औसतन 29 प्रतिशत है. अगर 2023 में इस हिस्‍सेदारी पर नजर डालें तो 2024 में ये 1 प्रतिशत ज्‍यादा है. जबकि BA और उससे नीचे रेटिंग वाली कंपनियों में ये अभी भी 24 प्रतिशत बना हुआ है. 

इस सर्वे में कौन से रेटिंग की कितनी कंपनी हुई शामिल? 
मूडीज के द्वारा किए गए इस सर्वे में 24 कंपनियां ऐसी थी जिनकी रेटिंग Aaa है, जबकि 146 कंपनियां ऐसी थी जिनकी रेटिंग Aa है, वहीं 728 कंपनियां ऐसी हैं जिनकी रेटिंग A है. 1165 कंपनियां ऐसी हैं जिनकी रेटिंग Baa है, 582 कंपनियां ऐसी हैं जिनकी रेटिंग Ba है, 394 कंपनियां ऐसी हैं जिनकी रेटिंग B है, जबकि 90 कंपनियां ऐसी हैं जिनकी रेटिंग Caa है और 9 कंपनियां ऐसी हैं जिनकी रेटिंग Ca है. मूडीज की ये रिपोर्ट कह रही है कि बोर्डों पर महिलाओं की उपस्थिति के कारण जो उनके द्वारा राय दी गई है उससे अच्छे कॉर्पोरेट प्रशासन की स्थिति पैदा हुई है  ये राय  क्रेडिट गुणवत्ता के लिए सकारात्मक है. ये डेटा जेंडर विविधता और क्रेडिट गुणवत्ता के बीच प्रत्यक्ष कारण प्रदर्शित नहीं करता है. 

इन देशों में इतनी है महिलाओं की स्थिति 
मूडीज का ये सर्वे विस्‍तृत तौर पर किया गया है तो इसमें कई पहलुओं की जानकारी सामने आई है. सर्वे बता रहा है कि यूरोपियन कंपनियों के बोर्ड में महिलाओं की मौजूदगी 35 प्रतिशत है जबकि 2023 में ये 33 प्रतिशत थी. जबकि उत्‍तरी अमेरिका की कंपनियों में महिलाओं की हिस्‍सेदारी को देखें तो वो 30 प्रतिशत तक है. जबकि पिछले साल ये 29 प्रतिशत थी. जबकि लैटिन अमेरिका, मीडिल ईस्‍ट और अफ्रीका जैसे देशों की कंपनियों के बोर्ड में महिलाओं का प्रतिशत 20 प्रतिशत है. 

सर्विस सेक्‍टर की ये है स्थिति 
वहीं अगर सर्विस प्रोवाइड करने वाली कंपनियों में महिलाओं के प्रतिशत की बात करें तो वहां बोर्ड काफी विविध है. महिलाएं इस सेक्‍टर की कंपनियों के बोर्ड में एक तिहाई हिस्‍सेदारी रखती हैं. इन कंपनियों में इंश्‍योरेंस, रिटेल और बिजनेस प्रोडक्‍ट, हेल्‍थकेयर, फार्मा, यूटिलिटी और कंज्‍यूमर प्रोडक्‍ट शामिल हैं.  

ये भी पढ़ें: Visa, MasterCard, Rupay में से आपको चाहिए कौन सा कार्ड, बिना आपसे पूछे नहीं होगा जारी

टैग्स
सम्बंधित खबरें

भारत, ईयू समेत 7 देशों ने P4M पहल शुरू की, संयुक्त राष्ट्र में सुधार पर दिया जोर

भारत, यूरोपीय संघ, ऑस्ट्रेलिया, कनाडा, ब्राजील, बारबाडोस और केन्या ने न्यूयॉर्क में शुरू की ‘बहुपक्षवाद के लिए साझेदार’ पहल; अंतरराष्ट्रीय कानून, शांति और समावेशी विकास के लिए सहयोग बढ़ाने का लक्ष्य

2 hours ago

भारत लॉन्च करेगा ₹1,000 करोड़ का पहला ब्लू बॉन्ड, समुद्री और जल परियोजनाओं को मिलेगा फंड

सागरमाला फाइनेंस कॉरपोरेशन अगले सप्ताह कर सकता है देश के पहले ब्लू बॉन्ड का इश्यू, पोर्ट कनेक्टिविटी, जहाज निर्माण और तटीय बुनियादी ढांचे से जुड़ी परियोजनाओं को मिल सकता है वित्त

2 hours ago

AIF निवेश ने बनाया नया रिकॉर्ड, पहली बार ₹7 लाख करोड़ के पार पहुंचा आंकड़ा

जून 2026 तक AIF में कुल निवेश ₹7.1 लाख करोड़ पहुंचा, सालाना आधार पर निवेश प्रतिबद्धता 23.6% बढ़ी; रियल एस्टेट में पहली बार गिरावट

3 hours ago

सीमेंट कंपनियों की नई रणनीति, कीमत बढ़ाने के बजाय लागत घटाकर मुनाफा बढ़ाने पर जोर: रिपोर्ट

मजबूत मांग के बीच UltraTech, Ambuja Cement और JSW Cement का फोकस लागत घटाने, क्षमता बढ़ाने और प्रीमियम उत्पादों की बिक्री पर; आने वाले वर्षों में 7-8% सालाना बढ़ सकती है सीमेंट की मांग

5 hours ago

बैंक हड़ताल पर सरकार की अपील, 28 सितंबर से प्रस्तावित स्ट्राइक वापस लेने को कहा

5 दिन तक प्रभावित हो सकती हैं बैंकिंग सेवाएं, हाफ इयरली क्लोजिंग के बीच हड़ताल से बढ़ सकती है परेशानी

6 hours ago

बड़ी खबरें

भारत में बढ़ रहा अल्जाइमर का खतरा, 2036 तक दोगुने हो सकते हैं डिमेंशिया के मरीज

शुरुआती लक्षणों को उम्र बढ़ने का सामान्य हिस्सा मानकर नजरअंदाज करना पड़ सकता है भारी, विशेषज्ञों ने समय पर जांच और डॉक्टर से सलाह लेने की दी सलाह

1 hour ago