होम / बिजनेस / 80% से अधिक इंडियन टीनेजर डिजिटल नहीं, कैश का करते हैं इस्तेमाल: सर्वे

80% से अधिक इंडियन टीनेजर डिजिटल नहीं, कैश का करते हैं इस्तेमाल: सर्वे

टीनेजर्स पर केंद्रित वित्तीय साक्षरता सर्वे से कुछ बहुत ही रोचक जानकारियों का खुलासा हुआ है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

नई दिल्ली: भारत के टीनेजर आधुनिक डिजिटल वित्तीय समाधानों के बारे में सीखना ज्यादा पसंद कर रहे हैं. भारत के टीनेजर्स पर केंद्रित पॉकेट मनी ऐप muvin और Mompresso.com द्वारा संकलित उपभोक्ता सर्वेक्षण के अनुसार, भारतीय टीनेजर्स अपनी वित्तीय साक्षरता बढ़ाने के इच्छुक हैं. अपनी तरह के इस पहले टीनेजर्स पर केंद्रित वित्तीय साक्षरता सर्वे से कुछ बहुत ही रोचक जानकारियों का खुलासा हुआ है, जो भारत में पॉकेट मनी ऐप्स के उदय से बुनियादी तौर पर जुड़ी हुई हैं.

सर्वे में बड़े शहरों को किया गया शामिल
वित्तीय साक्षरता के लिए जेन-जेड की जरूरतों और भुगतान के त्वरित डिजिटलीकरण के बीच पैसे के मामलों से संबंधित मुद्दों पर उनकी समझ को समझने के लिए उपभोक्ता सेंटिमेंट मार्केटिंग की मैपिंग शुरू की गई. इस उपभोक्ता सर्वे में दिल्ली, मुंबई, कोलकाता, बैंगलोर, हैदराबाद और पुणे जैसे प्रमुख शहरों सहित पूरे देश में कक्षा 7वीं-12वीं में पढ़ने वाले 600 टीनेजर्स और उनके माता-पिता (600) द्वारा साझा की गई प्रतिक्रियाओं का विश्लेषण किया.

उपभोक्ता आधार को समझना
माता-पिता अपने बच्चों के लिए सर्वश्रेष्ठ चाहते हैं और अपने बच्चों का जीवन सफल बनने के लिए आवश्यक और महत्वपूर्ण सबक सिखाने में काफी समय बिताते हैं. बातचीत का एक ऐसा हिस्सा जो आज के समय और उम्र में महत्वपूर्ण हो गया है, वह है पैसों का मामला. सर्वे में शामिल अधिकांश माता-पिता (96%) ने महसूस किया कि उनके बच्चों को धन प्रबंधन उपकरणों के बारे में पर्याप्त जानकारी नहीं है.

93% टीनेजर्स समझना चाहते हैं डिजिटल पेमेंट
माता-पिता ने यह स्वीकार किया कि उनके बच्चों को वित्तीय शिक्षा पाने के लिए किसी विश्वसनीय सोर्स की आवश्यकता है. 93% टीनेजर्स ने डिजिटल भुगतान के बारे में जानने की रुचि व्यक्त करने के साथ इसकी पुष्टि की. उनमें से केवल 22% टीनेजर डिजिटल भुगतान का उपयोग करने के प्रति आश्वस्त हैं. आधुनिक डिजिटल भुगतान के विकल्पों के बारे में जानने की इस जबरदस्त इच्छा के बावजूद, 80% से अधिक भारतीय विद्यार्थी भुगतान करने के लिए मुख्य रूप से नकद का उपयोग करते हैं.

माता-पिता भी यही महसूस करते हैं
सर्वे में शामिल 94% माता-पिता का मानना ​​है कि उनके बच्चे डिजिटल वॉलेट के बारे में सीखने में रुचि रखते हैं, जो इस बात पर जोर देता है कि एक अधिक संगठित और भरोसेमंद वित्तीय परामर्श तंत्र की आवश्यकता है. दूसरी ओर, टीनेजर एक कदम आगे थे, क्योंकि उनमें से 70% ब्लॉकचेन और एनएफटी जैसी क्रिप्टो संपत्ति के बारे में भी सीखना चाहते थे.

Muvin के सह-संस्थापक, मुकुंद राव ने कहा, "भारतीय टीनेजर्स आर्थिक रूप से पहले से कहीं अधिक स्वतंत्र हो रहे हैं. युवा उपभोक्ताओं के रूप में, जब उनके निजी जीवन और उनके चुनावों की बात आती है, चाहे वह गैजेट्स, फैशन, भोजन या यात्रा से संबंधित हो, तो उनकी कोई न कोई राय अवश्य होती है."

Momspresso.com के सह-संस्थापक और सीओओ प्रशांत सिन्हा ने सर्वे पर बात करते हुए कहा, "भारत के युवाओं में वित्तीय साक्षरता पाने की आवश्यकता बढ़ रही है. अनुसंधान और भारत में अपनी तरह के पहले, आगामी मनी ओलंपियाड से जागरूकता बढ़ाकर, टीनेजर्स को बेहतर वित्तीय निर्णय लेने में मदद करने के लिए, muvin के साथ साझेदारी करके हम बेहद खुश हैं."

VIDEO : गुजरे जमाने की बात हो जाएंगे FASTag इस तरह होगी टोल टैक्स की वसूली
 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

ऑर्गेनिक और प्रीमियम फूड रिटेल में FreshTerra की एंट्री, FY28 तक दिल्ली-NCR में 12-15 स्टोर खोलने की योजना

कंपनी का लक्ष्य शहरी उपभोक्ताओं के लिए ऐसा रिटेल अनुभव तैयार करना है, जहां रोजमर्रा के खाद्य उत्पादों के साथ प्रीमियम और गॉरमे कैटेगरी के विकल्प भी उपलब्ध हों.

6 hours ago

भारत के रिटेल बाजार में D2C ब्रांड्स की बढ़ी पकड़, H1 2026 में लीजिंग गतिविधियों में 28% हिस्सेदारी: CBRE

देश में कुल रिटेल लीजिंग गतिविधि जनवरी से जून 2026 के बीच सालाना आधार पर 20 फीसदी बढ़कर करीब 39 लाख वर्ग फुट पहुंच गई. इसमें अप्रैल-जून तिमाही का योगदान करीब 20 लाख वर्ग फुट रहा.

6 hours ago

SBI ने AT-1 बॉन्ड से जुटाए ₹4,691 करोड़, निवेशकों के भरोसे से मजबूत हुई पूंजी

SBI ने इस AT-1 बॉन्ड इश्यू का बेस साइज 3,000 करोड़ रुपये रखा था, जबकि कुल इश्यू साइज 5,000 करोड़ रुपये था.

7 hours ago

अडानी पोर्ट्स के Q1 नतीजे दमदार, मुनाफा ₹3,620 करोड़; इंटरनेशनल पोर्ट्स कारोबार ने दी रफ्तार

कार्गो वॉल्यूम, इंटरनेशनल पोर्ट्स और लॉजिस्टिक्स कारोबार की मजबूत ग्रोथ से बढ़ी कमाई. FY27 के लिए ₹45,000 करोड़ तक के रेवेन्यू का अनुमान बरकरार.

8 hours ago

पावर प्ले: क्या रिटायर्ड नौकरशाहों के हाथों में सिमट गई है भारत की वित्तीय व्यवस्था?

तीस रिटायर्ड नौकरशाह. सबसे ताकतवर कुर्सियां. भारत की पूरी वित्तीय व्यवस्था पर खामोश कब्जा

10 hours ago


बड़ी खबरें

SBI ने AT-1 बॉन्ड से जुटाए ₹4,691 करोड़, निवेशकों के भरोसे से मजबूत हुई पूंजी

SBI ने इस AT-1 बॉन्ड इश्यू का बेस साइज 3,000 करोड़ रुपये रखा था, जबकि कुल इश्यू साइज 5,000 करोड़ रुपये था.

7 hours ago

भारत के रिटेल बाजार में D2C ब्रांड्स की बढ़ी पकड़, H1 2026 में लीजिंग गतिविधियों में 28% हिस्सेदारी: CBRE

देश में कुल रिटेल लीजिंग गतिविधि जनवरी से जून 2026 के बीच सालाना आधार पर 20 फीसदी बढ़कर करीब 39 लाख वर्ग फुट पहुंच गई. इसमें अप्रैल-जून तिमाही का योगदान करीब 20 लाख वर्ग फुट रहा.

6 hours ago

अडानी पोर्ट्स के Q1 नतीजे दमदार, मुनाफा ₹3,620 करोड़; इंटरनेशनल पोर्ट्स कारोबार ने दी रफ्तार

कार्गो वॉल्यूम, इंटरनेशनल पोर्ट्स और लॉजिस्टिक्स कारोबार की मजबूत ग्रोथ से बढ़ी कमाई. FY27 के लिए ₹45,000 करोड़ तक के रेवेन्यू का अनुमान बरकरार.

8 hours ago

लोकसभा से पास हुआ एंटी पेपर लीक संशोधन बिल; दोषियों को 10 साल जेल और 50 लाख रुपये तक जुर्माना

केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने 27 जुलाई को यह संशोधन विधेयक लोकसभा में पेश किया था. यह कदम देश में प्रतियोगी परीक्षाओं में गड़बड़ी और पेपर लीक को लेकर बढ़ी चिंताओं के बीच उठाया गया है.

7 hours ago

GST फ्रॉड पर बड़ा शिकंजा: ₹74,782 करोड़ के फर्जी ITC दावों का खुलासा, महाराष्ट्र-गुजरात में सबसे ज्यादा मामले

सरकार ने फर्जी GST रजिस्ट्रेशन के मामलों की जानकारी भी साझा की. वित्त वर्ष 2025-26 में जाली PAN और आधार कार्ड जैसे दस्तावेजों के जरिए बनाए गए 1,517 नकली GST रजिस्ट्रेशन पकड़े गए.

12 hours ago