✕

होम / बिजनेस / मूडीज भी हमारी अर्थव्यवस्था की मुरीद, तूफानी तेजी से दौड़ने का लगाया अनुमान 

मूडीज भी हमारी अर्थव्यवस्था की मुरीद, तूफानी तेजी से दौड़ने का लगाया अनुमान 

केंद्र में भले ही गठबंधन की सरकार है, लेकिन भारत के आर्थिक विकास की रफ़्तार इससे प्रभावित नहीं होगी.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

दुनिया की प्रमुख अर्थव्यवस्थाओं पर जहां आशंका का बादल छाए हुए हैं. वहीं भारतीय इकॉनमी तेजी से आगे बढ़ रही है. ग्लोबल रेटिंग एजेंसी मूडीज ने भी यह साफ कर दिया है कि एशिया-प्रशांत क्षेत्र में भारत की टक्कर में कोई नहीं है. मूडीज का कहना है कि भारत वर्ष 2024 में एशिया-प्रशांत क्षेत्र की सबसे तेजी से बढ़ने वाली अर्थव्यवस्था बना रहेगा. भारत पिछले साल की घरेलू स्तर पर जारी रफ्तार को बनाए रखेगा. 

इन देशों का भी नाम
मूडीज रेटिंग्स ने एशिया-प्रशांत रीजन के लिए अपनी रिपोर्ट में कहा कि इंडोनेशिया, फिलीपींस और भारत 2024 की पहली छमाही में वृद्धि के मामले में सबसे आगे रहेंगे. ये देश बढ़ते निर्यात, स्थानीय मांग और बुनियादी ढांचे पर सरकारी खर्चे के चलते कोरोना पूर्व वृद्धि आंकड़ों से बेहतर प्रदर्शन करना जारी रखेंगे. भारत के बारे में रेटिंग एजेंसी ने कहा कि यह देश घरेलू स्तर पर जारी रफ्तार को पिछले साल की तरह बरकरार रखेगा और क्षेत्र की सबसे तेजी से बढ़ने वाली अर्थव्यवस्था बना रहेगा. 

ये भी पढ़ें - Kuwait: कौन हैं पीड़ित भारतीय परिवारों की मदद करने वाले यूसुफ अली, Bharat से क्या है नाता?

इन पर रहेगा जोर
मूडीज ने आगे कहा कि हम लोकसभा चुनाव के बाद नीतियों में निरंतरता और ढांचागत विकास पर निरंतर ध्यान केंद्रित करने की उम्मीद करते हैं. रेटिंग एजेंसी ने पिछले महीने अनुमान लगाया था कि भारत आम चुनाव के बाद की नीतिगत निरंतरता के दम पर इस साल 6.8% की दर से वृद्धि करेगा और वर्ष 2025 में इसकी ग्रोथ रेयर 6.5 प्रतिशत रहेगी. बता दें कि भारत की GDP वर्ष 2023 में 7.7 प्रतिशत बढ़ी था. जबकि 2022 में आर्थिक वृद्धि दर 6.5 प्रतिशत रही थी. 

कायम है भरोसा
लोकसभा चुनाव में भाजपा को स्पष्ट बहुमत नहीं मिला है. प्रधानमंत्री मोदी पहली बार गठबंधन की सरकार चला रहे हैं. ऐसे में आर्थिक सुधारों के प्रभावित होने की आशंका भी व्यक्त की जा रही है. लेकिन इन सबके बावजूद भारत की अर्थव्यवस्था को लेकर भरोसा कायम है. दुनिया की तमाम एजेंसियों का मानना है कि चुनाव के नतीजों से भारत के विकास की रफ़्तार पर कोई असर नहीं पड़ेगा. भारत की इकॉनमी लगातार तेजी के साथ आगे भागती रहेगी. गौरतलब है कि इस लोकसभा चुनाव में भाजपा को उम्मीद अनुरूप सीटें प्राप्त नहीं हुई हैं.     

टैग्स
सम्बंधित खबरें

भारत का असली बॉस, JIO ने IPO का आकार घटाकर ₹30,000 करोड़ किया

JIO के इश्यू का आकार करीब ₹37,000 करोड़ से घटकर ₹30,000 करोड़ रह गया है, वैल्यूएशन ₹10.3 लाख करोड़ और ग्रे-मार्केट प्रीमियम ₹50 पर आ गया है. मस्क के चार दिनों तक चले हमले में रिलायंस ग्रुप के प्रमुख को ‘प्रधानमंत्री अंबानी’ कहे जाने के बाद, भारत का अब तक का सबसे बड़ा आईपीओ बनने की तैयारी में लगा यह इश्यू हुंडई से आगे निकलने के लिए संघर्ष कर रहा है.

8 hours ago

YAAP Digital के चेयरमैन एवं मैनेजिंग डायरेक्टर राज नायक ने दिया इस्तीफा

नायक ने इस इस्तीफे के पीछे पूर्णकालिक परिचालन भूमिका की व्यस्तताओं और अपनी व्यक्तिगत प्राथमिकताओं पर ध्यान देने की इच्छा का हवाला दिया है.

13 hours ago

महंगाई 7% तक पहुंचने का खतरा, RBI रेपो रेट में फिर कर सकता है 150 बेसिस पॉइंट तक की बढ़ोतरी

रिपोर्ट के अनुसार, महंगाई को ध्यान में रखते हुए वास्तविक ब्याज दर कम से कम 1 फीसदी बनाए रखने के लिए रेपो रेट को बढ़ाकर 6.5-7 फीसदी तक करना पड़ सकता है.

13 hours ago

सुजलॉन का 550 करोड़ रुपये का निवेश, तमिलनाडु समेत 3 राज्यों में लगेंगे नए प्लांट; 15,000 रोजगार की उम्मीद

कंपनी इस विस्तार पर 550 करोड़ रुपये खर्च करेगी और 2027 तक प्लांट शुरू करने की योजना है. कारोबारी सत्र के दौरान शेयर में 5 प्रतिशत से ज्यादा की तेजी दर्ज हुई.

15 hours ago

चीन के 300 अरब डॉलर के सर्विस बाजार पर भारत की नजर, कारोबार की बाधाओं का होगा आकलन

वाणिज्य विभाग ने कंपनियों से वीजा, डेटा ट्रांसफर, लाइसेंस, टैक्स और भुगतान से जुड़ी समस्याओं का ब्योरा मांगा है. इसका मकसद चीन के बड़े सर्विस बाजार में भारत की हिस्सेदारी बढ़ाने और निर्यातकों के सामने आने वाली चुनौतियों की पहचान करना है.

16 hours ago

बड़ी खबरें

भारत का असली बॉस, JIO ने IPO का आकार घटाकर ₹30,000 करोड़ किया

JIO के इश्यू का आकार करीब ₹37,000 करोड़ से घटकर ₹30,000 करोड़ रह गया है, वैल्यूएशन ₹10.3 लाख करोड़ और ग्रे-मार्केट प्रीमियम ₹50 पर आ गया है. मस्क के चार दिनों तक चले हमले में रिलायंस ग्रुप के प्रमुख को ‘प्रधानमंत्री अंबानी’ कहे जाने के बाद, भारत का अब तक का सबसे बड़ा आईपीओ बनने की तैयारी में लगा यह इश्यू हुंडई से आगे निकलने के लिए संघर्ष कर रहा है.

8 hours ago

महंगाई 7% तक पहुंचने का खतरा, RBI रेपो रेट में फिर कर सकता है 150 बेसिस पॉइंट तक की बढ़ोतरी

रिपोर्ट के अनुसार, महंगाई को ध्यान में रखते हुए वास्तविक ब्याज दर कम से कम 1 फीसदी बनाए रखने के लिए रेपो रेट को बढ़ाकर 6.5-7 फीसदी तक करना पड़ सकता है.

13 hours ago

YAAP Digital के चेयरमैन एवं मैनेजिंग डायरेक्टर राज नायक ने दिया इस्तीफा

नायक ने इस इस्तीफे के पीछे पूर्णकालिक परिचालन भूमिका की व्यस्तताओं और अपनी व्यक्तिगत प्राथमिकताओं पर ध्यान देने की इच्छा का हवाला दिया है.

13 hours ago

सुजलॉन का 550 करोड़ रुपये का निवेश, तमिलनाडु समेत 3 राज्यों में लगेंगे नए प्लांट; 15,000 रोजगार की उम्मीद

कंपनी इस विस्तार पर 550 करोड़ रुपये खर्च करेगी और 2027 तक प्लांट शुरू करने की योजना है. कारोबारी सत्र के दौरान शेयर में 5 प्रतिशत से ज्यादा की तेजी दर्ज हुई.

15 hours ago

NTPC की को-जेनरेशन परियोजनाओं में 26% हिस्सेदारी का मौका, औद्योगिक कंपनियों से मांगी रुचि

कंपनी इन परियोजनाओं में 26 फीसदी इक्विटी हिस्सेदारी की पेशकश कर रही है. इसका उद्देश्य उद्योगों को भरोसेमंद और किफायती ऊर्जा उपलब्ध कराने के साथ अपने ऊर्जा समाधान कारोबार का विस्तार करना है.

19 hours ago