होम / बिजनेस / Paytm के शेयरों के लिए अच्‍छा नहीं रहा सोमवार, फिर लगा लोअर सर्किट 

Paytm के शेयरों के लिए अच्‍छा नहीं रहा सोमवार, फिर लगा लोअर सर्किट 

पेटीएम के शेयरों में ये गिरावट आरबीआई की कार्रवाई के बाद हुई है. RBI ने पेटीएम की बैंकिंग सेवाओं को बंद कर दिया है. 

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

Paytm के शेयरों के गिरने का सिलसिला रूकने का नाम नहीं ले रहा है. हालात ये हैं कि अब तक ये स्‍टॉक 45 प्रतिशत से ज्‍यादा गिर चुका है. सोमवार को उम्‍मीद जताई जा रही थी कि स्थिति सुधरेगी लेकिन ऐसा नहीं हो पाई. सोमवार को भी शेयर के टूटने का सिलसला लगातार जारी रहा, जिसके बाद शेयर पर लोअर सर्किट लग गया. शेयर की ये स्थिति आरबीआई के सख्‍त एक्‍शन के बाद हुई है. शेयर बाजार के कई जानकारों ने इसे नेगेटिव रैंकिंग की है. 

सोमवार को क्‍या रहा शेयर का हाल? 
हफ्ते के पहले दिन उम्‍मीद थी कि शेयर की स्थिति में सुधार होगा लेकिन ऐसा नहीं हो पाया. खबर लिखे जाने तक पेटीएम का शेयर 10 प्रतिशत की गिरावट के साथ लोअर सर्किट में बना हुआ है. पेटीएम का शेयर 438.50 रुपये पर लोअर सर्किट पर बना हुआ है. पेटीएम के शेयर में अब तक 40 प्रतिशत से ज्‍यादा की गिरावट हो चुकी है. पेटीएम के शेयरों की ये स्थिति आरबीआई के एक्‍शन के बाद हुई है. 

क्‍या कह रहे हैं जानकार? 
अगर पेटीएम के शेयरों को लेकर जानकारों का रूख देखें तो वो स्‍टॉक को लेकर अच्‍छी संभावना नहीं जता रहे हैं. मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, कई ब्रोकरेज ने कंपनी के शेयर के लक्ष्‍य में कटौती की है. जबकि कई जानकार इस शेयर को डाउनग्रेड कर रहे हैं. उनका मानना है कि रेग्‍यूलेटर की कार्रवाई के कारण कारोबार पर बड़ा असर पड़ा है. जानकारों का मानना है कि इससे कंपनी की ग्रोथ पर भी असर पड़ेगा. इससे GMV ग्रोथ अनुमान 8 प्रतिशत तक गिर सकता है. वहीं EBITDA अनुमानों में 18 से 22 प्रतिशत की गिरावट हो सकती है. 

आरबीआई ने लिया है पेटीएम पर एक्‍शन 
आरबीआई ने पेटीएम के खिलाफ कई तरह की अनियमित्‍ताओं के कारण उस पर कार्रवाई की है. आरबीआई ने पेटीएम की बैंकिंग सर्विसेस को बंद कर दिया है. आरबीआई ने पेटीएम के वॉलेट, FASTAG, और मोबाइल टॉप अप पर भी रेाक लगा दी है. आरबीआई ने कहा है कि 29 फरवरी के बाद ये सेवाएं बंद हो जाएगी. जबकि पेटीएम को तुरंत प्रभाव से नए कस्‍टमर जोड़ने पर रोक लगा दी है. 

 ये भी पढ़ें: अब अपनी भाषा में जानिए इस कंपनी के AI से सवाल का जवाब, ये भी हैं इसकी दूसरी खूबियां
 
टैग्स
सम्बंधित खबरें

भारत, ईयू समेत 7 देशों ने P4M पहल शुरू की, संयुक्त राष्ट्र में सुधार पर दिया जोर

भारत, यूरोपीय संघ, ऑस्ट्रेलिया, कनाडा, ब्राजील, बारबाडोस और केन्या ने न्यूयॉर्क में शुरू की ‘बहुपक्षवाद के लिए साझेदार’ पहल; अंतरराष्ट्रीय कानून, शांति और समावेशी विकास के लिए सहयोग बढ़ाने का लक्ष्य

1 hour ago

भारत लॉन्च करेगा ₹1,000 करोड़ का पहला ब्लू बॉन्ड, समुद्री और जल परियोजनाओं को मिलेगा फंड

सागरमाला फाइनेंस कॉरपोरेशन अगले सप्ताह कर सकता है देश के पहले ब्लू बॉन्ड का इश्यू, पोर्ट कनेक्टिविटी, जहाज निर्माण और तटीय बुनियादी ढांचे से जुड़ी परियोजनाओं को मिल सकता है वित्त

1 hour ago

AIF निवेश ने बनाया नया रिकॉर्ड, पहली बार ₹7 लाख करोड़ के पार पहुंचा आंकड़ा

जून 2026 तक AIF में कुल निवेश ₹7.1 लाख करोड़ पहुंचा, सालाना आधार पर निवेश प्रतिबद्धता 23.6% बढ़ी; रियल एस्टेट में पहली बार गिरावट

2 hours ago

सीमेंट कंपनियों की नई रणनीति, कीमत बढ़ाने के बजाय लागत घटाकर मुनाफा बढ़ाने पर जोर: रिपोर्ट

मजबूत मांग के बीच UltraTech, Ambuja Cement और JSW Cement का फोकस लागत घटाने, क्षमता बढ़ाने और प्रीमियम उत्पादों की बिक्री पर; आने वाले वर्षों में 7-8% सालाना बढ़ सकती है सीमेंट की मांग

4 hours ago

बैंक हड़ताल पर सरकार की अपील, 28 सितंबर से प्रस्तावित स्ट्राइक वापस लेने को कहा

5 दिन तक प्रभावित हो सकती हैं बैंकिंग सेवाएं, हाफ इयरली क्लोजिंग के बीच हड़ताल से बढ़ सकती है परेशानी

5 hours ago

बड़ी खबरें

भारत में बढ़ रहा अल्जाइमर का खतरा, 2036 तक दोगुने हो सकते हैं डिमेंशिया के मरीज

शुरुआती लक्षणों को उम्र बढ़ने का सामान्य हिस्सा मानकर नजरअंदाज करना पड़ सकता है भारी, विशेषज्ञों ने समय पर जांच और डॉक्टर से सलाह लेने की दी सलाह

54 minutes ago