✕

होम / बिजनेस / कौन हैं मोहित और सिमरन, जिन्होंने लॉन्च की नए जमाने की मीडिया कंपनी Next Narrative?

कौन हैं मोहित और सिमरन, जिन्होंने लॉन्च की नए जमाने की मीडिया कंपनी Next Narrative?

मोहित और सिमरन का कहना है कि आज के समय में ब्रैंड लॉयल्टी बिल्ड करना बेहद ज़रूरी है और हमारी कंपनी इस पर सबसे ज्यादा फोकस करेगी.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

गूगल जैसी दिग्गज कंपनियों का हिस्सा रहे मोहित जगतियानी (Mohit Jagtiani) ने ब्रैंड कंटेंट कंपनी 'नेक्स्ट नैरेटिव' (Next Narrative) की शुरुआत की है. मोहित के इस नए सफर में सिमरन हून (Simran Hoon) उनके साथ हैं. नेक्स्ट नैरेटिव एक नए जमाने की मीडिया कंपनी है, जो क्रिएटर को अपनी रीच और रिवेन्यु बढ़ाने में मदद करती है. मोहित और सिमरन का कहना है कि ऐसे समय में जब डिजिटल स्पेस में कंपनियों की बाढ़ आई हुई है, 'नेक्स्ट नैरेटिव' ब्रैंड, क्रिएटर और प्लेटफॉर्म के लिए सार्थक तरीके से अपनी बात कहने का एक माध्यम बनेगी. कंपनी उनकी ज़रूरतों को ध्यान में रखते हुए समाधान प्रदान करेगी. 

मोहित अवॉर्ड-विनिंग स्टोरीटेलर 
मोहित जगतियानी अवॉर्ड-विनिंग स्टोरीटेलर हैं. वह गूगल, यूट्यूब और Viacom18 जैसी कंपनियों का हिस्सा रह चुके हैं. उन्होंने Star India और Turner International में भी काम किया है. मोहित ने बिग ब्रदर, डांसिंग विथ स्टार्स, फियर फैक्टर जैसे लार्ज फॉर्मेट शो के लिए लाखों डॉलर की स्पॉन्सरशिप भी मैनेज की है. कंटेंट क्रिएशन की दुनिया में मोहित जगतियानी एक बड़ा नाम हैं. FMCG, ई-कॉमर्स, ऑटोमोबाइल, मोबाइल फोन, कंज्यूमर ड्यूरेबल्स, मोबाइल वॉलेट, बैंकिंग और रिटेल आदि सेक्टर्स की दिग्गज कंपनियां उनकी क्लाइंट रही हैं. उन्होंने Lakme, Johnson & Johnson, Cadbury और Asian Paints जैसे ब्रैंड के लिए कंटेंट क्रिएशन, मार्केटिंग, प्रोडक्शन और लीगल कॉन्ट्रैक्ट्स का कामकाज भी संभाला है. मोहित को ब्रांडेड कंटेंट के लिए 11 इंडस्ट्री अवॉर्ड भी मिले हैं. 

ऐसा है सिमरन का प्रोफाइल 
मुंबई के Welingkar Institute of Management से MBA करने वाले मोहित जगतियानी और सिमरन हून पहले से ही एक-दूसरे को अच्छे से जानते हैं. दोनों वायकॉम18 में साथ काम करते थे. सिमरन को भी इंडस्ट्री का काफी अनुभव है. उन्होंने Viacom18, ZEEL, Disney Star, Sony Entertainment, Qyou Media और TOI में सेवाएं दी हैं. सिमरन ने टाइम्स ऑफ इंडिया में बतौर सीनियर ऑफिसर के तौर पर 1993 से 95 तक काम किया. इसके बाद वह Sony से ग्रुप मैनेजर के रूप में जुड़ीं. साल 2000 में यहां अपनी पारी को विराम देकर वह डिज्नी स्टार पहुंचीं. 2005 में उन्होंने ZEE नेटवर्क ज्वाइन किया. इसके बाद सिमरन Viacom18 और The Q का हिस्सा बनीं. अब उन्होंने मोहित के साथ मिलकर 'नेक्स्ट नैरेटिव' की शुरुआत की है. सिमरन के पास ब्रॉडकास्ट मीडिया में 30 सालों से ज्यादा का एक्सपीरिएंस है. 

हमारे DNA में है स्टोरीटेलिंग 
अपनी कंपनी के बारे में बताते हुए सिमरन ने कहा कि हमें सही स्टोरी को सही ऑडियंस तक पहुंचाने की कला आती है. स्टोरीटेलिंग हमारे DNA में है. Next Narrative में हमारा उद्देश्य ब्रैंड लॉयल्टी बिल्ड करना है. हम आकर्षक कंटेंट विकसित करके ब्रैंड के लिए परिणाम लाएंगे. उन्होंने कहा कि आज, क्रिएटर वफादार समुदायों के साथ मीडिया पावरहाउस हैं. नेक्स्ट नैरेटिव का लक्ष्य इन प्रभावशाली लोगों और क्रिएटर्स के साथ साझेदारी करना है. जो प्रामाणिक रूप से ब्रैंड की कहानियों को जीवंत कर सकते हैं. Mohit Jagtiani ने भी कहा कि आज के समय में ब्रैंड लॉयल्टी बिल्ड करना बेहद ज़रूरी है और हमारी कंपनी इस पर सबसे ज्यादा फोकस करेगी.

टैग्स
सम्बंधित खबरें

रुपये को सहारा देने वाले RBI के नए नियमों पर बैंकों को राहत की मांग, 20% कैश जमा की जगह शुल्क लगाने का प्रस्ताव

विदेशी मुद्रा डेरिवेटिव सौदों पर 20% नकद जमा की अनिवार्यता और 20 लाख डॉलर की सीमा को लेकर बैंकों ने RBI से नियमों में बदलाव की मांग की है.

1 hour ago

IMF ने बढ़ाया भारत की GDP ग्रोथ का अनुमान, FY27 और FY28 में 7% वृद्धि की उम्मीद

घरेलू मांग और सेवा क्षेत्र की मजबूती से भारत की अर्थव्यवस्था को सहारा मिलने का अनुमान है. IMF ने वित्त वर्ष 2027 के लिए ग्रोथ का अनुमान 6.4% से बढ़ाकर 7% किया, जबकि वैश्विक स्तर पर पश्चिम एशिया संघर्ष और महंगाई का जोखिम बरकरार है.

1 hour ago

सेंसेक्स में 547 अंक की गिरावट के बाद आज कैसी रहेगी बाजार की चाल? इन शेयरों में दिखेगी हलचल

भारतीय शेयर बाजार में सोमवार को भारी बिकवाली देखने को मिली. सेंसेक्स 547 अंक टूटकर बंद हुआ, जबकि निफ्टी में भी 157 अंकों की गिरावट दर्ज की गई.

1 hour ago

भारत का असली बॉस, JIO ने IPO का आकार घटाकर ₹30,000 करोड़ किया

JIO के इश्यू का आकार करीब ₹37,000 करोड़ से घटकर ₹30,000 करोड़ रह गया है, वैल्यूएशन ₹10.3 लाख करोड़ और ग्रे-मार्केट प्रीमियम ₹50 पर आ गया है. मस्क के चार दिनों तक चले हमले में रिलायंस ग्रुप के प्रमुख को ‘प्रधानमंत्री अंबानी’ कहे जाने के बाद, भारत का अब तक का सबसे बड़ा आईपीओ बनने की तैयारी में लगा यह इश्यू हुंडई से आगे निकलने के लिए संघर्ष कर रहा है.

11 hours ago

YAAP Digital के चेयरमैन एवं मैनेजिंग डायरेक्टर राज नायक ने दिया इस्तीफा

नायक ने इस इस्तीफे के पीछे पूर्णकालिक परिचालन भूमिका की व्यस्तताओं और अपनी व्यक्तिगत प्राथमिकताओं पर ध्यान देने की इच्छा का हवाला दिया है.

17 hours ago

बड़ी खबरें

सेंसेक्स में 547 अंक की गिरावट के बाद आज कैसी रहेगी बाजार की चाल? इन शेयरों में दिखेगी हलचल

भारतीय शेयर बाजार में सोमवार को भारी बिकवाली देखने को मिली. सेंसेक्स 547 अंक टूटकर बंद हुआ, जबकि निफ्टी में भी 157 अंकों की गिरावट दर्ज की गई.

1 hour ago

रुपये को सहारा देने वाले RBI के नए नियमों पर बैंकों को राहत की मांग, 20% कैश जमा की जगह शुल्क लगाने का प्रस्ताव

विदेशी मुद्रा डेरिवेटिव सौदों पर 20% नकद जमा की अनिवार्यता और 20 लाख डॉलर की सीमा को लेकर बैंकों ने RBI से नियमों में बदलाव की मांग की है.

1 hour ago

IMF ने बढ़ाया भारत की GDP ग्रोथ का अनुमान, FY27 और FY28 में 7% वृद्धि की उम्मीद

घरेलू मांग और सेवा क्षेत्र की मजबूती से भारत की अर्थव्यवस्था को सहारा मिलने का अनुमान है. IMF ने वित्त वर्ष 2027 के लिए ग्रोथ का अनुमान 6.4% से बढ़ाकर 7% किया, जबकि वैश्विक स्तर पर पश्चिम एशिया संघर्ष और महंगाई का जोखिम बरकरार है.

1 hour ago

भारत का असली बॉस, JIO ने IPO का आकार घटाकर ₹30,000 करोड़ किया

JIO के इश्यू का आकार करीब ₹37,000 करोड़ से घटकर ₹30,000 करोड़ रह गया है, वैल्यूएशन ₹10.3 लाख करोड़ और ग्रे-मार्केट प्रीमियम ₹50 पर आ गया है. मस्क के चार दिनों तक चले हमले में रिलायंस ग्रुप के प्रमुख को ‘प्रधानमंत्री अंबानी’ कहे जाने के बाद, भारत का अब तक का सबसे बड़ा आईपीओ बनने की तैयारी में लगा यह इश्यू हुंडई से आगे निकलने के लिए संघर्ष कर रहा है.

11 hours ago

महंगाई 7% तक पहुंचने का खतरा, RBI रेपो रेट में फिर कर सकता है 150 बेसिस पॉइंट तक की बढ़ोतरी

रिपोर्ट के अनुसार, महंगाई को ध्यान में रखते हुए वास्तविक ब्याज दर कम से कम 1 फीसदी बनाए रखने के लिए रेपो रेट को बढ़ाकर 6.5-7 फीसदी तक करना पड़ सकता है.

17 hours ago