✕

होम / बिजनेस / आदिवासी समुदाय से आने वाले मोहन मांझी बने ओडिशा के मुख्‍यमंत्री,कल लेंगे शपथ

आदिवासी समुदाय से आने वाले मोहन मांझी बने ओडिशा के मुख्‍यमंत्री,कल लेंगे शपथ

बीजेपी ने इस बार ओडिशा में बड़ा बदलाव करते हुए विधानसभा चुनाव में बड़ी जीत दर्ज की है. बीजेपी ने ओडिशा विधानसभा में 77 सीटें जीती हैं.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

ओडिशा विधानसभा चुनाव जीतने वाली बीजेपी ने आखिरकार नए सीएम का ऐलान कर दिया है. राजनाथ सिंह की मौजूदगी में हुई विधायक दल की बैठक में मोहन मांझी को नया सीएम चुन लिया गया है. जबकि वहां दो डिप्‍टी सीएम भी बनाए गए हैं. उनमें एक केवी सिंह देव और प्रभाती प्रविदा शामिल हैं. 

आखिर कौन हैं मोहन मांझी? 
मोहन मांझी आदिवासी समाज से आते हैं और बीजेपी ने उन्‍हें सीएम बनाकर इस समाज को एक बड़ा संदेश दिया है. माझी ने ओडिशा की क्योंझर सीट से विधानसभा चुनाव जीता है और ये एससी सीट है. उन्होंने इस सीट से बीजू जनता दल के नीना माझी को 11 हजार 577 वोट से मात दी थी. 52 वर्षीय माझी चार बार विधानसभा चुनाव जीत चुके हैं. मोहन मांझी ने अपने गांव के सरपंच से लेकर राज्‍य के सीएम के पद तक का सफर तय किया है. वो पिछले चार बार के विधायक हैं. 

ओडिशा की पहली बीजेपी सरकार का नेतृत्‍व करेंगे माझी 
मोहन मांझी ओडिशा की पहली बीजेपी सरकार का नेतृत्‍व करने जा रहे हैं. आज जब राजनाथ सिंह ने मोहन मांझी के नाम की घोषणा की तो सबसे पहले केवी सिंह ने हाथ उठाकर उनके नाम का समर्थन किया. जैसे ही उनके नाम का ऐलान हुआ बाकी सभी विधायकों ने तालियां बजाकर इसका समर्थन किया. बीजेपी आलाकमान की ओर से राजनाथ सिंह और भूपेन्‍द्र यादव को वहां के लिए पर्यवेक्षक बनाकर भेजा गया था. 

इन दो लोगों को बनाया गया डिप्‍टी सीएम 
बीजेपी ने डिप्‍टी सीएम का फॉर्मूला यहां भी बरकरार रखा है. मोहन मांझी को सीएम बनाने के साथ पार्वती परीडा और केवी सिंह देव को डिप्‍टी सीएम बनाया गया है. डिप्टी सीएम पार्वती परीडा ने जहां निमापारा से विधानसभा चुनाव जीता है. उन्‍होंने बीजेडी के दिलिप कुमार नायक को 4588 वोट से मात दी थी. ओडिशा के दूसरे डिप्टी सीएम बनने जा रहे कनक वर्धन सिंह देव पटनगढ़ से विधायक हैं और उन्होंने बीजेडी उम्‍मीदवार सरोज कुमार मेहर को 1357 वोट से मात दी थी. दोनों के बीच काफी नजदीकी मुकाबला रहा. 
 
टैग्स
सम्बंधित खबरें

रुपये को सहारा देने वाले RBI के नए नियमों पर बैंकों को राहत की मांग, 20% कैश जमा की जगह शुल्क लगाने का प्रस्ताव

विदेशी मुद्रा डेरिवेटिव सौदों पर 20% नकद जमा की अनिवार्यता और 20 लाख डॉलर की सीमा को लेकर बैंकों ने RBI से नियमों में बदलाव की मांग की है.

1 hour ago

IMF ने बढ़ाया भारत की GDP ग्रोथ का अनुमान, FY27 और FY28 में 7% वृद्धि की उम्मीद

घरेलू मांग और सेवा क्षेत्र की मजबूती से भारत की अर्थव्यवस्था को सहारा मिलने का अनुमान है. IMF ने वित्त वर्ष 2027 के लिए ग्रोथ का अनुमान 6.4% से बढ़ाकर 7% किया, जबकि वैश्विक स्तर पर पश्चिम एशिया संघर्ष और महंगाई का जोखिम बरकरार है.

1 hour ago

सेंसेक्स में 547 अंक की गिरावट के बाद आज कैसी रहेगी बाजार की चाल? इन शेयरों में दिखेगी हलचल

भारतीय शेयर बाजार में सोमवार को भारी बिकवाली देखने को मिली. सेंसेक्स 547 अंक टूटकर बंद हुआ, जबकि निफ्टी में भी 157 अंकों की गिरावट दर्ज की गई.

1 hour ago

भारत का असली बॉस, JIO ने IPO का आकार घटाकर ₹30,000 करोड़ किया

JIO के इश्यू का आकार करीब ₹37,000 करोड़ से घटकर ₹30,000 करोड़ रह गया है, वैल्यूएशन ₹10.3 लाख करोड़ और ग्रे-मार्केट प्रीमियम ₹50 पर आ गया है. मस्क के चार दिनों तक चले हमले में रिलायंस ग्रुप के प्रमुख को ‘प्रधानमंत्री अंबानी’ कहे जाने के बाद, भारत का अब तक का सबसे बड़ा आईपीओ बनने की तैयारी में लगा यह इश्यू हुंडई से आगे निकलने के लिए संघर्ष कर रहा है.

11 hours ago

YAAP Digital के चेयरमैन एवं मैनेजिंग डायरेक्टर राज नायक ने दिया इस्तीफा

नायक ने इस इस्तीफे के पीछे पूर्णकालिक परिचालन भूमिका की व्यस्तताओं और अपनी व्यक्तिगत प्राथमिकताओं पर ध्यान देने की इच्छा का हवाला दिया है.

17 hours ago

बड़ी खबरें

सेंसेक्स में 547 अंक की गिरावट के बाद आज कैसी रहेगी बाजार की चाल? इन शेयरों में दिखेगी हलचल

भारतीय शेयर बाजार में सोमवार को भारी बिकवाली देखने को मिली. सेंसेक्स 547 अंक टूटकर बंद हुआ, जबकि निफ्टी में भी 157 अंकों की गिरावट दर्ज की गई.

1 hour ago

रुपये को सहारा देने वाले RBI के नए नियमों पर बैंकों को राहत की मांग, 20% कैश जमा की जगह शुल्क लगाने का प्रस्ताव

विदेशी मुद्रा डेरिवेटिव सौदों पर 20% नकद जमा की अनिवार्यता और 20 लाख डॉलर की सीमा को लेकर बैंकों ने RBI से नियमों में बदलाव की मांग की है.

1 hour ago

IMF ने बढ़ाया भारत की GDP ग्रोथ का अनुमान, FY27 और FY28 में 7% वृद्धि की उम्मीद

घरेलू मांग और सेवा क्षेत्र की मजबूती से भारत की अर्थव्यवस्था को सहारा मिलने का अनुमान है. IMF ने वित्त वर्ष 2027 के लिए ग्रोथ का अनुमान 6.4% से बढ़ाकर 7% किया, जबकि वैश्विक स्तर पर पश्चिम एशिया संघर्ष और महंगाई का जोखिम बरकरार है.

1 hour ago

भारत का असली बॉस, JIO ने IPO का आकार घटाकर ₹30,000 करोड़ किया

JIO के इश्यू का आकार करीब ₹37,000 करोड़ से घटकर ₹30,000 करोड़ रह गया है, वैल्यूएशन ₹10.3 लाख करोड़ और ग्रे-मार्केट प्रीमियम ₹50 पर आ गया है. मस्क के चार दिनों तक चले हमले में रिलायंस ग्रुप के प्रमुख को ‘प्रधानमंत्री अंबानी’ कहे जाने के बाद, भारत का अब तक का सबसे बड़ा आईपीओ बनने की तैयारी में लगा यह इश्यू हुंडई से आगे निकलने के लिए संघर्ष कर रहा है.

11 hours ago

महंगाई 7% तक पहुंचने का खतरा, RBI रेपो रेट में फिर कर सकता है 150 बेसिस पॉइंट तक की बढ़ोतरी

रिपोर्ट के अनुसार, महंगाई को ध्यान में रखते हुए वास्तविक ब्याज दर कम से कम 1 फीसदी बनाए रखने के लिए रेपो रेट को बढ़ाकर 6.5-7 फीसदी तक करना पड़ सकता है.

17 hours ago