होम / बिजनेस / मोदी के US दौरे से सेमीकंडक्‍टर इंडस्‍ट्री के लिए आ सकती है ये बड़ी खबर...

मोदी के US दौरे से सेमीकंडक्‍टर इंडस्‍ट्री के लिए आ सकती है ये बड़ी खबर...

21 जून से शुरू होने वाली पीएम मोदी की अमेरिका यात्रा में इस समझौते को लेकर अंतिम मुहर लग सकती है. अगर ऐसा होता है तो माइक्रोन टेक्‍नोलॉजी के भारत में पदार्पण से भारत को मिल सकता है. 

ललित नारायण कांडपाल 3 years ago

देश में सेमीकंडक्‍टर की इंडस्‍ट्री को आगे बढ़ाने के मकसद में जुटी मोदी सरकार हर वो कोशिश कर रही है जिससे इस इंडस्‍ट्री को भारत में स्‍थापित किया जा सके. अब खबर आ रही है कि इसी कड़ी में माइक्रोन टेक्नोलॉजी भारत में कम से कम $ 1 बिलियन मूल्य की सेमीकंडक्टर पैकेजिंग फैक्ट्री स्थापित करने की तैयारी कर रही है जिसके लिए बातचीत चल रही है. सूत्रों का कहना है कि अगले हफ्ते पीएम मोदी के अमेरिका दौरे में इस समझौते को हरी झंडी मिल सकती है. कंपनी अपने इस प्रोजेक्‍ट पर 2 अरब डॉलर तक निवेश करने पर सहमत हो सकती है. ये भारत के आत्‍मनिर्भर भारत के लिए बेहतर स्थिति और माहौल बना सकता है.

सरकार के मेक इन इंडिया कार्यक्रम को मिलेगी ताकत

मीडिया रिपोर्ट का कहना है कि अगर ये डील सफल हो जाती है और पीएम मोदी के इस अमेरिका दौर में इसे हरी झंडी में मिल जाती है तो ये भारत के आत्‍मनिर्भर कार्यक्रम के लिए बहुत बेहतर हो सकता है. हालांकि मीडिया रिपोर्ट का ये भी कहना है कि अभी ये डील बातचीत के दौर में है. ऐसे में आगे चलकर आंकड़े भी बदल सकते हैं और ऐसा भी जरूरी नहीं है कि डील को अंतिम चरण तक पहुंचाया जाए. यह सौदा मोदी की महत्वाकांक्षी मेक इन इंडिया योजनाओं के लिए एक जीत का प्रतीक होगा. 

चीन के बाहर कंपनी ले जाना चाहता है अमेरिका 

जबकि वाशिंगटन को चीन के बाहर प्रमुख आपूर्ति श्रृंखलाओं को मजबूत करने का अवसर भी देगा. मोदी की अमेरिका यात्रा से पहले भारत पहुंचे वहां के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार जेक सुलिवन ने कहा कि इस दौरे का मकसद दोनों देशों के बीच तकनीकी व्यापार की बाधाओं को दूर करना है. ये डेवलपमेंट तब सामने आया है जब माइक्रोन ने अपने चीनी प्‍लांट में 600 मिलियन डॉलर और निवेश करने जा रहा है. मीडिया रिपोर्ट के अनुसार भारत के प्रौद्योगिकी मंत्रालय और विदेश मंत्रालय ने इस पर किसी भी तरह की टिप्पणी के अनुरोधों का जवाब नहीं दिया, जबकि कंपनी के एक प्रतिनिधि ने टिप्पणी करने से इनकार कर दिया. चीन के ताइवान के साथ बढ़ते तनाव के बीच अमेरिका अपने चिप इंडस्‍ट्री को अलग-अलग देशों में विकसित करना चाहता है. अमेरिका की सबसे बड़ी मेमोरी चिप निर्माता कंपनी माइक्रोन ने $3.6 बिलियन की अगली पीढ़ी के संयंत्र के लिए वित्तीय सहायता भी हासिल की है, जिसका लक्ष्य जापान में अपना संयंत्र स्थापित करना है।

21 जून से शुरू हो रही है मोदी की यात्रा 
मोदी 21 जून को अपनी पहली औपचारिक राजकीय यात्रा शुरू करने जा रहे हैं, जिसके अगले दिन राष्ट्रपति जो बॉइडेन उन्‍हें राजकीय भोज भी देने जा रहे हैं. पीएम मोदी अमेरिका में अमेरिकी कांग्रेस को भी संबोधित करेंगे. मीडिया रिपोर्ट के अनुसार पीएम मोदी ने भारत में चिप इंडस्‍ट्री को आगे बढ़ाने के लिए और निर्माताओं को देश में इंडस्‍ट्री लगाने के लिए प्रेरित करने के मकसद से सरकार 10 बिलियन डॉलर की मदद देने की बात भी कह चुकी है. एक अन्‍य मीडिया रिपोर्ट के अनुसार माइक्रोन भारत में 1 अरब डॉलर की असेंबली और पैकेजिंग सुविधा के लिए भारत सरकार की मंजूरी लेने के लिए तैयार है. अगर ऐसा होता है तो निश्चित तौर पर सेमीकंडक्‍टर इंडस्‍ट्री को देश में लाने का पीएम मोदी का सपना साकार हो सकता है. 
 
टैग्स
सम्बंधित खबरें

होर्मुज समझौते से संभले कच्चे तेल के दाम, ब्रेंट क्रूड फिर 80 डॉलर के करीब

ईरान और ओमान ने होर्मुज जलडमरूमध्य से गुजरने वाले जहाजों के लिए एक अस्थायी शिपिंग रूट पर सहमति बनाई है. यह व्यवस्था अगले दो से चार महीने तक लागू रह सकती है.

8 minutes ago

Voda-Idea की FY27 पर बड़ी रणनीति, नेटवर्क विस्तार से कमाई बढ़ाने तक इन 3 मोर्चों पर रहेगा फोकस

कंपनी को उम्मीद है कि नेटवर्क में निवेश, बेहतर ग्राहक अनुभव और मजबूत वित्तीय स्थिति के दम पर वह आने वाले वर्षों में अपनी प्रतिस्पर्धी स्थिति और बाजार हिस्सेदारी को मजबूत कर सकेगी.

32 minutes ago

शेयर बाजार में फिर बढ़ेगा विदेशी निवेश? HSBC ने जताई 25 अरब डॉलर के निवेश की उम्मीद

ग्लोबल बैंक HSBC ने भारत की रेटिंग को 'न्यूट्रल' किया है और घरेलू मांग पर आधारित उच्च गुणवत्ता वाली कंपनियों को प्राथमिकता दी है.

45 minutes ago

RBI के फैसले के बाद आज कैसी रहेगी बाजार की चाल? इन शेयरों और ट्रिगर्स पर रखें नजर

बुधवार को BSE सेंसेक्स 152.05 अंक यानी 0.19% की बढ़त के साथ 78,581 पर बंद हुआ था, जबकि NSE एनएसई निफ्टी 9.75 अंक की मामूली तेजी के साथ 24,624.65 के स्तर पर बंद हुआ.

55 minutes ago

तमिलनाडु बजट 2026: रूफटॉप सोलर लगाने पर ₹1 लाख तक की सब्सिडी, बिजली ढांचे को मजबूत करने पर बड़ा फोकस

सरकार का कहना है कि इन निवेशों से राज्य में बिजली आपूर्ति अधिक विश्वसनीय होगी, नवीकरणीय ऊर्जा का बेहतर एकीकरण होगा और भविष्य की बढ़ती बिजली मांग को पूरा करने में मदद मिलेगी.

15 hours ago

बड़ी खबरें

होर्मुज समझौते से संभले कच्चे तेल के दाम, ब्रेंट क्रूड फिर 80 डॉलर के करीब

ईरान और ओमान ने होर्मुज जलडमरूमध्य से गुजरने वाले जहाजों के लिए एक अस्थायी शिपिंग रूट पर सहमति बनाई है. यह व्यवस्था अगले दो से चार महीने तक लागू रह सकती है.

8 minutes ago

RBI के फैसले के बाद आज कैसी रहेगी बाजार की चाल? इन शेयरों और ट्रिगर्स पर रखें नजर

बुधवार को BSE सेंसेक्स 152.05 अंक यानी 0.19% की बढ़त के साथ 78,581 पर बंद हुआ था, जबकि NSE एनएसई निफ्टी 9.75 अंक की मामूली तेजी के साथ 24,624.65 के स्तर पर बंद हुआ.

55 minutes ago

Voda-Idea की FY27 पर बड़ी रणनीति, नेटवर्क विस्तार से कमाई बढ़ाने तक इन 3 मोर्चों पर रहेगा फोकस

कंपनी को उम्मीद है कि नेटवर्क में निवेश, बेहतर ग्राहक अनुभव और मजबूत वित्तीय स्थिति के दम पर वह आने वाले वर्षों में अपनी प्रतिस्पर्धी स्थिति और बाजार हिस्सेदारी को मजबूत कर सकेगी.

32 minutes ago

शेयर बाजार में फिर बढ़ेगा विदेशी निवेश? HSBC ने जताई 25 अरब डॉलर के निवेश की उम्मीद

ग्लोबल बैंक HSBC ने भारत की रेटिंग को 'न्यूट्रल' किया है और घरेलू मांग पर आधारित उच्च गुणवत्ता वाली कंपनियों को प्राथमिकता दी है.

45 minutes ago

चार साल में सबसे धीमी रफ्तार से बढ़ा सर्विस सेक्टर, जुलाई में HSBC सर्विसेज PMI गिरकर 53.3 पर आया

सर्वे के अनुसार, ग्राहकों की मांग कमजोर पड़ने, नए पूछताछ (Enquiries) घटने और बाजार में बढ़ती प्रतिस्पर्धा के कारण सर्विस सेक्टर की कारोबारी गतिविधियों की रफ्तार में तेज गिरावट आई.

16 hours ago