✕

होम / बिजनेस / Voda-Idea में अपनी हिस्सेदारी बेचना चाहती है सरकार, लेकिन सही समय का है इंतजार 

Voda-Idea में अपनी हिस्सेदारी बेचना चाहती है सरकार, लेकिन सही समय का है इंतजार 

टेलीकॉम सेक्टर की तीसरी सबसे बड़ी कंपनी वोडाफोन-आइडिया में केंद्र सरकार की भी हिस्सेदारी है, जिसे वो बेचना चाहती है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

मोदी सरकार वोडाफोन आइडिया में अपनी हिस्सेदारी बेचना चाहती है, लेकिन फिलहाल इस 'चाहत' को अमल में लाने के मूड में नहीं है. वजह है, कंपनी की कमजोर आर्थिक सेहत. यदि सरकार अभी Voda-Idea में अपनी हिस्सेदारी बेचती है, तो उसकी झोली उम्मीद अनुरूप नहीं भर पाएगी. इसलिए उसने हालात सुधरने तक इंतजार का निर्णय लिया है. 

बैंक गारंटी होगी माफ?
खबर तो यह भी है कि सरकार Vodafone पर रेगुलेटर के 24,747 करोड़ रुपए के बकाया पर बैंक गारंटी माफ करने की अपील पर भी विचार कर रही है. इसी साल जनवरी में टेलीकॉम सेक्रेटरी नीरज मित्तल ने कहा था कि सरकार नकदी संकट से जूझ रही वोडाफोन आइडिया में अपनी हिस्सेदारी कम करने का फैसला सही समय पर लेगी, सरकार किसी जल्दबाजी में नहीं है. मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, सरकार ने  Vodafone Idea (Vi) से कहा है कि वो दूरसंचार विभाग को फंड जुटाने से जुड़ी योजनाओं की विस्तृत जानकारी प्रदान करे. अब तक उसने इस संबंध में कोई खास जानकारी नहीं दी है.

समय नहीं है अनुकूल
एक्सपर्ट्स का मानना है कि वोडाफोन आइडिया (Vi) के लिए मौजूदा समय अनुकूल नहीं है. कंपनी वित्तीय संकट में घिरी हुई है. स्टॉक मार्केट में भी उसका प्रदर्शन खास अच्छा नहीं है. ऐसे में यदि सरकार हिस्सेदारी कम करती है, तो उसे उम्मीद अनुरूप रिटर्न नहीं मिल पाएगा. इसलिए वह सही मौके के इंतजार में है. केंद्र सरकार 31% हिस्सेदारी के साथ देश की तीसरी सबसे बड़ी टेलीकॉम कंपनी वोडाफोन-आइडिया की सबसे बड़ी शेयरधारक है. कंपनी का शेयर इस समय 16.09 रुपए के भाव पर मिल रहा है.

इस तरह सरकार को मिला स्टेक
वोडाफोन-आइडिया में सरकार की हिस्सेदारी का रास्ता पिछले साल साफ हुआ था. दरअसल, पिछले साल की शुरुआत में सरकार ने वोडा-आइडिया के करीब 16,133 करोड़ रुपए से अधिक के बकाया कर्ज को इक्विटी शेयर में बदलने को मंजूरी दी थी. इसके बाद कंपनी की तरफ से सरकार को बकाया राशि की कीमत के बराबर शेयर जारी किए गए. इस तरह वोडाफोन-आइडिया में सरकार की भी हिस्सेदारी हो गई. कंपनी ने शेयर बाजार को बताया था कि वो सरकार को बकाया कर्ज के बदले इक्विटी शेयर जारी करेगी, जिनकी फेस वैल्यू 10 रुपए होगी. कंपनी ने आगे कहा था कि दूरसंचार मंत्रालय ने एक आदेश पारित किया है, जिसमें कंपनी को निर्देश दिया कि वह स्पेक्ट्रम नीलामी की किश्तों को टालने से संबंधित ब्याज और एडजस्टेड ग्रॉस रिवेन्यु (AGR) बकाये को इक्विटी शेयरों में बदले, जिसे भारत सरकार को जारी किया जाएगा.

टैग्स
सम्बंधित खबरें

एयर इंडिया की घरेलू उड़ानों में छात्रों को 10% छूट, जानें कैसे मिलेगा लाभ

इसके अलावा सालभर चलने वाले छात्र कार्यक्रम के तहत 10 किलोग्राम अतिरिक्त सामान ले जाने की सुविधा और एक बार मुफ्त में यात्रा की तारीख बदलने का लाभ भी मिलेगा.

5 hours ago

रिकॉर्ड निचले स्तर के करीब रुपया, RBI ने संभाला मोर्चा; डॉलर और कच्चे तेल का दबाव बरकरार

विदेशी पूंजी की निकासी, कच्चे तेल की ऊंची कीमतों और डॉलर की मजबूत मांग से रुपये पर दबाव बना हुआ है. 9 अक्टूबर को रुपया शुरुआती कारोबार में 96.80 प्रति डॉलर के करीब पहुंचने के बाद संभला और 96.61 प्रति डॉलर पर बंद हुआ.

6 hours ago

दिल्ली मेट्रो के 57 स्टेशनों पर एंट्री-एग्जिट बंद, 10 अक्टूबर के विरोध प्रदर्शन से पहले DMRC का फैसला

दिल्ली पुलिस की सुरक्षा संबंधी चिंताओं के बाद DMRC ने 9 अक्टूबर रात 9 बजे से 57 मेट्रो स्टेशनों पर प्रवेश और निकास द्वार बंद कर दिए हैं. अगले आदेश तक जारी रहेंगी पाबंदियां, हालांकि नई दिल्ली मेट्रो स्टेशन को छोड़कर अन्य प्रभावित स्टेशनों पर इंटरचेंज की सुविधा उपलब्ध रहेगी.

6 hours ago

डेट सिक्योरिटीज में जोखिम पहचानना होगा आसान, सेबी ने पेश किया नया क्रेडिट रिस्क-ओ-मीटर

सेबी के नए फ्रेमवर्क में डेट सिक्योरिटीज के क्रेडिट जोखिम को छह श्रेणियों में बांटा जाएगा. इसमें हरे रंग से सबसे कम जोखिम और लाल रंग से सबसे ज्यादा जोखिम का संकेत मिलेगा.

7 hours ago

सोना, चांदी और प्लैटिनम के आयात पर बैंकों को मिलने वाली टैक्स छूट खत्म, अब लगेगा 3% IGST

अब सोना, चांदी और प्लैटिनम के आयात पर बैंकों को 3% इंटीग्रेटेड गुड्स एंड सर्विसेज टैक्स (IGST) देना होगा, जिससे उन्हें बुलियन एक्सचेंज के जरिए आयात करने वाले अन्य कारोबारियों के समान कर व्यवस्था के दायरे में लाया जा सकेगा.

9 hours ago

बड़ी खबरें

डेट सिक्योरिटीज में जोखिम पहचानना होगा आसान, सेबी ने पेश किया नया क्रेडिट रिस्क-ओ-मीटर

सेबी के नए फ्रेमवर्क में डेट सिक्योरिटीज के क्रेडिट जोखिम को छह श्रेणियों में बांटा जाएगा. इसमें हरे रंग से सबसे कम जोखिम और लाल रंग से सबसे ज्यादा जोखिम का संकेत मिलेगा.

7 hours ago

रिकॉर्ड निचले स्तर के करीब रुपया, RBI ने संभाला मोर्चा; डॉलर और कच्चे तेल का दबाव बरकरार

विदेशी पूंजी की निकासी, कच्चे तेल की ऊंची कीमतों और डॉलर की मजबूत मांग से रुपये पर दबाव बना हुआ है. 9 अक्टूबर को रुपया शुरुआती कारोबार में 96.80 प्रति डॉलर के करीब पहुंचने के बाद संभला और 96.61 प्रति डॉलर पर बंद हुआ.

6 hours ago

दिल्ली मेट्रो के 57 स्टेशनों पर एंट्री-एग्जिट बंद, 10 अक्टूबर के विरोध प्रदर्शन से पहले DMRC का फैसला

दिल्ली पुलिस की सुरक्षा संबंधी चिंताओं के बाद DMRC ने 9 अक्टूबर रात 9 बजे से 57 मेट्रो स्टेशनों पर प्रवेश और निकास द्वार बंद कर दिए हैं. अगले आदेश तक जारी रहेंगी पाबंदियां, हालांकि नई दिल्ली मेट्रो स्टेशन को छोड़कर अन्य प्रभावित स्टेशनों पर इंटरचेंज की सुविधा उपलब्ध रहेगी.

6 hours ago

एयर इंडिया की घरेलू उड़ानों में छात्रों को 10% छूट, जानें कैसे मिलेगा लाभ

इसके अलावा सालभर चलने वाले छात्र कार्यक्रम के तहत 10 किलोग्राम अतिरिक्त सामान ले जाने की सुविधा और एक बार मुफ्त में यात्रा की तारीख बदलने का लाभ भी मिलेगा.

5 hours ago

प्याज, तेल और चावल की महंगाई से बिगड़ा रसोई का बजट, वेज थाली 10% महंगी: रिपोर्ट

क्रिसिल की रिपोर्ट के मुताबिक, सितंबर में शाकाहारी थाली की लागत सालाना आधार पर 10% बढ़कर ₹30.8 हो गई, जबकि मांसाहारी थाली 6% महंगी होकर ₹59.5 पर पहुंच गई.

9 hours ago