✕

होम / बिजनेस / अब सस्ता सोना नहीं बेचेगी सरकार, सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड से केंद्र ने क्यों की तौबा?

अब सस्ता सोना नहीं बेचेगी सरकार, सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड से केंद्र ने क्यों की तौबा?

खबरों की मानें तो मोदी सरकार ने सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड (SGB) बंद करने की तैयारी कर ली है. अगले महीने इसकी घोषणा हो सकती है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

मोदी सरकार सस्ता सोना नहीं बेचेगी. मीडिया रिपोर्ट्स से अनुसार, सरकार ने सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड (SGB) योजना को बंद करने का मन बना लिया है. दरअसल SBG सरकार के लिए एक महंगा और जटिल साधन बन गया है. खासकर कस्टम ड्यूटी में कटौती के बाद सोने की कीमतों में कमी ने SBG, फिजिकल गोल्ड और गोल्ड एक्सचेंज-ट्रेडेड फंड (ETF) सहित सोने के सभी निवेशों पर रिटर्न को प्रभावित किया है. इससे चक्रवृद्धि वार्षिक वृद्धि दर (CAGR) अब करीब 10 से 11 प्रतिशत होने की उम्मीद है.

अब तक इतना निवेश
रिपोर्ट्स में सूत्रों के हवाले से बताया गया है कि सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड योजना बंद करने का मन बना चुकी है. सरकार ने सोने की भौतिक मांग को कम करने के उद्देश्य से बॉन्‍ड स्‍कीम की नवंबर, 2015 में शुरुआत की थी. भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) द्वारा अब तक इसकी 67 किश्तें जारी हुईं हैं और कुल 72,274 करोड़ रुपए का निवेश हुआ है. इनमें से कुछ पूरी तरह मेच्योर हो चुकी हैं. 

अगले महीने अंतिम निर्णय
बताया जा रहा है कि बजट में सोने पर कस्टम ड्यूटी में कटौती की घोषणा के बाद केंद्र सरकार सितंबर में SGB योजना के भविष्य के बारे में अंतिम निर्णय ले सकती है. हालांकि, यह लगभग तय है कि सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड की अगली किश्त न जारी की जाए. सरकार का मानना है कि एसजीबी के जरिए राजकोषीय घाटे को वित्तपोषित करने की लागत काफी ज्यादा है. पहले, इस योजना की एक साल में 10 किस्तें जारी होती थीं, फिर चार और उसके बाद यह संख्या घटकर 2 रह गई. अब सरकार इससे भी तौबा करने वाली है.

ऐसी है SGB योजना
गोल्ड बॉन्ड में निवेश करने के लिए कम से कम 1 ग्राम सोना खरीदना अनिवार्य है. कोई भी व्यक्ति एक बार में अधिकतम 400 ग्राम तक ही खरीद सकता है. रिजर्व बैंक द्वारा भारत सरकार की तरफ से जारी किए जाने वाले इस बॉन्ड के लिए एक वित्त वर्ष के लिए अधिकतम चार किलोग्राम सीमा की सीमा निर्धारित की गई है. कुछ संस्थाओं के लिए यह सीमा 20 किलोग्राम तक है. RBI इनकी बिक्री के लिए चुनिंदा बैंकों, पोस्ट आफिस, स्टॉक होल्डिंग कॉर्पोरेशन, स्टॉक एक्सचेंज BSE और NSE को अधिकृत किया हुआ है. स्टॉक एक्सचेंज के जरिए बॉन्ड खरीदने के लिए आपके पास डीमैट खाता होना चाहिए. सरकारी गोल्ड बॉन्ड पर सालाना दर से ब्याज मिलता है. वहीं, एसजीबी का लॉक इन पीरियड 8 साल का है, लेकिन 5वें साल में इससे एग्जिट भी किया जा सकता है. इस योजना की सबसे खास बात यह है कि आप बिना शुद्धता की चिंता किए घर बैठे -बैठे भी सोना खरीद सकते हैं. 

टैग्स
सम्बंधित खबरें

एयर इंडिया की घरेलू उड़ानों में छात्रों को 10% छूट, जानें कैसे मिलेगा लाभ

इसके अलावा सालभर चलने वाले छात्र कार्यक्रम के तहत 10 किलोग्राम अतिरिक्त सामान ले जाने की सुविधा और एक बार मुफ्त में यात्रा की तारीख बदलने का लाभ भी मिलेगा.

11 hours ago

रिकॉर्ड निचले स्तर के करीब रुपया, RBI ने संभाला मोर्चा; डॉलर और कच्चे तेल का दबाव बरकरार

विदेशी पूंजी की निकासी, कच्चे तेल की ऊंची कीमतों और डॉलर की मजबूत मांग से रुपये पर दबाव बना हुआ है. 9 अक्टूबर को रुपया शुरुआती कारोबार में 96.80 प्रति डॉलर के करीब पहुंचने के बाद संभला और 96.61 प्रति डॉलर पर बंद हुआ.

11 hours ago

दिल्ली मेट्रो के 57 स्टेशनों पर एंट्री-एग्जिट बंद, 10 अक्टूबर के विरोध प्रदर्शन से पहले DMRC का फैसला

दिल्ली पुलिस की सुरक्षा संबंधी चिंताओं के बाद DMRC ने 9 अक्टूबर रात 9 बजे से 57 मेट्रो स्टेशनों पर प्रवेश और निकास द्वार बंद कर दिए हैं. अगले आदेश तक जारी रहेंगी पाबंदियां, हालांकि नई दिल्ली मेट्रो स्टेशन को छोड़कर अन्य प्रभावित स्टेशनों पर इंटरचेंज की सुविधा उपलब्ध रहेगी.

11 hours ago

डेट सिक्योरिटीज में जोखिम पहचानना होगा आसान, सेबी ने पेश किया नया क्रेडिट रिस्क-ओ-मीटर

सेबी के नए फ्रेमवर्क में डेट सिक्योरिटीज के क्रेडिट जोखिम को छह श्रेणियों में बांटा जाएगा. इसमें हरे रंग से सबसे कम जोखिम और लाल रंग से सबसे ज्यादा जोखिम का संकेत मिलेगा.

12 hours ago

सोना, चांदी और प्लैटिनम के आयात पर बैंकों को मिलने वाली टैक्स छूट खत्म, अब लगेगा 3% IGST

अब सोना, चांदी और प्लैटिनम के आयात पर बैंकों को 3% इंटीग्रेटेड गुड्स एंड सर्विसेज टैक्स (IGST) देना होगा, जिससे उन्हें बुलियन एक्सचेंज के जरिए आयात करने वाले अन्य कारोबारियों के समान कर व्यवस्था के दायरे में लाया जा सकेगा.

14 hours ago

बड़ी खबरें

डेट सिक्योरिटीज में जोखिम पहचानना होगा आसान, सेबी ने पेश किया नया क्रेडिट रिस्क-ओ-मीटर

सेबी के नए फ्रेमवर्क में डेट सिक्योरिटीज के क्रेडिट जोखिम को छह श्रेणियों में बांटा जाएगा. इसमें हरे रंग से सबसे कम जोखिम और लाल रंग से सबसे ज्यादा जोखिम का संकेत मिलेगा.

12 hours ago

रिकॉर्ड निचले स्तर के करीब रुपया, RBI ने संभाला मोर्चा; डॉलर और कच्चे तेल का दबाव बरकरार

विदेशी पूंजी की निकासी, कच्चे तेल की ऊंची कीमतों और डॉलर की मजबूत मांग से रुपये पर दबाव बना हुआ है. 9 अक्टूबर को रुपया शुरुआती कारोबार में 96.80 प्रति डॉलर के करीब पहुंचने के बाद संभला और 96.61 प्रति डॉलर पर बंद हुआ.

11 hours ago

दिल्ली मेट्रो के 57 स्टेशनों पर एंट्री-एग्जिट बंद, 10 अक्टूबर के विरोध प्रदर्शन से पहले DMRC का फैसला

दिल्ली पुलिस की सुरक्षा संबंधी चिंताओं के बाद DMRC ने 9 अक्टूबर रात 9 बजे से 57 मेट्रो स्टेशनों पर प्रवेश और निकास द्वार बंद कर दिए हैं. अगले आदेश तक जारी रहेंगी पाबंदियां, हालांकि नई दिल्ली मेट्रो स्टेशन को छोड़कर अन्य प्रभावित स्टेशनों पर इंटरचेंज की सुविधा उपलब्ध रहेगी.

11 hours ago

एयर इंडिया की घरेलू उड़ानों में छात्रों को 10% छूट, जानें कैसे मिलेगा लाभ

इसके अलावा सालभर चलने वाले छात्र कार्यक्रम के तहत 10 किलोग्राम अतिरिक्त सामान ले जाने की सुविधा और एक बार मुफ्त में यात्रा की तारीख बदलने का लाभ भी मिलेगा.

11 hours ago

प्याज, तेल और चावल की महंगाई से बिगड़ा रसोई का बजट, वेज थाली 10% महंगी: रिपोर्ट

क्रिसिल की रिपोर्ट के मुताबिक, सितंबर में शाकाहारी थाली की लागत सालाना आधार पर 10% बढ़कर ₹30.8 हो गई, जबकि मांसाहारी थाली 6% महंगी होकर ₹59.5 पर पहुंच गई.

14 hours ago