✕

होम / बिजनेस / प्राइवेटाइजेशन पर एक राह नहीं पकड़ पा रही Modi सरकार, अब सामने आई ये खबर 

प्राइवेटाइजेशन पर एक राह नहीं पकड़ पा रही Modi सरकार, अब सामने आई ये खबर 

लोकसभा चुनाव के नतीजों ने मोदी सरकार के लिए बहुत कुछ बदल दिया है. वो निजीकरण को लेकर कोई एक राह नहीं पकड़ पा रही है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

सरकारी कंपनियों को बेचने, तकनीकी भाषा में कहें तो विनिवेश को लेकर मोदी सरकार कोई एक राह नहीं पकड़ पा रही है. कभी सरकार विनिवेश पर अपने कदम  रोक लेती है, तो कभी उसके आगे बढ़ने की खबर आती है. अब एक रिपोर्ट बताती है कि मोदी सरकार कम से कम 8 कंपनियों को बेचने की तैयारी कर रही है. ये सभी कंपनियां एग्रीकल्चर से जुड़ी हुई हैं. लोकसभा चुनाव से पहले तक सरकार की विनिवेश की लिस्ट में अलग-अलग सेक्टर की कई कंपनियां थीं, जिसमें BPCL और IDBI बैंक टॉप पर थे. BPCL को बेचने का मन सरकार बदल चुकी है और IDBI बैंक को लेकर भी ऐसे संकेत मिल रहे हैं.  

बंद यूनिट फिर से होंगी शुरू 
रिपोर्ट की मानें, तो अगले वित्त वर्ष में मोदी सरकार आठ सरकारी फर्टिलाइजर कंपनियों को बेचने की प्रक्रिया शुरू कर सकती है. साथ ही बंद पड़ी कुछ यूनिट को फिर से शुरू करने की भी योजना है. 2022 में नीति आयोग ने 8 फर्टिलाइजर कंपनियों में रणनीतिक हिस्सेदारी बेचने के लिए चिह्नित किया था. लेकिन तमाम प्रयासों के बावजूद भी सरकार को मन मुताबिक डील नहीं मिल पाई. इसके बाद कुछ वक्त के लिए सरकार खामोश बैठ गई. अब उसने फिर से इस दिशा में आगे बढ़ने का फैसला लिया है.   

लिस्ट में शमिल हैं ये कंपनियां
मोदी सरकार जिन कंपनियों को फिलहाल बेचना चाहती है, उनमें राष्ट्रीय केमिकल फर्टिलाइजर (RCF), नेशनल फर्टिलाइजर लिमिटेड (NFL), फर्टिलाइजर एंड केमिकल त्रावणकोर लिमिटेड (FACT), ब्रह्मपुत्र वैली फर्टिलाइजर कॉर्प लिमिटेड, एफसीआई अरावली जिप्सम एंड मिनरल्स लिमिटेड, फर्टिलाइजर कॉरपोरेशन लिमिटेड,  हिंदुस्तान फर्टिलाइजर्स कॉरपोरेशन लिमिटेड और मद्रास फर्टिलाइजर्स लिमिटेड शामिल हैं. रिपोर्ट में सूत्रों के हवाले से बताया गया है कि इस योजना पर चर्चा चल रही है और जल्द ही अंतिम निर्णय लिया जाएगा.

विरोध में रहे हैं सहयोगी दल  
मोदी सरकार के परेशानी ये है कि वो इस बार सहयोगियों के कंधों पर सवार. सहयोगी भी ऐसे जो पूर्व में विनिवेश का विरोध कर चुके हैं. करीब तीन साल पहले यानी 2021 में तेलुगू देशम पार्टी (TDP) प्रमुख एन. चंद्रबाबू नायडू (Chandrababu Naidu) ने केंद्र के राष्ट्रीय इस्पात निगम लिमिटेड (National Steel Corporation Limited) के निजीकरण के फैसले का विरोध किया था. उन्होंने बाकायदा PM मोदी को पत्र लिखकर अपनी नाराज़गी जताई थी और निजीकरण रोकने की अपील की थी. इसी तरह, जनता दल (यूनाइटेड) के मुख्य नीतीश कुमार रेलवे के निजीकरण के विरोधी रहे हैं. उन्होंने कई मौकों पर खुलकर अपना विरोध भी जाहिर किया है. 2019 ने नीतीश कुमार ने कहा था कि रेलवे का निजीकरण नहीं किया जाना चाहिए. ऐसे में सरकार खुलकर इस दिशा में आगे नहीं बढ़ पा रही है.

इस बात का रखा जा रहा ख्याल
मोदी सरकार विनिवेश को लेकर ऐसी कंपनियों का चुनाव कर रही है, जिनके बिकने पर बड़े पैमाने पर विरोध न हो.  साथ ही इस बात का भी ख्याल रखा जा रहा है कि विनिवेश यानी प्राइवेटाइजेशन के फैसले का सहयोगी दलों के राज्यों पर सीधा प्रभाव न हो. माना यह भी जा रहा है कि अगर फर्टिलाइजर कंपनियों में हिस्सेदारी बेचने पर सहयोगी दल आपत्ति जताते हैं, तो सरकार अपना इरादा बदल भी सकती है. हाल ही में खबर आई थी कि मोदी सरकार ने हेलीकॉप्टर सेवा मुहैया कराने वाली कंपनी पवन हंस (Pawan Hans) को बेचने की योजना को ठंडे बस्ते में डाल दिया है. सरकार अब इस कंपनी को निजी हाथों में सौंपने के बजाए उसकी माली हालात सुधारने पर फोकस करेगी. पवन हंस सरकार और पब्लिक सेक्टर की कंपनी ONGC का एक ज्वाइंट वेंचर है. कंपनी में सरकार के पास 51% हिस्सेदारी है जबकि शेष हिस्सा ONGC के पास है. 

टैग्स
सम्बंधित खबरें

एयर इंडिया की घरेलू उड़ानों में छात्रों को 10% छूट, जानें कैसे मिलेगा लाभ

इसके अलावा सालभर चलने वाले छात्र कार्यक्रम के तहत 10 किलोग्राम अतिरिक्त सामान ले जाने की सुविधा और एक बार मुफ्त में यात्रा की तारीख बदलने का लाभ भी मिलेगा.

7 hours ago

रिकॉर्ड निचले स्तर के करीब रुपया, RBI ने संभाला मोर्चा; डॉलर और कच्चे तेल का दबाव बरकरार

विदेशी पूंजी की निकासी, कच्चे तेल की ऊंची कीमतों और डॉलर की मजबूत मांग से रुपये पर दबाव बना हुआ है. 9 अक्टूबर को रुपया शुरुआती कारोबार में 96.80 प्रति डॉलर के करीब पहुंचने के बाद संभला और 96.61 प्रति डॉलर पर बंद हुआ.

8 hours ago

दिल्ली मेट्रो के 57 स्टेशनों पर एंट्री-एग्जिट बंद, 10 अक्टूबर के विरोध प्रदर्शन से पहले DMRC का फैसला

दिल्ली पुलिस की सुरक्षा संबंधी चिंताओं के बाद DMRC ने 9 अक्टूबर रात 9 बजे से 57 मेट्रो स्टेशनों पर प्रवेश और निकास द्वार बंद कर दिए हैं. अगले आदेश तक जारी रहेंगी पाबंदियां, हालांकि नई दिल्ली मेट्रो स्टेशन को छोड़कर अन्य प्रभावित स्टेशनों पर इंटरचेंज की सुविधा उपलब्ध रहेगी.

8 hours ago

डेट सिक्योरिटीज में जोखिम पहचानना होगा आसान, सेबी ने पेश किया नया क्रेडिट रिस्क-ओ-मीटर

सेबी के नए फ्रेमवर्क में डेट सिक्योरिटीज के क्रेडिट जोखिम को छह श्रेणियों में बांटा जाएगा. इसमें हरे रंग से सबसे कम जोखिम और लाल रंग से सबसे ज्यादा जोखिम का संकेत मिलेगा.

9 hours ago

सोना, चांदी और प्लैटिनम के आयात पर बैंकों को मिलने वाली टैक्स छूट खत्म, अब लगेगा 3% IGST

अब सोना, चांदी और प्लैटिनम के आयात पर बैंकों को 3% इंटीग्रेटेड गुड्स एंड सर्विसेज टैक्स (IGST) देना होगा, जिससे उन्हें बुलियन एक्सचेंज के जरिए आयात करने वाले अन्य कारोबारियों के समान कर व्यवस्था के दायरे में लाया जा सकेगा.

11 hours ago

बड़ी खबरें

डेट सिक्योरिटीज में जोखिम पहचानना होगा आसान, सेबी ने पेश किया नया क्रेडिट रिस्क-ओ-मीटर

सेबी के नए फ्रेमवर्क में डेट सिक्योरिटीज के क्रेडिट जोखिम को छह श्रेणियों में बांटा जाएगा. इसमें हरे रंग से सबसे कम जोखिम और लाल रंग से सबसे ज्यादा जोखिम का संकेत मिलेगा.

9 hours ago

रिकॉर्ड निचले स्तर के करीब रुपया, RBI ने संभाला मोर्चा; डॉलर और कच्चे तेल का दबाव बरकरार

विदेशी पूंजी की निकासी, कच्चे तेल की ऊंची कीमतों और डॉलर की मजबूत मांग से रुपये पर दबाव बना हुआ है. 9 अक्टूबर को रुपया शुरुआती कारोबार में 96.80 प्रति डॉलर के करीब पहुंचने के बाद संभला और 96.61 प्रति डॉलर पर बंद हुआ.

8 hours ago

दिल्ली मेट्रो के 57 स्टेशनों पर एंट्री-एग्जिट बंद, 10 अक्टूबर के विरोध प्रदर्शन से पहले DMRC का फैसला

दिल्ली पुलिस की सुरक्षा संबंधी चिंताओं के बाद DMRC ने 9 अक्टूबर रात 9 बजे से 57 मेट्रो स्टेशनों पर प्रवेश और निकास द्वार बंद कर दिए हैं. अगले आदेश तक जारी रहेंगी पाबंदियां, हालांकि नई दिल्ली मेट्रो स्टेशन को छोड़कर अन्य प्रभावित स्टेशनों पर इंटरचेंज की सुविधा उपलब्ध रहेगी.

8 hours ago

एयर इंडिया की घरेलू उड़ानों में छात्रों को 10% छूट, जानें कैसे मिलेगा लाभ

इसके अलावा सालभर चलने वाले छात्र कार्यक्रम के तहत 10 किलोग्राम अतिरिक्त सामान ले जाने की सुविधा और एक बार मुफ्त में यात्रा की तारीख बदलने का लाभ भी मिलेगा.

7 hours ago

प्याज, तेल और चावल की महंगाई से बिगड़ा रसोई का बजट, वेज थाली 10% महंगी: रिपोर्ट

क्रिसिल की रिपोर्ट के मुताबिक, सितंबर में शाकाहारी थाली की लागत सालाना आधार पर 10% बढ़कर ₹30.8 हो गई, जबकि मांसाहारी थाली 6% महंगी होकर ₹59.5 पर पहुंच गई.

11 hours ago