✕

होम / बिजनेस / 22 जुलाई को आने वाले Modi 3.0 के पहले बजट में क्या होगा खास?

22 जुलाई को आने वाले Modi 3.0 के पहले बजट में क्या होगा खास?

लोकसभा चुनाव में भाजपा को पूर्ण बहुमत नहीं मिला है. लिहाजा इस बार का बजट कुछ अलग हो सकता है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

सहयोगियों के साथ से बनी नई मोदी सरकार (Modi Govt) अगले महीने यानी जुलाई में पहला बजट पेश करने वाली है. 22 जुलाई को पूर्ण बजट पेश किया जा सकता है. लोकसभा चुनाव से पहले सरकार ने अंतरिम बजट पेश किया था, जिसमें कोई खास बड़ी घोषणा नहीं हुई थी. इस बार चूंकि भाजपा सरकार सहयोगियों के भरोसे है, तो बजट के लोकलुभावन होने की संभावना बढ़ गई है. माना जा रहा है कि मोदी 3.0 का पहला बजट महिलाओं, किसानों और युवाओं पर केंद्रित हो सकता है. 

इस पर रहेगा जोर
देश के बजट पर हमेशा से ही लोगों की नजर रही है, लेकिन 22 जुलाई को आने वाले बजट को लेकर खासी उत्सुकता दिखाई दे रही है. इसकी वजह है केंद्र में गठबंधन की सरकार का होना. जानकारों का मानना है कि बेरोजगारी एक प्रमुख मुद्दा रहा है. भले ही मोदी सरकार और सत्ताधारी भाजपा इससे इंकार करते रहे हों, लेकिन चुनाव परिणाम में इस मुद्दे ने भी BJP के खिलाफ काम किया है. लिहाजा, इस बार के बजट में सरकार बेरोजगारी जैसे मुद्दों को ध्यान में रखते हुए कुछ बड़ी योजनाओं की घोषणा कर सकती है. 

ये भी पढ़ें - Modi 3.0 में क्या हवाई यात्रियों के आएंगे अच्छे दिन? जानें क्या है सरकार की तैयारी

GST और होगा सरल 
इसके अलावा, पहले से चली आ रहीं योजनाओं, जैसे कि प्रोडक्शन लिंक्ड इंसेंटिव (PLI) स्कीम्स को आगे बढ़ाया जा सकता है. खासकर, सरकार इंफ्रास्ट्रक्चर सेक्टर पर पिछले सालों के मुकाबले अधिक खर्च का प्रावधान कर सकती है. इन सबके साथ-साथ वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण राजकोषीय घाटे को भी कम करने का प्रयास करेंगी. व्यापारियों की समस्याओं को ध्यान में रखते हुए GST को और सरल बनाने पर भी कोई घोषणा हो सकती है. बता दें कि 18वीं लोकसभा का पहला सत्र 24 जून से शुरू होने वाला है. इस सत्र में नए लोकसभा अध्यक्ष का चयन किया जाएगा.

टैग्स
सम्बंधित खबरें

भारत का असली बॉस, JIO ने IPO का आकार घटाकर ₹30,000 करोड़ किया

JIO के इश्यू का आकार करीब ₹37,000 करोड़ से घटकर ₹30,000 करोड़ रह गया है, वैल्यूएशन ₹10.3 लाख करोड़ और ग्रे-मार्केट प्रीमियम ₹50 पर आ गया है. मस्क के चार दिनों तक चले हमले में रिलायंस ग्रुप के प्रमुख को ‘प्रधानमंत्री अंबानी’ कहे जाने के बाद, भारत का अब तक का सबसे बड़ा आईपीओ बनने की तैयारी में लगा यह इश्यू हुंडई से आगे निकलने के लिए संघर्ष कर रहा है.

7 hours ago

YAAP Digital के चेयरमैन एवं मैनेजिंग डायरेक्टर राज नायक ने दिया इस्तीफा

नायक ने इस इस्तीफे के पीछे पूर्णकालिक परिचालन भूमिका की व्यस्तताओं और अपनी व्यक्तिगत प्राथमिकताओं पर ध्यान देने की इच्छा का हवाला दिया है.

12 hours ago

महंगाई 7% तक पहुंचने का खतरा, RBI रेपो रेट में फिर कर सकता है 150 बेसिस पॉइंट तक की बढ़ोतरी

रिपोर्ट के अनुसार, महंगाई को ध्यान में रखते हुए वास्तविक ब्याज दर कम से कम 1 फीसदी बनाए रखने के लिए रेपो रेट को बढ़ाकर 6.5-7 फीसदी तक करना पड़ सकता है.

12 hours ago

सुजलॉन का 550 करोड़ रुपये का निवेश, तमिलनाडु समेत 3 राज्यों में लगेंगे नए प्लांट; 15,000 रोजगार की उम्मीद

कंपनी इस विस्तार पर 550 करोड़ रुपये खर्च करेगी और 2027 तक प्लांट शुरू करने की योजना है. कारोबारी सत्र के दौरान शेयर में 5 प्रतिशत से ज्यादा की तेजी दर्ज हुई.

14 hours ago

चीन के 300 अरब डॉलर के सर्विस बाजार पर भारत की नजर, कारोबार की बाधाओं का होगा आकलन

वाणिज्य विभाग ने कंपनियों से वीजा, डेटा ट्रांसफर, लाइसेंस, टैक्स और भुगतान से जुड़ी समस्याओं का ब्योरा मांगा है. इसका मकसद चीन के बड़े सर्विस बाजार में भारत की हिस्सेदारी बढ़ाने और निर्यातकों के सामने आने वाली चुनौतियों की पहचान करना है.

15 hours ago

बड़ी खबरें

भारत का असली बॉस, JIO ने IPO का आकार घटाकर ₹30,000 करोड़ किया

JIO के इश्यू का आकार करीब ₹37,000 करोड़ से घटकर ₹30,000 करोड़ रह गया है, वैल्यूएशन ₹10.3 लाख करोड़ और ग्रे-मार्केट प्रीमियम ₹50 पर आ गया है. मस्क के चार दिनों तक चले हमले में रिलायंस ग्रुप के प्रमुख को ‘प्रधानमंत्री अंबानी’ कहे जाने के बाद, भारत का अब तक का सबसे बड़ा आईपीओ बनने की तैयारी में लगा यह इश्यू हुंडई से आगे निकलने के लिए संघर्ष कर रहा है.

7 hours ago

महंगाई 7% तक पहुंचने का खतरा, RBI रेपो रेट में फिर कर सकता है 150 बेसिस पॉइंट तक की बढ़ोतरी

रिपोर्ट के अनुसार, महंगाई को ध्यान में रखते हुए वास्तविक ब्याज दर कम से कम 1 फीसदी बनाए रखने के लिए रेपो रेट को बढ़ाकर 6.5-7 फीसदी तक करना पड़ सकता है.

12 hours ago

YAAP Digital के चेयरमैन एवं मैनेजिंग डायरेक्टर राज नायक ने दिया इस्तीफा

नायक ने इस इस्तीफे के पीछे पूर्णकालिक परिचालन भूमिका की व्यस्तताओं और अपनी व्यक्तिगत प्राथमिकताओं पर ध्यान देने की इच्छा का हवाला दिया है.

12 hours ago

सुजलॉन का 550 करोड़ रुपये का निवेश, तमिलनाडु समेत 3 राज्यों में लगेंगे नए प्लांट; 15,000 रोजगार की उम्मीद

कंपनी इस विस्तार पर 550 करोड़ रुपये खर्च करेगी और 2027 तक प्लांट शुरू करने की योजना है. कारोबारी सत्र के दौरान शेयर में 5 प्रतिशत से ज्यादा की तेजी दर्ज हुई.

14 hours ago

NTPC की को-जेनरेशन परियोजनाओं में 26% हिस्सेदारी का मौका, औद्योगिक कंपनियों से मांगी रुचि

कंपनी इन परियोजनाओं में 26 फीसदी इक्विटी हिस्सेदारी की पेशकश कर रही है. इसका उद्देश्य उद्योगों को भरोसेमंद और किफायती ऊर्जा उपलब्ध कराने के साथ अपने ऊर्जा समाधान कारोबार का विस्तार करना है.

17 hours ago