होम / बिजनेस / मोदी सरकार तैयार कर रही ऐसा प्लान, चीन छोड़कर भारत खिंची आएंगी विदेशी कंपनियां

मोदी सरकार तैयार कर रही ऐसा प्लान, चीन छोड़कर भारत खिंची आएंगी विदेशी कंपनियां

भारत तेजी से मजबूत होती अर्थव्यवस्था है, लेकिन कुछ कठनाइयों के चलते विदेशी कंपनियां यहां आने में झिझक महसूस करती हैं.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

दुनिया में चीन की छवि भले ही जो भी हो, लेकिन आर्थिक रूप से वो एक बहुत बड़ा बाजार है और इसलिए विश्व की दिग्गज कंपनियों की मौजूदगी वहां रहती है. हालांकि, कई कंपनियां चीन पर निर्भरता को कम करना चाहती हैं और एशिया में भारत उन्हें दूसरे ठिकाने के रूप में नज़र भी आता है, मगर यहां इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट में होने वाली देरी और तमाम तरह की अन्य कठिनाइयों के चलते वह चीन से निकलने का फैसला नहीं कर पातीं. मोदी सरकार को भी इसका अहसास है, इसलिए वो एक बड़ी योजना पर काम कर रही है.

तैयार होगा डिजिटल प्लेटफ़ॉर्म 
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, PM गति शक्ति योजना के तहत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 100 लाख करोड़ रुपए के मेगा प्रोजेक्ट की योजना तैयार की है. सरकार 16 मंत्रालय के साथ एक डिजिटल प्लेटफ़ॉर्म बनाने में जुटी है. यह प्लेटफ़ॉर्म निवेशकों और कंपनियों को प्रोजेक्ट डिजाइन करने, उसकी मंजूरी हासिल करने और लागत का अनुमान लगाने में वन स्टॉप सॉल्यूशन का काम करेगा. बता दें कि ज़्यादातर इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट में देरी हो चुकी है और कुछ की लागत बजट से भी ऊपर निकल चुकी है.

ऐसे होगा देश को फायदा
मीडिया रिपोर्ट में भारत सरकार के वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय में विशेष सचिव अमृत लाल मीणा के हवाले से बताया गया है कि मिशन किसी भी प्रोजेक्ट को तय समय और अनुमानित लागत में ही पूराकरना है. उन्होंने कहा कि भारत को ग्लोबल कंपनियां मैन्युफैक्चरिंग सेंटर बना रही हैं और इसमें उनकी मदद के लिए सरकार ने गति शक्ति योजना जैसा महत्वाकांक्षी प्लान तैयार किया है. यदि किसी प्रोजेक्ट पर काम तय समय में पूरा होता है, तो इससे देश को बहुत बड़ा फायदा मिल सकता है.

चाइना प्लस पॉलिसी
एक रिपोर्ट बताती है कि दुनिया की कई कंपनियां चाइना प्लस पॉलिसी पर काम कर रही हैं. यानी वे एक ऐसा देश ढूंढ रही हैं, जहां वे अपने कारोबार को डायवर्सिफाई कर सकें और बेहतर सप्लाई चैन बना सकें. भारत में उनके लिए सबकुछ है, यहां लेबर कॉस्ट कम है, टैलेंटेड युवाओं की भी कमी नहीं है. लेकिन भारत के कमजोर इंफ्रा की वजह से अब तक बहुत सी विदेशी कंपनियां यहां आने से बचती रही हैं, और सरकार इसी कमजोरी को दूर करने के लिए मेगा प्लान पर काम कर रही है.

दुरुस्त होगा इंफ्रास्ट्रक्चर
एक्सपर्ट्स मानते हैं कि आर्थिक क्षेत्र में चीन से मुकाबला लागत के मामले में उससे प्रतियोगी बनकर ही किया जा सकता है. पीएम गति शक्ति योजना इंफ्रास्ट्रक्चर को दुरुस्त करेगी और सामान-सेवाओं के मूवमेंट आसान बना सकती है. लिहाजा इसे देश के जीडीपी ग्रोथ के लिए महत्वपूर्ण कदम कहा जा सकता है. साथ ही इस योजना से देश में नए रोजगार भी निर्मित होंगे.
 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

NTPC का ₹12,000 करोड़ जुटाने का प्लान, NCD जारी करने के प्रस्ताव को बोर्ड की मंजूरी

कंपनी यह रकम नॉन-कन्वर्टिबल डिबेंचर (NCD) जारी कर जुटाएगी. इसके लिए शेयरधारकों की मंजूरी लेना जरूरी होगा.

16 minutes ago

टैरिफ का दबाव या Q1 नतीजों का सहारा? आज इन संकेतों से तय होगी शेयर बाजार की चाल

बीते कारोबारी सत्र यानी शुक्रवार को सेंसेक्स 331.62 अंक यानी 0.43% गिरकर 76,059.77 पर बंद हुआ, जबकि निफ्टी 102.15 अंक फिसलकर 23,767.45 पर पहुंच गया था.

3 hours ago

जून तिमाही में Hindustan Zinc का दमदार प्रदर्शन, मुनाफा 145% उछला, रेवेन्यू 77% बढ़ा

तिमाही नतीजों के बाद Hindustan Zinc का शेयर लगभग सपाट कारोबार करता दिखा. खबर लिखे जाने के दौरान शेयर 0.35% प्रतिशत की तेजी के साथ 533 रुपये पर कारोबार करता दिथा.

2 days ago

जुलाई में निजी क्षेत्र की रफ्तार पड़ी सुस्त, 3 साल के निचले स्तर पर पहुंचा PMI

कमजोर मांग, बढ़ती लागत और सर्विस सेक्टर में सुस्ती के चलते कारोबारी गतिविधियों की रफ्तार पर दबाव देखने को मिला.

2 days ago

लंदन स्टॉक एक्सचेंज पर लिस्ट होगी Airtel Money, 10 अरब डॉलर से ज्यादा वैल्यूएशन का अनुमान

इस लिस्टिंग के जरिए कंपनी अंतरराष्ट्रीय निवेशकों तक अपनी पहुंच बढ़ाना चाहती है और अफ्रीका के तेजी से बढ़ते डिजिटल पेमेंट बाजार में अपनी स्थिति को और मजबूत करना चाहती है.

2 days ago


बड़ी खबरें

मीराबाई चानू ने रचा इतिहास, कॉमनवेल्थ गेम्स में जीता लगातार तीसरा गोल्ड; भारत की झोली में आए 4 मेडल

मीराबाई चानू ने महिलाओं की 48 किलोग्राम वेटलिफ्टिंग स्पर्धा में गोल्ड मेडल जीता और भारत को खेलों का पहला स्वर्ण पदक दिलाया.

2 hours ago

NTPC का ₹12,000 करोड़ जुटाने का प्लान, NCD जारी करने के प्रस्ताव को बोर्ड की मंजूरी

कंपनी यह रकम नॉन-कन्वर्टिबल डिबेंचर (NCD) जारी कर जुटाएगी. इसके लिए शेयरधारकों की मंजूरी लेना जरूरी होगा.

16 minutes ago

टैरिफ का दबाव या Q1 नतीजों का सहारा? आज इन संकेतों से तय होगी शेयर बाजार की चाल

बीते कारोबारी सत्र यानी शुक्रवार को सेंसेक्स 331.62 अंक यानी 0.43% गिरकर 76,059.77 पर बंद हुआ, जबकि निफ्टी 102.15 अंक फिसलकर 23,767.45 पर पहुंच गया था.

3 hours ago

प्रल्हाद जोशी को मिली शिक्षा मंत्रालय की कमान, 5 बार के सांसद और कई अहम मंत्रालयों का अनुभव

राष्ट्रपति की मंजूरी के बाद जोशी को उनके मौजूदा मंत्रालयों के साथ शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है.

2 hours ago

नीट विवाद के बाद परीक्षा सुधार की कमान नंदन नीलेकणि के हाथ, PM मोदी ने किया हाई पावर टास्क फोर्स का ऐलान

यह घोषणा ऐसे समय हुई है, जब प्रह्लाद जोशी ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री का कार्यभार संभाला है. धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद उन्हें यह जिम्मेदारी सौंपी गई है.

2 hours ago